Archive | April, 2018

प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश मंत्री श्री अमर पाल मौर्य ने विधायक सहित सभी लोगों की आनलाइन सदस्यता ग्रहण कराई

Posted on 30 April 2018 by admin

भाजपा की रीति व नीति से प्रभावित होकर आये सभी नेताओं का स्वागत

लखनऊ 30 अप्रैल 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने रालोद से वर्तमान विधायक सहेन्द्र सिंह रमाला तथा पहलाद सिंह ब्लाक प्रमुख बिनौली एवं संजीव सिंह ब्लाक प्रमुख छपरौली तथा तमाम सहयोगियों जिसमें दर्जनों गांव के प्रधान तथा समाजवादी पार्टी को छोड़कर आये जवाहर लाल साहू (पूर्व प्रदेश महासचिव तथा पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य) के पद पर थे, सभी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने माला व पटका पहनाकर भाजपा में शामिल किया।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार की रीति व नीति से प्रभावित होकर आज पश्चिम उ0प्र0 की बड़ी शख्सियत छपरौली विधायक श्रीमान रमाला ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का संकल्प किया है उनके इस फैसले का पार्टी स्वागत करती है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज धीरे-धीरे देश व प्रदेश की तस्वीर साफ होती जा रही है, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा उ0प्र0 के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी जनता के लिए सरकारें चला रही है, तथा जनता की सेवा में अनेक जनहित योजनाएं निरंतर जनता के लिए लेकर आ रही है तथा सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा के प्रति प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्वत, प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला, प्रदेश मीडिया संपर्क प्रमुख मनीष दीक्षित, सह मीडिया संपर्क प्रमुख नवीन श्रीवास्तव मौजूद रहे, तथा भाजपा के प्रदेश मंत्री अमर पाल मौर्य ने दूसरी पार्टी से आये विधायक सहेन्द्र रमाला व ब्लाक प्रमुख समेत दर्जनों ग्राम प्रधानों व क्षेत्र से आये सैकड़ों गणमान्य व्यक्तियों की भाजपा में आनलाइन सदस्यता ग्रहण कराई।

Comments (0)

मई दिवस पर राज्यपाल की बधाई

Posted on 30 April 2018 by admin

लखनऊ: 30 अप्रैल, 2018

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने मई दिवस के अवसर पर समस्त पत्रकार एवं श्रमिक परिवारों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की है।
राज्यपाल ने कहा कि मई दिवस श्रमिकों को मुख्य धारा से जोड़ने और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का सतत्् सन्देश देता है।

Comments (0)

राजभवन में दो दिवसीय ‘महाराष्ट्र दिवस’ का आयोजन

Posted on 30 April 2018 by admin

राज्यपाल सहित मुख्यमंत्री एवं मुख्य न्यायाधीश इलाहाबाद उच्च न्यायालय भी होंगे शामिल
—-
महाराष्ट्र के संस्कृति मंत्री श्री विनोद तावड़े भी समारोह में होंगे शामिल

लखनऊः 30 अप्रैल, 2018
महाराष्ट्र राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी ‘महाराष्ट्र दिवस’ का आयोजन 1 व 2 मई, 2018 को राजभवन में किया जा रहा है। इस वर्ष यह समारोह उत्तर प्रदेश शासन, महाराष्ट्र शासन, महाराष्ट्र समाज लखनऊ, मराठी समाज लखनऊ एवं भातखण्डे संगीत संस्थान सम विश्वविद्यालय लखनऊ द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। 01 मई को आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल द्वारा की जायेगी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। समारोह में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति दिलीप बाबासाहेब भोसले, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा तथा महाराष्ट्र के संस्कृति, उच्च शिक्षा, युवा कल्याण, अल्पसंख्यक विकास तथा वक्फ मंत्री श्री विनोद तावड़े विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। समारोह में महाराष्ट्र से आये सांस्कृतिक दल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे।
2 मई, 2018 के समापन कार्यक्रम में राज्यपाल मुख्य अतिथि, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य विशिष्ट अतिथि, दुग्ध विकास, धर्मार्थ कार्य, संस्कृति एवं अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चैधरी, पर्यटन, महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण मंत्री प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री आशुतोष टण्डन सम्माननीय अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर मराठी समाज, लखनऊ किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ के लिये 51 स्ट्रेचर्स की भेंट चिकित्सा शिक्षा मंत्री को देगा।

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने मई दिवस पर बधाई दी

Posted on 30 April 2018 by admin

लखनऊ: 30 अप्रैल, 2018

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मई दिवस पर पत्रकारों और श्रमिकों को हार्दिक बधाई दी है।
एक बधाई संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मई दिवस विकास की प्रक्रिया में श्रम के महत्व को रेखांकित करता है। प्रदेश के विकास एवं समृद्धि में श्रमिकों तथा पत्रकारों के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि मई दिवस के दिन हम सभी को प्रदेश को प्रगति की नई ऊँचाइयों की ओर ले जाने का संकल्प लेना चाहिए।

Comments (0)

महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान प्रदेश सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

Posted on 29 April 2018 by admin

सुरेन्द्र अग्निहोत्री ,लखनऊ: 29 अप्रैल, 2018
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने के साथ ही उनकी आत्मनिर्भरता और कल्याण के लिए हर सम्भव कदम उठाने के लिए तत्पर है। महिलाओं के प्रति अपराधों पर नियंत्रण एवं नारी शक्ति के उन्नयन हेतु राज्य सरकार द्वारा अनेक कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। उन्हांेने कहा कि बालिकाओं और महिलाओं को सुरक्षा और उन्हें समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए समाज को भी आगे आकर अपनी भूमिका निभाने की आवश्यकता है। press-2
मुख्यमंत्री जी आज यहां एच0टी0 वुमेन अवार्ड-2018 के वितरण समारोह में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु व्यापक पहल के दृष्टिगत राज्य सरकार ने कई कदम उठाए हैं। बालिकाओं की सुरक्षा के लिए ‘एण्टी रोमियो स्क्वाड’ का गठन किया गया है। साथ ही, ‘1090’ वुमेन पावर लाइन, घरेलू हिंसा का शिकार होने वाली महिलाओं के लिए ‘181’ महिला हेल्पलाइन का संचालन किया जा रहा है। इन सुविधाओं के प्रति महिलाओं को और अधिक जागरूक किए जाने की आवश्यकता है, जिससे उन्हंे इनका पूरा लाभ मिल सके।
योगी जी ने कहा कि नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म के मामलों में दोषियों को फांसी की सजा दिलाये जाने के लिए राज्य सरकार द्वारा केन्द्र को प्रस्ताव भेजा गया था। केन्द्रीय कैबिनेट द्वारा इसे मंजूरी भी दे दी गई है। इसके लिए अध्यादेश भी लाया जा रहा है। किन्तु समस्या के समाधान के लिए कानून के साथ-साथ समाज को भी आगे आने की जरूरत है। बालक-बालिका को समान रूप से महत्व दिये जाने और समान व्यवहार किए जाने की आवश्यकता है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विगत वर्ष राज्य सरकार द्वारा बोर्ड परीक्षा के 147 सम्मानित मेधावी छात्र-छात्राओं में 99 बालिकाएं थीं। उन्होंने उम्मीद जताई की कि आज घोषित किए जाने वाले यू0पी0 बोर्ड परीक्षा परिणामों में पुनः बालिकाएं ही आगे होंगी। उन्होंने कहा कि बालिकाएं हर क्षेत्र में आगे हो सकती हैं। इस तथ्य की स्वीकार्यता के बगैर महिलाओं के बारे में सामाजिक दृष्टिकोण में बदलाव कठिन है। press-6
योगी जी ने कहा कि बालिकाओं पर अत्याचार की शुरुआत लिंग परीक्षण से ही हो जाती है। आवश्यकता इस बात की है कि बालिकाओं के प्रति होने वाले अत्याचारों को सामने लाकर अपराधी को सजा दिलायी जाए। इसके समाज को आगे आकर अपनी भूमिका निभानी होगी। समाज व राष्ट्र के साथ हो रहे अपराध पर मौन रहना भी अपराध है। उन्होंने कहा कि कानून मनुष्य के लिए है, न कि मनुष्य कानून के लिए। समाज के आगे आने पर कानून उसका अनुसरण करेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमण्डल खेलों में भारोत्तोलन में स्वर्ण पदक जीतने वाली सुश्री पूनम यादव को डिप्टी एस0पी0 पद का प्रस्ताव देते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमण्डल खेलों में प्रदेश के पांच खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं। इनके सम्मान में शीघ्र ही समारोह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों को पुलिस-प्रशासन में स्थान दिया जाएगा।
हिन्दुस्तान टाइम्स की महिलाओं को सम्मानित करने की पहल की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भी जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करके समाज के सामने आदर्श प्रस्तुत करने वाली महिलाआंे को रानी लक्ष्मीबाई सम्मान से पुरस्कृत किया जाता है। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षाओं के मेधावी छात्र-छात्राआंे को सम्मानित किया जाएगा। राज्य सरकार महिलाओं से सम्बन्धित स्पेशल फोर्स की तीन बटालियन का गठन कर रही है। इसमें लगभग तीन हजार महिलाओं की भर्ती की जाएगी।
कार्यक्रम को फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा, प्रदेश की महिला भारोत्तोलक सुश्री पूनम यादव, सुश्री साक्षी एवं श्रीमती आशा देवी ने भी सम्बोधित किया। हिन्दुस्तान टाइम्स की सीनियर रेजिडेन्ट एडिटर सुश्री सुनीता ऐरन ने अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने विजेताओं को एच0टी0 वुमेन अवाॅर्ड-2018 प्रदान किए। एच0टी0 वुमेन अवाॅर्ड-2018 डाॅ0 रोशन जहां तथा रनरअप अवाॅर्ड सुश्री प्रियंका भट्टी को दिया गया। इसके अतिरिक्त रीडर्स च्वाइस कैटेगरी के अन्तर्गत श्री नवनीत सिकेरा तथा सुश्री शालू सिंह को सम्मानित किया गया। जजेज च्वाइस अवाॅर्ड सुश्री मोनिका सिंह एवं सुश्री लक्ष्मी गौतम को प्राप्त हुआ।
लेफ्टिनेन्ट निधि दुबे, सुश्री पुष्पा, सुश्री नेहा सिंह, सुश्री सुनीता एवं सुश्री आरती सिंह को एच0टी0 स्पेशल अवाॅर्ड दिया गया। यंग सोसाइटी लीडर पुरस्कार सुश्री मौनी कजारिया, मृत्यु को चुनौती देने के लिए सुश्री रोमिता घोष, वाॅरियर इन यूनीफार्म पुरस्कार सुश्री श्रेष्ठा ठाकुर, यूनिकली एबल्ड पुरस्कार सुश्री उषा शंकर, कल्चर मास्टर्स पुरस्कार सुश्री तूलिका साहू, सोशल वर्क के लिए पुरस्कार सुश्री अग्रिमा, सामाजिक लिंग समानता के लिए (पुरुष) पुरस्कार श्री विश्वजीत कुमार तथा बियाण्ड यू0पी0 पुरस्कार सुश्री सुदेशना सेन गुप्ता को प्रदान किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव सूचना श्री अवनीश कुमार अवस्थी, प्रख्यात गायिका एवं पुरस्कार चयन समिति की सदस्य श्रीमती मालिनी अवस्थी, फिल्म अभिनेता, लेखक तथा पुरस्कार चयन समिति के सदस्य श्री अतुल तिवारी, हिन्दुस्तान टाइम्स के पदाधिकारीगण तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने बुद्ध पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को बधाई दी

Posted on 29 April 2018 by admin

लखनऊ: 29 अपै्रल, 2018

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
आज यहां जारी एक बधाई संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भगवान बुद्ध के सत्य, अहिंसा और दया के संदेश से ही पूरी दुनिया में शांति एवं सद्भावना स्थापित की जा सकती है। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध का संदेश मानव मात्र के लिए हमेशा प्रासंगिक बना रहेगा।

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने सिविल सेवा परीक्षा-2017 में सफलता अर्जित करने वाले प्रदेश के अभ्यर्थियों को बधाई दी

Posted on 29 April 2018 by admin

लखनऊ: 29 अप्रैल, 2018
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सिविल सेवा परीक्षा-2017 में सफलता अर्जित करने वाले उत्तर प्रदेश के सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इन युवाओं ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश की इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल करके प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में ये सभी अभ्यर्थी देश व प्रदेश के विकास में अपना योगदान देंगे।
यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश के सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया है। इससे राज्य के अन्य युवाओं को भी अपने बेहतर भविष्य के लिए निष्ठापूर्वक प्रयास करने की प्रेरणा मिलेगी।

Comments (0)

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने हर गाँव बिजली पहुॅचाने का लक्ष्य पूरा किया, बधाई- डाॅ. मनोज मिश्र

Posted on 29 April 2018 by admin

लखनऊ 29 अप्रैल 2018, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने देश के हर गांव में बिजली पहुंचाने पर केन्द्र की मोदी सरकार को बधाई प्रेषित की है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. मनोज मिश्र ने केन्द्र सरकार की प्रशंसा की और कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जो संकल्प लेते है, उसे पूरा करते है। श्री मोदी ने 15 अगस्त 2015 को लाल किले की प्राचीर से घोषणा की थी कि सभी 18000 विद्युत विहीन गाँव 1000 दिन में विद्युतीकृत हो जाएगें और विद्युत हीन गाँवों में लक्ष्य से पहले 988वें दिन विद्युती कृत कर दिया गया।
डाॅ. मनोज मिश्र ने कहा कि मोदी सरकार का अब एक और लक्ष्य है वह है 2019 मार्च तक हर घर में बिजली पहुंचाना। सौभाग्य योजना से छूटे 3.63 करोड़ घरों तक बिजली पहुंचाने का लक्ष्य। इनमें से 50 लाख घरों तक बिजली पहुॅच गई। यह देश के भविष्य के लिए ऐतिहासिक कदम है। गाँव, गरीब, किसान, मजदूर इस विद्युतीकरण से न केवल लाभान्वित होगा बल्कि उनका विकास होगा।
डाॅ. मिश्र ने कहा कि इस समय केन्द्र और प्रदेश में मोदी-योगी की सरकार की पहचान लक्ष्य को पूरा करने वाली सरकारें हैं। केन्द्र में जनधन योजना में 80000 करोड़ रूपये, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, टाइलेट बनवाने का लक्ष्य या प्रधानमंत्री आवास और मुद्रा योजना सभी लक्ष्य गरीब, गाँव किसान, दलित को समय से पूरा करना है। इधर प्रदेश में योगी सरकार ने एक साल में तमाम लक्ष्य पूरे किये है। अब मोदी-योगी के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास पथ पर अग्रसर है।

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में एक उच्चस्तरीय बैठक की

Posted on 28 April 2018 by admin

सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में पुलिस एवं परिवहन विभाग
द्वारा संयुक्त अभियान चलाए चलाने के निर्देशpress-15_r2_c1

सड़क सुरक्षा के नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए

हेलमेट और सीट बेल्ट के इस्तेमाल का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए

जनसामान्य और खासतौर से स्कूली बच्चों व उनके अभिभावकों
को सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में अभियान चलाकर जागरूक किया जाए

सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में पुलिस, परिवहन, चिकित्सा एवं
स्वास्थ्य तथा शिक्षा विभाग संयुक्त रूप से कार्य योजना
बनाकर उसका क्रियान्वयन सुनिश्चित करें

सभी मार्गों पर साइन बोड्र्स को प्राथमिकता पर लगाए जाने के निर्देश

लखनऊ: 28 अप्रैल, 2018

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सड़क सुरक्षा के नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए। हेलमेट और सीट बेल्ट के इस्तेमाल का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए। ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर ई-चालान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। छोटे स्कूल वाहन व वैन के लिए तय नियमों का पालन किया जाए। जनसामान्य और खासतौर से स्कूली बच्चों व उनके अभिभावकों को सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में अभियान चलाकर जागरूक किया जाए।
मुख्यमंत्री जी आज यहां शास्त्री भवन में सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में पुलिस, परिवहन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा शिक्षा विभाग संयुक्त रूप से कार्य योजना बनाकर उसका क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग से जनपदवार स्कूलों की सूची प्राप्त करके अभियान चलाकर सम्बन्धित वाहनों का शत-प्रतिशत निरीक्षण किया जाए। स्कूलों का दायित्व निर्धारित किया जाए कि मानक के अनुसार ही वाहन चलें।
योगी जी ने सभी मार्गों पर यातायात नियंत्रण सम्बन्धी साइन बोड्र्स को प्राथमिकता पर लगाए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि मार्ग दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को लेकर सरकार अत्यन्त चिन्तित और गम्भीर है। इन्हें रोकने के लिए गम्भीर प्रयास करने होंगे। मार्ग दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण ड्राइवरों की लापरवाही, ओवर स्पीडिंग और शराब पीकर वाहन चलाना है। इन पर हर हाल में लगाम लगानी होगी। उन्होंने ड्राइवरों के स्वास्थ्य परीक्षण करवाने के भी निर्देश दिए। साथ ही, कहा कि यात्री व स्कूली वाहनों की भी फिटनेस सुनिश्चित हो। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देते हुए नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वाहन चालकों की समय-समय पर रिफ्रेशर ट्रेनिंग करवायी जाए। इसके लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। राजमार्गाें एवं एक्सप्रेसवेज़ पर आवश्यकतानुसार एम्बुलेन्स तथा डायल-100 के वाहनों की व्यवस्था हर हाल में की जाए। एक्सप्रेसवेज़ और राजमार्गों पर तेज गति से चलने वाले वाहनों के कारण इन पर सजग पेट्रोलिंग की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने इन पर मौजूद अनावश्यक और अवैध कट्स को बन्द करने के निर्देश दिए।
योगी जी ने कहा कि प्रदेश के मार्गाें पर चिन्ह्ति किए गए ‘ब्लैक स्पाॅट्स’ में से सुधारीकरण के अवशेष ‘ब्लैक स्पाॅट्स’ का कार्य सभी सड़क निर्माण सम्बन्धी संस्थाओं द्वारा शीघ्रता से पूर्ण किया जाए। रोड सेफ्टी आॅडिट का कार्य भी शीघ्रता से किया जाए। स्कूल, अस्पताल, भीड़भाड़ वाले स्थानों आदि पर जेब्रा क्राॅसिंग बनाए जाने के साथ ही, फुट ओवरब्रिज भी बनाए जाएं। अस्पताल, स्कूल, ग्राम, बाजार, भीड़युक्त स्थान आदि पर गति सीमा सम्बन्धी बोर्ड हर हाल में लगाए जाएं।
सड़क सुरक्षा से लाभ एवं ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के दुष्परिणाम से आम जनमानस को अवगत कराने के निर्देश दते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि लोगों में सुरक्षा का भाव और जागरूकता उत्पन्न करने के लिए प्रचार-प्रसार की आवश्यक कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि रोड सेफ्टी के सम्बन्ध में दिए गए निर्देशों जैसे दो-पहिया वाहन चालकों के साथ सहयात्री को भी अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनना, लेन ड्राइविंग एवं ओवर टेकिंग के सम्बन्ध में निर्धारित नियमों का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मार्ग दुर्घटना में घायलों को शीघ्र चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए कहा कि घायलों की मदद हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।
योगी जी ने कहा कि ट्रैफिक जागरूकता एवं सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित अभियान लगातार चलाया जाए। स्कूली छात्र-छात्राओं को स्कूल के स्तर पर ही सड़क सुरक्षा तथा सेफ ड्राइविंग के विषय में शुरू से ही जागरूक बनाया जाए। उन्हें ट्रैफिक नियमों की पूरी जानकारी दी जाए। उन्होंने यातायात नियमों और फस्र्ट ऐड के सम्बन्ध में जानकारी स्कूल/काॅलेज स्तर पर उपलब्ध कराए जाने के भी निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी ने जिला, तहसील तथा ब्लाॅक स्तर तक सड़क सुरक्षा, यातायात सुरक्षा तथा ट्रैफिक नियमों के पालन के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने राजमार्गों तथा ढाबों पर जगह-जगह सड़क के किनारे खड़े किए जा रहे ट्रकों पर भी प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे ट्रक या भारी वाहन अक्सर दुर्घटना का कारण बनते हैं। उन्होंने ‘ड्रंकेन ड्राइविंग’ एवं ओवरलोडिंग के मामलों में सख्ती बरतने के भी निर्देश दिए। बैठक के दौरान सड़क सुरक्षा हेतु भावी कार्य योजनाओं तथा प्रस्तावों पर भी विचार किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव गृह श्री अरविन्द कुमार, डी0जी0पी0 श्री ओ0पी0 सिंह, प्रमुख सचिव परिवहन श्रीमती आराधना शुक्ला, मुख्यमंत्री के सचिव श्री मुत्युंजय कुमार नारायण, मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार श्री मुत्युंजय कुमार, प्रमुख सचिव सूचना एवं पर्यटन श्री अवनीश कुमार अवस्थी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Comments (0)

पशुपालकों को अधिक से अधिक उन्नत पशुपालन सेवाएं उपलब्ध करायी जाये - प्रो0 एस.पी. सिंह बघेल

Posted on 28 April 2018 by admin

‘‘विश्व पशुचिकित्सा दिवस‘‘ के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य हेतु 25 पशुचिकित्साविद् सम्मानित

लखनऊ: 28 अप्रैल, 2018
प्रदेश के पशुधन,लघु सिंचाई एवं मत्स्य विकास मंत्री प्रो0 एस.पी. सिंह बघेल ने कहा है कि सरकार द्वारा पशु स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, रोग नियंत्रण, उच्च पशु प्रजनन, पशु एवं चारा विकास आदि कार्यक्रमों के सुनियोजित संचालन के साथ-साथ पशुपालन कार्यक्रमों को स्वरोजगारपरक बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग प्रदेश में दूध, अण्डा एवं ऊन उत्पादन में वृद्धि कर प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरन्तर प्रयत्नशील है और उत्पादकता बढ़ाने हेतु पशुपालकों को अधिक से अधिक उन्नत पशुपालन सेवाएं उपलबध कराने जैसे अनुदान सहायता, सुलभ ऋण, पशुधन बीमा सुरक्षा तथा समुचित पशुधन उत्पाद विपणन की व्यवस्था सुनिश्चत की जा रही है।
प्रो0 एस.पी. सिंह बघेल आज ‘‘विश्व पशुचिकित्सा दिवस‘‘ के उपलक्ष्य में पशुपालन निदेशालय बादशाह बाग, लखनऊ में पशुपालन विभाग एवं लेबोरेटरी एनीमल सांइस एसोसिएशन आफ इण्डिया के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन अवसर पर सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संगोष्ठी का मुख्य विषय प्रयोगशाला पशु स्वास्थ्य पर अनुसंधान एवं शोध, प्रयोगशालीय पशुओं व प्रक्षेत्र के पशुओं का वैज्ञानिक प्रबन्धन, उनके कल्याण व उनके प्रति मानवीय दृष्टिकोण है, जो अत्यंत प्रासंगिक है।
प्रो0 एस.पी. सिंह बघेल ने कहा कि इस संगोष्ठी में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के 34 शोध कार्यों पर चर्चा की जायेगी जिसका पशुचिकित्सकों को पशु स्वास्थ्य, चिकित्सा, प्रजनन, उत्पादन एवं समय-समय पर फैलने वाली विभिन्न पशुमहामारियों के नियंत्रण एवं उन्मूलन में विशेष लाभ होगा और पशु चिकित्सा के क्षेत्र में आधुनिक वैज्ञानिक विधियों का समावेश होगा। उन्होंनें कहा कि पशु स्वास्थ्य सुरक्षा एवं चिकित्सा कार्यक्रमों के माध्यम से पशुओं को स्वस्थ्य रखा जाय।
पशुधन मंत्री ने इस अवसर पर पशुपालन विभाग उ0प्र0 के स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने तथा विश्व पशु चिकित्सा दिवस के शुभ अवसर पर देश के 18 पशुचिकित्साविदों एवं 07 सेवानिवृत्त वरिष्ठ पशुचिकित्साविद्ों को सम्मानित किया गया। इस संगोष्ठी में इण्डियन ब्रिगेडियर डी अहलावत, कमान्डेंट आर.वी.सी., बाबूगढ़, डा0 चरन सिंह यादव, निदेशक पशुपालन(प्रशासन एवं विकास), डा0 ए0 एन0 सिंह, निदेशक पशुपालन (रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र) ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस संगोष्ठी में देश भर के विभिन्न संस्थानों के वैज्ञानिकों, विषय विशेषज्ञों, शोधकर्ताओें तथा पशुचिकित्सा विज्ञान से संबंधित विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2018
M T W T F S S
« Mar   May »
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
-->









 Type in