Categorized | विचार

गांधी-शास्त्री के विचार आज भी सार्थक : जसपाल

Posted on 02 October 2012 by admin

गांधी जी और शास्त्री जी के विचार और बातें आज के समय में भी उतने ही लाभदायक और सार्थक है जितने उनके समय में थे। इन दोनो महापुरुषों द्वारा बताई
गई बातों को अपने जीवन में ढ़ाल कर देश का भविष्य सुधारा जा सकता जैसे इन्होंने अपने समय में देश को सुधारा था। यह बातेगं भारतीय संवैधानिक पार्टी
के राष्टï्रीय अध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह ने यहां कार्यालय पर आयोजित गांधी जी और शास्त्री जी की जयन्ती की पूर्व संघ्या पर आयोजित श्रद्घांजलि सभा में
कहीं। उन्होने कहा कि आज देश की स्थिति राजनीतिक, सामाजिक व आर्थिक रुप से उतनी मजबूत नहीं जितनी आजाद भारत की होनी चाहिए थी। उन्होने वहां उपस्थित लोगो से गांधी जी व शास्त्री जी के आर्दशों पर चल देश की उन्नति में भागीदार बनने की बात कहीं। इस श्रंद्घाजलि सभा में इन दोनो महापुरुषों के चित्रों पर माला डाल सभी ने अपने श्रद्घा सुमन अर्पित किये। इस श्रद्घांजलि सभा में महासचिव सुभाष सिंह, राष्ट्रीय सचिव रविन्द्र साही, प्रदेश अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ प्रवीण कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ यू. के. कश्यप, अल्पसं यक प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष यासीर जमाल सिददीकी, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष गुडिय़ा सिंह, राष्टï्रीय सचिव कस्ट्रीना जॉन, जिला अध्यक्ष अजना सिंह, कानपुर महिला जिलाध्यक्ष गीता सिंह प्रदेश मीडिया प्रभारी सीमा सहित पार्टी के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in