*खाकी वर्दी वालो के कारनामे-जनता की जुवानी * सफेद कुर्ते वाले नेताओ के कारनामे-जनता की जुवानी "upnewslive.com" पर, आप के पास है कोई जानकारी तो आप भी बन सकते है सिटी रिपोर्टर हमें मेल करे editor@upnewslive.com पर या 09415060119 फ़ोन करे , SPC मीडिया ग्रुप पेश करते है <UPNEWS>मोबाईल sms न्यूज़ एलर्ट के लिए अगर आप भी कहते है अपने और प्रदेश की खबरे अपने मोबाईल पर तो अपना <नाम-, पता-, अपना जॉब,- शहर का नाम, - टाइप कर 09415060119 पर sms, प्रदेश का पहला हिन्दी न्यूज़ पोर्टल जिसमे अपने प्रदेश की खबरें सरकार की योजनाएँ,प्रगति,मंत्रियो के काम की प्रगति www.upnewslive.com पर

Archive | जौनपुर

माया के चार बाहुबली मंत्रियों सहित नौ पर दर्ज होगी प्राथमिकी

Posted on 27 June 2010 by admin

मासिक पत्रिका ‘अंबेडकर टुडे’ में प्रकाशित आपत्तिाजनक लेख के मामले में दाखिल याचिका को संज्ञान में लेते हुए अदालत ने उत्तार प्रदेश सरकार के चार मंत्रियों स्वामी प्रसाद मौर्य, बाबू सिंह कुशवाहा, नसीमुद्दीन सिद्दीकी व दद्दू प्रसाद सहित नौ लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना करने का आदेश दिया है। इनमें पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन पारसनाथ मौर्य भी शामिल हैं। मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी ने शनिवार को राधेश्याम वर्मा की याचिका पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश नगर कोतवाली पुलिस को दिया। यह याचिका नौ जून को दायर की गयी थी। दाखिल याचिका के माध्यम से वादी ने अदालत में कहा कि पत्रिका के मई के अंक में प्रकाशित लेख में हिन्दू भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया है। वादी का कहना है लेख के माध्यम से धार्मिक भावनाओं पर कुठाराघात कर हिन्दू समाज की भावनाओं को आहत किया गया है। जिसमें ‘वैदिक ब्राह्मण और उसका धर्म’ नामक लेख के जरिये हिन्दू धर्म पर तमाम आपत्तिाजनक टिप्पणियां करते हुए असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। उपनिषद व हिन्दू ग्रन्थ तथा चतुवर्णी हिन्दू व्यवस्था पर भी प्रहार किया गया है। लेख में रामायण व 33 करोड़ हिन्दू देवी-देवताओं पर भी व्यंग्य किया गया है। वादी के मुताबिक इस लेख को पढ़ने से हिन्दू समाज के तमाम लोगों को पीड़ा हुई है।

मामले को संज्ञान में लेते हुए मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी ने पत्रिका के विशेष संरक्षक प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, सहकारिता मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा, ग्राम्य विकास मंत्री दद्दू प्रसाद, सिंचाई व लोक निर्माण मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी सहित पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन पारसनाथ मौर्य व श्रीमती सुषमा राना, सम्पादक राजीव रतन, ब्यूरो प्रमुख अशोक आनन्द व लेखक अश्रि्वनी कुमार शाक्य के विरुद्ध धारा 295ए, 298, 120बी व 505 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना करने का आदेश दिया। अदालत द्वारा यह आदेश जारी होते ही राजनीतिक व प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गयी है। चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

Posted on 12 February 2010 by admin

जौनपुर - जिला प्रशासन एवं जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति के तत्वाधान में होने वाली शिराजे हिन्द हाफ मैराथन जौनपुर के आयोजन के सम्बन्ध में जिलाधिकारी अपर्णा यू0 ने अवगत कराया कि उक्त रेस 18 फरवरी 2010 को प्रात: 7:30 बजे जगदीश नारायण राय मन्त्री रेशम व वस्त्रोद्योग के कर कमलों द्वारा शुभारम्भ किया जायेेगा। यह रेस स्टेडियम से शुरू होकर खाड़ की मण्डी से रेलवे स्टेशन, लाइन बाजार से जेसीज चौराहा, शाहीपुल से होते हुए पुन: स्टेडियम पर समाप्त होगी।

उक्त रेस में प्रथम पुरस्कार रू0 25,000, द्वितीय रू0 15,000 तृतीय रू0 10,000 चतुर्थ रू0 5,000, पंचम 3,000 छठा रू0 2,000, सातवें से पन्द्रवें स्थान तक रू0 1,000 प्रत्येक अन्य सान्तवना पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। इस रेस में प्रदेश एवं देश के सर्वश्र्रेष्ठ धावकों के भाग लेने की संभावना है।

जिलाधिकारी ने बताया कि इच्छुक धावक 17 फरवरी 2010 अपरान्ह 12 बजे तक अपनी प्रविष्टि करा सकते हैं। गैर प्रदेश व अन्य जनपदों के खिलाड़ी अपनी प्रविष्टि फैक्स नं0-05452-260830 पर दे सकते हैं। जनपदीय एवं आस-पस के खिलाड़ी अपना नामांकर जौनपुर की समस्त तहसीलों के उपजिलाधिकारी कार्यालय एवं जिला खेल कार्यालय जौनपुर, जिला सूचनाधिकारी कार्यालय जौनपुर में करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति जौनपुर के सचिव/क्रीड़ाधिकारी के मो0नं0 9415169415, 9721233047 एवं 9721506991 पर संपर्क कर सकते हैं।

Comments (0)

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की बैठक

Posted on 11 February 2010 by admin

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की बैठक सिपाह कार्यालय जिला अध्यक्ष ज्ञानेश सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें समर रिजवी को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का जिला महासचिव नियुक्त किया गया। समर रिजवी को जिला महासचिव नियुक्त किये जाने पर यूथ कांगेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल सिंह, प्रदेश महासचिव नीरज राय युथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष फैसल हसन, जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ नौशाद अहमद आदि लोगों ने बधाई दी तथा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के पदाधिकारियों मो0 आसिफ, शरताज खान, हैदर अब्बास, अनुराग राय आदि लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि समर रिजवी को जिला महासचिव बनाये जाने से संगठन और भी मजबूत होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

दस वर्षीय मत्स्य पालन पट्टा हेतु शिविर 09 एवं 10 फरवरी को आयोजित

Posted on 02 February 2010 by admin

जौनपुर- मुख्य कार्यकारी अधिकारी (मत्स्य) एस0के0 मिश्र ने जानकारी दी कि उप जिलाधिकारी शाहगंज यू.के. त्रिपाठी के निर्देशानुसार तहसील शाहगंज में स्थित ग्राम गंगौली परगना, अंगुली तहसील शाहगंज स्थित तालाब जिसका रकबा नं0 826/0.340 हे0 का दस वर्षीय मत्स्य पालन पट्टा नीलामी के माध्यम से करने हेतु 3 फरवरी 2010 की तिथि को तहसील परिसर में अपरान्ह 2 बजे कार्यक्रम आयोजि किया जाएगा , जिसमे न्यूनतम बोली रू0 4000/- वार्षिक से कम नहीं होगी।

इच्छुक व्यक्ति नीलामी की कार्यवाही में भाग लेने हेतु आमन्त्रित किये जाते है, उसी दिन नियमानुसार अधिकतम बोलीदाता के पक्ष में प्रश्नगत तालाब का पट्टा मत्स्य पालन हेतु किया जायेगा। किसी भी दशा में उक्त तिथि के बाद प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर कोई विचार किया जाना सम्भव नहीं होगा।

एस0के0 मिश्र ने जानकारी दी है कि  तहसील शाहगंज में दस वर्षीय मत्स्य पालन पट्टा करने हेतु शिविर 09 एवं 10 फरवरी 2010 को आयोजित है, जिसमे पात्र व्यक्तियों को 0.200 हे0 से ऊपर के तालाबों का मत्स्य पालन पट्टा स्वीकृत किया जायेगा। तहसील के सभी प्रधानों से शिविर में प्रस्ताव प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया है अन्यथा की स्थिति में स्वविवेक से पट्टा स्वीकृत करने का निर्णय ले लिया जायेगा, जिस हेतु किसी की आपत्ति स्वीकार्य नहीं होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com


Comments (0)

तहसील दिवस सम्पन्न

Posted on 02 February 2010 by admin

जौनपुर - जिलाधिकारी अपर्णा यू0 की अध्यक्षता में सदर तहसील में तहसील दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ। उक्त अवसर पर 145 फरियादियों ने जिलाधिकारी के सम्मुख उपस्थित होकर अपना दुख दर्द सुनाया। तहसील दिवस के अवसर पर 10 शिकायतों का सम्बंधित अधिकारियों से निस्तारण कराते हुए अवशेष प्रार्थना पत्रों को मौके पर सम्बंधित अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देश दिया कि समय सीमा के अन्तर्गत शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण हरहालत में करायें। पिछले तहसील दिवस के अवशेष प्रार्थना पत्रों का निस्तारण जिन विभागों द्वारा नहीं किया गया है, नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि एक सप्ताह के अन्दर निस्तारण करते हुए उसकी सूचना उपलब्ध करायें।
उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक रामभरोसे, मुख्य विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार, अपर जिलाधिकारी हुबलाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 डी0के0 पटेरिया, जिला विकास अधिकारी प्रहलाद त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी सदर ए0के उपाध्याय, जिला पंचायतराज अधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव, जिला पूर्ति अधिकारी बुद्धि सागर दूबे, कार्यक्रम अधिकारी जया त्रिपाठी, उप संचालक चकबन्दी रामलखन प्रजापति, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी पतिराम सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

स्वास्थ्य शिविर में 385 मरीजों को दी गई दवाएं

Posted on 01 February 2010 by admin

जौनपुर- शाहगंज स्थानीय पुरूष चिकित्सालय में प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे स्वास्थ्य शिविर के अन्तर्गत कुल 385 मरीजों का परीक्षण कर दवाएं वितरित की गई।

अधीक्षक डा0 ए0के0 सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में सर्जन डा0 एस0पी0 तिवारी, डा0 आर0 के0 यादव, डा0 एम0के0 गुप्ता,डा0 एस0पी0 पाण्डेय मौजूद रहे। मरीजों में 173 पुरूष 161 महिलाएं सहित 51 बच्चों स्वास्थ्य की जांच कर दवाइयां वितरित की गई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com


Comments (0)

पुलिस अधीक्षक ने कई थानादारों को किया दण्डित

Posted on 01 February 2010 by admin

जौनपुर-  पुलिस अधीक्षक राम भरोसे ने गत दिनों एक झटके में कई दरोगा को थानेदार तथा कुछ को इधर से उधर और दो थानेदारों को दण्डित करते हए उन्हें लाइन में कर एक सनसनी पैदा कर दिया है। लाइन हाजिर किये दो थानेदारों में से एक थानाध्यक्ष बदलापुर रहे समरीर सिंह पर तो यह आरोप जरूर रहा कि बदलापुर ब्लाक पर कार्यरत एडीओ पंचायत के हमलावरों को पकड़ने में असफल रहे और इसको लेकर ग्राम पंचायत अधिकारियों ने धरना प्रदर्शनल व चेतावनी प्रशासन को दिया था इनके लाइन हाजिर होने पर कोई आश्चर्य तो नहीं है किन्तु थानाध्यक्ष खेतासराय आदित्यनारायण सिंह के लाइन हाजिर होने पर एक प्रश्न उठता है कि इनको सजा क्यों! खेतासराय थाना क्षेत्र में इस ढंग से कोई घटना या दुर्घटना भी नहीं हुई जिससे पुलिस की किरकिरी हुई हो जब कि पुलिस महकमों के रिकार्ड के आधार पर गणतन्त्र दिवस के पावन पर्व कई थानेदार रहकर अब थानाध्यक्ष बदलापुर बनाये गये हैं। स्थानान्तरण एक सतत प्रक्रिया है और सुप्रीमों का अधिकार क्षेत्र है इसके बावजूद कभी-कभी स्थानान्तरण और दण्ड की चर्चा खास हो जाती हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com


Comments (0)

माइक्रोलीगल लिटरेसी कैम्प में 7 बंदियो के मामले निस्तारित

Posted on 31 January 2010 by admin

जौनपुर- राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर के तत्वाधान के में 29जनवरी 2010 को समय 3 बजे से जिला कारागार मो0 असरफ अंसारी सी0जे0एम0 की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसरपर गठित सदस्यों के अनुक्रम में आलोक कुमार शुक्ला सिविल जज/सचिव, बीडी सिंह एडवोकेट, दिनेश मिश्र एडवोकेट, दिलीप कुमार सिंह, चन्द्रमणि शुक्ला बन्दीरक्षक काफी संख्या में पुरूष एवं महिला बन्दी उपस्थित हुई।

वक्ताओं के क्रम में सर्वप्रथम आलोक कुमार शुक्ला सिविल जज एवं प्राधिकरण के सचिव ने माइक्रोलीगल लिटरेसी कैम्प को नि:शुल्क विधिक सेवाएं प्रदान करने हेतु पहलुओं से अवगत कराई।

अन्त में भीमसेन ममकुन्द जेलर ने बिन्दयों के शिक्षा चिकित्कीय सुविधा की विस्तृत विवरण प्रस्तुत करते हुए एवं समस्त आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किये। प्राधिकरण के लिपिक रामजी मौर्य द्वारा बिन्दयों के मध्य राष्ट्रीय विधिक सेवा कार्यक्रम की बुकलेट वितरित कराई गई। समारोह का कुशल संचालन दिलीप कुमार सिंह एडवोकेट ने किया। इसी अनुक्रम में आयोजित लोक अदालत में मो0 असरफ अंसारी सीजेएम द्वारा जिला कारागार में 7 बंदियो के मामले निस्तारित किये गये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रथम दृष्टया अपराध में थानाध्यक्ष सहित सभी अभियुक्तों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज

Posted on 31 January 2010 by admin

जौनपुर- वादिनी ज्ञानती देवी पत्नी कैलाश सिंह निवासिनी गौरा थाना गौराबादशाहपुर ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय प्रभाकर राव के समक्ष धारा 156 (3) द0प्र0सं0 के अन्तर्गत प्रार्थना पत्र घटना बाबत 26 दिसम्बर 09 की समय करीब 6 बजे शाम की थाना गौराबादशाहपुर के चौकी प्रभारी बृजेश सिंह, सिपाही बृजेन्द्र सिंह, गोपाल यादव तथा सिपाही विनोद कुमार तथा थानाध्यक्ष श्रीधराचार्य पाण्डेय के विरूद्ध आरोप लगाया कि वह अपने लड़के दवा लेने बाजार जा रही थी कि रास्ते में उपरोक्त लोगों ने रोका तथा गाली गुप्ता देने लगे जब प्रार्थिनी ने पूछा कि अपराध क्या तो उक्त ने कहा कि सब पता चल जायेगा। प्रार्थिनी के गले से चैन व 700 रूपये नगद छीन लिया तथा मेरे लड़के को बन्द कर दिया। उपरोक्त घटना को विद्वान मजिस्ट्रेट प्रथम दृष्टया अपराध पाते हुए थानाध्यक्ष सहित सभी अभियुक्तों के विरूद्ध एफआइआर दर्ज कर विवेचना उचित धाराओं में करने का आदेश जारी किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पूर्वांचल वि.वि. में बैठक सम्पन्न

Posted on 31 January 2010 by admin

जौनपुर-  पूर्वांचल यूनिवर्सिटी कैम्पस टीचर्स एसोसिएशन (पुक्टा) की बैठक प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर एसोसिएशन का नाम पूर्वांचल यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (पूटा) करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में कार्यकारिणी के प्रस्ताव में शिक्षकों व एसोसिएशन का व्यापक हित देखते हुये यह निर्णय लिया गया। इस पर प्रकाश डालते हुये पूटा के महासचिव सचिन अग्रवाल ने बताया कि देश एवं प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में शिक्षक संघों का नामकरण इसी प्रकार से है। इसी कारण हमारे एसोसिएशन का नाम बदलने की आवश्यकता थी। इस दौरान फरवरी के दूसरे सप्ताह में प्रस्तावित कार्यक्रम के लिये डा. अविनाश पाथर्डिकर को समन्वयक नामित किया गया।
बैठक में उपाध्यक्ष रवि प्रकाश, प्रो. डीडी दूबे, डा. संगीता साहू, प्रो. बीबी तिवारी, प्रो. रामजी लाल, डा. मानस पाण्डेय, डा. अशोक श्रीवास्तव, डा. संजय सिन्हा, डा. एचसी पुरोहित, डा. सन्दीप सिंह, रजनीश भाष्कर आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महासचिव सचिन अग्रवाल ने किया। बैठक की शुरूआत में डा. प्रवीन प्रकाश की माताजी के निधन पर दो मिनट का शोक मृतक आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)


www.internationalnewsandviews.com
Advertise Here

Advertise Here
-->

"Cancer Healer Center"
                                         "Care for Patient , Concern for Life"
www.cancerhealercenter.com

 Type in