Archive | March, 2019

राम जन्मभूमि को विवादित बताने वाली प्रियंका बताएं जमानत पर चल रहे अपने परिवार से वह मिलती है कि नहीं - योगी आदित्यनाथ’

Posted on 31 March 2019 by admin

इस बार कांग्रेस 44 सीटों से सिमटकर 4 पर आ जाएगी’

अयोध्या जाकर भी राम जन्भूमि प्रियंका इसलिए नहीं जाती हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि रामलला के दर्शन से एक वर्ग विशेष उनसे नाराज हो जाएगा’

इलाहाबाद हाईकोर्ट की विशेष पीठ ने अपने निर्णय में यह माना है कि जहां रामलला विराजमान हैं, वही रामजन्भूमि है’

लखनऊ 31 मार्च 2019, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज दादरी के बिसाहड़ा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्हें जोरदार जनसमर्थन मिला। योगी जी ने अपने संबोधन में तुष्टीकरण के मुद्दे पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को घेरा और मंच से ही उनसे सवाल पूछे। उन्होंने सवाल किया कि राम जन्मभूमि को विवादित बताने वाली प्रियंका वाड्रा बताएं जमानत पर चल रहे अपने परिवार से वह मिलती है कि नहीं? योगी ने कहा कि अयोध्या में राम जन्मभूमि हिन्दू आस्था का प्रतीक है, देश और दुनिया अयोध्या को राम जन्मभूमि के रूप में देखती है। उन्होंने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं मिसेज वाड्रा से 30 सितंबर 2010 को इलाहाबाद हाईकोर्ट की विशेष पीठ ने अपने निर्णय में यह माना है कि जहां रामलला विराजमान है, वहीं रामजन्मभूमि है, तो यह विवादित जगह कैसे हो गई?
योगी जी ने कहा कि प्रियंका अयोध्या जाकर भी रामलला के दर्शन के लिए नहीं जातीं हैं, तो क्या वह अपनी माता सोनिया गांधी, भाई राहुल गांधी और पति राबर्ट वाड्रा से मिलती हैं, जो कोर्ट द्वारा दी गई जमानत पर चल रहे हैं? उन्होंने कहा कि प्रियंका को देश की जनता के सामने यह स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उनके घर के तीन सदस्य कोर्ट की बेल पर हैं और वह जानबूझकर अनावश्यक रूप से देश के माहौल को खराब कर रही हैं। योगी जी ने कहा कि प्रियंका राम जन्मभूमि सिर्फ इसलिए नहीं गईं, क्योंकि उनको लगता है कि रामलला के दर्शन से एक वर्ग विशेष उनसे नाराज हो जाएगा। जिसकी वजह से वह हिन्दू आस्था के विषय को विवादित बता रही हैं।
श्री योगी ने कहा कि राम जन्मभूमि के मामले का समाधान इसलिए नहीं हो पा रहा है, क्योंकि जब भी देश का उच्चतम न्यायालय इस मामले की सुनवाई करता है, कांग्रेस के वकीलों की फौज सुप्रीम कोर्ट में जाकर अनावश्यक रूप से इस मामले को टालने की कोशिश करती है। उन्होंने कहा कि मैं कह सकता हूं कि अयोध्या में राम जन्भूमि विवाद की अगर सबसे बड़ी कोई बाधा है, तो वह कांग्रेस, सपा और बसपा है।
बिसाहड़ा में योगी जी के आगमन को लेकर साठा चैरासी के समुदायों में उत्साह का माहौल था जिसे उनके भाषण ने दोगुना कर दिया। श्री योगी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा विकास की राजनीति करती है न कि तुष्टिकरण की। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए समान भाव से कार्य करेगी, लेकिन उनकी सरकार कभी तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करेगी। उन्होंने कांग्रेस से पूछा कि किस आधार पर उसने हिंदू आतंकवाद शब्द रचा और कैसे हिंदू समाज को आतंकवादी ठहरा दिया गया? जबकि हिंदू अपनी सहिष्णुता और शांतिप्रियता के लिए जाने जाते हैं।
श्री योगी ने कहा कि कांग्रेस आतंकवाद को प्रोत्साहित करती है। यही कारण है कि इस बार कांग्रेस 44 सीटों से सिमटकर 4 पर आ जाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को युगपुरुष की संज्ञा देते हुए कहा कि 26 जनवरी 2014 एक ऐतिहासिक दिन था, जब मोदी जी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। मोदी जी ने जाति और धर्म की राजनीति से अलग गांव, गरीब, मजदूर, किसान, महिलाओं और बच्चों के लिए काम करने की बात कही।
श्री योगी ने कहा कि मोदी सरकार विकास में पक्षपात नहीं करती और समाज के सभी वर्गों के लिए समान भावना रखती है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस शासन के दौरान सरकार के एक मुखिया ने कहा था कि देश के संसाधनों पर एक वर्ग-विशेष का पहला अधिकार है। योगी जी का कहना था कि ऐसा कहा जाना देश के बहुसंख्यक समाज का अपमान था। यही राजनीति सपा और बसपा ने भी की। उन्होंने भाजपा की केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाएं गिनाते हुए नारा दिया कि जो काम कांग्रेस, सपा और बसपा के लिए नामुमकिन था आज वो मोदीजी की वजह से मुमकिन है।
श्री योगी ने 2015 में बिसाहड़ा में हुई घटना को तुष्टिकरण से जोड़ा और कहा कि समाजवादी पार्टी ने सरकार में रहते हुए इस मामले में भेदभाव पूर्ण नीति अपनाई। उन्होंने कहा कि सपा सरकार की तुलना में हमने अवैध बूचड़खानों को बंद करवाया और अवैध गतिविधियों पर रोक लगवाई। श्री योगी ने सपा-बसपा गठबंधन को फेल बताते हुए कहा कि ये भ्रष्टाचार और अराजक दलों का गठबंधन है। ये आतंकवाद को प्रेरित और प्रोत्साहित करने वाले दलों का गठबंधन है। उन्होंने बताया कि 2013 में राम सेतु को तोड़ने का निर्णय कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ने किया था और सुप्रीम कोर्ट में बयान दिया था कि राम और कृष्ण का तो अस्तित्व ही नहीं है। योगी ने कांग्रेस से सवाल पूछा “जब वे राम और कृष्ण के अस्तित्व पर यकीन नहीं रखते तो कांग्रेस के नेता बार-बार मंदिर क्यों जा रहे हैं?”
’जेवर एयरपोर्ट से मिलेगा एक लाख लोगों को रोजगार’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेवर एयरपोर्ट के निर्माण से क्षेत्र के 1 लाख लोगों को रोजगार मिलने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा इस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए पंजाब, हरियाणा और दिल्ली ने भी आवेदन किया था लेकिन हमने अपना प्रस्ताव मजबूती से रखा जिसे मोदी जी ने तुरंत मंजूरी दे दी। उन्होंने इसे क्षेत्र के विकास की नई उपलब्धि बताते हुए इसके लिए किए गए प्रयासों के लिए सांसद महेश शर्मा और विधायक धीरेंद्र सिंह की सराहना की।
’भाजपा हर अपशकुन का नाश करती है’
मुख्यमंत्री ने विपक्षियों पर चुटकी लेते हुए कहा कि उनके पूर्व के मुख्यमंत्री नोएडा आने को अपशकुन मानते थे। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास को प्राथमिकता देती है। मैंने नोएडा आने के हर आमंत्रण को स्वीकारा है और यहां की समस्याओं को सुलझाने के सभी प्रयास और कार्य किये हैं। उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस को प्रदेश के लिए अपशकुन करार देते हुए कहा कि भाजपा विकास के जरिए सारे अपशकुनों का नाश करती है।
’महागठबंधन फेल’
योगीजी ने बसपा प्रमुख मायावती पर तंज कसते हुए कहा कि महागठबंधन ने जिस प्रकार से टिकट वितरण किया है उससे बसपा और सपा दोनों का सफाया तय है। उन्होंने महागठबंधन को फेल बताया। उन्होंने कहा कि उनके पास जनता के सामने आने के लिए मुद्दे ही नहीं हैं। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश की पूर्व की सरकारों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अराजकता बढ़ाई और बहुसंख्यक समाज का अपमान किया। योगीजी ने कहा कांग्रेस, सपा और बसपा ने अपने शासनकाल के दौरान अपने परिवारों का ही विकास किया। प्रदेश में अपने निजी स्वार्थ के लिए जातिवाद को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा पिछली सपा सरकार ने शासन में आते ही आतंकवादियों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने का निर्णय लिया था और हमने किसानों व आमजनों के हित में निर्णय लिया।

Comments (0)

मैं भी चौकीदार हॅू

Posted on 31 March 2019 by admin

लखनऊ 31 मार्च 2019, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘‘मैं भी चौकीदार’’ अभियान के तहत वीडियों काॅफ्रेसिंग के माध्यम से देश के 500 स्थानों पर जनसमूह को संबोधित किया। मोदी जी ने कहा कि पढ़े-लिखे, अनपढ़, कामगार, किसान, नौकरीपेशा से लेकर देश का हर आदमी चैकीदार है, यह एक स्पिरिट है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में ‘‘मैं भी चैकीदार’’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे लिए देश और सवा सौ करोड़ भारतीय सबसे पहले हैं। उत्तर प्रदेश में आगरा से नगर निगम कर्मचारी श्री राजेश बाल्मीकि के सवाल का भी उत्तर दिया।
आगरा में ‘‘मैं भी चैकीदार’’ कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के सशक्त चैकीदार मोदी जी को भय-भूख और भ्रष्टाचार के विरूद्ध बड़ी सफलता मिली है। आज देश नई आशा और नई उम्मीदों के साथ अपने चैकीदार पर अटूट विश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। जब कोई गरीब, वंचित परिवार का बेटा देश का प्रधानसेवक बनकर भ्रष्टाचार, गुण्डागर्दी, अपराध, गरीबी, अशिक्षा के खिलाफ चैकीदार बनता है तो देश का जन-जन चैकीदार बन जाता है। आज मोदी जी के साथ हम सभी की जिम्मेदारी है कि आगामी पांच वर्ष राष्ट्र के परम वैभवशाली निर्माण के लिए होना चाहिए। इसलिए मोदी जी को पुनः देश की बागडोर सौंपने की जिम्मेदारी भी हम सबकी है। 2
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने झांसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सीधे संवाद के तहत मैं भी चैकीदार कार्यक्रम में कहा कि आज देश चैकीदार के हाथ में सुरक्षित है। मोदी जी ने पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ देश की सेवा की है। हम सब भाजपा के कार्यकर्ता चैकीदार के रूप में मोदी जी की सरकार पुनः देश में पूर्ण बहुमत के साथ लाएंगे। देश का हर व्यक्ति आज मोदी जी के साथ चैकीदार के रूप देश की समृद्धि और विकास के लिए आगे बढ़ रहा है, जो हर बुराई के विरोध में जागरूक है। मैं भी चैकीदार हूं अभियान अब जन आंदोलन का रूप ले चुका है, जो भ्रष्टाचार के विरुद्ध है और देश की एकता, अखंडता, समृद्धि व विकास के लिए अडिग है। भारत के जन-जन की मुखर अभिव्यक्ति है मैं भी चैकीदार हूं।11
केन्द्रीय मंत्री एवं लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा के साथ केन्द्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने गाजियाबाद में ‘‘मैं भी चैकीदार’’ कार्यक्रम में उपस्थित होकर कहा कि मोदी जी के रूप में देश को ऐसा चैकीदार मिला है जिसने भ्रष्टचारियों व अपराधियों को बेचैन कर दिया है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आरएलवी स्कूल, सेक्टर 14, इंदिरा नगर लखनऊ में कहा कि भारत विश्व की महाशक्ति बनने की ओर अग्रसित है। मा0 मोदी मोदी के नेतृत्व में आगामी पांच वर्ष देश को आर्थिक और सामरिक महाशक्ति बनाने के साथ ही गरीब, वंचित, शोषित, पिछड़े, दलितो की आर्थिक समृद्धि और सामाजिक उत्थान के होंगे। उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा केडी पैलेस बनकी बाराबंकी में कार्यक्रम में उपस्थित रहे और इसके साथ ही प्रदेश सरकार के मंत्री एवं प्रदेश पदाधिकारी, लोकसभा क्षेत्रांे में ‘‘मैं भी चैकीदार’’ अभियान का हिस्सा बनेंगे।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर ‘‘मैं भी चैकीदार’’ कार्यक्रम के तहत प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, गोविन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, अमर पाल, त्रयम्बक त्रिपाठी, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, प्रदेश प्रवक्ता अशोक पाण्डेय, संयज राय, प्रदेश मीडिया संपर्क प्रमुख डा0 तरूणकांत त्रिपाठी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे, सह मीडिया संपर्क प्रमुख सुधाकर सिंह कुशवाहा, सह मुख्यालय प्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी, सत्य प्रकाश आदि ने उपस्थित होकर कार्यक्रम का हिस्सा बने।

Comments (0)

’कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार का एक-एक जर्रा भ्रष्टाचार में डूबा था - योगी आदित्यनाथ’

Posted on 31 March 2019 by admin

’कांग्रेस के लोग मसूद अजहर जैसे आतंकवादियों के साथ ‘जी’ लगाकर आतंकवाद को प्रोत्साहित करते हैं’

जो कांग्रेस के लिए नाममुकिन था, वह मोदी जी के लिए मुमकिन है’

दो वर्षों में प्रदेश से किसी नागरिक ने पलायन नहीं किया

वीके सिंह जी ने भारत के आर्मी प्रमुख के तौर पर जो कार्य किए और विदेश राज्य मंत्री के रूप में जो कार्य किए हैं, वह अभिनंदनीय है’

लखनऊ 31 मार्च 2019, लोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार अभियान के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गाजियाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने दूधेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इसके बाद घंटाघर रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए योगी जी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेकर देश को और आगे ले जाने का संकल्प लिया था। 2014 के पहले पूरे देश के अंदर आराजकता का माहौल था। कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार का एक-एक जर्रा भ्रष्टाचार में डूबा था। जिसकी वजह से दुनिया के अंदर भारत का सम्मान समाप्त हो गया था।
श्री योगी ने कहा कि कांग्रेस के लोग आतंकवादियों को बिरयानी खिलाते थे और मोदी जी की सेना आतंकवादियों को ‘गोली’ और ‘गोला’ खिलाती है। कांग्रेस के लोग मसूद अजहर जैसे आतंकवादियों के साथ ’जी’ लगाकर आतंकवाद को प्रोत्साहित करते हैं। कांग्रेस और मोदी जी की सरकार में यही अंतर है। श्री योगी ने कहा कि भारत पुलवामा के अंदर अपने शहीदों की शहादत का बदला लेता है तो पाकिस्तान अपने यहां शवों को गिनता है। वहीं देश में विपक्ष के लोग भारत की जनता को अपमानित करने के लिए सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। कांग्रेस, बसपा, रालोद और सपा लगातार भारत के लोगों को अपमानित करने का काम कर रहे हैं। ये लोग नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं। यह लोग सत्ता में सिर्फ इसलिए आना चाहते हैं, जिससे ये भारत के संसाधनों को लूट सकें।
श्री योगी ने कहा कि इस देश में आजादी के बाद मोदी सरकार ने ही गरीबों के घर में शौचालय बनाने, बिजली कनेक्शन देने, आवास देने और देश के हर गरीब को पांच लाख तक का स्वास्थ्य बीमा देने की गारंटी दी है। श्री योगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आपके लिए काम कर रही है। भारतीय जनता पार्टी ने मुझे उत्तर प्रदेश की 23 करोड़ की जनता की सेवा करने का मौका दिया। इसी जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है। उन्होंने कहा कि दूसरी सरकारें कांवड़ यात्रा रोकने का कार्य करती थीं। डीजे बजाने से रोकती थीं। आज आप कांवड़ यात्रा निकालिए, डीजे बजाइए, शंख बजाइए कोई रोक-टोक नहीं होगी।
श्री योगी ने कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में प्रदेश के अंदर दंगे करके पर्व और त्यौहारों को मनाने से रोका जाता था। प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा बड़ा मामला था। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अंदर अपराधी अब या तो जेल के अंदर हैं या राम नाम सत्य की राह पर निकल चुके हैं। आज उत्तर प्रदेश के अंदर सुरक्षा का वातावरण है। यहां बेटियां और व्यापारी सुरक्षित हैं। उत्तर प्रदेश में पांच लाख करोड़ रुपये का निवेश हो रहा है। प्रदेश में योजनाओं का लाभ लोगों के बीच पहुंचाने का कार्य हुआ है। हमने बिना क्षेत्र और जाति देखे सभी तक योजनाएं पहुंचाई।
श्री योगी ने कहा कि जनरल वीके सिंह विदेश मंत्री के रूप में कार्य करते हैं। विदेश में कहीं भी, किसी भी भारत के नागरिक को समस्या होती थी तो आपके मंत्री वहां जाकर उनकी मदद करते हैं। ये कार्य आपके बहादुर जनरल वीके सिंह जी ने किया है। उन्होंने कहा कि वीके सिंह जी ने भारत के आर्मी प्रमुख के तौर पर जो कार्य किए और विदेश राज्य मंत्री के रूप में जो कार्य किए हैं, वह अभिनंदनीय है। योगी ने कहा कि वीके सिंह जी विदेश में हैं तो गाजियाबाद के बारे में, देश में हैं तो गाजियाबाद के बारे में और लखनऊ में हैं तो गाजियाबाद के बारे में सोचते हैं।
श्री योगी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी जी और आपके लोकप्रिय सांसद वीके सिंह जी की मेहनत का नतीजा है कि गाजियाबाद देश में स्वच्छ भारत अभियान में अव्वल आया। आज हम कह सकते हैं ये वही पश्चिम उत्तर प्रदेश है, जहां अपराधी खुलेआम घूमते थे। व्यापारी कैराना से पलायन करने लगे थे। लेकिन दो वर्षों में प्रदेश से किसी नागरिक ने पलायन नहीं किया। अब अपराधी पलायन करने लगे हैं।
श्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने भारत को अंतरिक्ष के क्षेत्र में महाशक्ति क्या बनाया कांग्रेस, सपा और बसपा को बुरा लगने लगा। इसकी शिकायत उन्होंने चुनाव आयोग से कर दी। अब भारत में एक ही विकल्प है, मोदी और सिर्फ मोदी। उत्तर, पूरब, दक्षिण में कहीं भी जाइए। एक ही विकल्प है, मोदी। नामुमकिन अब मुमकिन है, क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है। श्री योगी ने कहा कि पहले चरण के चुनाव में उत्तर प्रदेश के अंदर आठ सीट हैं। मैं सभी सीट के लोगों से वोट के लिए अपील करता हूं। आप इतना मतदान कीजिएगा कि भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से विजय हो। आने वाले समय में हम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जेवर में देने जा रहे हैं।
कार्यक्रम में इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भाजपा प्रत्याशी व सांसद वीके सिंह, जिले के पांचों विधायक, नगर निगम महापौर आशा शर्मा, पूर्व मेयर आशू वर्मा, राज्य सभा सांसद अनिल अग्रवाल, पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर, राज्य मंत्री अतुल गर्ग और दूधेश्वर मंदिर के महंत नारायण गिरी जी महाराज मौजूद रहे।

Comments (0)

भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

Posted on 30 March 2019 by admin

लखनऊ 30 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी के विभिन्न नेता भाजपा परिवार में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने सभी को भाजपा परिवार में शामिल किया। समाजवादी पार्टी से 6 बार विधायक, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री रहे व वर्ममान में विधान परिषद सदस्य चैधरी वीरेन्द्र सिंह भाजपा परिवार में शामिल हुए। इसके साथ ही शामली से सपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व में निर्दलीय विधानसभा प्रत्याशी रहें व वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य मनीष चैहान, व शामली, कान्धला से ब्लाक प्रमुख हरविन्दर चैहान ने सपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।081
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और बसपा के गठबंधन को बेमेल बताते हुए कहा कि ‘बेर’ और ‘केर’ का कभी साथ नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि तेल और पानी कभी मिल नहीं सकते हैं। सपा और बसपा को प्रदेश की जनता अच्छी तरह से जानती है। इस महामिलावटी भ्रष्ट गठबंधन को जनता सबक सिखाएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को लखनऊ स्थित भाजपा मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा कमजोर नहीं है। वर्ष 2014 के चुनाव में भाजपा ने 73 सीट जीती। वर्ष 2017 में भाजपा ने अपने सहयोगियों के साथ 325 सीटों पर विजय हासिल की। स्थानीय निकाय चुनाव में 16 में से 14 नगर निगमों पर भाजपा जीती। इस लोकसभा चुनाव में भी भाजपा प्रदेश में 74 प्लस के लक्ष्य को प्राप्त करेगी। यह अभियान इसी तीव्रता के साथ बढ़ेगा।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नेता चैधरी वीरेन्द्र सिंह गुर्जर, मनीष चैहान और हरविंदर चैहान के भाजपा ज्वाइन करने पर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गुर्जर समाज में सबसे प्रतिष्ठित परिवारों में से सपा विधान परिषद के सदस्य एवं कद्दावर नेता चैधरी वीरेन्द्र सिंह गुर्जर के समाजवादी पार्टी को छोड़कर भाजपा परिवार में शामिल होने पर उनका हृदय से स्वागत करता हूं। वीरेन्द्र सिंह कैराना (शामली) से ताल्लुक रखते हैं और यूपी में 6 बार विधायक रह चुके हैं।
प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने सपा नेताओं को भाजपा परिवार में शामिल करते हुए कहा कि देश की दिशा स्पष्ट है। हिन्दुस्तान को विकसित करना है, नया भारत बनाना है, मजबूत भारत बनाना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत को मजबूत देश के रूप में दुनिया में स्थापित करने में सक्षम है। मजबूत भारत के अभियान में जो भी ताकते अपने-अपने क्षेत्रों में मजबूत है वह भाजपा से जुड़े रहे है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के सामने जो विपक्ष है वह बिना नीति सिद्धांत, बिना आचार-विचार के साथ काम कर रहा है। जो इस देश को मजबूरी और कुण्ठा में ढकेलना चाहता है।
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, गोविन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश प्रवक्ता संजय राय, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित भी मौजूद थे।

Comments (0)

राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर सरकार हमेशा अडिग रही है

Posted on 29 March 2019 by admin

मेरठ/लखनऊ 28 मार्च 2019, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोदी हैं तो सबकुछ मुमकिन है। उन्होंने कहा कि आज एक नया भारत, एक नए दौर में प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में चल रहा है। युवा, किसान, बुजुर्ग, महिला हो या बालिका सभी की एक ही चाहत है कि मोदी जी फिर प्रधानमंत्री बनें। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में देश में हर कुछ मुमकिन हो रहा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष शक्ति के रूप में स्थापित हुआ है। विश्व पटल पर देश का सम्मान बढ़ा है। योगी आदित्यनाथ जी ने कहा, मोदी जी ने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करके आतंकवादियों की कमर तोड़ने का काम किया है। राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर सरकार हमेशा अडिग रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा, आपने मोदी के नेतृत्व में यूपी में भाजपा की सरकार बनाई तो प्रदेश की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त हो गई। पहले की सरकारें आपकी आस्था पर कुठाराघात करती थीं, आपको कांवड़ यात्रा नहीं करने देती थीं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जहां अवैध बूचड़खानों में किसानों की गाय, भैंस या बैल काट दिए जाते थे। हमारी सरकार ने आते ही तुरंत ही अवैध बूचड़खानों को बंद कर दिया। उन्होंने कहा पिछली सरकारें मां-बहन और बेटियों की सुरक्षा खतरे में रहती थीं, लेकिन हम आपको बताना चाहते हैं भाजपा सरकार में सभी को सुरक्षा दी है। योगी जी ने जनता का आह्वान किया कि 74 पार, एक बार फिर मोदी सरकार।img-20190328-wa0411
योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से आज भारत दुनिया की छठी आर्थिक महाशक्ति है। उन्होंने कहा कि पुलवामा की घटना के बाद भारत ने एयर स्ट्राइक द्वारा आतंकी शिविरों को नष्ट करके पूरी दुनिया में भारत के पराक्रम का लोहा मनवाया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मेरठ में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के महान चैकीदार है तो देश का विकास मुमकिन है। मोदी है तो गरीबों का कल्याण भी मुमकिन है। मोदी है तो आतंकवादियों पर सर्जिकल स्ट्राइक भी मुमकिन है। मोदी है तो बालाकोट में एयर स्ट्राइक भी मुमकिन है। मोदी है तो अंतरिक्ष में दुश्मन का सेटेलाइट भी नष्ट करना मुमकिन है और इसके साथ ही हिन्दुस्तान की मजबूती विकास, गरीबों का कल्याण मोदी राज में ही मुमकिन है।
डा0 पाण्डेय ने मेरठ की क्रांति भूमि से भाजपा प्रत्याशियों की विजय का आशीर्वाद मांगा और जनता का आहवान किया कि मोदी, कमल और मतदाता के बीच किसी को भी घुसने मत दीजिए। उन्होंने उज्जवला योजना से गरीब माताओं और बहनों के आंसू पोछे जाने, सौभाग्य योजना से गरीब के घर तक बिजली पहुंचाने, प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब को पक्का मकान और शौचालय तथा आयुष्मान भारत योजना से गरीब की दवाई की बात करते हुए कहा कि अखिलेश सरकार ने विकास के पहिये को रोक रखा था लेकिन जैसे प्रदेश में कमल खिला और योगी जी की सरकार बनी इसके साथ ही मोदी सरकार के साथ योगी सरकार कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ी और गरीब, शोषित, वंचित वर्ग की आर्थिक समृद्धि के साथ ही उनका सामाजिक स्तर भी ऊंचा उठाने का काम शुरू हुआ। केवल मेरठ मण्डल में ही गरीब, वंचितों को जनकल्याणकारी योजनाओं द्वारा 31 अरब रूपये से अधिक की सहायता पहुंची है।
रैली में प्रदेश महामंत्री व पश्चिम क्षेत्र प्रभारी विजय बहादुर पाठक, पश्चिमी उ0प्र0 क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, प्रभारी अशोक मोघा, राज्यसभा सांसद विजयपाल तोमर, कांता कर्दम, एमएलसी डा. सरोजनी अग्रवाल, प्रत्याशी राजेन्द्र अग्रवाल, डा. सत्यपाल सिंह, भारतेन्दु सिंह, संजीव बालियान, विधायक डा. सोमेन्द्र तोमर, सत्यप्रकाश अग्रवाल, जितेन्द्र सतवाई, दिनेश खटीक, संगीत सोम, सत्यवीर त्यागी, सहारनपुर विधायक मंत्री धर्म सिंह सैनी, बिजेन्द्र अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, जिलाध्यक्ष रविन्द्र भड़ाना, जयकरन गुप्ता के अतिरिक्त वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे।

Comments (0)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 मार्च को ‘‘मैं भी चौकीदार’’ अभियान के तहत करेंगे सीधा संवाद

Posted on 29 March 2019 by admin

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा एवं प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय गौतमबुद्ध नगर में रहेगंे मौजूद

लखनऊ 29 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी ‘‘मैं भी चौकीदार’’ अभियान के तहत प्रदेश की हर लोकसभा में पहुंचेगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विगत दिनों मैं भी चैकीदार अभियान की शुरूआत की और करोड़ो संख्या में जनमानस अभियान से जुड़ता चला गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जो भी गरीबी, भ्र्रष्टाचार, गंदगी और सामाजिक बुराईयों से लड़ रहे है वह सभी चैकीदार है। भारत की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत करने वाला हर शख्स चैकीदार है। प्रधानमंत्री जी के इस आह्वान ने आज आंदोलन का रूप ले लिया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 मार्च को शाम 5 बजे अब तक के सबसे बड़े टाउनहाॅल कार्यक्रम के जरिये देश के 500 स्थानों से जनता से सीधा संवाद करेंगे। प्रदेश में देश के प्रधानसेवक का संदेश लेकर भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता चैकीदार के रूप में जनता के बीच रहेगा। गरीब, मजदूर, मेहनतकश जनता मैं भी चैकीदार अभियान से जुड़कर मोदी जी से संवाद करेंगे। नामदारों का काम समाज में घृणा फैलाना और कामदारों का अपमान करना है। कामदार प्रधानमंत्री के साथ देश के सभी कामदार नामदारों को जबाव देने का काम करेंगे। 31 मार्च को सभी लोकसभा क्षेत्रों में एक साथ ‘‘मैं भी चैकीदार’’ अभियान प्रारम्भ होगा। ‘‘मैं भी चैकीदार’’ अभियान के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आरबीएस काॅलेज खनदारी आगरा में उपस्थित रहेंगे तो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय गौतमबुद्ध नगर में चैकीदार के रूप में उपस्थित रहकर मोदी जी के संवाद कार्यक्रम मंे रहेंगे। इसके साथ ही प्रदेश सरकार के मंत्री एवं प्रदेश पदाधिकारी, लोकसभा क्षेत्रांे में ‘‘मैं भी चैकीदार’’ अभियान का हिस्सा बनेंगे।
प्रदेश मंत्री एवं अभियान प्रभारी प्रकाश पाल ने बताया कि प्रदेश लोकसभा चुनाव सहप्रभारी गोरधन झड़पिया कैसरगंज लोकसभा में महाकवि तुलसीदास महाविद्यालय परसपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर बड़ी बाजार बक्शी का तालाब लखनऊ, जसवंत सैनी ग्रीन सिटी, शामली, नवाब सिंह नागर कपिल सिनेमा मवाना, बीएल वर्मा फिरोजाबाद लोकसभा में चैधरी नन्नू मल, प्रेमवटी देवी जूनियर हाई स्कूल हुमांयुपुर, पुरूषोत्तम खण्डेलवाल संगम पैलेस वैकंट हाॅल, निकट साॅई मंदिर कुदेसिया फाटक बरेली, डा0 राकेश त्रिवेदी मुरलीधर आईटीआई काॅलेज प्रयागीपुर, पदमसेन चैधरी जिला भाजपा मुख्यालय खीरी, सुधीर हलवासिया सुपर मार्केट रायबरेली, दयाशंकर सिंह अम्बेडकर पार्क महराजगंज, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय लखनऊ, अशोक कटारिया भगवती लाॅन श्यामनगर कानपुर, प्रदेश मंत्री देवेन्द्र चैधरी जाट काॅलेज बड़ौत, वाईपी सिंह वर्ण वाटिका पुरानी जेल बुलन्दशहर, अमरपाल मौर्य राॅयल होटल, सिविल लाइन प्रयागराज, कौशलेन्द्र पटेल कलक्टर घाट गाजीपुर, संजय राय जिला कार्यालय के सामने ज्ञानपुर, भदोही, संतोष सिंह सांसद आवास भिनगा श्रावस्ती, कामेश्वर सिंह सोनी थापा मैदान मऊ, प्रकाश पाल नवभारत सभा भवन फर्रूखाबाद, धर्मवीर प्रजापति रघुनाथ पैलेस जीटी रोड़ अलीगढ़ में ‘‘मैं भी चैकीदार’’ अभियान में सहभागिता करेंगे।
श्री पाल ने बताया कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी व प्रदेश सरकार की मंत्री गुलाबो देवी रामलीला मैदान, लाईनपार मुरादाबाद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. रमापति राम त्रिपाठी आर.एल.बी. स्कूल सेक्टर 14 इन्दिरानगर लखनऊ, प्रदेश सरकार के मंत्री श्रीकांत शर्मा मुख्यमंत्री जी के साथ आगरा में प्रधानमंत्री जी के सीधा संवाद कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश राणा देव गार्डन, डीएम आवास रोड सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, चेतन चैहान कीरतपुर नगीना, बल्देव ओलख उत्सव पैलेस रामलीला मैदान रामपुर, चैधरी भूपेन्द्र सिंह सरस्वती शिशु मंदिर हसनपुर अमरोहा, धर्म सिंह सैनी राधा गोविन्द इण्टर काॅलेज गढ रोड, मेरठ, अतुल गर्ग रामाज्ञा पब्लिक स्कूल, सेक्टर-50 नोएडा, चैधरी लक्ष्मीनारायण सिंह जय पैलेस अलीगढ़ रोड, हाथरस, धर्मपाल सिंह रोडवेज बस स्टैण्ड के पास, सहकारी संघ ग्राउण्ड किशनी, सुरेश खन्ना गाॅधी प्रेक्षागृह, गाॅधी स्टेडियम पीलीभीत, राजेन्द्र प्रताप मोती सिंह रामलीला मैदान अमेठी, नीलकण्ड तिवारी कर्मा बाजार, करछना, सिद्धार्थनाथ सिंह टीडी महिला काॅलेज जौनपुर, अनिल राजभर मडियाहू मैरेज हाॅल, गिरीश चन्द्र यादव आर्य समाज मंदिर पंडित दीनदयाल नगर, गोपाल टण्डन सिद्धार्थ उपवन भेलूपुर, वाराणसी, नन्द गोपाल नंदी रामलीला मैदान राबर्टसगंज, सोनभद्र, मुकुट बिहारी वर्मा चंदन लाल विद्यामंदिर भवनापुर बरबर धौरहरा, स्वाती सिंह उन्नाव, ब्रजेश पाठक जिला भाजपा मुख्यालय अयोध्या, रमापति शास्त्री नगर पालिका हाॅल बहराइच, श्रीमती अनुपमा जायसवाल जिला भाजपा मुख्यालय गोण्डा, जय प्रकाश निषाद बंधन लाॅन डुमरियागंज, जय प्रताप सिंह आफिसर्स क्लब आॅडिटोरियम, अटल बिहारी प्रेक्षागृह बस्ती, स्वामी प्रसाद मौर्य, साहू चित्र मंदिर फाजिलनगर, सूर्य प्रताप शाही कसौधन मैरिज हाॅल गोला बाजार गोरखपुर, दारा सिंह चैहान सहबरपुर इण्टर कालेज सहबरपुर लालगंज, प्रदेश सरकार के मंत्री उपेन्द्र तिवारी सोनी थापा मैदान मऊ, श्रीमती अर्चना पाण्डेय पुराना नुमाईस मैदान औरैया, सतीश महाना आशा देवी इण्टर कालेज सौरिख कन्नौज, मनोहर लाल पंथ गुरूदेव पैलेस चैराहा मैदान अकबरपुर, रणवेन्द्र प्रताप सिंह धुन्नी रामलीला मैदान मार्केट बांदा में ‘‘मैं भी चैकीदार’’ अभियान में जनता के साथ रहेंगे।
पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हरद्वार दुबे आर्य महिला डिग्री काॅलेज प्रांगड, शाहजहांपुर, सांसद विजय पाल तोमर महावीर चैक, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड उपाध्यक्ष गोपाल अंजान पोडा खेड़ा बिलारी सम्भल, क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह विद्या मंदिर आर्यनगर, गोरखपुर, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव भोला गार्डन अनगढ़ रोड, मीरजापुर, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा विनोद पाण्डेय खड्डा सिनेमा कुशीनगर, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष फागू चैहान टीडी काॅलेज मनोरंजन हाॅल बलिया में ‘‘मैं भी चैकीदार’’ अभियान में जनता के साथ रहेंगे।

Comments (0)

जन-जन भाजपा के साथ जुड़ता जा रहा है

Posted on 28 March 2019 by admin

लखनऊ 28 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी की सबका साथ-सबका विकास की विचारधारा को आत्मसात करते हुए बड़ी संख्या में लोग भाजपा परिवार का हिस्सा बन रहे है। माननीय नरेन्द्र मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए जन-जन भाजपा के साथ जुड़ता जा रहा है। इसी कड़ी में पार्टी के राज्य मुख्यालय पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय के समक्ष हमीरपुर से बसपा के पूर्व सांसद रहे व सपा सरकार में महाधिवक्ता रहे विजय बहादुर सिंह, सपा सरकार में मंत्री रहे सपा के राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व विधायक प्रो0 रामआसरे कुशवाहा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही रिटायर्ड आईएएस श्रीमती विनीता कुमार ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 04
प्रदेश के कई राजनैतिक दलों का भाजपा को समर्थन देना जारी है। इसी कड़ी में मिहिर सेना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी बिजेन्द्र नागर ने अपना समर्थन पत्र मा0 प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ को सौंपा।
इस अवसर पर लोकसभा चुनाव प्रदेश सह प्रभारी गोरधन झडफिया, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर एवं गोविन्द नारायण शुक्ला प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments (0)

मिशन शक्ति की ऐतिहासिक सफलता से भारत का विश्व में मान बढ़ा - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 27 March 2019 by admin

लखनऊ 27 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने मिशन शक्ति की सफलता से अंतरिक्ष में भी भारत के महाशक्ति बनने पर देश के वैज्ञानिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व और देश की जनता को बधाई दी।
डा0 पाण्डेय ने भारत की ऐतिहासिक सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि मिशन शक्ति को सफल बनाने के लिए हमारे वैज्ञानिको और देश की जनता को बधाई। हमने एक लो आॅर्बिट सैटेलाइट को मार गिराया है। जिसका मतलब है भारत अंतरिक्ष में आने वाले हर खतरे के विरूद्ध अब पूरी तरह से तैयार है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी की प्रतिबद्धता है कि विश्व में शांति और सुरक्षा के लिए मजबूत भारत का निर्माण जरूरी है। देश की जनता मोदी जी की प्रतिबद्धता के साथ है और मोदी जी के राष्ट्रहित में लिए गये हर निर्णय से गर्वित है। भारत आज अंतरिक्ष में भी विश्व की चैथी शक्ति बना है।
डा0 पाण्डये ने कहा कि अब अगर कोई दुश्मन देश अंतरिक्ष से सेटलाइट के जरिए भारत पर नजर रख रहा है या जासूसी कर रहा होगा तो भारत उसका मुॅहतोड़ जबाव देने में सक्षम है। भारत की यह उपलब्धि उतनी ही बड़ी है जितना पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी की अगुवाई में हुआ परमाणु परीक्षण था। पोखरण परीक्षण के समय भी दुनिया के किसी भी देश को परीक्षण की खबर नहीं थी और आज भी बिल्कुल ऐसा ही हुआ है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि हमारे देश के वैज्ञानिकों में क्षमता थी और प्रबल इच्छाशक्ति भी जो भारत को अंतरिक्ष महाशक्ति बनाना चाहती थी। लेकिन तत्कालीन सरकार के अनुमति के आभाव में वैज्ञानिक अपनी क्षमताओं को देश की आवश्यकताओं के लिए उपयोग नहीं कर पा रहे थे। लेकिन आज मोदी सरकार ने देश की सामरिक शक्ति बढ़ाने के लिए वैज्ञानिकों को खुली छूट दी और आज भारत का एक-एक नागरिक अपने वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि पर गर्व कर रहा है।

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों की तादाद लगातार बढ़ रही है

Posted on 27 March 2019 by admin

लखनऊ 27 मार्च 2019, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत के बढ़ते मान, सम्मान और गौरव तथा केन्द्र सरकार द्वारा लोककल्याण के लिए किये गये कार्यो से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों की तादाद लगातार बढ़ रही है। आज भी कई विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व विधायकों, प्रसिद्ध कलाकारों और सामाजिक क्षेत्र में अपनी पहचान रखने वाले लोगों ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 161
पार्टी के राज्य मुख्यालय पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय के समक्ष प्रसिद्ध भोजपुरी गायक व अभिनेता दिनेश लाल यादव ‘‘निरहुआ’’ सहित कई पूर्व विधायकों व नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में बहुजन समाज पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में पूर्व विधायक मंझवा रमेश विन्द, कर्वी, चित्रकूट से पूर्व विधायक दिनेश मिश्रा, पूर्व विधायक बड़ोत लोकेश दीक्षित व सरधना से पूर्व विधायक चन्द्रवीर सिंह, व सुदन रावत शामिल रहे। जबकि समाजवादी पार्टी को छोड़कर भाजपा की सदस्यता लेने वालों में पूर्व विधायक पुवायां श्रीमती शकुन्तला देवी, पूर्व विधायक धौलाना व जिला पंचायत अध्यक्ष गाजियाबाद धर्मेश सिंह तोमर, पूर्व विधायक कन्नौज अरविन्द प्रताप सिंह व अवनिन्द्र सिंह उर्फ राजू सिंह महोबा ने आज पार्टी की सदस्तया ली। जबकि राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व विधायक बरनावा सत्येन्द्र सोलंकी, कांग्रेस से लखनऊ कैण्ट विधानसभा के प्रत्याशी रहे मुरलीधर अहूजा, शाहजहांपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष संजय गुप्ता, विधानसभा बांदा से निर्दल प्रत्याशी रहे रामकरन सिंह ‘‘बच्चन’’ व जनता दल यूनाटेड के प्रदेश सचिव यागवेन्द्र सिंह जादौन ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्तया ग्रहण की।
इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री नीलकण्ठ तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर हलवासिया, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, गोविन्द नारायण शुक्ला, सलिल विश्नोई, प्रदेश के प्रवक्ता हीरो बाजपेयी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी हिमांशु दुबे, आलोक अवस्थी, प्रदेश मीडिया संपर्क प्रमुख डा0 तरूणकांत त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया सह संपर्क प्रमुख नवीन श्रीवास्तव, सुधाकर सिंह कुशवाहा, अभय सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments (0)

प्रदेश के कई दलों ने भाजपा को सौंपा समर्थन पत्र

Posted on 27 March 2019 by admin

लखनऊ 27 मार्च 2019, प्रदेश के कई दलों ने आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय का लोकसभा चुनाव में अपने दल का समर्थन पार्टी को दिये जाने का समर्थन पत्र सौंपा। पार्टी के राज्य मुख्यालय पर दलित, शोषित, पिछड़ा वर्ग, अधिकार दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेपाल सिंह प्रजापति, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष साहब सिंह धनगर और महानवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिओम सिंह कुशवाहा अखिल भारतीय आशोक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार कुशवाहा ने अपने-अपने दलों का समर्थन पत्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय को सौंपा। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहें।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2019
M T W T F S S
« Feb   Apr »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
-->









 Type in