Archive | April, 2011

ग्रामोद्योग रोजगार योजना की अन्तिम तिथि 5 मई

Posted on 30 April 2011 by admin

आगरा   -  जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राकेश कुमार ने अवगत कराया है कि मुख्यमंत्री रोजगार योजना के आवेदन पत्र जिला ग्रामोद्योग कार्यालय , 28 गुल मोहर वाटिका खन्दारी चैराहा आगरा स्थित कार्यालय से वितरित किये जा रहे है । आवेदन पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि 5 मई 2011 है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

संग्रह अमीन की रसीद बुक छीनीः अप्रयुक्त रसीदों का प्रयोग अवैध

Posted on 30 April 2011 by admin

आगरा   -   अपर जिलाधिकारी(वि/स) राम आसरे ने बताया है किरावली तहसील में कार्यरत संग्रह अमीन सुरेश चन्द्र जैन का वैग अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वसूली अभिलेखों सहित छीन लिया गया है जिसकी प्रथम सूचना रिपोर्ट थाना अछनेरा में करा दी गयी है। इन अभिलेखों में मुख्य देय की रसीद संख्या 46384/1 के 1 से 74 तक ही प्रतिपर्ण प्रयुक्त हुए है शेष अप्रयुक्त है।

उन्होंने बताया है कि इस रसीदबुक सख्या 46384/1 के अप्रयुक्त प्रतिपर्ण रसीदे संख्या 75 से 100 को अनाधिकृत घोषित कर दिया गया है। इन रसीदों का प्रयोग अवैधानिक होगा। यदि किसी व्यक्ति को रसीदे मिले तो तत्काल सूचना अपर जिलाधिकारी (वित्त) या एस.डी.एम. किरावली को दें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मत्स्य पालन विविधीकरण योजना में तालाब बनेगें

Posted on 30 April 2011 by admin

आगरा   -  मत्स्य विभाग द्वारा जनपद आगरा के जल प्लावित क्षेत्रों में मत्स्य पालन विविधिकरण योजना लागू की गई है। इस योजना में ग्राम सभा की भूमि व किसानों की निजी भूमि जिसमें हमेशा पानी भरा रहता हो, जिसके कारण जल प्लावन की स्थिति वन गयी हो, ऐसी निष्प्रयोज्य भूमि में मत्स्य पालन विविधिकरण योजना के अन्तर्गत तालाब तैयार कराकर उसमें मछली पालन कराया जायेगा। जल प्लावित क्षेत्र का क्षेत्रफल 0.2 हैक्टे0 से कम नही होना चाहिए। इस सम्बन्ध में पात्र व्यक्ति योजना के बारे में विस्तृत जानकारी सहायक निदेशक मत्स्य के 392 पश्चिमपुरी सिकन्दरा स्थित कार्यालय से सम्पर्क कर सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पोखरों को मत्स्य पालन पर पट्टे हेतु खेरागढ में 13 मई को शिविर

Posted on 30 April 2011 by admin

आगरा   -  उप जिलाधिकारी खेरागढ ने बताया है कि तहसील के 12 ग्रामों में निहित पोखरों को मत्स्य पालन पर 10 वर्षीय पट्टे पर उठाने हेतु एक शिविर का आयोजन 13 मई 2011 को तहसील मुख्यालय पर प्रातः 1100 बजे से किया जायेगा। इनके अतिरिक्त जिन गांवों में पोखर खाली पडी है या 10 वर्ष पूर्ण हो गये हों , एवं आदर्श जिला योजना/सम्पूर्ण ग्रामीण योजना निर्मित/नरेगा योजना के अन्तर्गत सुधार कराये गये तालाबों का भी इस शिविर में आवंटन किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि ग्राम-ताहरपुर, बीरई, रहलई, हिरौडा, लहचैरा, पुसैता, वृथला, नगला दूलेखां,पटपरगंज, औरंगपुर, रिठौरी, विधौली आदि ग्रामों के पोखरों का आवंटन किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विकास कार्यो की समीक्षा बैठक 3 मई को विकास भवन पर

Posted on 30 April 2011 by admin

आगरा   -   जिलाधिकारी अजय चैहान की अध्यक्षता में मा0 मुख्यमंत्री जी के विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक  3 मई को अपरान्ह 3-00बजे से विकास भवन सभाकक्ष में आहूत की गई है। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिये है कि निर्धारित प्रारूप पर प्रगति रिर्पोट प्रस्तुत करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बार काउन्शिल का चुनाव सम्पन्न

Posted on 30 April 2011 by admin

सुलतानपुर  - दो द्विवसीय बार कौसिंल के सदस्य के चुनाव आज शान्ति पूणर््ा ढंग से सम्पन्न हो गया। जन पद के चार हजार चार सौ चालीस मतदाताओ मे प्रथम दिन आठ सौ छियानवे तथा दूसरे दिन एक हजार तीन सौ चैसठ मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।

जनपद मे क्षेत्रीय प्रत्याशियों मे महेन्द्र प्रताप शर्मा, प्रेम नाथ पाण्डेय तथा अब्दुल करीम एडवोकेट के बीच मुकाबला देखा गया। इस चुनाव में वर्तमान सरकार के एक प्रतिष्ठित नेता के दामाद के होने जनपद की बसपाई मशीनरी तन,मन,धन से लगी देखी गयी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिलाधिकारी ने शहरी गरीब आवासों का किया निरीक्षण

Posted on 30 April 2011 by admin

कोइरीपुर, सुलतानपुर -जिलाधिकारी पिंकी जोवेल ने काशीराम शहरी  गरीब आवास योजनान्तर्गत निर्माणाधीन कोइरीपुर आवासों का निरीक्षण किया । एक ब्लाक मे प्लास्टर का कार्य चलता हुआ पाया गया। निरीक्षण में कमरों की दीवालों पर कहीं-कहीं ईटें टूटी हुई लगी पाई गयी। जिस पर सहायक अभियन्ता को कठोर निर्देश देते हुये कहा कि प्लास्टर करते समय फिनिशिंग पर पूर्ण ध्यान दिया जाय तथा संबधित ठेकेदार को चेतावनी दी गयी कि कार्य में पूर्ण रूप से पारदर्शिता बरतें। कोइरीपुर नगर पंचायत में तृतीय चरण के अन्तर्गत निर्मित हेाने वाले आवासों हेतु प्रस्तावित भूमि का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी, प्रशासन तथा उप जिलाधिकारी, लम्भुआ एवं कादीपुर भी उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भ्रष्टाचार नही चाहिये इस लिये बगावत करते हैः स्वामी अग्निवेश

Posted on 30 April 2011 by admin

सुलतानपुर - भ्रष्टाचार के विरोध मे सुप्रसिद्ध गाधीवादी समाजसेवी अन्ना हजारे के अस्वस्थ हो जाने के कारण आज उन्होने दूरभाष के जरिये जनपद के नगर स्थित तिकोनिया पार्क में पूर्व घोषित कार्यक्रम के अन्तर्गत उपस्थित हजारों समर्थकों को सम्बोधित किया। टेलीफोन के जरिये श्री हजारे ने अपने अस्वस्थ होने के कारण कार्यक्रम मंे न पहंचने पर जन-समुदाय से दुखः व्यक्त किया। श्री हजारे ने कहा कि 60 वर्ष आजादी मिलने के बाद भी देश में भ्रष्टाचार खत्म नही हुआ। देश में भ्रष्टाचार महामारी बन गया है। इसे दूर करना है,आज कोई गांव व क्षेत्र इससे अछूता नही है। सामान्य लोगों का जीवन जीना मुस्किल हो रहा है, गरीब कैसे जी सकता है। कई घोटाले उजागिर हो रहे है। गांधी जी ने सपना देखा था कि बलशाली भारत होने का। जब तक गांव के लोग खडे नही होगें, कैसे गावं का विकास होगा। एक तरफ विकास का कार्य बाधित हो रहा है। भिखारी भी टैक्स भरता है, परन्तु जनता का धन श्वीस बैंको में तथा बंगले बनाने मे खर्च हो रहा है। धन हमारा, पर व्यय भ्रष्टाचारी कर रहें है। जिसकी लड़ाई मै 25 वर्षो से लड़ रहा हूं। अभी 6 मंत्री धरे गये। 400 से अधिक योजनाये की गड़वडी में घोटाला उजागिर हुआ था। मैं मृत्यु से नही डरता, मै मृत्यु को हथेली पर लेकर लड़ रहा हूँ। इन्ही भ्रष्टाचारियों कारण आज जब बच्चा पैदा होता है तो वह 25 हजार रूप्ये कर्ज की गठरी लेकर आता है। जिसमे इनका क्या दोष है। इसके पूर्व सभा को सम्बोधित करते हुए स्वामी अग्निवेश जी ने कहा कि अन्ना जी ने जो अलख जगाया है, उसको जीवित रखना तथा जन लोकपाल विल को पास कराना हम सब की जिम्मेदारी है। जनलोकपाल विल जब पास हो जायेगी तो हम भ्रष्टाचार पर लगाम लगा सकते हे। जनता तुम आगे बढो अन्ना, अरविन्द केजरीवाल, मौलाना कल्बे आपके साथ है। गांव-गांव में समितियों का गठन करो जिसमें महिलाओं की भी जिम्मेदारी निश्चित करो। पर्यावरण की दृष्टि से श्री अग्निवेष ने कहा कि स्वागत के समय जो फूलो की माला पहनाते है इन मालाओं से स्वागत न करके इन फूलों को खिलने देने चाहिये जिससे पर्यावरण शुद्व रहें। जन सभा में उपस्थित जशपाल भट्टी ने कहा कि यदि भ्रष्टाचार नही मिटायेंगे तो अपने बच्चों को इमानदार व्यक्ति चिडियाधर में ले जाकर दिखाना पडेगा। करेप्शन को मिटाने के लिये उन्होने जनसमुदाय से आवाह्न करते हुए कहा कि अगर आप इस बार शिथिल पड गये तो भविष्य में दुबारा आप इस पर अकुंश नही कर पायेगें। मशहूर पत्रकार शाजिया इल्मी ने कहा कि  रिश्वत राज, रिश्वत सत्ता, रिश्वत से हटने का विकल्प नही है। बडी क्रान्ति बडा इन्क्लाब है….। जनता का साथ ही इस आन्दोलन की जान है। मो. कल्बे जौआद ने कहा कि सबको झूठे दिलाशे दिये जा रहे है। जनता इन भ्रष्टाचारियों से पीडित है। कुरान में जितने भी पैगम्बर नुमाइन्दे भेजे गये उनका एक ही मकसद था कि नाइन्शाफी,जुल्म,व अत्याचार खत्म हो। धर्म वा धार्मिक कर्तव्य यह बनता है कि मै इनका साथ दूं। भ्रष्टाचार को खत्म करना असली जेहाद है।
अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली, लखनऊ की ताकते ये जान ले कि यह तूफान है जो आप की कुर्सी उड़ा ले जायेगा। भ्रष्टाचार के खिलाफ जो ये मुहिम चलायी गयी, उस समय इतने जन सर्मथन की उम्मीद नही थी जो आज मिल रहा है। लगता है कि दैवीय शक्ति इस आन्दोलन का संचालन कर रही है। विरोधियों द्वारा टीम को तोडने की कोशिश की गयी। लाख तरीके  प्रहार किये गये जिसके लिये सभी विरोधी ताकतें एक हो गयी। हमारे पास सच्चाई है, जिसकी जीत होगी। जन सभा में आर्ट आफ लिविंग, गायत्री परिवार, किसान मजदूर युनियन, रोडवेज इम्प्लाएज एशोसिएशन, बैकं आफ बडौदा पूर्वी, शिक्षक वर्ग, भारत भारती, आजाद सेवा समिति, जनपद के विभिन्न समाज सेबी सस्थायें, पत्रकार संगठन अपने सहयेगियों के साथ मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रतिमा टूटी प्रशासन सतर्क

Posted on 30 April 2011 by admin

बेनीगंज के मवई ब्रहमनान में अंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त होने पर तहलका मच गया। शक के आधार पर कुछ लोगों को नामजद किया गया। आला अफसर प्रभारी बेनीगंज ने जांच में पाया कि नामजद अभियुक्त तथा वादी दोनों पक्षों में विवाद पहले से ही था। उस समय पर झगड़ा भी हो चुका था। वादी शिवचरन पु़त्र हुलासी निवासी ब्रहमनान अंबेडकर नाटक देखने गया था देर रात वापसी पर उसे अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिली। वादी ने तहरीर देकर नीरज त्रिपाठी पुत्र रामविलास, नितिन पुत्र रामविलास, मुन्ना पुत्र रामपाल त्रिपाठी पर मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया और तहरीर दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बेनीगंज, क्षेत्राधिकरी हरियावां, व संडीला एसडीएम संडीला, ने मामले को तूल देने से रोका। मूर्ति के क्षतिग्रस्त हिस्सें को सुधारने की व्यवस्था की। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करकें विवेचना की बात कही। सूत्रों द्वारा यह बात स्पष्ट है कि वादी प्रतिवादी पहले से ही एक दूसरे के विरोधी है। दोनों में विवाद चल रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बगैर लाव लश्कर के निरीक्षण कर डाला

Posted on 30 April 2011 by admin

एसपी साहब आपका जवाब नही। पुलिस अधीक्षक लवकुमार बिल्कुल सादगी का लिबास, न गाड़ी न सुरक्षा न ही कोई पुलिस कर्मी कचेहरी का लाकअप पीएसी कैंप पूरे न्याय भवन का जायजा लेकर निरीक्षण कर डाला। कुछ जाना पहचाना चेहरा वकील पुलिस कर्मी हैरानी असमंजस में कहीं लापरवाही पर गाज न गिर जाए आवश्यक निर्देश मीठी डाट डपट लापरवाही पर चेतावनी सुरक्षा व्यवस्था पर कोई ढिलाई बर्दाश्त नही। यदि आदि शब्दों का पूरे कचेहरी परिसर में चर्चा रही। क्यों न हों आखिर केवल एक स्टूडेंट की भूमिका में जिले के पुलिस अधीक्षक जिसे किसी ने पहचाना नही। किसी ने अनुमान लगाया किसी के पास से गुजर जाने के बाद सुना तो हैरान रह गया। यही कार्यशैली तो उन्हें लोकप्रिय बनाने में कामयाब है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2011
M T W T F S S
« Mar   May »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930  
-->









 Type in