सेना पर सवाल उठाने वालों से देश आहत है - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 11 April 2019 by admin

दलितों को ठगने का काम कर रहे हैं बुआ और बबुआ

लखनऊ 11 अप्रैल 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने पुलवामा आतंकी हमले पर कहा कि शहीदों की आत्मा की शांति के लिए तेरहवीं होने से पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयर स्ट्राईक करके बालाकोट को तबाह कर दिया और हमारे जवानों की आत्मा को पूर्ण शांति दी। ऐसा ही मजबूत नेता हिंदुस्तान को आगे लेकर जाएगा इसलिए हमको और आपको ऐसे मजबूत नेता के साथ खड़ा रहना है। और उन्हें फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने गुरुवार को देवरिया, जौनपुर और आजमगढ़ में विजय संकल्प रैली करके प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान पर किए गए हमले का जिक्र करते हुए राष्ट्रहित में वोट मांगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में जिस तरह से पाकिस्तान को जवाब दिया गया, वह अपने आप में अलग था। img-20190411-wa0109
प्रदेश अध्यक्ष ने आजमगढ़ की सभा में अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा और समाजवादी पार्टी के घमासान के बारे में कहा कि जो पुत्र अपने बाप का नहीं हुआ, वह जनता का कैसे होगा। उन्होंने कहा अखिलेश यादव जिस तरह से सेना से सबूत मांगे है, उससे उन्होंने सेना के पुरुषार्थ पर ही सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि इससे देश आहत है। सेना किसी की नहीं है। नेताओं को ऐसे बयानों को देने से बचना चाहिए। एक वो दिन थे जब भारत पर आतंकी हमला होता था कोई कार्रवाई नही होती थी लेकिन आपने देखा की हमारे प्रधानमंत्री ने पुलवामा में आतकी हमले का तुरंत बदला लिया और आतंकियों को तबाह कर दिया। हमने बरामूला में पाकिस्तान में घुस कर मारा है इसलिए अब आपको तय करना देश में मजबूत सरकार चाहिए की मजबूर सरकार।
प्रदश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र पाण्डेय ने कहाकि की दलितो के नाम पर बुआ और बबुआ सिर्फ ठगने का काम कर रहे हैं जबकि भाजपा दलितो की जिंदगी को सुधारने का प्रयास कर रही है। बुआ भतीजे के गठबंधन पर प्रहार करते हुए इसे जेल जाने से बचने का जुगाड बताया। मायावती और अखिलेश पर महागठबंधन का तंज कसते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पांडेय ने कहा कि अखिलेश यादव ऐसा कौन सा काम करते है जिससे लखनऊ में उनका 300 कमरों का होटल बन रहा है। मायावती ऐसी कौन सी फैक्ट्री चलाती हैं जो 45 करोड़ का टैक्स भरती हैं। कांग्रेस पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार अमेठी व रायबरेली की जनता कांग्रेस को सबक सिखा देगी। जिले की जनता इस बार गांधी परिवार को सबक सिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यूपी में योगी सरकार के शासन में 18 लाख गरीबों को आवास दिया गया। भाजपा ने अपने संकल्प में 75 लक्ष्य तय किए हैं और इसी संकल्प पत्र से नए भारत का निर्माण होगा।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि प्रयाग के कुम्भ मंे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने दलितों के पैर धोकर महात्मा गांधी की परम्परा को आगे बढ़ाया है आज आशीर्वाद मिलना प्रारम्भ हो गया है। उन्होंने कहा कि दलितों के नाम पर मायावती जी ने बहुत दौलत बटोरी है। उन्होंने 36 टिकट बड़े उद्योगपतियों को बेच दिए है। दलित वर्ग ने बसपा को करारा जबाव दिया है। डा0 पाण्डेय ने कहा कि यह चुनाव परिवारिक राजनीतिक विरासत बचाने वालों तथा देश की 130 करोड़ जनता को अपना परिवार मानने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के बीच है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in