*खाकी वर्दी वालो के कारनामे-जनता की जुवानी * सफेद कुर्ते वाले नेताओ के कारनामे-जनता की जुवानी "upnewslive.com" पर, आप के पास है कोई जानकारी तो आप भी बन सकते है सिटी रिपोर्टर हमें मेल करे editor@upnewslive.com पर या 09415060119 फ़ोन करे , SPC मीडिया ग्रुप पेश करते है <UPNEWS>मोबाईल sms न्यूज़ एलर्ट के लिए अगर आप भी कहते है अपने और प्रदेश की खबरे अपने मोबाईल पर तो अपना <नाम-, पता-, अपना जॉब,- शहर का नाम, - टाइप कर 09415060119 पर sms, प्रदेश का पहला हिन्दी न्यूज़ पोर्टल जिसमे अपने प्रदेश की खबरें सरकार की योजनाएँ,प्रगति,मंत्रियो के काम की प्रगति www.upnewslive.com पर

Archive | विचार

जेल बन्दीयों को शुद्ध भोजन एवं समय से रिहाई एवं समय से पेशी की व्यवस्था

Posted on 02 September 2010 by admin

पडरौना (कुशीनगर)- जिला प्रशासन एवं जेल प्रशासन के सम्बन्धों को पारदर्शी रखना जेल कर्मचारियों से स्वच्छ एवं सुचारू रूप से जेल में व्यवस्था बनाये रखने का प्रयास होगा। जेल बन्दीयों को शुद्ध भोजन एवं समय से रिहाई एवं समय से पेशी की व्यवस्था करना प्राथमिकता में है।

उक्त बाते नवागत जेलर रमाशंकर जयसवाल ने एक भेंट वार्ता के दौरान कही। श्री जयसवाल ने आगे बताया कि जेल व्यवस्था बनाये रखने के लिए अनेक बातों पर ध्यान देना जरूरी होता है। देवरिया जिला कारागार की क्षमता मात्र 392 बन्दीयों का है परन्तु इस समय 1096 कैदी है। जबकि कर्मचारियों की तैनाती 392 कैदियों के सापेक्ष ही है। मौजूदा समय में 40 बन्दी रक्षकों से ही पूरे जेल की व्यवस्था बनाये रखना पड़ा रहा है। बन्दीयों के भोजन मे शुद्धता बनाये रखने के लिए हमेशा आकिस्मक निरीक्षक किये जा रहे है। बन्दीयों को कोर्ट ले जाने में कोई अनियमितता न हो पेशी गलत न हो रिहाई समय से हो उसका बखूबी ख्याल रखा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बन्दीयों के चिकित्सकिय व्यवस्था थोड़ी परिशानी हो रही है कारण जेल मे डाक्टर की तैनाती नही होते के कारण जिला चिकित्सालय से डाक्टरों की व्यवस्था की गई है। डाक्टर की तैनाती के लिए प्रयास किया जा रहा है कि जेल की व्यवस्था सुचारू रूप से एवं पारदर्शी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

वाद विवाद प्रतियोगिता में संध्या द्विवेदी प्रथम एवं सरोज राठौर द्वितीय

Posted on 19 August 2010 by admin

स्वतन्त्रता दिवस की 63वीं वशZगॉंठ के उपलक्ष्य में एकेडमिक्स, यू0पी0डेस्को द्वारा  अशोक मार्ग स्थित प्रशिक्षण केन्द्र में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर एकेडमिक्स की छात्रा सुश्री संध्या द्विवेदी एवं द्वितीय स्थान पर सरोज राठौर रहीं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय कर्नल अजय कुमार पाण्डे ,उप निदेशक सैनिक कल्याण निदेशालय ने प्रतियोगिता में विजयी रहे प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे  श्री सतीश चन्दª वर्मा,प्रोजेक्ट आफिसर,डूडा एवं हरीश चन्दª श्रीवास्तव ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले समस्त प्रतिभिागियों को मेडल देकर सम्मानित किया।

123

कार्यक्रम का आयोजन गरिमा सिंह द्वारा किया गया तथा पारूल अवस्थी,ने छात्रों का प्रोत्साहन बढ़ाते हुए उन्हे प्रेरित किया एवं सुश्री स्वाति गोसाईं के द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। अन्त मेें एकेडेमेिक्स, यू0पी0डेस्को के निदेशक अमिताभ मिश्र ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

क्या यही आजादी है ?

Posted on 15 August 2010 by admin

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जिस स्वतंत्रता की बात करते थे, उसमें समाज के आखिरी आदमी के हित का लक्ष्य था। गांवों को स्वावलम्बी बनाने की बात थी। स्वराज ही नहीं, सुराज के लिए संघर्ष की बात थी। एक ऎसे आजाद भारत राष्ट्र का सपना था, जिसमें गांवों को रोजगार के लिए शहरों का मुंह नहीं ताकना पड़े। सभी देशवासी परस्पर मिलजुलकर रहें, सभी समान हों, सभी के साथ न्याय हो, किसी भी तरह की हिंसा या परस्पर भेदभाव का कोई स्थान न हो। वह लक्ष्य पाया नहीं जा सका। बेशक, आज देश के कुछ लोग दुनिया के अमीरों में गिने जाने लगे हैं, लेकिन इसे विकास का पैमाना कतई नहीं माना जा सकता। विकास तो हुआ है लेकिन अंधाधुंध। शहरों की ओर पलायन बढ़ा है। नैतिक मूल्यों का ह्रास हुआ है।

राष्ट्र प्रेम, राष्ट्र सेवा की चर्चा और उस पर भाषण एक बात है, लेकिन उसे जीवन में आचरण में लाना दूसरी बात। दुर्भाग्य से नेता राष्ट्र की स्वतंत्रता को मजबूत करने के बजाय खुद को ही मजबूत करने में लगे हैं। यह तो स्वतंत्रता का सरासर दुरूपयोग है! राजनीति में सेवा का जज्बा ही गायब हो गया। अब यह एक प्रोफेशन है। नेता समाज और देश के प्रति उत्तरदायी हैं, यह बात शायद वे भूलते जा रहे हैं।

लोग अन्याय और अनीति देखकर भी चुप कैसे रहते हैं? हम सिर्फ तमाशबीन भीड़ में तब्दील होते जा रहे हैं। माना जा चुका है कि भ्रष्टाचार के इसी माहौल में जीना हमारी नियति है। समूचा वातावरण विषाक्त-सा हो गया, लगता है। आश्चर्य होता है कि लोग कैसे सहन कर रहे हैं। ऎसा लगता है कि देश में लापरवाह लोगों की पूरी फौज बना ली गई है। राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों में घालमेल के आरोप बेहद शर्मनाक हैं। हम दुनिया के सामने भारत की कैसी तस्वीर पेश करना चाहते हैं? राजनीति में अपराधियों का बोलबाला बढ़ता जा रहा है। विधानसभा की बात छोड़ो, संसद तक में अपराधी व दागी लोग धड़ल्ले से पहुंच रहे हैं। यह भला कैसी स्वतंत्रता है? जब ये फंसते हैं, तो इन्हें बचाने के लिए वकीलों की फौज खड़ी कर दी जाती है। इनका बहिष्कार होना चाहिए। समाज इन्हें स्वयं अस्वीकार करे। नेताओं और अपराधियों की दुरभिसंधि को रोकना ही होगा। राष्ट्र में स्वतंत्रता की वास्तविक या सच्ची चेतना को पुनर्जीवित करना होगा।

येन-केन-प्रकारेण और रातोरात धन कमाने की प्रवृत्ति देश के लिए बहुत घातक है। एक बात मैं दावे के साथ कह सकती हूं, जो व्यक्ति अपने देश या अपने समाज के लिए समर्पित नहीं है, वह किसी का साथी नहीं हो सकता। भ्रष्टाचार कभी खत्म होगा, यह तो आज सोचा भी नहीं जा सकता। कम हो जाए, तो बड़ी बात।

मैं एक ऎसे भारत की कल्पना करता  हूं, जिसमें युवा अपने अधिकारों से ज्यादा अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक होे। जिनके सामने कोई, अन्याय, अत्याचार, अनाचार की हिम्मत नहीं कर सकेगा। जो कहीं भी हो, इस देश का सिपाही होगा। माटी का सपूत, देश का रखवाला। युवाओं को यह समझना चाहिए कि आजादी का मतलब भोग-विलास के अपार साधन जुटाने का अवसर नहीं है। आजादी के पहले यदि देश के जवानों ने यही सब किया होता, तो देश आज भी गुलाम होता। उनके बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देना है और पूरी दुनिया के सामने भारत का सिर ऊंचा रहे, हम सभी का यही प्रयास होना चाहिए।
ढेर सारी विसंगतियों के बावजूद हमारे देश की कुछ ऎसी खूबियां हैं, जो हमें आशान्वित व आश्वस्त करती हैं। सामूहिकता व सहअस्तित्व हमारी विशेषता है। एक-दूसरे के लिए त्याग, समर्पण, सहयोग व सम्मान की जो भावना है, इसे अक्षुण्ण रखना होगा। दूसरे देश में लोग अलग-थलग पड़ जाते हैं। वहां किसी के लिए त्याग की बात कोई नहीं सोचता। हमारे यहां वसुधैव कुटुम्बकम की जड़ें गहरी हैं और आज भी यह बिरवा हरा-भरा है।

Vikas Sharma
Editor
www.upnewslive.com , www.bundelkhandlive.com ,
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

अब अब बुन्देलखण्ड में मोबाइल अन्धविश्वास

Posted on 12 August 2010 by admin

बुन्देलखण्ड के मध्यप्रदेश क्षेत्र में फैली मोबाइल अन्धविश्वास की तरह-तरह की खबरे अब उत्तर प्रदेश क्षेत्र के बुन्देलखण्ड में भी फैल गई है जिसके कारण लोग अब अनजान मोबाइल काल को रिसवी नही कर रहे है। रात में तो अधिकतर लोग अपना मोबाइल बन्द करके रखते है दिन में भी लोग परिचित के मोबाइल काल ही उठा रहे है।
बुन्देलखण्ड में मोबाइल अन्धविश्वास का इस समय इतना भय है कि लोग मेाबाइल से मूठ मारना तक कहते है। मध्यप्रदेश बुन्देलखण्ड के टीकमगढ़, सागर, सिहारे, छिरारी, छतरपुर में फैली मोबाइल अफवा है चित्रकूट होती हुई उत्तर प्रदेश के चित्रकूट, बान्दा, महोबा, उरई, जालौन, मऊरानीपुर, झांसी सहित पूरे बुन्देलखण्ड में फैल गई है।
मोबाइल अन्धविश्वास की अफवाह चित्रकूट स्थित जानकी कुछ इलाज कराने आये मरीजों एवं उनके तामीरदारों के माध्यम से फैली जिसे मोबाइल मूठ नाम दिया गया है। कहा जा रहा है कि 14 नम्बर वाला एक अंजान फोन आता है जिसे रिसीव करते ही मौत हो जाती है। जानकी कुंठ चित्रकूट इलाज कराने आये तमाम तामीर दारों की माने तो उकने इलाकों में इस तरह के फोन पर बात करने पर कई लोगों की मौत हो चुकी है। हालाकि वे इसकी काई पुिश्ट नही कर सके। चित्रकूट धाम मण्डल मुख्यालय बान्दा में इस समय लोग अपने परिचित नाते रिश्तेदारों को सावधान कर रहे है कि 14 नम्बर वाली कोई मोबाइल काल आये तो उसे रिसीव न करें। महोबा नगर के श्रीनगर थाना क्षेत्र के गॉव डिगरियां में बुधवार की रात मोबाइल पर बात करते-करते एक किशोर के बेहोश होने की बात प्रकाश में आयी है जिसे मध्यप्रदेश के निकटवर्ती जिला अस्पताल छतरपुर में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है। भुक्तभोगी की ओर से यह बात बतायी गई है कि मोबाइल उठाया तो स्कीन लाल बड़ गई जिससे किशोरी अचेत होकर गिर पड़ी। किशोरी का सरोज बताया जाता है। इसी तरह एक सिपाही जालौन जनपद के फोन करते में मोबाइल पर एक लड़की की आवाज सुनकर बेहोश होकर गिर पड़ा। बुधवार को जिन्हे एक थाने का सिपाही कोच आया था उसके साथी के मोबाइल पर एक काल आयी उसमें एक लड़की बोली और अपना नाम संगीता बताया। बातचीत शुरू हुई तो लड़की ने हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर नसीहत देना शुरू किया ही था कि सिपाही को चक्कर आने लगे और वह धड़ाम से जमीन पर गिर गया उसकी हालत खराब होने पर साथियों ने एक प्राइवेट चिकित्सक को दिखाया जहां डाक्टर ने स्वस्थ बताकर छुट्टी कर दी। सिपाही का नाम आर0एस0 यादव बताया गया है।
इसी प्रकार झांसी मण्डल के मऊरानीपुर क्षेत्र में अफवाह फैली है कि कुछ अनजान नम्बरों से काल आने पर जैसे ही रिसीव कर हैलो बोलते है दूसरी ओर से एक महिला द्वारा मन्त्र पड़ने की आवाज आती है यह मन्त्र सुनकर मोबाइल उपभोक्ता अचेत हो जाता है। यहां तक की उसे जान का खतरा हो जाता है। इस अफवाह का ग्रामीण क्षेत्र में काफी असर दिखायी दे रहा है इसके परिणाम स्वरूप गांव के ही नही नगर क्षेत्र के लोग भी अपने परिवार के लोगों से अनजान नम्बरों को रिसीव न करने की सलाह दे रहे है।
जालौन जनपद के उरई नगर मे तो बाकायदा पांच नम्बर प्रसिारत किये गये है जिनसे काल एवं एस0एम0एस0 भेजने की बाते आ रही है। ये खतरनाक नम्बर 7888308001, 9316048121, 9876266211, 9888854137 बताये जा रहे है जिनको अटैन्ड करने से शक सा लगता है और मृत्यु होने की सम्भावना रहती है। किन्तु इन नम्बरों से बात करने वाले किसी पीड़ित व्यक्ति से बात नही हो पायी दूरसंचार जिला प्रबन्धक लल्लन लाल का कहना यदि इस प्रकार की कोई काल या एसएसएस आते है तत्काल पुलिस को सूचित करें। ताकि जो लोग भ्रमित कर रहे है उनके खिलाफ कानूनी सिंगजा कसा जा सके। जिला दूरसंचार प्रबंधक चित्रकूट सीबी सिंह इस तरह के काल को कोरे बकवास बताते है। जनता से कहा है कि फोन रिसीव करने की किसी की मौत नही हो सकती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

तहसील दिवस के आवेदन पत्रों का प्रभावी निस्तारण कर इन्टरनेट पर भी फीड करायें-अभिजात

Posted on 04 August 2010 by admin

24
जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने आज सदर तहसील में आयोजित “ तहसील दिवस` में लोगों की िशकायतों और समस्याओं की सुनवाई की और अधिकारियों को प्रभावी निस्तारण हेतु निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि निस्तारण का विवरण भी इन्टरनेट पर डालें । उन्होंने कहा कि तहसील दिवस की भावना के अनुरूप अधिकारी जनता के पास आकर समस्याओं का तत्परता से निदान करें।

11 जिलाधिकारी के निर्देश पर विभागों द्वारा अलग-अलग पटल लगाये गये। उन्होंने गत बैठकों में निर्देश दिये थे कि विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चैक आदि वितरण तहसील दिवस में सार्वजनिक रूप से करायें। इन आदेशो के क्रम में इस अवसर पर शादी अनुदान योजना के अन्तर्गत 25 लाभार्थियों को चैक तथा महामाया गरीब बालिका आशीZवाद aयोजना के अन्तर्गत 18 महिलाओ को एफ.डी. प्रदान की गई। आपदा राहत कोश से जिलाधिकारी के निर्देश पर एक व्यक्ति को  05 हजार रूपये की आर्थिक सहायता का चैक भी मौके पर दिया गया। मेडिकल कैम्प में जांच के उपरान्त चार व्यक्तियों को विकलांग प्रमाण पत्र जारी किये गये।
भीम नगरी क्षेत्र में स्थापित हैण्डपम्पों की िशकायत पर संज्ञान लेकर जिलाधिकारी ने तत्काल अधिकारियों की 13 टीमें बनाकर स्थल पर कार्यो के सत्यापन हेतु भेजा। िशकायत में कहा गया है कि इस क्षेत्र में 218 हैण्डपम्प तथा 32 टी.डी.एस.पी लगे हैं परन्तु अनेक खराब है।  जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि आगामी तहसील दिवसों में अधिकारियों की दो टीमें गठित होगी। एक दल में जिलाधिकारी डीआईजी तथा गांव की विभिन्न योजनाओं से सम्बन्धित अधिकारी तहसील दिवस के उपरान्त ग्राम में स्थलीय निरीक्षण/सत्यापन हेतु जायेगें। दूसरे दल में लगभग दस-बारह अधिकारियों को रखा जायेगा जो तहसील दिवस में प्राप्त आवेदन पत्रों के निस्तारण में दिखाये कार्यो का सत्यापन करेगें या तहसील दिवस में प्राप्त िशकायत की तात्कालिक जांच हेतु भेजे जायेगें। उन्होंने चेतावनी दी कि फर्जी निस्तारण के प्रकरणों पर कठोर कार्यवाही होगी। आगामी तहसील दिवसों मे सर्वप्रथम गत तहसील दिवसों में लिम्बत पटलों की समीक्षा की जायेगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न पटलों पर वह स्वंय जाकर निस्तारण की समीक्षा करेगें। उन्होंने कहा कि तहसील दिवस आयोजनो की शासन स्तर पर भी समीक्षा होती है। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के निस्तारण में संवेदनशील रहें ताकि लोगो को बार-बार चक्कर न लगानें पड़े। उन्होंने चेतावनी दी कि बिना पूर्व सूचना/अनुमति के कोई भी अधिकारी तहसील दिवस से अनुपस्थित नही रहेगे। उन्होंने पी.ओ. डूडा के अनुपस्थित रहने पर स्पश्टीकरण कल तक मांगा है। आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से कोई अधिकारी उपस्थित न होने पर संज्ञान लेकर निर्देश दिये कि तहसील दिवसों पर एडीए के अधिकारी भी उपस्थित रहें।
इस अवसर पर डीआईजी दीपेश जुनेजा,डी.एफ.ओ- एन के जानू मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 राम रतन आदि जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन उप जिलाधिकारी ने वट वृक्ष लगाकर तहसील परिसर में वृक्षारोपण का शुभारम्भ कर  किया । तहसील दिवस के उपरान्त अधिकारियो ने अम्बेडकर ग्राम सुनाली जाकर विकास योजनाओं का स्थलीय सत्यापन किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

महंगाई से बुंदेलखंड का आम आदमी त्रस्त

Posted on 04 August 2010 by admin

बुंदेलखंड का किसान तो फले से ही दया भी भीख पर  जी हा था. उस पर ये  आए दिन बढ़ रही महगाई

के कारण आम आदमी काफी प्रभावित है। दिन भर मजदूरी करने वाले मजदूर अपने परिवार का गुजारा बड़ी मुश्किल से चला पाता है। यदि दो चार दिनों तक काम न मिले तो उसके परिवार को भूखे मरने की नौबत आ जाती है। रिक्शा चलने वाले दिन भर रिक्शा चलाकर बड़ी मुश्किल से 100 रुपये तक कमाते हैं, लेकिन इतनी अधिक महगाई के चलते उनके लिए अच्छा खाना नसीब नहीं होता। आम आदमी को रोजगार मुहैया कराने के लिए भारत सरकार द्वारा नरेगा स्कीम को क्रियान्वित किया गया, लेकिन वह स्कीम भी अधिकारियों की लापरवाही के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर नहीं चल रही है। इस कारण दूर वर्ग को कोई लाभ नहीं हो रहा है। महगाई का स्तर इतना बढ़ चुका है कि माध्यम वर्ग के लोग भी महगाई से दुखी है तथा गरीब आदमी के लिए यह महगाई कमर तोड़ने वाली है। करियाने की दुकान करने वाले रमेश कुमार ने बताया कि पहले माध्यम वर्ग के लोग अच्छी खरीदारी करते थे, लेकिन वह भी अब हाथ पीछे खींच रहे है। गरीब आदमी अपने परिवार का गुजारा बड़ी मुश्किल से चला रहा है। यदि इसी तरह से महगाई बढ़ती रही तो सभी के लिए मुश्किल खड़ी हो जाएगी। बढ़ती महगाई के चलते किसी भी सामान की कीमत कम नही हुई बल्कि बढ़ रही है। इस समय रोजमर्रा के खाद्य पदार्थो की कीमतों में भारी इजाफा हो रहा है। एशे  में जिए तो क्या जीये


Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

प्रमुख िशव मन्दिरों पर श्रावण मेले में सी0सी0टी0वी0 कैमरे लगेंगे।

Posted on 01 August 2010 by admin

प्रमुख िशव मन्दिरों पर श्रावण मेले में सी0सी0टी0वी0 कैमरे लगेंगे।
आगरा  जिलाधिकारी अमृत अभिजात तथा डी0आई0जी0 दिपेश जुनेजा ने विभिन्न विभागोें के अधिकारियों के साथ श्रावण मास में िशव मन्दिरों पर व्यवस्थाओं तथा परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने कैलाश मन्दिर, बल्केश्वर घाट आदि स्नान घाटों पर बैरिकेटिंग लगाने, समुचित प्रकाश व्यवस्था, नाव, स्थानीय गोताखोर तथा पी0ए0सी0 की व्यवस्था कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मन्दिरों तथा घाटों पर लाउडीस्पीकर आदि की व्यवस्था सुनििश्चत करें ताकि श्रृद्धालुओं को समय-समय पर आवश्यक जानकारी दी जा सके।
भ्रमण के दौरान कैलाश मन्दिर पर अधिकारियों तथा आयोजनकर्ताओं की सम्मिलित बैठक में व्यवस्थाओं को सुदृढ और सुचारू बनाने हेतु आपसी समन्वय के साथ आयोजन को श्रृद्धा और शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने के निर्देश दिये। प्रमुख मन्दिरों में सुरक्षा व्यवस्था तथा भीड नियन्त्रण को दृिश्टगत रखते हुए पर्याप्त संख्या में सी0सी0टी0वी0 कैमरे लगाये जायेगे। मन्दिरों में श्रृद्धालुओं के प्रवेश और बाहर निकलने हेतु अलग-अलग व्दार बनाने पर सहमति प्रकट की गई। मेले के दिन चारों मन्दिरों पर चिकित्सकों की टीम तैनात रहेगी। निर्धारित पािर्कंग स्थल से आगे किसी भी श्रृद्धालु के वाहन को आवागमन की अनुमति नही रहेगी।
इस मास में िशवालयों के साथ-साथ चारों कोनो में बने िशवालय प्रमुख रूप से राजेश्वर महादेव मन्दिर पर प्रथम सोमवार 02 अगस्त को, बल्केश्वर महादेव मन्दिर पर िव्दतीय सोमवार 09 अगस्त को, कैलाश महादेव मन्दिर पर तृतीय सोमवार 16 अगस्त को, पृथ्वीनाथ महादेव मन्दिर पर चतुर्थ सोमवार 23 अगस्त को जलाभिशेक/पूजा अर्चना के साथ मेले के आयोजन होते हैं। श्री मनका मेश्वर मन्दिर तथा रावली महादेव मन्दिर व अन्य मन्दिरों में भी बडी संख्या में भक्त पूजा अर्चना के लिए आते हैं। िव्दतीय सोमवार को बल्केश्वर महादेव मन्दिर तथा तृतीय सोमवार को कैलश महादेव मन्दिर पर परिक्रमार्थियों व्दारा रविवार की सांय से परिक्रमा प्रारम्भ कर दी जाती है। परिक्रमा के दिन तथा प्रमुख मेलों के अवसर पर यातायात डाइवर्जन की व्यवस्था की गई हैं।
भ्रमण के दौरान नालियां चौक पायी गई जिन पर नागरिकों व्दारा अतिक्रमण के कारण सफाई कार्य नही हो पाया हैं। जिलाधिकारी ने अपील की कि जनहित में नागरिक नालियों से अपने अतिक्रमण स्वयं हटालें अन्यथा बलपूर्वक हटा दिये जायेंगे। नगर आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय ने बताया कि श्रावण मास में िशव मन्दिरों पर बडी संख्या में श्रृद्धालुओं के आवागमन को देखते हुए सफाई कार्य कराया जा रहा हैं। प्रमुख मन्दिरों तथा परिक्रमा मार्ग पर सफाई हेतु सफाई कर्मियों की छ: गैग लगायी गई हैं।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि सम्बंधित मजिस्ट्रेट तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाएं सुनििश्चत करायें। उन्होंने कहा कि श्रृद्धालुओं की मन्दिर परिसर में वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी करायें।
निरीक्षण के अवसर पर नगर आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी कै0 आलोक शेखर तिवारी, पुलिस अधीक्षक यातायात ए0के0 तिवारी, पुलिस अधीक्षक नगर, अपर नगर आयुक्त सहित नगर निगम, आगरा विकास प्राधिकरण, जल निगम, जल संस्थान, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, आदि विभागों के वरिश्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सामाजिक सद्भाव समिति द्वारा समीक्षा बैठक जनप्रतिनिधियों से समन्वय कर सद्भाव बनायें आगरा उ0 प्र0 विधान परिशद की संसदीय एवं समाजिक सद्भाव समिति की बैठक सभापति श्री दयाराम प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण माननीय जनप्रतिनिधियों से संवाद बनाये रखें और उनसे प्राप्त सुझावों पर भी ध्यान दे तथा शासनादेशों की मनसा के अनुरूप कार्यो को प्रभावी ढंग से करें।

Posted on 30 July 2010 by admin

जनप्रतिनिधियों से समन्वय कर सद्भाव बनायें
आगरा  उ0 प्र0 विधान परिशद की संसदीय एवं समाजिक सद्भाव समिति की बैठक सभापति श्री दयाराम प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण माननीय जनप्रतिनिधियों से संवाद बनाये रखें और उनसे प्राप्त सुझावों पर भी ध्यान दे तथा शासनादेशों की मनसा के अनुरूप कार्यो को प्रभावी ढंग से करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिलाधिकारी द्वारा सिकन्दरपुर में खुली बैठक

Posted on 30 July 2010 by admin


आपसी सद्भाव और समन्वय से समस्या सुलझायें

आगरा  जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने आज प्राथमिक विद्यालय सिकन्दरपुर के प्रांगण में खुली बैठक में लोगों की समस्याएं सुनी और प्रशासन द्वारा समस्याओं के समाधान हेतु किये जा रहे कार्यो और प्रयासो की जानकारी दी। उन्होंने अपील की कि प्रशासन के साथ संवाद बनाये रखें और आपसी सद्भाव और समन्वय के साथ समस्याओं के निदान में सहयोग करें। आपसी समन्वय से समस्याओं का सम्मानजनक समाधान कराया जायेगा। खुली बैठक में उपस्थित ग्राम लालगढी, सिकन्दरपुर, नगला तल्फी आदि के बडी संख्या में उपस्थित ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी के प्रयासों को साथ्Zाक पहल बताते हुए सक्रिय सहयोग का आश्वासन दिया। श्री अभिजात के उद्बाधन से समस्याओं के समाधान हेतु ग्रामवासी आशािन्वत और उत्साहित नज़र आये।
जिलाधिकारी ने कहा कि सार्वजनिक समस्याओं के निदान में ग्राम वासियों ने संयम का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि कानून को हाथ में लेने से मुद्दे उलझते है। उन्होंने कहा कि सभी िशक्षित बने और िशक्षा को प्राथमिकता दे ताकि किसी भी प्रकार से कोई शोशण न हो पाये। उन्होंने आश्वासन दिया कि ग्राम में जू0 हा0 स्कूल को सर्व िशक्षा अभियान में उच्चीकृत कराया जायेगा।उन्होंने जांच आख्या का उल्लेख करते हुए कहा, चारागाह के प्रकरण में ग्राम सभा अपील कर सकती है । उन्होंने कहा कि ग्राम में महिलाओं के लिए दस सीटर शौचालय काम्पलैक्स अति शीघ्र बनाया जायेगा साथ ही सम्पूर्ण स्वच्छता कार्यक्रम में निजी घरों में भी शौचालय बनवाये जायेगे।
उन्होंने गाव के गन्दे पानी के निकास के सम्बन्ध में कहा कि इस सम्बन्ध में समुचित व्यवस्था सुनििश्चत की जायेगी  और सीवेज ट्रीटमेंन्ट प्लांट से जोड़ा जायेगा। उन्होने स्पश्ट किया कि शासनादेश में स्पश्ट उल्लेख है कि जल के बहाव को कोई नही रोक सकता ।
उन्होंने ग्राम वासियों की सभी समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनी और बताया कि इस प्रकरण में व्यापक प्रश्नों की पत्रावलियां खुल गई है। चकरोड और तालाब की पूर्व स्थितियों के समन्ध मे जांच की जा रही है और उन्हें वापस मूल स्थानों पर लाने की कार्यवाही की जायेगी।
ग्राम वासियों ने 1935 से बिना आबपासी के यमुना जल दोहन की ओर ध्यान दिलाने पर जिलाधिकारी ने स्पश्ट किया कि सभी पहलुओं पर जांच कराई जा रही है। शासनादेश की शर्त के अनुसार तय शुदा मात्रा से अधिक जल का दोहन नही किया जा सकता है। इस सम्बन्ध में प्रभावी कार्यवाही सुनििश्चत की जायेगी। ग्राम वासियों ने शमशान भूमि/घाट की ओर ध्याान दिलाया । जिलाधिकारी ने कहा कि वास्तविक रूप से जिस स्थान पर जाते रहे है वही जाते रहें।
उन्होंने बताया कि प्रकरण में सन्दभिZत मार्ग 6 मीटर तक चौडा है और शेश लगभग डेढ  मीटर भी सार्वजनिक उपयोग में रहेगा जो कि सार्वजनिक  हित में ग्राम समाज/राज्य सरकार की सम्पत्ति मे निहित है। जिलाधिकारी ने कहा कि अन्य सभी बिन्दु जांच के विशय है। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में दयालबाग के प्रतिनिधियों से भी वार्ता की जा रही है उन्होंने भी जनहित में व्यापक दृिश्टकोण अपनाया है और यह संकेत दिये है कि आपसी सद्भाव और समन्वय के साथ समस्या का निदान करना चाहते है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा) राम आसरे , एसडीएम श्रीमती शीतल वर्मा अपर नगर मजिस्ट्रेट डी.पी. सिंह,क्षेत्राधिकार
ी संजीव वाजपेई, तहसीलदार तथा ब्लाक प्रमुख सहित बडी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पूर्व सैनिक पारिवारिक पेंशन हेतु नोमीनेशन प्रक्रिया पूरी

Posted on 29 July 2010 by admin

आगरा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने 1886 से पहले सेवानिवृत्त पूर्व सैनिकों को सूचित किया है कि वे अपनी पत्नी के हक में पारिवारिक पेंशन हेतु नोमीनेशन की प्रक्रिया अवश्य एवं शीघ्र पूरी कर लें। पूर्व सैनिक की पत्नी को पारिवारिक पेंशन प्राप्त करने में परेशानी से बचाने के लिए कार्यालय पेंशन इलाहाबाद द्वारा ज्वांइट नोटीफिकेशन जारी किया जाना अति आवश्यक है।
नोमीनेशन प्रक्रिया हेतु पूर्व सैनिक किसी भी कार्य दिवस पर अपनी पत्नी के साथ सत्यापित ज्वाइंट फोटो, शपदपत्र, सेवा पुस्तिका एवं पहचान पत्र लेकर जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास कार्यालय से संपर्क करें।
उन्होंने बताया है कि पूर्व सैनिकों को गृहकर से छूट के परिपेक्ष्य में राज्य सरकार द्वारा सकारात्मक निर्णय शीघ्र ही प्राप्त होने की संभावना है। इस सन्दर्भ में आगरा जनपद के पूर्व सैनिकों को सूचित किया जाता है कि वे अपने नगर निगम/आगरा विकास प्राधिकरण के अन्तर्गत गृह की जानकारी इस कार्यालय को शीघ्र मुहैया करा दें ताकि आदेश प्राप्त होते ही पूर्व सैनिकों को लाभानिन्वत करने हेतु पहले से तैयार सूची अविलम्ब संबधित कार्यालय को उपलब्ध कराई जा सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)


www.internationalnewsandviews.com
Advertise Here

Advertise Here
-->

"Cancer Healer Center"
                                         "Care for Patient , Concern for Life"
www.cancerhealercenter.com

 Type in