Archive | June, 2020

मुख्यमंत्री ने तथागत बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में नये अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री तथा केन्द्रीय कैबिनेट के प्रति आभार प्रकट किया

Posted on 25 June 2020 by admin

वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में केन्द्रीय कैबिनेट ने  प्रदेश में दूसरे अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण के प्रति सहमति दी

प्रदेश में पर्यटन के विकास में इस अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री

कुशीनगर अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण से पूर्वी उ0प्र0 में रोजगार की सम्भावनाएं बढ़ेंगी तथा विकास को नई गति मिलेगी

लखनऊ : 24 जून, 2020

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने तथागत बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में नये अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी तथा केन्द्रीय कैबिनेट के प्रति आभार प्रकट किया है। वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में केन्द्रीय कैबिनेट ने प्रदेश में दूसरे अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण के प्रति सहमति दी है। इसके पूर्व, केन्द्र सरकार द्वारा जनपद गौतमबुद्धनगर के जेवर में दशकों से लम्बित अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण की मंजूरी दी गयी थी।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन के विकास में इस अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इस अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण से पूर्वी उत्तर प्रदेश में रोजगार की सम्भावनाएं भी बढ़ेंगी। साथ ही, पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास को एक नई गति भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से कुशीनगर की केन्द्रीय स्थिति है। लुम्बिनी और बौद्ध सर्किट से जुड़े स्थल महत्वपूर्ण स्थल-कपिलवस्तु, सारनाथ, बोधगया, श्रावस्ती आदि कुशीनगर के समीप हैं। इसके अलावा, भगवान बुद्ध से जुड़े 06 कौशाम्बी, संकिसा भी प्रदेश में हैं।

मुख्यमंत्री जी ने राज्य में दूसरे अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की स्वीकृति प्राप्त होने के लिए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उत्तर प्रदेश राज्य की बड़ी उपलब्धि है। वर्तमान में प्रदेश में 02 अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, लखनऊ एवं काशी में कार्यशील हैं। प्रदेश की जनसंख्या 23 करोड़ से अधिक है, ऐसे में राज्य के लिए 02 अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों का होना काफी नहीं है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार ने जेवर में अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजा था, जिसे केन्द्र सरकार द्वारा स्वीकृति दी गयी। यह परियोजना विश्व की 100 सबसे अच्छी परियोजनाओं में सम्मिलित है। कुशीनगर में अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण का प्रकरण कई वर्षां से लम्बित है। राज्य सरकार द्वारा इसके लिए 590 एकड़ भूमि का अधिग्रहण भी किया गया है। लगभग 190 करोड़ रुपये की लागत से इस हवाई अड्डे का निर्माण कार्य चल रहा है। अक्टूबर, 2019 में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इण्डिया के साथ एक एम0ओ0यू0 के पश्चात, यहां आगे की कार्यवाही की जिम्मेदारी एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इण्डिया को दी गयी है।

प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इससे दक्षिण-पूर्व एशिया के उन सभी देशों, जिनका भगवान बुद्ध से आत्मिक सम्बन्ध है, उन सभी के साथ संवाद स्थापित करते हुए और एयर कनेक्टीविटी बनाते हुए पर्यटन की सम्भावनाएं विकसित होंगी। थाईलैण्ड, सिंगापुर, लाओस, कम्बोडिया, जापान, कोरिया सहित श्रीलंका भी इस एयरपोर्ट से जुड़ेंगे, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने ग्राम भदेठी, जनपद जौनपुर की घटना का संज्ञान लेते हुए इस घटना के अभियुक्तां के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए

Posted on 11 June 2020 by admin

दोषियो ंके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट तथा एन0एस0ए0 के तहत कार्यवाही की जाए
स्थानीय एस0एच0ओ0 के विरुद्ध तत्काल विभागीय कार्यवाही के निर्देश

मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों के नुकसान की भरपाई के लिए मुख्यमत्रीं पीड़ित सहायता काष्े से 10,26,450 रु0 की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की

पीड़ित परिवारां का ेसमाज कल्याण विभाग द्वारा अनुमन्य 01 लाख रु0 की सहायता राशि उपलब्ध कराने की कार्यवाही की जाए
07 पीड़ित परिवारां को मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत आवास उपलब्ध कराया जाए

लखनऊ : 11 जून, 2020 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने ग्राम भदेठी, जनपद जौनपुर की घटना का संज्ञान लेत ेहुए इस घटना के अभियुक्तो ंके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।ं उन्होनें कहा है कि दाेषयो ंके विरुद्ध गैगंस्टर एक्ट तथा एन0एस0ए0 के तहत कार्यवाही की जाए। इस प्रकरण मे ं स्थानीय एस0एच0ओ0 द्वारा बरती गई लापरवाही पर गम्भीर रूख अपनात ेहुए उन्होनें एस0एच0ओ0 के विरुद्ध तत्काल विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए हैं।
मुख्यमंत्री जी ने पीड़ित परिवारो ं के नुकसान की भरपाई के लिए मुख्यमंत्री पीड़ित सहायता काष्े से 10,26,450 रुपए की आर्थिक सहायता दिए जान ेकी घोषणा की है। उन्होंन ेपीड़ित परिवारों को समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुमन्य 01 लाख रुपए की सहायता राशि उपलब्ध कराने की कार्यवाही करन ेके निर्देश दिए है।ं उन्होनें कहा कि इस घटना के 07 पीड़ित परिवारो ं का ेमुख्यमंत्री आवास योजना क ेअन्तर्गत आवास उपलब्ध कराया जाए।

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदेशवासियां को बधाई दी

Posted on 05 June 2020 by admin

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री ने अपने  सरकारी आवास पर बेल का पौधा लगाया

पौधरोपण कार्यक्रम में आम, रुद्राक्ष व सहजन के पौध ेभी रोप ेगये

प्रकृति व पर्यावरण का संरक्षण करके ही जीवन  की रक्षा व प्रत्येक जीव के लिए सुखद और आनन्ददायक  भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है : मुख्यमंत्री

विश्व पर्यावरण दिवस सभी को पर्यावरण संरक्षण तथा प्रकृति के साथ  बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए प्रेरित करेगा

प्रदेश मे ंजैविक खेती प्रोत्साहित करने के लिए कार्ययोजना

गंगा जी के तटवर्ती क्षेत्रो ंमे ंकिसानां का ेअपने खेतो ंकी मेड़ों पर  फलदार वृक्ष लगाने के लिए निःशुल्क पौध ेउपलब्ध कराए जाएंगे

किसी किसान द्वारा अपने पूरे खेत मे ंकेमिकल, फर्टिलाइजर  और पेस्टिसाइड का प्रयोग किये बगैर वृक्षारोपण करने पर प्रतिवर्ष,  माहवार प्रति एकड़ सब्सिडी शासन स्तर से देन ेकी व्यवस्था

इस वर्ष पूरे प्रदेश मे ं30 करोड़ स ेअधिक वृक्षारोपण का लक्ष्य

किसी तिथि को एक ही दिन मे ंफलदार, छायादार,  इमारती लकड़ियो ंस ेसम्बन्धित 25 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य लखनऊ : 05 जून, 2020 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज अपने सरकारी आवास पर पौधरापेण किया। उन्हांने अपने आवासीय परिसर में बेल का पौधा लगाया। इस अवसर पर आम, रुद्राक्ष व सहजन के पौध ेभी रोपे गये।

मुख्यमंत्री जी ने प्रदेशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई देत ेहुए कहा कि प्रकृति व पर्यावरण का संरक्षण करके ही जीवन की रक्षा की जा सकती है और मानव सहित प्रत्येक जीव के लिए सुखद और आनन्ददायक भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है। नोवल कोराने वायरस की वैश्विक महामारी प्रकृति के आवश्यकता स ेअधिक दोहन के प्रति चतेवनी है। उन्हांन ेविश्वास जताया कि विश्व पयार्वरण दिवस सभी को पर्यावरण संरक्षण तथा प्रकृति के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए प्रेरित करगे।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में जैविक खेती प्रात्ेसाहित करने के लिए कार्ययोजना बनायी गयी है। नमामि गंगे परियोजना के माध्यम स ेगंगा जी की अविरलता एवं निर्मलता के सम्बन्ध मे ंकिये गये कार्यां के सकारात्मक परिणाम मिले है।ं उन्होंने कहा कि गंगा जी के तटवर्ती क्षत्रे ों में व्यापक वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत, किसानां को अपने खेतो ंकी मेडा़े ंपर फलदार वृक्ष लगाने के लिए निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। किसी किसान द्वारा अपने पूरे खेत मे ंकेमिकल, फर्टिलाइजर और पेस्टिसाइड का प्रयोग किये बगैर वृक्षारोपण करने पर प्रतिवर्ष, माहवार प्रति एकड़ सब्सिडी शासन स्तर स ेदेने की व्यवस्था है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार ने इस वर्ष पूरे प्रदेश में 30 कराडे़ स ेअधिक वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा है। यह वृक्षारोपण कार्यक्रम वन विभाग के माध्यम किया जाएगा। इसके साथ ही 01 स े07 जुलाई, 2020 तक वन महात्ेसव का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। किसी तिथि को सभी राजकीय विभागो ंके समन्वित प्रयास स ेएक ही दिन मे ंफलदार, छायादार, इमारती लकडिय़ो ंसे सम्बन्धित 25 कराडे़ वृक्षारोपण के लक्ष्य के साथ कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार ने विगत 3 वर्ष के दौरान प्रकृति व पयार्वरण की सुरक्षा व सरंक्षण के लिए उल्लख्ेनीय कार्य किया है। वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत रोपित पौधों को जिया-ेटैग करने के साथ ही, उनके सरंक्षण के प्रभावी उपाय किये गये है।ं राज्य सरकार के प्रयास स ेप्रदेश मे ं वनाच्छादन के साथ-साथ लोगो ं में प्रकृति एवं पयार्वरण की रक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी है।

इस अवसर पर वन मंत्री श्री दारा सिंह चौहान, जल शक्ति मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह, जल शक्ति राज्य मंत्री श्री बलदेव ओलख, विधान परिषद सदस्य श्री स्वतंत्रदेव सिंह, मुख्य सचिव श्री आर0के0 तिवारी, अपर मुख्य सचिव सचूना एवं गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Comments (0)

आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई चेन को बनाये रखने में व्यापारियों ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई- राज्यपाल

Posted on 01 June 2020 by admin

छोटे उद्योगों की बड़े पैमाने पर रोजगार उत्पन्न करने में अहम भूमिका- श्रीमती आनंदीबेन

लखनऊ: 31 मई, 2020

up-governor-anandiben-patelउत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज राजभवन से काॅन्फेडरेशन आॅफ आॅल इण्डिया ट्रेडर्स (कैट) के देशभर से जुड़े व्यापारीगण एवं महिला उद्यमियों को वीडियो काॅन्फं्रेसिंग के माध्यम से सम्बोधित किया। राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि बड़े कारोबारी एवं उद्यमी तथा व्यापारी भाई महिलाओं के श्रम का उपयोग कर भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में स्वदेशी आन्दोलन को एक अभियान के रूप में लें ताकि ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ सफल हो और इसके माध्यम से हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत हो। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की विषम परिस्थितियों में व्यापारियों ने देश में आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई चेन को बनाये रखने, दान के माध्यम से भोजन और राशन वितरण जैसे कार्यो में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।

श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कहा कि छोटे और बड़े उद्योगों का अर्थव्यवस्था पर प्रभाव भी अलग-अलग पड़ता है। छोटे उद्योग बड़े पैमाने पर रोजगार उत्पन्न करने में अहम भूमिका निभाते हैं। नागरिकों को रोजगार उपलब्ध होने से अर्थव्यवस्था पर उनका भार कम पड़ता है। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लाॅकडाउन की विषम परिस्थितियों में ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘वोकल फाॅर लोकल’ पर जोर दिया है। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश सरकार ने भी स्वास्थ्य और मजदूरों की सुरक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कदम उठाये हंै। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम स्तर पर श्रमिकों के परिवार एवं महिला सदस्य को स्वयं सहायता समूहों से आच्छादित किया गया है और उनकी स्किल के अनुसार आय जनित गतिविधियों से जोड़ते हुए आजीविका संवर्धन का कार्य किया जा रहा है। इसी प्रकार राज्य सरकार मनरेगा के तहत ग्रामीण महिलाओं को उनके गांवों में ही रोजगार उपलब्ध कराकर आर्थिक रूप से मजबूत करने की दिशा में निरन्तर प्रयासरत है।

राज्यपाल ने गुजरात में मुख्यमंत्री रहते हुये अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि उन्होंने महिलाओं को उद्योग, व्यवसाय एवं स्वयं सहायता समूह स्थापित करने में आर्थिक सहायता एवं सहूलियतें प्रदान करने के उद्देश्य से जेन्डर बजट का प्रावधान किया था। इसके अन्तर्गत महिलाओं द्वारा संचालित दुग्ध मण्डियों हेतु स्वयं का सुविधायुक्त सेन्टर बनाने के लिये 300 स्कावयर यार्ड भूमि तथा मकान बनाने के लिये 5 लाख रूपये का लोन सहायता स्वरूप प्रदान करने के साथ मिल्क सेन्टरों को ‘ब्लक मिल्क कूलर’ और ‘मिल्किंग मशीन’ के लिये भी सहायता दी जाती थी। पूरे गुजरात में सखी मण्डलों की रचना की, जिसके माध्यम से महिलाओं को बैकों के साथ जोड़कर सस्ती ब्याज दर पर ऋण दिलाकर खुद का कार्य शुरू करवाया।

श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कहा कि महिलाओं एवं गरीब लोगों की सहायता कर काम शुरू करवाने से उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। कोरोना के इस संकट में नारी शक्ति का मनोबल कम नहीं हुआ और उन्होंने यह सिद्ध कर दिया है कि वे कोई भी दायित्व अथवा कार्य करने में सक्षम हैं। लाॅकडाउन के कारण हमारे उद्योग-धंधों एवं दिनचर्या पर जो प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है, उससे पार पाने में कुछ वक्त जरूर लगेगा। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग एवं धैर्य से इस बुरे वक्त से शीघ्र ही देश उबर सकेगा।

इस अवसर पर कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी0सी0 भरतिया, महामंत्री श्री प्रवीण खंडेलवाल, कैट मध्य प्रदेश के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र जैन, व्यपारीगण, महिला उद्यमी तथा अन्य महानुभाव वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से जुड़े हुए थे।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2020
M T W T F S S
« May   Jul »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in