*खाकी वर्दी वालो के कारनामे-जनता की जुवानी * सफेद कुर्ते वाले नेताओ के कारनामे-जनता की जुवानी "upnewslive.com" पर, आप के पास है कोई जानकारी तो आप भी बन सकते है सिटी रिपोर्टर हमें मेल करे editor@upnewslive.com पर या 09415060119 फ़ोन करे , SPC मीडिया ग्रुप पेश करते है <UPNEWS>मोबाईल sms न्यूज़ एलर्ट के लिए अगर आप भी कहते है अपने और प्रदेश की खबरे अपने मोबाईल पर तो अपना <नाम-, पता-, अपना जॉब,- शहर का नाम, - टाइप कर 09415060119 पर sms, प्रदेश का पहला हिन्दी न्यूज़ पोर्टल जिसमे अपने प्रदेश की खबरें सरकार की योजनाएँ,प्रगति,मंत्रियो के काम की प्रगति www.upnewslive.com पर

Archive | बुलंदशहर

बेटे की लाश का इंतजार

Posted on 13 June 2010 by admin

साइकिल मिस्त्री मोहम्मद लियाकत के बेटे मोहम्मद सारिक की सऊदी अरब में हत्या के बाद परिजनों में बदहवाशी का आलम है। सऊदी अरब में गत सात जून को मृदगान, ऊपरकोट मोहल्ला निवासी सारिक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के चचेरे भाई साहिद इकबाल ने बताया कि अभी तक उन्हें हत्यारोपी को फांसी की सजा सुनाए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है। हत्यारोपी के मुजफ्फरनगर या दिल्ली निवासी परिजनों ने अभी तक मृतक के पिता मोहम्मद लियाकत से सीधे संपर्क नहीं किया है। उनके द्वारा अन्य परिचितों को बुलंदशहर भेजकर संपर्क साधा जा रहा है। उधर, पथराई आंखों बेटे के शव का इंतजार कर रहे लियाकत और उनकी बेगम अमीना ने  बताया कि वे किसी भी हाल में हत्यारे को माफ नहीं करेंगे। उनके बेकसूर बेटे की जान लेने वाले को मौत की सजा दी जाए, इसकी सिफारिश वह सऊदी सरकार से करेंगे।


Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)


www.internationalnewsandviews.com
Advertise Here

Advertise Here
-->

"Cancer Healer Center"
                                         "Care for Patient , Concern for Life"
www.cancerhealercenter.com

 Type in