डग्गामार वाहनों से राजस्व को लाखों का हो रहा नुकषान

Posted on 23 June 2014 by admin

बिना परमिट चल रहे डग्गामार वाहनों द्वारा प्रति माह षासन को लाखों रूपये का चपत लगाया जा रहा है। जिले के सभी  मार्गो पर डग्गामार वाहन वे रोकटोक के चल रहे है। इन्हें न तो स्थानीय पुलिस ध्यान दे रही है न ही आरटीओ विभाग।  खास कर क्षेत्र के -कूरेभार मार्ग, अलीगंज मार्ग, पारा-सुलतानपुर मार्ग, वल्लीपुर-देहली मार्ग आदि मार्गो पर सवारी वाहनों की भरमार है। इन वाहनों पर सवारियों को भूंसे की तरह भरकर उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाता है। यही नहीं वाहन चालकों द्वारा सवारियों से ज्यादा किराया भी जबरन वसूला जाता है न देने पर सवारियों के साथ बदसलूकी से निपटा जाता है। सूत्र यहां तक बताते है कि वाहन स्वामियों द्वारा विभाग को मोटी रकम देकर जनपद मुख्यालय तक बेधड़क बिना परमिट एवं बिना वाहन कागजात के ही चलाये जा रहे है। अगर ऐसे ही विभाग उदासीन बना रहा तो विभाग को अत्यधिक घाटे में जाना पड़ सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in