Posted on 04 September 2010 by admin
अधेंरे में तीर चला रही नगर कोतवाली पुलिस
सुल्तानपुर - बिनव्याही मां बनी उमा, के प्रकरण से जिले में नवजात शिशुओं के खरीद फरोक्त का धन्धा उजागर हुआ है। इस गोरखधन्धे से जुडें लोगो पुलिस अभी तक परछाई नही पा सकी है। फिलहाल आभा नर्सिगहोम की तर्ज पर कई और भी नर्सिगहोम बदस्तूर चल रहे है।
सूत्रों की मानों तो जिला महिला अस्पताल सें यह धन्धा दलालों के जरियें चरम पर है। बहरहाल स्टाफ नर्स उशा दूबे से पूछ-तांछ में पूरा प्रकरण में आइने की तरह साफ हो जायेगा। कोतवाली नगर अन्तर्गत पल्टू का पूरवा की रहने वाली बिनव्याही 16 वर्षीय कुसुम मौर्या (काल्पनिक नाम) को जब परिजन 30 अगस्त को लेकर जिलाअस्पताल पहुंचे तो यहा पर डियूटी पर तैनात स्टाफ नर्स उशा दूबे की बांछे खिल गई। रात्रि 02 बजे उशा दूबे आभा नर्सिग होम पहुचें, जहां पर उसे एक बच्चा पैदा हुआ। सूत्रों के मुताबिक बच्चे को लाखों रूपये में इन्ही लोगों ने एक महिला के हाथ बेच डाला, जब हो-हल्ला मचा तो पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उशा दूबे समेत छ: (06) लोगो के विरूद्व धारा 363,364,384,317,506, के तहत मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को जेल भेज दिया।
मृतक शिशु को बरामद कर पोश्टमार्टम कराया गया। सूत्रों की माने तो कुसुम का बच्चा अब भी जिन्दा है, कार्यवाही के डर से बीमार हाल बच्चे को सौंपा गया था। जिसकी कुछ क्षणों में मौत हो गई थी, इस पूरे खेल से स्टाफ नर्स व नर्सिग होम संचालक की कार्य गुजारियों का भण्डाफोड़ हुआ है। सूत्रो के मुताबिक अस्पताल में नवजात शिशुओं को अदलाबदली का भी खेल-खेला जाता है। पुलिस अभी अन्य अभियुक्तों की धर पकड़ के लिये हाथ पैर मार रही है।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com
Posted on 04 September 2010 by admin
सुलतानपुर- जैसे- जैसे पॉच सितम्बर नजदीक आ रहा है जिले के स्वयंसेवी संगठनों ने नगर को साफ- सुथरा बनाने के लिए अपने- अपने वार्डो की बैठके कर के रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। इसी परिपेक्ष्य में शाहगंज वार्ड की सफाई व्यवस्था को लेकर आज नगर पालिका परिशद के चेयर मैन प्रवीण अग्रवाल के निवास स्थान पर आर्ट आफ लिविंग के कार्य कर्ताओं एवं वार्ड के लोगों के साथ बैठक की।
ज्ञात हो कि पूरे जनपद में 05 सितम्बर को जिले की सारी समाज सेवी संगठनों ने जिला प्रशासन के सहयोग से नगर को स्वच्छनगर बनाने का बीड़ा उठाया है। उक्त बैठक में नगर पालिका चेयर मैन, मनीश जायसवाल शाहगंज वार्ड सभासद, पल्लवी वर्मा, डा0 सुधाकर सिंह, डा0 पी0पी0 पाण्डेय, कर्नल ए़केजे सिंह , डा0 कुलदीप पाण्डेय, लाल जी वर्मा, पत्रकार विजय पाण्डेय, जितेन्द्र श्रीवास्तव सहित लगभग दो दर्जन स्थानीय लोग मौजूद रहे।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com
Posted on 04 September 2010 by admin
थाना लम्भुआ अन्तर्गत निवासी गया प्रसाद तिवारी ने शिक्षामित्र की नियुक्ति में हुई धांधली को लेकर जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपा हैं
मामला ग्राम सभा मुकुन्दपुर विकासखण्ड लम्भुआ में सन 2006 में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अमर कान्त सिंह पर आरोप लगाते हुए मामले की जांच करने की मांग की है। आरोपी गया प्रसाद तिवारी ने शिकायती पत्र में लिखा है कि ग्राम सभा मुकुन्दपुर मेकं सन 2006 में दो शिक्षा मित्रों के पद रिक्त हुए थे , जिसमें अभ्यर्थी नें अपना आवेदन पत्र दिया था। अभ्यर्थी अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशक के रूप में कार्य भी कर चुका हैं जब कि शासनादेश में शिक्षामित्र की अहर्ता में अनौपचारिक के पद पद पर कार्य कर चुके लोगों की सीधे भर्ती होने को थीं परन्तु पूर्व में रह चुकें जनपद के जिला बेसिकिशक्षा अधिकारी अमर कान्त सिंह नें नीता देवी की नियुक्ति जिसेकी 06 माह उम्र भी कम थी घन लेर कर दिया तथा दूसरे पद पर पूनम देवी की नियुक्ति भारी- भरकम धन लेकर कर दिया। जब की अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशकों की शिक्षामित्र पद पर चयन करना प्रथम वरीयता थी।
उक्त प्रकरण की जांच गया प्रसाद ने जिलाधिकारी से की है।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com
Posted on 03 September 2010 by admin
सुलतानपुर - प्रो0 डॉ0 समरबहादुर सिंह मीडिया प्रभारी की सूचना के अनुसार क्षत्रिय, मेधावी गरीब विद्याथियों को प्रत्येक इण्टर कालेज के एक प्रथाम वर्ष श्रेणी को दो हजार तथा ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट प्रथम वर्ष के एक श्रेणी के तीन हजार इस वर्ष किताब फीस आदि के लिये समिति देगी। इसके लिये जनता इण्टर कालेज रामगंज श्री हनुमत इण्टर कालेज धम्मौर सर्वोदय इण्टर कालेज, लम्भुआ महाराना प्रताप इण्टर कालेज, उतरी नेशनल इण्टर कालेज कादीपुर, इण्टर मीडिएट कालेज गौरा तथा राना प्रताप पोस्ट ग्रेजुएट कालेज सुलतानपुर के प्रधानाचार्य को पत्र लिखा जा चुका है। नाम आने पर शीघ्र धन वितरित कर दिया जायगा और ऐसा प्रत्येक वर्ष किया जायेगा।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com
Posted on 03 September 2010 by admin
सुलतानपुर - आल इण्डिया रेलवे मेंस फेडरेशन के भूतपूर्व महामन्त्री जे0पी0 चौबे की पुण्यतिथि के अवसर पर नार्दन मेंस यूनियन के लोगों ने एक श्रद्धांजलि सभा कर लगभग तीस रेल कर्मचारियों ने जिला चिकित्सालय में रक्त दान किया।
मजदूर आन्दोलन के प्रणेता भूतपूर्व महामन्त्री आल इण्डिया रेलवे मेंस फेडरेशन जे0पी0 चौबे की पुण्यतिथि पर रेलवे मेंस यूनियन सुलतानपुर शाखा के कामरेड एम0पी0 यादव, शाखा अध्यक्ष के0पी0 चौबे, शाखा मन्त्री के नेतृत्व में यूनियन कार्यालय में प्रात: 8 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर समस्त शाखा पदाधिकारियों, डेलीगेट एवं कार्यकर्ताओं तथा सैकड़ों रेलकार्मियों ने मिलकर श्रद्धाजंलि दी।
इसके उपरान्त कामरेड रईस अहमद (यूथ अध्यक्ष) के नेतृत्व में समस्त युवा कार्यकर्ताओं में आर0पी0एफ0 प्रभारी एस0एल0 सोनकर, यशवन्त सिंह, हिमांशु चौबे, के0डी0 तिवारी, केदारनाथ सिंह, दिनेश चौरसिया, कैलाश चन्द्र मीना, राकेश मिश्र, गणेश्वर चौबे, उमेश लोहरा, के0के0 सिंह, हरिकान्त यादव समेत 30 लोगों ने डा0हक व डा0 उपेन्द्र सिंह के देखरेख में रक्तदान किया। कार्यक्रम में जे0पी0 चौबे के ज्येष्ठ पुत्र करूणा शंकर चौबे अपने परिवार सहित उपस्थित रहे।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com
Posted on 03 September 2010 by admin
सी0डी0पी0ओ0 पर अवैध वसूली लगाया का आरोप
सुलतानपुर- उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ सुलतानपुर का एक प्रतिनिधि मण्डल राहुल गॉंधी सांसद अमेठी व राष्ट्रीय महासचिव भारतीय कांग्रेस कमेटी से कैम्प कार्यालय मंशीगंज गेस्ट हाऊस में मुलकात कर आंगनबाड़ी कार्यकत्री महिलाओं के विभागीय शोशण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने, आगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मतदाता पुनरीक्षण टीकाकरण एवं राष्ट्रीय जनगणना एवं पल्स पोलियों व 10 वर्षो से अधिक समय से एक ही परियोजना पर बहुत सी मुख्य सेविकायें कार्यरत रहते हुए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का दोहन/शोशण करती चली आ रही हैं, ऐसी मुख्य सेविकाओं को प्रथम वरियता क्रम में जनपद से स्थानान्तरित करवाकर सुनििश्चत कराया जाय। ताकि आगनबाड़ी कार्यकत्रियों का शोशण रोका जा सके। जिनमें से गीता सिंह बाजार शुकुल माया बाजपेयी अमेठी, श्यामलता सिंह दूबेपुर प्रमुख मुख्य सेविकाओं में से है इनके द्वारा प्रत्येक तिमाही आडिट के नाम पर पॉंच सौ रूपये की वसूली की जाती है तथा श्यामलता सिंह जो कि अपने संवर्ग की जिलाध्यक्ष है, अतएव आगनबाड़ी कार्यकत्रियों के दोहन/शोशण की नियमावली इन्ही के द्वारा तय कर सर्वप्रथम इन्ही की परियोजना मे लागू कर अन्य परियोजनाओं के लिए नजीर बनाया जाता है।
आगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रत्येक महीने में कम से कम दो या तीन बार परियोजना कार्यालयों पर बैठकों में शामिल होना पड़ता है, इस प्रकार मात्र 1500 रूपया मासिक पाने वाली कार्यकत्रियों को अपना-अपना केन्द्र चलाने के लिए बैठकों में शामिल होने के लिए पूरे दिन के समय के साथ-साथ प्रत्येक बैठक के लिए लगभग 80 किमी0 की दूरी अपने खर्च पर तय करनी पड़ती है। शासन से टी0ए0 और न ही डी0ए0 की व्यवस्था दी जा रही है। परियोजना अधिकारियों द्वारा न तो टी0ए0 न ही डी0ए0 की व्यवस्था दी जा रही है। पोशाहार कार्यकत्रियों के द्वारा कार्यालय से केन्द्रों पर ले जाने के लिए शासन द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही धनराशि अपेक्षाकृत बहुत कम है। शासन द्वारा वर्ष में दो बार बाल पोषण माह के मद्देनज़र परियोजना अधिकारियों को कार्यक्रम आयोजित करवाने की व्यवस्था दी गई है, परन्तु परियोजना अधिकारियों द्वारा उक्त मद के धन का बन्दर बांट करते हुए कही भी ऐसे आयोजन नही किये जाते है। ऐसी समस्याओं को लेकर संघ ने पन्द्रह सूत्रीय ज्ञापन राहुल गॉंधी को सौंपा।
उक्त प्रतिनिधि मण्डल में कंचन सिंह, केशपुत्री सिंह, अन्जू श्रीवास्तव, विरेन्द्र प्रताप सिंह, त्रिवेणी कनौजिया सहित अनेकों लोग शामिल रहे।
Posted on 03 September 2010 by admin
सुलतानपुर - भारतीय जनता पार्टी की राश्ट्रीय कार्य समिति सद्स्य पूर्व विधान परिषद सद्स्य एवं सुलतानपुर संसदीय क्षेत्र की पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डा0 वीणा पाण्डेय ने भारत के गृहमन्त्री पी0 चितम्बरम को गैर जिम्मेदार मन्त्री बताते हुए कहा कि पी0 चितम्बरम को भगवा रंग महत्व मालूम नही है और इसलिए जो रंग भारत की स्मृतिता स्वभिमान एवं त्याग का प्रतीक उसी को आतंकवाद जो दिया उन्हाने कहा कि यदि ऐसे ही मन्त्री देश में शासन करते रहे तो भविश्य में किसी फौजी को सीमा पर शहीद होने एवं किसी राष्ट्र प्रेमी राष्ट्र के नाम कुर्बानी देने में संकोच होगा उन्होने कहा कि भंगवा आतंकवाद नामकरण कांग्रेस के नेताओं ने राष्ट्रीय ध्वज का भी आपमान किया जिसका एक रंग भगवा है।
डा0 वीणा पाण्डेय ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस की सरकार रक्षा नहीं कर पा रही है। दूसरी तरफ राष्ट्रीय स्वभिमान ठेस पहुंचाने के लिए बहुसंख्यक समाज का अपमान कर रही है। उन्होने कहां कि आतंकवाद की समस्या भंग करने के लिए कांग्रेस ने सोची समझी चाल के तहत भंगवा आतंकवाद का नामकरण किया उन्होने गृहमन्त्री पी0 चितम्बरम जैसे गैर जिम्मेदार मन्त्री को बर्खास्त करने की मांग की।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com
Posted on 03 September 2010 by admin
जिले की सभी मस्जिदो में देश की तरक्की और खुशहाली के लिए मांगी गई दुआ
बाद नमाज निकला मदहे सहाबा का जुलूस
सुलतानपुर - मुसलमानों ने रमजान के आखिरी जुमे पर शहर की मस्जिदो में दोपहर के वक्त अदा की अलविदा जुमे की नमाज। शुक्रवार को शहर के मुसलमानों ने नये कपड़े पहनकर मस्जिदो की ओर रूख किया। बूढ़े, बच्चे और जवानों ने मस्जिदो में पहुंच कर दोपहर करीब डेढ़ बजे जुमे की नमाज अदा की। मस्जिदो से निकलकर मुसलमानों ने बाहर हाथ फैलाये गरीब लोगों को फितरा जकात के रूप में पैसे और कपड़ें बांटे। शहर के चौक स्थित मस्जिद में इतनी भीड़ हो गई थी कि हजारों लोगों ने सड़क पर नमाज अदा की। शहर इमाम मौलाना लतीफ के पीछे भारी संख्या में मुसलमानों ने नमाज पढ़ी नमाज के बाद देश की तरक्की और खुशहाली के लिए जिले के सभी मस्जिदो में दुआ मांगी गई। दावते इस्लामी की ओर से शहर में मदहे सहाबा का जुलूस निकाला गया।
कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोश्ठ के नता हाफिज जहांगीर खॉं ने बताया कि मक्का की जंग में मिली जीत की खुशी में मुसलमान अलविदा जुमे की नमाज के बाद जुलूस निकालते है। अलविदा जुमे वक्त कोई गड़बड़ी न होने पाये इसके लिए प्रशासन की ओर से कड़ी इन्तजाम किये गये थे जगह-जगह पुलिस और पी0ए0सी0 के जवान मौजूद थे। सरकारी बसों के रूटो में भी तब्दीली की गई थी। बस स्टेशन से निकलर सीधे शाहगंज चौराहा होते हुए इलाहाबाद जाने वाली बसों करें बांधमण्डी से वाईपास के रास्ते से इलाहाबाद और वाराणसी के लिए भेजा गया। अलविदा जुमे की नमाज शान्तिपूर्ण ढंग से निपट जाने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। डी0एम0 और एस0पी0की ओर से जिले के सभी मुस्लमानों को अलविदा जुमे की नमाज अदा करने के लिए बधायी दी गई।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com
Posted on 01 September 2010 by admin
शिया समुदाय के पहले इमाम हजरत अली अलै0 की शहादत पर जनपद में जगह जगह जूलूस व मजलिसों का सिलसिला चलता रहा जिसमें मौलाना ने मजलिसो को खिताब फरमा कर उनकी शहादत पर आंखे नम की।
इस्लाम धर्म के गुरू हजरत मो0 साहब के दामाद हजरत अली को 19 रमजान को इब्ने मुिल्जम ने सुबह की नमाज पढ़ते समय जहर से बुझी तलवार से उनकी गर्दन पर मारा जिससे उनको 21वीं रमजान को शहादत मिली। शिया समुदाय तीन दिनो तक काले कपड़े पहनकर गम मनाते हैं और अपने अपने घरो में मजलिसो को कर उनकी शहादत को याद करते है।
शहादत के मौके पर जनपद में जगह जगह जूलूस व मजलिसो का आयोजन किया गया जिसमें उनके गम को याद किया गया।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com
Posted on 01 September 2010 by admin
जिले भर की विद्युत व्यवस्था विभाग की लापरवाही के चलते चरमरा गई है, नवीपुर मोहल्ले में विगत रात्रि को लगभग 7बजे से लेकर सुबह 10 बजे तक बिजली के न आने से मोहल्ले वासीयों द्वारा लिखित शिकायत की गई लेकिन विभागीय कर्मचारियों ने एक न सुनी और निवासियों द्वारा रात्रि 10 बजे सी0यू0जी0 नम्बर पर फोन किया गया तो वहां से कहा गया कि आदमी भेजा गया है और बिजली आधे घंटे में बन जायेगी, पर देर रात तक बिजली न आने पर जब मोहल्ले वासियों ने सी0यू0जी0 नम्बर पर फोन किया तो नंबर व्यस्त जा रहा था, और यही हाल सुबह 10 बजे तक था। बिजली के न आने से इस भीशण गर्मी में जहां लोग सो नहीं पाये वहीं सुबह पानी के लिए भी लोगो को भारी मशक्कत करनी पड़ी। इस बाबत जब मोहल्ले वासियों ने जूनियर इं0 सचिन जायसवाल से बात करनी चाही तो उनका भी फोन नहीं उठा जबकि ये साहब जिले के प्रभारी बनाये गये हैं। उच्चाधिकारियांें से इस बाबत बात करने पर उनका कहना है कि नगर की विद्युत की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सचिन जायसवाल की है
जिसकी देखरेख वही करते हैं और उन्हीं से बात करिये, वहीं स्थानीय लोगों में बिजली के चरमराई व्यवस्था से रोश व्याप्त है। और विद्युत विभाग की मनमानी रवैया से लोगो में बहुत तनाव है।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com