Archive | December 12th, 2017

विधान सभा अध्यक्ष ने सत्र की तैयारियांs का जायजा लिया

Posted on 12 December 2017 by admin

उत्तर प्रदेश विधान सभा के मा0 अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित ने दिनाँक 14-12-2017 से आहुत किये गये द्वितीय सत्र की तैयारियों को लेकर विधान सभा परिसर एवं सभा मण्डप का निरीक्षण किया।
img_20171212_171323 श्री दीक्षित ने भा0ज0पा0 स0पा0 बहुजन समाजपार्टी कांग्रेस अपना दल एवं सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के विधान मण्डल कार्यालयों का भी निरीक्षण किया। विभिन्न विधान मण्डल के प्रभारियों द्वारा अपने यहाa की कतिपय आवश्यकताओं को पूर्ण करने हेतु मा0 अध्यक्ष जी का ध्यान आकृष्ट किया। मा0 अध्यक्ष ने प्रमुख सचिव विधान सभा को सम्बन्धित कार्यालयों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिये।
श्री दीक्षित ने बताया कि कल दिनांक 13-12-2017 को 11:30 बजे कार्यमंत्रणा एवं 12:30 बजे दलीय नेताओं की बैठक आयोजित की गयी है। साथ ही अध्यक्ष विधान सभा ने विभिन्न दलों के नेताओं से व्यक्तिगत वार्ता कर कार्यमंत्रणा समिति एवं दलीय नेताओं की बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया। विधान सभा अध्यक्ष द्वारा किये गये निरीक्षण के समय प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना प्रमुख सचिव विधान सभा श्री प्रदीप कुमार दुबे मार्शल व अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

Comments (0)

डेढ़ दशक से उपेक्षित नगर अब लिखेंगे विकास की इबारत - महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 12 December 2017 by admin

14लखनऊ 12 दिसम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने चंदौली जिले के नगर निकायों के सपथ ग्रहण समारोह में की सहभागिता। श्री पाण्डेय ने कहा नगर निकाय नगरीय विकास का आधार है। विगत डेढ़ दशक से नगर-निकाय सहकारी धन की लूट के अड्डे बन चुके थे जिन्हे अब जबाबदेह बनाया जाएगा। प्रदेश में नगर निकायों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में केन्द्रीय तथा प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद व प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने चन्दौली एवं सैयदराजा नगर पंचायत तथा नगर पालिका पं0 दीनदयाल उपाध्याय नगर के शपथ ग्रहण समारोह में कहा कि आज नगरों में स्वच्छता, नियोजित विकास एवं विकास के आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण की आवश्यकता है ताकि प्रदेश के नगर विश्वस्तरीय सुविधाओं से सम्पन्न हो। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में नगरों के नियोजित विकास का खाका खींचा था इसके साथ ही स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ्य नगर, बेहतर सड़के, सुदृढ़ पेयजल व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, व्यक्तिगत शौचालयों के लिए 20 हजार का अनुदान, कांजी हाउस, पटरी दुकानदारों को प्रभावी संरक्षण एवं जन शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के साथ योगी सरकार नगरीय सरकारों के सहयोग से नगरों को आधुनिकतम सुविधाओं से लैस करेगी, जिससे नागरिकों की जीवन शैली में बड़ा परिवर्तन होगा। केन्द्र, राज्य और निकायों के समन्वित प्रयास से नगरों का कायाकल्प होगा। विगत डेढ़ दशक से उपेक्षित नगर अब विकास की नई इबारत लिखेंगे।
प्रदेश में आयोजित नगर निकायों के शपथ ग्रहण समारोहों में पूर्व केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी, केन्द्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ल, केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार, केन्द्रीय मंत्री जरनल वीके सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा, राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी त्यागी, सांसद जगदम्बिका पाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष व मंत्री बीएल वर्मा आदि उपस्थित रहें।
प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना, सूर्य प्रताप शाही, राजेश अग्रवाल, आशुतोष टण्डन, सतीश महाना, सत्यदेव पचैरी, रीता बहुगुणा जोशी, नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी, नीलकंठ तिवारी, स्वतंत्र देव सिंह, राजेन्द्र प्रताप सिंह, भूपेन्द्र सिंह चैधरी, श्रीकान्त शर्मा, एसपी सिंह बघेल, अनुपमा जायसवाल, सुरेश राणा, स्वाती सिंह, स्वामी प्रसाद मौर्य, नीलकंठ तिवारी, अनिल राजभर, मनोहर लाल कोरी, रणवेन्द्र सिंह, चेतन चैहान, मोहसिन रजा, चैधरी लक्ष्मी नारायण, श्रीमती गुलाबों देवी, रमापति शास्त्री, अतुल गर्ग, बलदेव ओलख, गिरीश यादव, जय प्रकाश निषाद शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहें।

Comments (0)

प्रवास कार्यक्रम - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 12 December 2017 by admin

लखनऊ 12 दिसम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय दिनांक 13 दिसम्बर को लखनऊ में विभिन्न संगठनात्मक कार्यो में सहभागिता करेंगे। श्री पाण्डेय भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर विभिन्न बैठकों में उपस्थित रहेंगे एवं कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे।

Comments (0)

राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम हेतु लगभग 9 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत

Posted on 12 December 2017 by admin

लखनऊः 12 दिसम्बर, 2017
राज्य सरकार ने राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम (एन0आर0डी0डब्लू0पी0) के तहत वर्तमान वित्तीय वर्ष में 9 करोड़ 22 लाख 22 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इस धनराशि का व्यय राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के दिशा-निर्देशों के अनुसार कवरेज एण्ड क्यू0पी0वी0 तथा सस्टेनविलिटी के कार्यों हेतु निर्धारित शर्तों एवं प्रतिबन्धों का अनुपालन करते हुए सुनिश्चित किया जायेगा।
इस सम्बन्ध में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गई सूचना के अनुसार अग्रिम कार्यवाही हेतु अधिशासी निदेशक, राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि स्वीकृत धनराशि राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम (एन0आर0डी0डब्लू0पी0) के अन्तर्गत गत वित्तीय वर्ष 2016-17 में प्राप्त केन्द्रांश के सापेक्ष मैचिंग राज्यांश के शार्ट्फाल की प्रतिपूर्ति वित्तीय वर्ष 2017-18 में प्राविधानित धनराशि से अवमुक्त की गई है।
इसके साथ ही यह भी निर्देशित किया गया है कि धनराशि जिन मदों के लिए स्वीकृत की गयी है उसका व्यय उसी मद में किया जायेगा। इसके अतिरिक्त व्यय की गयी धनराशि का उपयोगिता प्रमाण-पत्र शासन/भारत सरकार तथा महालेखाकार, उ0प्र0 इलाहाबाद को उपलब्ध कराया जायेगा।

Comments (0)

वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित क्षेत्रों में सड़को हेतु 63 करोड़ 22 लाख 25 हजार रुपये की धनराशि अवमुक्त

Posted on 12 December 2017 by admin

लखनऊः 12 दिसम्बर, 2017
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत वामपंथी उग्रवाद से ग्रस्त क्षेत्रों में सड़क और कनेक्टीविटी परियोजना के तहत केन्द्रांश एवं राज्यांश की धनराशि सम्मिलित करते हुए 6322.25 लाख रुपये अर्थात् 63 करोड़ 22 लाख 25 हजार रुपये की धनराशि अवमुक्त की है।
ग्राम्य विकास विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना के अनुसार मुख्य कार्यपालक अधिकारी उ0प्र0 ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, लखनऊ को निर्देश दिये गये हैं कि यह धनराशि जिन मदों के लिए स्वीकृति की जा रही है उसका व्यय उसी मद में किया जायेगा। इसके साथ ही व्यय की गयी धनराशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र भारत सरकार, महालेखाकार तथा शासन को उपलब्ध कराना होगा।
आर0सी0पी0एल0डब्लू0ई0ए0 परियोजना हेतु जारी इस धनराशि में भारत सरकार द्वारा प्रथम किश्त के रूप में अवमुक्त केन्द्रांश 3793.35 लाख रुपये तथा राज्यांश के रूप में 2528.90 लाख रुपये की धनराशि शामिल है।

Comments (0)

हेलमेट व सीटबेल्ट न लगाने वालों के खिलाफ बुधवार को चलेगा अभियान

Posted on 12 December 2017 by admin

लखनऊः 12 दिसम्बर, 2017
उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में मृत एवं घायल व्यक्त्यिों की बढ़ती संख्या के फलस्वरुप राज्य के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने प्रत्येक बुधवार को प्रदेश स्तर पर ‘हेलमेट व सीटबेल्ट दिवस‘ मनाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में परिवहन विभाग एवं गृह विभाग द्वारा संयुक्त रुप से हेलमेट व सीटबेल्ट न लगाने वालों के खिलाफ प्रत्येक बुधवार को विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक तीन अभियान चलाएं गए हैं। इस बार अभियान में तेजी लाने के लिए परिवहन विभाग के सम्भागीय परिवहन अधिकारियों एवं सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारियों को भी सड़क पर निकलकर स्वयं चेकिंग में शामिल होने के निर्देश शासन स्तर से दिए गए हैं।
प्रमुख सचिव, परिवहन श्रीमती आराधना शुक्ला ने बताया कि प्रत्येक बुधवार को हेलमेट व सीटबेल्ट न लगाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से दोपहिया वाहन चालकों के पीछे बैठने वाले को भी हेलमेट पहनना अनिवार्य किया गया है। इसके लिए भी लोगों को जागरुक किया जा रहा है। साथ लापरवाही पर इनके खिलाफ कार्यवाही भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में सर्वाधिक मौत का मुख्य कारण दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों में सवार व्यक्तियों द्वारा हेलमेट व सीटबेल्ट का प्रयोग न कराना है। अतः लोगों को जागरुक करने के साथ-साथ उनसे अपील भी की जा रही है कि वे यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा उपायों का उल्लंघन न करें।

Comments (0)

प्रदेश में अब तक करीब 17.12 लाख मीट्रिक टन हुई धान खरीद

Posted on 12 December 2017 by admin

किसानों को किया गया 2657 करोड़ रूपये का भुगतान
लखनऊः 12 दिसम्बर, 2017
उत्तर प्रदेश में मूल्य समर्थन योजना के तहत अब तक 17,11,644.80 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है, जोकि गत वर्ष की इसी अवधि में की गयी धान खरीद 4,22,798.08 मीट्रिक टन से लगभग चार गुना अधिक है।
खाद्य एवं रसद विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आज 60,672.20 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई। अब तक प्रदेश के 199898 किसानों से धान क्रय करते हुए किसानों को 2656.86 करोड़ रूपये का भुगतान उनके बैंक खातों में किया जा चुका है।
उल्लेखनीय है कि सरकार ने खरीफ क्रय वर्ष 2017-18 के अन्तर्गत 50 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा है, जिसके सापेक्ष 34.23 प्रतिशत खरीद हो चुकी है। धान की खरीद के लिये प्रदेश में लगभग 3340 क्रय केन्द्र स्थापित हैं। इन केन्द्रों पर किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाये, इसका पूरा-पूरा ध्यान रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थायें की गई हैं।

Comments (0)

सम्पूर्ण समाधान दिवस के माध्यम से जन समस्याओं के निराकरण हेतु दिशा-निर्देश जारी

Posted on 12 December 2017 by admin

लखनऊः 12 दिसम्बर, 2017

जन समस्याओं के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण के लिए सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है।
राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव डा0 रजनीश दुबे द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के माध्यम से जन समस्याओं के निराकरण हेतु दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
जारी शासनादेश के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिन विभागों के सम्बंध में कम शिकायतें प्राप्त होती हैं, उन सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिलाधिकारी या सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करने वाले अधिकारी द्वारा पूर्व की शिकायतों के निस्तारण का सत्यापन करने के लिए गांव में टीम भेजकर निस्तारण की गुणवत्ता की परख मौके पर करते हुए रिपोर्ट उसी दिन प्राप्त की जाए, जिससे शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता की परख मौके पर हो सके।
समस्त मण्डलायुक्त, पुलिस महानिदेशक, समस्त जिलाधिकारी तथा समस्त विभागाध्यक्ष को सम्बंधित आदेश का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करें।

Comments (0)

दिव्यांगजनों की सुविधा हेतु समेकित एवं राजकीय विद्यालयों के लिए 05 करोड़ रुपये मंजूर

Posted on 12 December 2017 by admin

लखनऊः 12 दिसम्बर, 2017

प्रदेश सरकार ने दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय विद्यालय (हाई स्कूल) के आवासीय भवन के लिए कुल 05 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
इस सम्बंध में जारी अलग-अलग शासनादेशों के अनुसार इलाहाबाद जिले में निर्माणाधीन समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय के लिए तीन करोड़ रुपये तथा प्रतापगढ़ में संचालित ‘प्रयास शारीरिक रुप से अक्षम के बालकों के राजकीय विद्यालय (हाई स्कूल)‘ के आवासीय भवन हेतु दो करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। यह धनराशि वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए मंजूर की गई है।

Comments (0)

हस्तशिल्प मेले का आयोजन एक्पो मार्ट जिला उद्योग केन्द्र कैसरबाग में 15 दिसम्बर तक

Posted on 12 December 2017 by admin

लखनऊ 12 दिसम्बर , 2017

img-20171212-wa0010हस्तशिल्प सप्ताह के अन्तर्गत कैसरबाग स्थित जिला उद्योग केन्द्र के एक्सपो मार्ट में महिलाओं व युवतियों में फिरोजाबादी कांच की डिजाइनर ज्वैलरी खासी पसंद की रही है। यहां की ज्वेलरी व अन्य सामान उन्हें इकोनॉमिक और ट्रेंडी भी लग रहा है और मेले को लेकर लोगों में आकर्षण और विशेष उत्साह है।
यह जानकारी योगेश कुमार, उपायुक्त उद्योग, उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि फिरोजाबाद के मशहूर कांच की ज्वैलरी के विक्रेता नौशाद ने अवगत कराया कि कांच की ज्वैलरी सस्ती होने के साथ-साथ ट्रैंडी भी है। यह युवाओं के बीच फैशन आइकन बन रही है। उन्होंने बताया कि फिरोजाबाद की ग्लास क्राकरी और लालटेन तो विश्वविख्यात है, अब ज्वैलरी भी काफी पसंद की जा रही है। खासतौर से समुद्री जीव और पेड़ो की डिजाइन की कांच की इयर रिंगस, पेंडेंट, हार, ब्रिसलेट, पायल आदि युवतियों और महिलाओं को विशेष रूप से भा रहे हैं। इनकी रेंज 50 रुपये से लेकर 2500 रुपये तक है।
श्री योगेश कुमार ने बताया कि हस्त शिल्प सप्ताह के अवसर पर हस्तशिल्प प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें लखनऊ ही नहीं आसपास के क्षेत्रों से भी हर उम्र के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इस क्रम जिला उद्योग केन्द्र लखनऊ में 9 दिसम्बर को चिकनकारी और चटापटी, 11 को बोन कार्विंग और आट्रीफीशियल ज्वैलरी, 12 को ब्लॉक प्रिंट, बाटिक और टाई एंड डाई, 13 को टेराकोटा और मुकैश वर्क, 14 को जरी जरदोजी की प्रतियोगिताएं आयोजित करायी जा रही हैं। इसके साथ ही प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए अंतिम दिन 15 दिसम्बर को विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
मिर्जापुर के हस्तशिल्पी श्री शाहिद ने बताया कि जूट से बनी दरी की लाइफ टिकाऊ होने के चलते यह खासी पसंद की जा रही हैं और दर्शकों में भी इसके प्रति दिलचस्पी बढ़ी है। इसके साथ ही अब जूट से तैयार सीनरी, पशु और पेड़-पौधों की डिजाइने भी धमाल मचा रहे हैं। इनकी रेंज 100 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here
-->









 Type in