उ.प्र.प्रा.शि. संघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Posted on 25 February 2015 by admin

शिक्षक नेताओं द्वारा किये जा रहे संघ के पैड एवं बैनर का दुरूपयोग रोकने के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। उत्तर प्राथमिक शिक्षक संघ के संयोजक दिलीप कुमार पाण्डेय ने शिक्षक नेताओं पर आरोप लगाया है कि विगत कई माह से निष्किासित संघ नेताओं द्वारा असंवैधानिक धरना किया जा रहा है। शिक्षक संघ ने धरने पर बैठे शिक्षक नेताओं पर यह भी आरोप लगाया है कि इनके द्वारा आराजक स्थितियां उत्पन्न की जा रही है जिसके वजह से माह फरवरी में दाखिल होने वाले आयकर विवरण प्रपत्र भरने का कार्य पीएफ अभिलेखों को अद्यतन करते हुए लेखा पर्ची का वितरण वर्तमान माह का नियमित वेतन आदि कार्यो में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। प्रा.शि.संघ ने जिलाधिकारी को दिये गये ज्ञापन में यह भी कहां है कि निष्कासित शिक्षक नेता गंगा दूबे, श्रीचन्द्र मौर्य, मालती सिंह ने कुछेक शिक्षकों को दिग्भ्रमित कर संघ का बैनर गलत तरीके से प्रयोग कर रहे है। बहरहाल बेसिक शिक्षा अधिकारी जनपद में धारा 144 लागू होने को लेकर व जिला प्रशासन द्वारा धरना व प्रदर्शन के आयोजन की अनुमति न होने पर गंगा प्रसाद दूबे अध्यक्ष श्रीचन्द्र मौर्य मंत्री उ.प्र. प्रा.शि.संघ को पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए इस मामले की सूचना जिलाधिकारी को भी दें दी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in