Archive | June, 2014

प्रचण्ड गर्मी बनी नरक सरकारी योजनाये हुई फ्लाप

Posted on 23 June 2014 by admin

दिनांे दिन चढता सूर्य की प्रचण्ड गर्मी के प्रभाव से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। पषु- पक्षी बेहाल  बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। जून माह के प्रथम सप्ताह में  सूर्य आग का गोला बरसा रहा है। दिनों दिन चढ़ता सूर्य का प्रचण्ड पारा लोगों को बेहाल कर रखा है भूमि का जल स्तर घटने  लगा है। वही नहर व तालाबांे मे धूल उड़ रही है । अधिकतर इण्डिया  टू मार्का की स्थित बहुत खराब है। कुछ तो इण्डिया मार्का गन्दे पानी उगल रहे  हैं और कुछ खराब पडे मरम्मत की वाट जोह रहे है ।गौरतलब हो कि शासन द्वारा पोखर व तालाबांे को जलामग्न रखने की योजना हवा हवाई  सबित हुई है। पषु- पक्षी  एक  एक बूंद पानी के लिए दर दर भटकते  नजर आ रहे हंै ।सूत्रों  के अनुसार प्रतापपुर ग्राम पंचायत मे प्रा0 प0 द्वितीय के पास स्थित तालाब सरकारी योजनाओ की खिल्ली उडा रहा है। ग्रीष्म की बात कौन कहे बरसात मे एक बूंद  पानी देखने को लोग तरसते हंै । दूसरी तरफ विद्युत की लगातार कटौती  से लोगो का जीवन नरक बन गया है, जिसकी सुध लेने वाला कोई नही  है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्रतिबन्ध के बाद भी नही रूक रही गुटखे की बिक्री

Posted on 23 June 2014 by admin

उच्च न्यायालय के सख्त आदेष के बावजूद भी क्षेत्र की बाजारों में धड़ल्ले से प्रतिबन्धित गुटखे बेचे जा रहे है । आदेष के बाद भी जिले के आलाधिकारी मूक दर्षक बन न्यायालय के आदेषों की धज्जियाॅं उड़ा रहे है। बतातें चलें कि विकास खण्ड बल्दीराय के हलियापुर, भवानीगढ़, विन्देष्वरीगंज, बल्दीराय, टेरी, बघौना, रसूलपुर, वल्लीपुर, पारा, तिरहुत, इसौली, अरवल आदि कई प्रमुख बाजारों में प्रतिबन्धित गुटखा की बिक्री जोरों पर की जा रही है। बताते चलें कि क्षेत्र के किराना एवं पान विक्रेताओं द्वारा पुराने गुटखे के स्टाक को डम्प करके दो रूपये में मिलने वाला गुटखा पाॅच रूपये में ग्राहकों को चुपके से दे रहे है। जिले के आलाधिकारी सिर्फ न्यायालय के आदेष का पालन कागजी घोड़ा दौड़ाकर कर रहे है। क्षेत्र में कभी भी षीर्ष अधिकारियों द्वारा गठित टीम नजर नही आयी। प्रषासनिक अधिकारियों की लापरवाही से गुटखा व्यवसाईयों के हौसले बुलन्द है। उच्च न्यायालय भले ही प्रदेष की सरकार को आदेष का पालन करने हेतु सख्त हिदायत दी है। परन्तु शासन सत्ता के नौकरश्षाही अधिकारियों के ऊपर यह आदेष बेअसर है। अगर जिले के आला अफसर न्यायालय के आदेषों पर अमल करें तो प्रतिबन्धित गुटखों की बिक्री पर तत्काल रोक लग जाय। देखना है कि जिले का प्रषासनिक अमला कितना सार्थक कदम उठाता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

रात होते ही जिला अस्पताल में दारू का दौर षुरू

Posted on 23 June 2014 by admin

चिकित्सको ंको भगवान का दूसरा रूप माना जाता है। परन्तु जैसे ही दिन ढला और  अॅधेरे ने जैसे अपना दामन फैलाया और रात को आने की दावत दी वैसे ही जिला अस्पताल में दारू का दौर षुरू हो जाता है। इमरजैन्सी वार्ड के बगल  के कमरे में बना वीपीएल वार्ड में दारू के षौकीन चिकित्सक व फोर्मेसिस्ट तथा वार्ड व्याय सभी कमरे में बैठ कर दारू का दौर षुरू कर देते है। इसकी जानकारी इस प्रकार हुई कि  षुक्रवार की  रात लगभग 9 बजे एक तीमार दार अपने मरीज को दिखाने  इमरजेन्सी कक्ष में गया और मरीज को फर्ती कराया। इस समय इमरजेन्सी में अपनी ड्यूटी कर रहे चिकित्सक इमरेजेन्सी वार्ड में नही थे पता करने पर ज्ञात हुआ कि इमरजेन्सी वार्ड के बगल दूसरे कमरे में डाक्टर गये है। मरीज का तीमार दार उस कमरे में डाक्टर को ढूढ़ते- ढूॅढ़ते   पहुॅच गया। अन्दर जाने पर उसे षराब की गंध मालूम हुई चिकित्सक ने दूर से ही अन्दर जाने से रोक दिया। सूत्रों द्वारा ज्ञात करने पर पता चला कि यह तो प्रतिदिन का रवैया है। जिला अस्पताल में इमरजेन्सी वार्ड के बगल वीपीएल वार्ड में रात होते ही दारू का दौर ष्षूरू हो जाता है। इमरजेन्सी में  आने वाले मरीज को दूसरे भगवान का यह रूप देखने को मिलेगा लोग आपस में चर्चा करते देखे गये। आम नागरिकों ने तथा तीमार दारों ने जिला चिकित्साल में हो रही  इस प्रकार की निन्दीय कार्य को रोकने के लिए जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीेक्षक तथा जिलाधिकारी से  समाचार पत्र के माध्यम से रोकने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बेरोकटोक जारी है हरे पेड़ों की कटाई

Posted on 23 June 2014 by admin

जिले में बेरोकटोक हरे पेड़ों की कटाई जारी है। पुलिस और वन विभाग महकमा उदासीन बना हुआ है। इन दोनों महकमों की मिली भगत से ही हरे पेड़ों की कटाई धड़ल्ले से जिले के अलग-अलग स्थानों पर की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक हर थाने में हरे पेड़ों की कटाई की फीस निर्धारित है । पेड़ों को काटने वाले ठेकेदार पेड़ों की कटाई से पहले फीस थाने में पहुंचा देते है। और उसके बाद बेधड़क होकर पेड़ों की कटाई करते है। पेड़ों की अन्धाधुन्ध कटाई से पर्यावरण विभाग भी अनभिज्ञ बना हुआ है। वन विभाग से ठेकेदार हरे पेड़ों को सूखा पेड़ दिखाकर रिष्वत देकर कटाई की परमिट प्राप्त कर रहे हैं। इसी तरह से हरे पेड़ों की कटाई चलती रही तो, वह दिन दूर नही जब पेड़ की छांव में बैठने व षुद्ध हवा के लिए लोगों को तरसना पड़ेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

लोकवाणी केन्द्रों से आम जनता को नही मिल पा रहा लाभ

Posted on 23 June 2014 by admin

भले ही सरकार द्वारा लोकवाणी केन्द्र लोगों की समस्याओं को देखते हुए खुलवा दिया गया लेकिन आमजनता को लोकवाणी का लाभ अधिकारियों की षिथिलता के वजह से मिलता नजर नही आ रहा है। स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाॅवों को लोकवाणी केन्द्रों का लाभ नही मिल पा रहा है। षिकायतों के बावजूद अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे है। ग्रामीणों को आय, जाति, निवास जैसे जरूरी प्रमाण पत्रों को बनवाने के लिए तहसील को चक्कर न लगाना पड़े इसके लिए सरकार ने ई-डिस्ट्रिक्ट व्यवस्था लागू कर न्याय पंचायत स्तर पर लोकवाणी केन्द्रों की स्थापना की है। बावजूद इसके तहसील क्षेत्र के गोसाईगंज व दोस्तपुर थानों में पड़ने वाले गाॅवों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोकवाणी संचालक लोगों को यह कहकर वापस कर देते है कि इन दोनों थाना क्षेत्र की फीडिंग नहीं हुई है। ग्रामीण इस बात की षिकायत कई बार तहसील स्तर के अधिकारियों से कर चुके हैं लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

डग्गामार वाहनों से राजस्व को लाखों का हो रहा नुकषान

Posted on 23 June 2014 by admin

बिना परमिट चल रहे डग्गामार वाहनों द्वारा प्रति माह षासन को लाखों रूपये का चपत लगाया जा रहा है। जिले के सभी  मार्गो पर डग्गामार वाहन वे रोकटोक के चल रहे है। इन्हें न तो स्थानीय पुलिस ध्यान दे रही है न ही आरटीओ विभाग।  खास कर क्षेत्र के -कूरेभार मार्ग, अलीगंज मार्ग, पारा-सुलतानपुर मार्ग, वल्लीपुर-देहली मार्ग आदि मार्गो पर सवारी वाहनों की भरमार है। इन वाहनों पर सवारियों को भूंसे की तरह भरकर उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाता है। यही नहीं वाहन चालकों द्वारा सवारियों से ज्यादा किराया भी जबरन वसूला जाता है न देने पर सवारियों के साथ बदसलूकी से निपटा जाता है। सूत्र यहां तक बताते है कि वाहन स्वामियों द्वारा विभाग को मोटी रकम देकर जनपद मुख्यालय तक बेधड़क बिना परमिट एवं बिना वाहन कागजात के ही चलाये जा रहे है। अगर ऐसे ही विभाग उदासीन बना रहा तो विभाग को अत्यधिक घाटे में जाना पड़ सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने इंडियन एक्सप्रेस के छायाकार श्री विशाल श्रीवास्तव की माताजी श्रीमती वीना श्रीवास्तव के निधन पर गहरा शोक जताते हुए

Posted on 23 June 2014 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने इंडियन एक्सप्रेस के छायाकार श्री विशाल श्रीवास्तव की माताजी श्रीमती वीना श्रीवास्तव के निधन पर गहरा शोक जताते हुए संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
श्रीमती वीना श्रीवास्तव कैंसर से पीडि़त थी। उनका सहारा अस्पताल में आज निधन हुआ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने कहा

Posted on 23 June 2014 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि केन्द्र की भाजपा सरकार कांग्रेस की राह पर चलते हुए जनता को गुमराह करने और मंहगाई की मार से उसकी कमर तोड़ने पर तुल गई है। अच्छे दिनों के झूठे ख्वाब दिखाकर अब मोदी सरकार मतदाताओं से ही दल कर रही है। कांग्रेस की कुनीतियों से परेशान जनता अब पहले से भी ज्यादा बदहाल है। लगता है कारपोरेट घरानों ने चुनाव में भाजपा की जो मदद की थी उसकी भरपाई के रास्ते खोजे जा रहे हैं। मंहगाई रोेकने की झूठी कवायद करके जनता के भरोसे को तोड़ा जा रहा है। फलस्वरूप केन्द्र के जनविरोधी निर्णयों के खिलाफ जनता का आक्रोश बढ़ता जा रहा है और कई जगह उसका विस्फोट भी हो रहा है। लेकिन जनभावनाओं के प्रति संवेदनशील होने के बजाय मोदी सरकार आरएसएस का तानाशाही चरित्र दिखा रही है। अच्छा हो कि केन्द्र सरकार तत्काल अपने निर्णय वापिस ले।
केन्द्र की भाजपा सरकार ने पहले डीजल के दाम बढ़ाएं और फिर रेलवे किराया और मालभाड़े में क्रमशः 14Û5 प्रतिशत तथा 6Û5 प्रतिशत की वृद्धि कर दी गई। अब केन्द्र सरकार रसोई गैस की कीमत भी बढ़ाना चाहती है। सरकार के ताबड़तोड़ उठाए गए इन कदमों से आम जनता का घरेलू बजट बुरी तरह प्रभावित होगा। आम आदमी इन बढ़ी हुई दरों की वजह से बुरी तरह टूट जाएगा। विडंबना है कि केन्द्र सरकार के कुछ मंत्री उक्त निर्णयों का समर्थन कर रहे हैं और अब अगले छह महीनों में स्थिति में सुधार आने का एक और झूठा भरोसा दे रहे है।
डीजल के दाम बढ़ने और रेलवे के मालभाड़े की दरों में वृद्धि के फलस्वरूप सीमेंट, चीनी, नमक, सब्जी, फल, खाद, खाद्यान्न इन सबकी ढुलाई मंहगी होगी तो आम आदमी की रसोई ही नहीं जिदंगी बोझिल हो जाएगी। केन्द्र के निर्णयों का तत्काल असर भी दिखाई देने लगा है। रेलवे की एमएसटी दोगुनी मंहगी कर दी हैं सीमेंट कम्पनियों ने 20 रूपए प्रति बोरा दाम बढ़ाने का संकेत दिया है। कोयला की ढुलाई की दर बढ़ने का असर बिजली उत्पादन पर भी पड़ेगा। बाजार का माल मंहगा होगा तो व्यापारी उसकी वसूली उपभोक्ता से ही करेगें।
सामान्यतः रेलवे में किराया या मालभाड़ा बढ़ाने की घोषणा रेलवे बजट में की जाती है। मोदी सरकार ने इसके पहले ही ये दरें बढ़ाकर जनता की पीठ में छुरा भोंका है और अपने वायदों का खुद ही मजाक बनाया है। संसद में श्री मुलायम सिंह यादव ने प्रधानमंत्री से पूछा था कि वे मंहगाई रोकने के लिए क्या करने जा रहे हैं और कब तक इस पर नियंत्रण पाएगें? उन्हें इसका जवाब नहीं मिला। पिछली यूपीए सरकार को इसी मुददे पर श्री मुलायम सिंह यादव ने डा0 लोहिया की दाम बांधो नीति के अनुसरण के लिए कहा था। कांग्रेस सरकार ने इस सलाह को नहीं माना और जनता को इसका कुपरिणाम भोगना पड़ा। मोदी सरकार को इससे सबक लेना चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सपा सरकार के तानाशाही के विरोध में भाजपा ने फूंका सरकार का पुतला

Posted on 23 June 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर हुये हमले की कड़ी निन्दा करते हुये लखनऊ महानगर से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कैसरबाग चैराहे पर उ.प्र. सरकार का पुतला फूंककर अपना  विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस की गुण्डगर्दी नही चलेगी नही चलेगी, जो सरकार निकक्मी है वह सरकार बदलनी है, के नारे लगाते हुये सपा सरकार को तानाशाही सरकार बताया।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ के द्वारा हुये हमले के विरोध में रविवार को महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह के नेतृत्व मंे सैकड़ों कार्यकर्ता नगर कार्यालय कैसरबाग पर एकत्र हुये नारेबाजी करते हुये कैसरबाग चैराहे पर उ.प्र. सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई। पुलिस प्रशासन सरकार का पुतला फूंकने के खिलाफ था परन्तु कल हुयी घटना के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता उत्तेजित थे और उन्होंने प्रदेश सरकार का पुतला  फूंककर सरकार को चेतावनी दी अगर ऐसी घटना की पुनरावृत्ति हुयी तो भाजपा कार्यकर्ता शान्त नही बैठेंगे।
महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने कहा कि सपा सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं की आवाज को गुण्डई के दम पर दबा नही सकती है जब आईबी ने ऐलर्ट किया है कि भारतीय जनता पार्टी कार्यालयों पर आतंकी हमले हो सकते हैं वहीं भाजपा कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया हमला निन्दनीय है और पुलिस प्रशासन के दम पर हुये हमले की भाजपा लखनऊ महानगर घोर निन्दा  करती है। भाजपा कार्यालय पर किये गये हमले में शामिल सपा कार्यकर्ताओं पर सरकार द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये उनकी गिरफ्तारी की जाये। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है प्रदेश में अपराध, लूट, बलत्कार, डकैती, अपहरण, फिरौती, महिला उत्पीड़न जोरों पर है। आये दिन महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं से उत्तर प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है।
पुतला फूंकने वालों में विद्यासागर गुप्ता, सुरेश तिवारी, मान सिंह, राकेश श्रीवास्तव, अनुराग मिश्रा अन्नू, त्रिलोक सिंह अधिकारी, रागिनी रस्तोगी, विनोद तिवारी अप्पू, आनन्द द्विवेदी, सुनील मिश्रा, अवधेश गुप्ता छोटू, श्यामजीत सिंह, आनन्द मौर्या, टिंकू सोनकर, संतोष राय, अशोक तिवारी, डा. विवेक सिंह चैहान, रामशंकर राजपूत, पुष्पा सिंह चैहान, बीना गुप्ता, सरोज कुमारी, सुमन शुक्ला, गीतारानी गौतम, छाया सिंह, विनोद बाजपेयी, अमित गुप्ता, रमेश तूफानी, दिलीप श्रीवास्तव, पी.एन. सिंह, सत्येन्द्र सिंह, विकास मिश्रा, गणेश कनौजिया, सुधीर श्रीवास्तव, देवजीत पाण्डेय, अजय सोनकर, योगेन्द्र पटेल, मुकेश रस्तोगी, विनोद कुमार कल्लू, राजेश सिंह गब्बर, लखविन्दरपाल सिंह, रजनीश गुप्ता, साकेत शर्मा, गुड्डू यादव, अंजूराम चन्दानी, स्नेहप्रभा सिंह, कुन्ती श्रीवास्तव, शिवम सोनकर, गीता चैबे, जया शुक्ला, वी.के. धवन, सुदर्शन भारती, विमला गुलहरे, अंजनी सिंह, गणेश वर्मा, शकुन्तला निगम, नीज कटियार,  राघवराम तिवारी, नीलम प्रजापति, पी.एन. खन्ना आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी ने सी0पी0एम0टी0 परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक हो जाने की घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

Posted on 23 June 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने सी0पी0एम0टी0 परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक हो जाने की घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने प्रश्न पत्र लीक की जांच सी0वी0आई0 से करने की मांग की है क्योकि एस0टी0एफ0 की जांच दोषियों के राजनैतिक संरक्षणदाताओं को बचाने का काम करेगी।
डाॅ0 बाजपेयी ने कहा कि सी0पी0एम0टी0 की परीक्षा में एक लाख से ज्यादा परिक्षार्थी शामिल होने वाले थे। परीक्षार्थी दूर-दराज से सेन्टरों पर अपने परिजनों के साथ पहुॅचे थे। ऐसे में परीक्षार्थीयों की मानसिक, आर्थिक और शरीरिक यन्त्रणा की दोषी परीक्षा कराने वाली संस्था और प्रदेश सरकार है।
डाॅ बाजपेयी ने प्रदेश सरकार से पूछा कि आखिर वो कौन से कारण थे और किसके निर्णय से प्रश्न पत्रों को बिना सी0सी0टी0वी0 लगे बैकों के स्ट्रांग रूम में रखा गया ? जबकि प्रश्न पत्र सरकारी ट्रेजरी के  स्टांग रूम रखे जाने की परम्परा और नियम है।
डाॅ0 बाजपेयी ने कहा कि इस प्रक्रिया में शामिल रजिस्ट्रार,परीक्षा नियंत्रक एवं अन्य अधिकारी , कर्मचारी की पहचान कर उन पर कार्यवाही हो।
डाॅ0 बाजपेयी ने  मांग किया कि प्रवेश परीक्षा मे शामिल होने वाले छात्रों को स्लीपर अथवा बस का किराया (जो अधिक हो) और सेन्टर वाले शहर में रूकने व भोजन का खर्चा प्रदेश सरकार दे जो बाद में दोषियों से वसूला जाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2014
M T W T F S S
« May   Jul »
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
-->









 Type in