मुख्यमंत्री ने बुलन्दशहर में घर के अन्दर दो बहनों के जले हुए शव मिलने की घटना पर दुःख व्यक्त किया

Posted on 02 February 2018 by admin

घटना को गम्भीरता से लेते हुए इसके सम्बन्ध में रिपोर्ट तलब

दोषियों के खिलाफ तत्काल सख्त से सख्त कार्रवाई किये जाने के निर्देश
लखनऊ: 2 फरवरी, 2018
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बुलन्दशहर के बीबीनगर थाना क्षेत्र में घर के अन्दर दो बहनों के जले हुए शव मिलने की घटना पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री जी ने इस पूरी घटना को गम्भीरता से लेते हुए इसके सम्बन्ध में रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने इस घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ तत्काल सख्त से सख्त कार्रवाई किये जाने के भी निर्देश दिये हैं।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in