*खाकी वर्दी वालो के कारनामे-जनता की जुवानी * सफेद कुर्ते वाले नेताओ के कारनामे-जनता की जुवानी "upnewslive.com" पर, आप के पास है कोई जानकारी तो आप भी बन सकते है सिटी रिपोर्टर हमें मेल करे editor@upnewslive.com पर या 09415060119 फ़ोन करे , SPC मीडिया ग्रुप पेश करते है <UPNEWS>मोबाईल sms न्यूज़ एलर्ट के लिए अगर आप भी कहते है अपने और प्रदेश की खबरे अपने मोबाईल पर तो अपना <नाम-, पता-, अपना जॉब,- शहर का नाम, - टाइप कर 09415060119 पर sms, प्रदेश का पहला हिन्दी न्यूज़ पोर्टल जिसमे अपने प्रदेश की खबरें सरकार की योजनाएँ,प्रगति,मंत्रियो के काम की प्रगति www.upnewslive.com पर

Archive | लखनऊ.

जुलाई तक 212 आवंटियों को 68.44 एकड़ सीलिंग भूमि आवंटित

Posted on 06 September 2010 by admin

लखनऊ - उत्तर प्रदेश में माह जुलाई में 212 आवंटियों को 68.44 खण्ड सीलिंग भूमि का आवंटन किया गया है।
राजस्व विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस में अनुसूचित जाति के 134 आवंटियों के 41.3 एकड़ अनुसूचित जनजाति के एक आवंटी को एक एकड़ व अन्य जातियों के 77 आवंटियों को 26.14 एकड़ भूमि का आवंटन किया गया।

जानकारी के अनुसार महाराजगंज के 11 अनुसूचित जाति के आवंटियों को 1.8 एकड़, मुजफ्फरनगर के 16 आवंटियों को 02 एकड़, बरेली के 58 आवंटियों को 15 एकड़, खीरी के 26 आवंटियों को 17 एकड़, अम्बेडकर नगर के 12 आवंटियों को 02 एकड़, इलाहाबाद के 11 आवंटियों को 3.5 एकड़ तथा खीरी के 01 अनुसूचित जनजाति के आवंटी को एक एकड़ भूमि आवंटित की गई।

अन्य जातियों के आवंटन में महाराजगंज के 17 आवंटियों को 3.2 एकड़, बरेली के 33 आवंटियों को 08 एकड़, खीरी के 14 आवंटियों को 14 एकड़, अम्बेडकर नगर के 02 आवंटियों को .63 एकड़ व इलाहाबाद के 01 आवंटी को  .31 एकड़ भूमि का आवंटन किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्य में बरती जा रही अनियमितताओं की जांच के लिये समिति का गठन

Posted on 06 September 2010 by admin

लखनऊ - भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने बाराबंकी, गोण्डा व बहराइच में प्रदेश सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्य में बरती जा रही अनियमितताओं की जांच के लिये प्रदेश प्रवक्ता सत्यदेव सिंह जी के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया है।

यह जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा ने बताया कि समिति में प्रदेश महामन्त्री श्री विन्ध्यवासिनी कुमार, विधान परिषद सदस्य राम नरेश रावत व प्रदेश मन्त्री सन्तोष सिंह शामिल हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

7 सितम्बर को वित्त विभाग की समीक्षा बैठक

Posted on 06 September 2010 by admin

लखनऊ -  उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त, संसदीय एवं चिकित्सा शिक्षा मन्त्री श्री लालजी वर्मा द्वारा दिनांक 07.9.2010 को पूर्वान्ह 11:00 बजे से वित्त विभाग के कार्यों की समीक्षा विभागीय बैठक कक्ष में की जायेगी। इसमें विगत बैठक के कोषागार, पेंशन, लेखा परीक्षा आदि सम्बंधी बिन्दुओं पर अनुपालन आख्या के साथ बैठक में भाग लेने के निर्देंश दिये गये हैं।

यह जानकारी विशेष सचिव वित्त श्री अरविन्द नारायण मिश्रा ने दी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अन्तर्राष्ट्रीय भूगोल ओलिम्पयाड का दूसरा दिन दिलचस्प रहा

Posted on 06 September 2010 by admin

लखनऊ - सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर (थर्ड कैम्पस) द्वारा सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय भूगोल ओलिम्पयाड `जियोफेस्ट इण्टरनेशनल-2010´ का दूसरा दिन बहुत ही दिलचस्प रहा।

मॉरीशस, श्रीलंका, नेपाल व देश के कोने-कोने से पधारे लगभग 500 छात्रों ने आज जियोफेस्ट की विभिन्न प्रतियोगिताओं में जोरदार भागीदारी कर अपने ज्ञान-विज्ञान व हुनर का प्रदर्शन तो किया ही, साथ ही इन दिलचस्प प्रतियोगिताओं के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का सन्देश भी दिया।

देश-विदेश से पधारे बाल भूगोलविदों ने जहां एक ओर जियोटॉक (वाद-विवाद) प्रतियोगिता में बुलन्द आवाज में धरती को हरा-भरा रखने व प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की बात उठाई, वहीं दूसरी ओर जियोटून (कार्टून मेकिंग) प्रतियोगिता में रंग-बिरंगी कलाकृतियां बनाकर सभी को मन्त्रमुग्ध कर दिया। इसी प्रकार मॉडल डिस्प्ले, जियोटेक आदि प्रतियोगिता के माध्यम से देश-विदेश के छात्रों ने अपनी अभूतपूर्व प्रतिभा की अमिट छाप छोड़ी।

इस जियोग्राफी ओलंपियाड में प्रतिभाग कर रहे छात्रों ने भूगोल विषय से सम्बन्धित अपने ज्ञान का अभूतपूर्व प्रदर्शन किया और यह दिखा दिया कि हमारी सोच केवल अपने देश तक ही सीमित नहीं रहनी चाहिए बल्कि विश्वव्यापी होनी चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रो0 कमला श्रीवास्तव,सुरभि रंजन, अनीता सहगल,किशोर चतुर्वेदी सम्मानित

Posted on 06 September 2010 by admin

लखनऊ - संस्कार भारती रघुवंश इकाई के तत्वावधान में सेन्ट जोसेफ प्ले स्कूल,राजाजी पुरम के प्रांगण में राधाकृश्ण रूप सज्जा उत्सव धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के बालक एवं बालिकाओं ने राधा एवं कृश्ण का रूप धारण करके श्री कृ‘ण का समां बांध दिया। शिक्षक दिवस के अवसर पर संस्कार भारती द्वारा प्रो0 कमला श्रीवास्तव को लखनऊ कोकिला, सुरभि रंजन को संगीत शिरोमणि, किशोर चतुर्वेदी को भजन शिरोमणि, अनीता सहगल को कला शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव, नगर विकास एवं पर्यावरण आलोक रंजन ने इस तरह देने जाने वाले सम्मानों को कलाकार की कला का उसकी मंजिल पर पहुंचने का प्रमुख द्धार बताया, जिससे उसे अपनी कला को निखारने में बल मिलता है। श्रीमती सुरभि रंजन को संगीत और समाज सेविका के रूप में ग्लोबल क्रिएशन्स द्वारा ग्लोबल सम्मान-2010 से भी सम्मानित किया जा  चुका है।  साथ ही साथ सुविख्यात एंकर एवं बहुमुखी प्रतिभा की धनी अनीता सहगल को पहले भी अनेकों पुरस्कारों से सम्मनित किया जा चुका है। अन्त में संस्था की अध्यक्ष कनक वर्मा ने बताया कि संस्कार भारती शहर में ललित कलाओं के विकास के लिये सतत प्रयासरत है।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक सुरेश श्रीवास्तव, संस्था के अध्यक्ष गुलशन राय मेहता, गिरीश मिश्र, बालकृश्ण रस्तोगी, मन्दिरा, आशा श्रीवास्तव,सुमन भटनागर, अशोक कश्यप, अमर सहाय, वितय गुप्ता, माधुरी शुक्ल, सुबोध गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। मंच संचालन डा0 अशोक सिंह गौतम ने रूप् सज्जा की प्रस्तुति अनीता सहगल के संचालन में सम्पन्न हुयी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

छात्र-जागरूकता सप्ताह का समापन पर 7 सितम्बर,2010 को

Posted on 05 September 2010 by admin

लखनऊ - समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के आवाहन पर समाजवादी छात्रसभा द्वारा 30 अगस्त से 6 सितम्बर,2010 तक आयोजित छात्र. जागरूकता सप्ताह के समापन पर 7 सितम्बर,2010 को 10-00 बजे से स्थानीय गांधी भवन में मंहगी शिक्षा और बढ़ती बेरोजगारी के साथ छात्र समस्याओं पर विचार गोश्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इसको समाजवादी पार्टी के राश्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री ब्रजभूशण तिवारी, नेता विरोधी दल श्री शिवपाल सिंह यादव तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव सम्बोधित करेगें। गोश्ठी में विश्वविद्यालयों/कालेजों के छात्र नेता तथा छात्रसभा के पदाधिकारी भाग लेगें।

आज (5 सितम्बर,2010 को) शिक्षक दिवस पर समाजवादी छात्रसभा ने प्रदेश में कई विश्वविद्यालय एवं कालेजों में वर्तमान एवं निवर्तमान शिक्षकों का सम्मान किया।  जौनपुर जनपद में छात्र जागरूकता कार्यक्रम के लिये प्रभारी द्वय छात्रसभा के प्रदेश सचिव सन्तोश यादव व युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अनिल यादव के नेतृत्व में टी0डी0 कालेज, जौनपुर के पूर्व उपाध्यक्ष व छात्रसभा के जिलाध्यक्ष राकेश यादव तथा टी0डी0 कालेज के पूर्व महामन्त्री के सह संयोजन में कालेज के प्राचार्य डा0 यू0पी0 सिंह को अंगवस्त्र  व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष छात्रसभा धर्मेन्द्र मिश्रा ने की।

शिक्षक सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से छात्रसभा के उपाध्यक्ष अभिशेक सिंह, महासचिव आदित्य प्रकाश मौर्य, कोशाध्यक्ष श्री अहम हसन मोनू शामिल रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश की राजधानी लखनऊ को आदर्श शहर के रूप में विकसित करें- मुख्यमन्त्री

Posted on 04 September 2010 by admin

लखनऊ के समग्र विकास हेतु 456 करोड़ रूपये का प्राविधान

लखनऊ शहर को बुनियादी नागरिक सुविधाओं से सन्तृप्त बनायें

लखनऊ के विभिन्न घने व्यवसायिक क्षेत्रों में पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।

हजरतगंज क्षेत्र का सौन्दर्यीकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाये

लखनऊ  -  प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ के समेकित विकास के लिए बुनियादी नागरिक सुविधाओं के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराने के कड़े निर्देश दिये है। उन्होंने लखनऊ शहर को आदर्श शहर के रूप में विकसित करने के निर्देश देते हुए कहा कि शहर में पेयजल, विद्युत, सीवर, सड़क, पार्किंग, बाजार व पार्को आदि की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए ताकि यहां आने वाले पर्यटकों एवं नगर वासियों को कोई असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि विभिन्न विकास कार्यों के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस सम्बंध में शिकायत मिलने पर दोशी अधिकारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।

मुख्यमन्त्री ने यह निर्देश उस समय दिये जब उ0प्र0 राज्य सलाहकार परिशद के अध्यक्ष श्री सतीश चन्द्र मिश्र ने आज एनेक्सी सभाकक्ष में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में लखनऊ के समेकित विकास के लिए चल रही विभिन्न परियोजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करने के बाद बैठक के निष्कर्षो से उन्हें अवगत कराया।

मुख्यमन्त्री ने कहा कि लखनऊ के समग्र विकास हेतु विभिन्न योजनाओं हेतु 456 करोड़ रूपये का प्राविधान किया गया है।

मुख्यमन्त्री ने लखनऊ के समग्र विकास हेतु विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए कहा कि जे0एन0एन0यू0आर0एम0 के तहत निर्माणधीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लाण्ट परियोजना का कार्य प्रत्येक दशा में सितम्बर माह के अन्त तक पूरा कर लिया जाये। उन्होंने लखनऊ शहर की विभिन्न पेयजल योजनाओं के कार्य को भी मार्च 2011 के पूर्व पूरा कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमन्त्री ने कहा कि लखनऊ शहर की अगले 20 साल की आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए घने व्यवसायिक क्षेत्रों में समुचित पार्किंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाये। इस क्रम में दिल्ली की पालिका बाजार की तर्ज पर सरोजनी नायडू पार्क में पार्किंग की व्यवस्था की जाये। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही दयानिधान पार्क में पार्किंग, कैसरबाग सब्जी मण्डी में मल्टी लेबिल पािर्कंग, भोपाल हाउस पार्किंग का सौन्दर्यीकरण एवं सिविल कोर्ट के पास पार्किंग की व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित की जाये। उन्होंने हजरतगंज के सौन्दर्यीकरण तथा गोमती रिवर फ्रंट के विकास के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया।

बैठक में मुख्य सचिव श्री अतुल कुमार गुप्ता, प्रमुख सचिव वित्त श्री अनूप मिश्र, प्रमुख सचिव मुख्यमन्त्री व सचिव राज्य सलाहकार परिषद् श्री आर0पी0 सिंह, प्रमुख सचिव आवास श्री रवीन्द्र सिंह, प्रमुख सचिव परिवहन श्री माजिद अली, प्रमुख सचिव नियोजन श्री मंजीत सिंह, प्रमुख सचिव न्याय श्री के0के0 शर्मा, प्रमुख सचिव सिंचाई श्री किशन सिंह अटोरिया, मण्डलायुक्त लखनऊ श्री प्रशान्त त्रिवेदी, जिलाधिकारी लखनऊ श्री अनिल कुमार सागर, नगर आयुक्त लखनऊ श्री एस0 के0 सिंह व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आर0एल0बी0 में शिक्षक समारोह का आयोजन

Posted on 04 September 2010 by admin

लखनऊ -  प्रदेश में बेसिक शिक्षा मन्त्री डा0 धर्म सिंह सैनी, कल 05 सितम्बर शिक्षक दिवस के अवसर पर पूर्वाहन 11:00 बजे रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल, सेक्टर-14, इिन्दरा नगर (नजदीक मुंशी पुलिया) के कैप्टन मनोज पाण्डेय सभागार में आयोजित शिक्षक समारोह में शिक्षकों को सम्मानित करेंगे।

इस अवसर पर डा0 सैनी उत्कृष्ट शिक्षकों को पुरस्कार भी वितरित करेंगे। यह जानकारी निदेशक श्री डी0सी0 कनौजिया ने दी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

शिक्षक दिवस पर नौ विद्वानों को उच्च शिक्षा मन्त्री सरस्वती सम्मान एवं शिक्षक श्री सम्मान से विभूषित करेंगे

Posted on 04 September 2010 by admin

लखनऊ -  उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मन्त्री डा0 राकेशधर त्रिपाठी कल दिनांक 05 सितम्बर, 2010 को शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य के नौ उल्लेखनीय विद्वानों को प्रतििष्ठत सरस्वती सम्मान एवं शिक्षक श्री सम्मान से विभूषित करेंगे।

विद्वानों को विभूषित करने का कार्यक्रम डा0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में कल दिनांक 05 सितम्बर को दोपहर 12:00 बजे आयोजित किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध हिन्दी विद्वान एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यसचिव डा0 शम्भूनाथ करेंगे। इस अवसर पर अनेक गणमान्य विद्वान एवं अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला

Posted on 04 September 2010 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने एक मामूली प्रशासनिक फेर बदल के तहत प्रमुख सचिव के पद पर तैनात दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया है कि उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव संजय अग्रवाल को कृषि, शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के प्रमुख सचिव के पद पर तैनात किया गया है, अग्रवाल कपिल देव की जगह लेंगे।

कपिल देव को स्टाम्प एवं निबंधन विभाग के प्रमुख सचिव के पद पर तैनात किया गया है। यह विभाग अब तक मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव दुर्गा शंकर सिंह के पास था, जो कि वाणिज्य कर एवं मनोरंजन कर विभाग तथा नागरिक उड्डयन विभाग के प्रमुख सचिव भी है।

Vikas Sharma
Editor
www.upnewslive.com , www.bundelkhandlive.com ,
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)


www.internationalnewsandviews.com
Advertise Here

Advertise Here
-->

"Cancer Healer Center"
                                         "Care for Patient , Concern for Life"
www.cancerhealercenter.com

 Type in