Archive | April 29th, 2018

महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान प्रदेश सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

Posted on 29 April 2018 by admin

सुरेन्द्र अग्निहोत्री ,लखनऊ: 29 अप्रैल, 2018
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने के साथ ही उनकी आत्मनिर्भरता और कल्याण के लिए हर सम्भव कदम उठाने के लिए तत्पर है। महिलाओं के प्रति अपराधों पर नियंत्रण एवं नारी शक्ति के उन्नयन हेतु राज्य सरकार द्वारा अनेक कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। उन्हांेने कहा कि बालिकाओं और महिलाओं को सुरक्षा और उन्हें समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए समाज को भी आगे आकर अपनी भूमिका निभाने की आवश्यकता है। press-2
मुख्यमंत्री जी आज यहां एच0टी0 वुमेन अवार्ड-2018 के वितरण समारोह में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु व्यापक पहल के दृष्टिगत राज्य सरकार ने कई कदम उठाए हैं। बालिकाओं की सुरक्षा के लिए ‘एण्टी रोमियो स्क्वाड’ का गठन किया गया है। साथ ही, ‘1090’ वुमेन पावर लाइन, घरेलू हिंसा का शिकार होने वाली महिलाओं के लिए ‘181’ महिला हेल्पलाइन का संचालन किया जा रहा है। इन सुविधाओं के प्रति महिलाओं को और अधिक जागरूक किए जाने की आवश्यकता है, जिससे उन्हंे इनका पूरा लाभ मिल सके।
योगी जी ने कहा कि नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म के मामलों में दोषियों को फांसी की सजा दिलाये जाने के लिए राज्य सरकार द्वारा केन्द्र को प्रस्ताव भेजा गया था। केन्द्रीय कैबिनेट द्वारा इसे मंजूरी भी दे दी गई है। इसके लिए अध्यादेश भी लाया जा रहा है। किन्तु समस्या के समाधान के लिए कानून के साथ-साथ समाज को भी आगे आने की जरूरत है। बालक-बालिका को समान रूप से महत्व दिये जाने और समान व्यवहार किए जाने की आवश्यकता है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विगत वर्ष राज्य सरकार द्वारा बोर्ड परीक्षा के 147 सम्मानित मेधावी छात्र-छात्राओं में 99 बालिकाएं थीं। उन्होंने उम्मीद जताई की कि आज घोषित किए जाने वाले यू0पी0 बोर्ड परीक्षा परिणामों में पुनः बालिकाएं ही आगे होंगी। उन्होंने कहा कि बालिकाएं हर क्षेत्र में आगे हो सकती हैं। इस तथ्य की स्वीकार्यता के बगैर महिलाओं के बारे में सामाजिक दृष्टिकोण में बदलाव कठिन है। press-6
योगी जी ने कहा कि बालिकाओं पर अत्याचार की शुरुआत लिंग परीक्षण से ही हो जाती है। आवश्यकता इस बात की है कि बालिकाओं के प्रति होने वाले अत्याचारों को सामने लाकर अपराधी को सजा दिलायी जाए। इसके समाज को आगे आकर अपनी भूमिका निभानी होगी। समाज व राष्ट्र के साथ हो रहे अपराध पर मौन रहना भी अपराध है। उन्होंने कहा कि कानून मनुष्य के लिए है, न कि मनुष्य कानून के लिए। समाज के आगे आने पर कानून उसका अनुसरण करेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमण्डल खेलों में भारोत्तोलन में स्वर्ण पदक जीतने वाली सुश्री पूनम यादव को डिप्टी एस0पी0 पद का प्रस्ताव देते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमण्डल खेलों में प्रदेश के पांच खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं। इनके सम्मान में शीघ्र ही समारोह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों को पुलिस-प्रशासन में स्थान दिया जाएगा।
हिन्दुस्तान टाइम्स की महिलाओं को सम्मानित करने की पहल की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भी जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करके समाज के सामने आदर्श प्रस्तुत करने वाली महिलाआंे को रानी लक्ष्मीबाई सम्मान से पुरस्कृत किया जाता है। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षाओं के मेधावी छात्र-छात्राआंे को सम्मानित किया जाएगा। राज्य सरकार महिलाओं से सम्बन्धित स्पेशल फोर्स की तीन बटालियन का गठन कर रही है। इसमें लगभग तीन हजार महिलाओं की भर्ती की जाएगी।
कार्यक्रम को फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा, प्रदेश की महिला भारोत्तोलक सुश्री पूनम यादव, सुश्री साक्षी एवं श्रीमती आशा देवी ने भी सम्बोधित किया। हिन्दुस्तान टाइम्स की सीनियर रेजिडेन्ट एडिटर सुश्री सुनीता ऐरन ने अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने विजेताओं को एच0टी0 वुमेन अवाॅर्ड-2018 प्रदान किए। एच0टी0 वुमेन अवाॅर्ड-2018 डाॅ0 रोशन जहां तथा रनरअप अवाॅर्ड सुश्री प्रियंका भट्टी को दिया गया। इसके अतिरिक्त रीडर्स च्वाइस कैटेगरी के अन्तर्गत श्री नवनीत सिकेरा तथा सुश्री शालू सिंह को सम्मानित किया गया। जजेज च्वाइस अवाॅर्ड सुश्री मोनिका सिंह एवं सुश्री लक्ष्मी गौतम को प्राप्त हुआ।
लेफ्टिनेन्ट निधि दुबे, सुश्री पुष्पा, सुश्री नेहा सिंह, सुश्री सुनीता एवं सुश्री आरती सिंह को एच0टी0 स्पेशल अवाॅर्ड दिया गया। यंग सोसाइटी लीडर पुरस्कार सुश्री मौनी कजारिया, मृत्यु को चुनौती देने के लिए सुश्री रोमिता घोष, वाॅरियर इन यूनीफार्म पुरस्कार सुश्री श्रेष्ठा ठाकुर, यूनिकली एबल्ड पुरस्कार सुश्री उषा शंकर, कल्चर मास्टर्स पुरस्कार सुश्री तूलिका साहू, सोशल वर्क के लिए पुरस्कार सुश्री अग्रिमा, सामाजिक लिंग समानता के लिए (पुरुष) पुरस्कार श्री विश्वजीत कुमार तथा बियाण्ड यू0पी0 पुरस्कार सुश्री सुदेशना सेन गुप्ता को प्रदान किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव सूचना श्री अवनीश कुमार अवस्थी, प्रख्यात गायिका एवं पुरस्कार चयन समिति की सदस्य श्रीमती मालिनी अवस्थी, फिल्म अभिनेता, लेखक तथा पुरस्कार चयन समिति के सदस्य श्री अतुल तिवारी, हिन्दुस्तान टाइम्स के पदाधिकारीगण तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने बुद्ध पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को बधाई दी

Posted on 29 April 2018 by admin

लखनऊ: 29 अपै्रल, 2018

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
आज यहां जारी एक बधाई संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भगवान बुद्ध के सत्य, अहिंसा और दया के संदेश से ही पूरी दुनिया में शांति एवं सद्भावना स्थापित की जा सकती है। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध का संदेश मानव मात्र के लिए हमेशा प्रासंगिक बना रहेगा।

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने सिविल सेवा परीक्षा-2017 में सफलता अर्जित करने वाले प्रदेश के अभ्यर्थियों को बधाई दी

Posted on 29 April 2018 by admin

लखनऊ: 29 अप्रैल, 2018
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सिविल सेवा परीक्षा-2017 में सफलता अर्जित करने वाले उत्तर प्रदेश के सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इन युवाओं ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश की इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल करके प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में ये सभी अभ्यर्थी देश व प्रदेश के विकास में अपना योगदान देंगे।
यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश के सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया है। इससे राज्य के अन्य युवाओं को भी अपने बेहतर भविष्य के लिए निष्ठापूर्वक प्रयास करने की प्रेरणा मिलेगी।

Comments (0)

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने हर गाँव बिजली पहुॅचाने का लक्ष्य पूरा किया, बधाई- डाॅ. मनोज मिश्र

Posted on 29 April 2018 by admin

लखनऊ 29 अप्रैल 2018, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने देश के हर गांव में बिजली पहुंचाने पर केन्द्र की मोदी सरकार को बधाई प्रेषित की है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. मनोज मिश्र ने केन्द्र सरकार की प्रशंसा की और कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जो संकल्प लेते है, उसे पूरा करते है। श्री मोदी ने 15 अगस्त 2015 को लाल किले की प्राचीर से घोषणा की थी कि सभी 18000 विद्युत विहीन गाँव 1000 दिन में विद्युतीकृत हो जाएगें और विद्युत हीन गाँवों में लक्ष्य से पहले 988वें दिन विद्युती कृत कर दिया गया।
डाॅ. मनोज मिश्र ने कहा कि मोदी सरकार का अब एक और लक्ष्य है वह है 2019 मार्च तक हर घर में बिजली पहुंचाना। सौभाग्य योजना से छूटे 3.63 करोड़ घरों तक बिजली पहुंचाने का लक्ष्य। इनमें से 50 लाख घरों तक बिजली पहुॅच गई। यह देश के भविष्य के लिए ऐतिहासिक कदम है। गाँव, गरीब, किसान, मजदूर इस विद्युतीकरण से न केवल लाभान्वित होगा बल्कि उनका विकास होगा।
डाॅ. मिश्र ने कहा कि इस समय केन्द्र और प्रदेश में मोदी-योगी की सरकार की पहचान लक्ष्य को पूरा करने वाली सरकारें हैं। केन्द्र में जनधन योजना में 80000 करोड़ रूपये, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, टाइलेट बनवाने का लक्ष्य या प्रधानमंत्री आवास और मुद्रा योजना सभी लक्ष्य गरीब, गाँव किसान, दलित को समय से पूरा करना है। इधर प्रदेश में योगी सरकार ने एक साल में तमाम लक्ष्य पूरे किये है। अब मोदी-योगी के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास पथ पर अग्रसर है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2018
M T W T F S S
« Mar   May »
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
-->









 Type in