Archive | October, 2017

लौह पुरूष की जयंती पर भाजपा सरकार और संगठन ने लिया राष्ट्र की एकता-अखण्डता का संकल्प, किया पुष्पार्चन

Posted on 31 October 2017 by admin

लखनऊ 31 अक्टूबर 2017, लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय के साथ सरकार और संगठन ने राष्ट्र शिल्पी के चरणों में पुष्पार्चन किया। हजरतगंज पर सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर भाजपा नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं एवं प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने पुष्पार्पण कर राष्ट्र की एकता-अखण्डता और अक्षुण्यता का संकल्प लिया।
सरदार पटेल की 149वीं जयन्ती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शास्त्रों में जिस अखण्ड भारत की बात कही गई है, उस भारत के निर्माण का सरदार पटेल ने प्रयास किया। देश की एकता अखण्डता में उनका योगदान अविस्मरणीय है। सोमनाथ मंदिर का निर्माण हो या देशी रियासातों का विलय जिस तरह उन्होंने साकार किया वह अतुलनीय है।
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने श्रद्धासुमन आर्पित करते हुए कहा कि मोदी जी सरदार पटेल के सपनों के एक भारत श्रेष्ठ भारत निर्माण में जुटे है।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सिद्धार्थ नाथ सिंह, सतीश महाना, नंद गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’, दारा सिंह चैहान, स्वामी प्रसाद मौर्य, चेतन चैहान, अनुपमा जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ0 राकेश त्रिवेदी, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, विन्ध्यवासिनी कुमार आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किये।

Comments (0)

मनकामेश्वर घाट पर मनी देवोत्थानी एकादशी

Posted on 31 October 2017 by admin

गन्ने के विशाल मंडप में तुलसी संग लिया गया बेटी बचाओ का संकल्प
लखनऊ, मंगलवार 31, अक्टूबर 2017

2-vishnu-bhagwan-aur-mata-tulsi-ki-pooja-bhi-hui-3चार महीने क्षीर सागर में सोने के बाद भगवान विष्णु 31 अक्टूबर को जागे। देवोत्थानी महापर्व पर मंगलवार को डालीगंज स्थित मनकामेश्वर उपवन घाट पर खासतौर से गन्ने का भव्य मंडप तैयार किया गया। इस आकर्षक मंडप में तुलसी विवाह के पावन अवसर पर डालीगंज स्थित मनकामेश्वर मठ मंदिर की श्रीमहंत देव्यागिरि ने तुलसी के बीज बांटकर लोगों को बेटी बचाओ का संकल्प करवाया। उन्होंने कहा कि यदि ऐसे ही समाज में बेटियों की संख्या घटती रही तो वह दिन दूर नहीं जब विवाह के लिए लड़कियां ही नहीं मिलेंगी। ऐसे में समाज का पतन हो जाएगा। उन्होंने कहा कि देवोत्थानी एकादशी और तुलसी विवाह लोगों को संदेश देते हैं कि हर व्यक्ति अपने में सोये हुए देवत्व को जगाए और विवाह व्यवस्था को कायम रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करे।

गन्नों से सजा मंडप

देवोत्थानी पर ही किसान गन्ने की फसल कांटते हैं। चूंकि गन्ना एकादशी पर काटा जाता है इसलिए उसे सबसे पहले भगवान विष्णु को अर्पित किया जाता है। ऐसी भी मान्यता है कि एकादशी के बाद ही गन्ना खाना चाहिए। गन्ने से सूप और बर्तन बजाकर भगवान विष्णु को जगाने की भी परंपरा है। इसलिए गन्ने का इस पर्व पर खास महत्व है। इसे देखते हुए देवोत्थानी एकादशी पर खासतौर से सैकड़ों गन्नों से आकर्षक मंडप तैयार करवाया गया। उस भव्य मंडप में प्रथम देव गणेश की अराधना के बाद भगवान विष्णु की पूजा की गई। आदि गंगा मां गोमती के जल से अभिषेक करने के बाद देश और देशवासियों के कल्याण के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई। पूजन के बाद गन्ने से तैयार आकर्षक मंडप भक्तों के बीच सेल्फी प्वाइंट भी बना।

तुलसी बीज बांटकर कराया संकल्प

देवोत्थानी एकादशी पर तुलसी विवाह का अनुष्ठान भी सम्पन्न कराया जाता है। ऐसी मान्यता है कि जो इस अनुष्ठान को करता है उसे न केवल कन्यादान का पुण्य मिलता है बल्कि उसकी सारी विध्न बाधाएं दूर होती हैं। उसके सारे कष्ट दूर होते हैँ और जीवन सुखमयी होता है। शास्त्रों के अनुसार राक्षस जालंधर के वध के लिए भगवान विष्णु ने पतिव्रता वृंदा से छल किया था। यह बात जब वृंदा को मालूम पड़ी तो उसने भगवान विष्णु को पत्थर बनने का श्राप दे दिया। इस पर भगवान विष्णु ने वृंदा के सम्मान में घोषणा की कि उनका एक स्वरूप शालिग्राम के रूप में में रहेगा। तुलसी के रूप में वृंदा हमेशा पूज्यनीय रहेंगी। जो मनुष्य तुलसी और शालिग्राम का विवाह करवाएगा उसका कल्याण होगा। इस परंपरा को और भी वृहद स्तर पर ले जाते हुए श्रीमहंत देव्यागिरि ने तुलसी के सैकड़ों बीज कन्याओं के हाथों बंटवाकर संकल्प करवाया कि लोग न केवल कन्याओं को बचाएंगे बल्कि उनके सर्वांगीण विकास के लिए भी कार्य भी करें। भक्तों ने भी बड़ी संख्या में इस अनुष्ठान में शामिल होकर संकल्प लिया कि वह तुलसी के बीजों को घरों में बोएंगे। बीजों से तुलसी के पौधे निकल आने पर पौधे में रोज पानी डालते हुए वह बेटी बचाओ के संकल्प को याद करेंगे। इस आयोजन में प्राथमिक विद्यालय बरौलिया प्रथम स्कूल के प्रधानाचार्य शमशाद अहमद, शिक्षिका लक्ष्मी रस्तोगी, उमा तिवारी, उपमा पांडेय,जगदीश, संजय सोनकर, अमित, गायत्री, विधि, श्यामू जादौन, ममता, पूनम, पूजा, तुलसी, रेखा, रेनु, खुशबू, पूजा पाल, ऋतु समेत स्कूल के बच्चे शामिल हुए।

Comments (0)

‘रन फार यूनिटी’ के रूप में मनाई गयी सरदार पटेल की जयंती

Posted on 31 October 2017 by admin

photo_-11लखनऊ 31 अक्टूबर 2017, भारत के पहले मा. गृहमंत्री, सरदार वल्लभभाई पटेल जिनको लौहपुरुष के नाम से भी जाना जाता है की जयंती के अवसर पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा एकता दौड़ आयोजित हुई। सुब्रत पाठक इस कार्यक्रम के निमित सहारनपुर में मौजूद रहे। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एकता यात्रा सुबह 8 बजे 1090 चैराहे से शुरू होकर कालीदास चैराहे से पार्क रोड होते हुए पटेल प्रतिमा, हजरतगंज पर समाप्त हुई। इस एकता दौड़ का उदघाटन भाजपा मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित ने हरी झंडी दिखाकर किया। एकता दौड़ में मुख्य रूप से भाजयुमो उपाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी, प्रदेश मंत्री सोनू सिंह, प्रदेश कार्यालय प्रभारी विक्रम सिंह सिकरवार, अवध क्षेत्र मंत्री हर्षवर्धन सिंह, अश्वनी पाठक, अभ्यंक अवस्थी, राजेश कश्यप, अम्बुज त्रिपाठी, शुभम अवस्थी, देवेश राय, दुर्गेश सिंह, रविश शुक्ल, अमरेंद्र शुक्ल, हिमांशु पांडेय, आशीष सिंह, नवाब हसन, के के शाही, श्याम उपाध्याय, अंकित गुप्ता, विकास सिंह, धनंजय शुक्ल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज मे पटेल जी के विचारों को पहुँचाना एवं समाज के हर वर्ग, धर्म, समुदाय के लोगो में एकता एवं अखंडता का भाव रहे ऐसा संदेश देना की कैसे आजाद भारत मे उन्होंने कैसे 500 से अधिक रियासतों को एक मंच पर लाकर भारत को अखंड भारत का सपना दिखाया आज सरदार पटेल के उसी सपने को साकार करने का बीड़ा भारत के यशश्वी प्रधानमंत्री मा. नरेंद्र मोदी जी ने उठा रखा आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है।
इस अवसर पर लोगों ने भारत की एकता व आंतरिक सुरक्षा कायम रखने के लिए लोगों ने एकता की शपथ भी ली व देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्य निष्ठा से संकल्पित होकर काम करने का संकल्प लिया।

Comments (0)

ये है जनता की सरकार, नहीं बख्शे जाएंगे दागी, 22 इंजीनियरों की बर्खास्तगी जनहित में बड़ा कदम - शलभ मणि त्रिपाठी

Posted on 31 October 2017 by admin

लखनऊ 31 अक्टूबर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने भ्रष्टाचारियों और नाकारा अफसरों के खिलाफ तगड़ी मुहिम छेड़ दी है। पीडब्लूडी के 22 इंजीनियरों समेत तमाम अफसरों की बर्खास्तगी और भ्रष्टाचार में तमाम अफसरों की गिरफ्तारी इसका सबसे बड़ा सबूत है। इस कार्रवाई के जरिए सरकार ने ये साबित कर दिया है कि भ्रष्टाचार को लेकर सरकार की नीति जीरो टालरेंस की है और ऐसे अफसर जो या तो भ्रष्टाचार में लिप्त हैं या फिर जनता के काम करने को तैयार नहीं है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। श्री त्रिपाठी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की जनता नौकरशाही के भ्रष्टाचार और नाकारेपन से त्रस्त थी और ये विश्वास करके ही जनता ने भारतीय जनता पार्टी को जनादेश दिया था। अब सरकार जनभावनाओं के अनुरूप ही काम करने में जुटी हुई है।
प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र की प्रधामनमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार भी भ्रष्टाचार के खिलाफ तेजी से कार्रवाई कर रही है। पिछले 30 महीनों के दौरान 3896 अफसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के 1629 मामले दर्ज किए गए हैं। इन 1629 मामलों में कुल 9960 लोग आरोपी बनाए गए हैं। इनमें 42 लोग राजनीतिक पृष्ठभूमि के हैं जबकि 6023 लोग अलग अलग क्षेत्रों से हैं। ये अपने आप में रिकार्ड है। केंद्र सरकार की तरफ से की गई इस कार्रवाई में हर रोज औसत 11 ऐसे लोगों को जेल भेजा गया है जो भ्रष्टाचार में लिप्त थे। पिछले साल की तुलना में इस साल ऐसी कार्रवाई में दस फीसदी की बढोत्तरी हुई है। केंद्र सरकार की मजबूत पैरवी के चलते हर रोज तीन भ्रष्टाचारियों को जेल की सजा हुई है। भ्रष्टाचार के खिलाफ ये अपने आप में एक ऐतिहासिक कार्रवाई है।
शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों और 2017 के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने देश और प्रदेश की जनता से वायदा किया था कि भ्रष्टाचार की कमर तोड़ दी जाएगी। और अब जनादेश मिलने के बाद मोदी जी और योगी की सरकार इसी दिशा में तेजी से काम कर रही है। जनता चाहती है कि भ्रष्ट अफसरों और उनको संरक्षण देने वाले लोगों को सजा मिले और अब केंद्र और राज्य सरकार मिलकर इस मुहिम को और तेज करने में जुट गई है। सिर्फ 22 इंजीनियर ही नहीं, मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ पीसीएस अफसरों, राजस्व अफसरों और चकबंदी अफसरों के खिलाफ भी ऐसी कार्रवाई कर चुके हैं और जनता इन कार्रवाइयों से खुश है।

Comments (0)

होमगार्डस की वाॅर्डर बिंग करेगी सीमा सुरक्षा - अनिल राजभर

Posted on 31 October 2017 by admin

13लखनऊ 30 अक्टूबर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जनसुनवाई के दौरान सैनिक कल्याण, खाद्य प्रसंस्करण एवं होमगार्डस मंत्री अनिल राजभर ने जनसमस्याओं के समाधान करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओं का समाधान ही योगी सरकार का संकल्प है।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह एवं श्रीमती रंजना उपाध्याय के साथ सैनिक कल्याण, खाद्य प्रसंस्करण एवं होमगार्डस मंत्री अनिल राजभर ने सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जनसस्याओं की सुनाई की।
श्री राजभर ने पत्रकारांे से चर्चा करते हुए कहा कि पंजाब की तरह ही वाॅर्डर सिक्योरिटी फोर्स के साथ मिलकर देश की सीमाओं की सुरक्षा करंेगे। इण्डो-नेपाल बाॅर्डर पर होमगार्डस की तैनाती होगी इससे होमगार्डस की ड्यूटी की समस्या का समाधान होगा। दस से बारह हजार होमगार्डस जवानों को ड्यूटी मिलेगी। होमगार्डस को भुगतान केन्द्र सरकार करेगी।
श्री राजभर ने कहा कि नागरिक सुरक्षा संगठन की 15 यूनिट थी अब हम 15 यूनिट और बढाएंगे। हर जिले में सिविल डिफेंस की यूनिट होगी । ब्लाक स्तर पर किसान प्रशिक्षण के कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिससे अचार, मुरब्बा, पापड़ आदि बनाकर और अधिक उपजाऊ कमाऊ खेती करके किसान की अतिरिक्त आय हो सके।

Comments (0)

मुगल वंशज ने मांगा मुतावल्ली का अधिकार

Posted on 31 October 2017 by admin

20171031_130021लखनऊ ।राम मंदिर आंदोलन और बाबरी मस्जिद विध्वंस की वरसी भले ही दिसंबर में हो पर राजधानी में इस मुद्दे को हवा देने के लिए मुहिम तेज हो गई है ।शिया समुदाय की पहल के बाद शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी के बाद मुगल शासक के डीएनए प्रमाणित कुलदीप बताने वाले प्रिंस याकूब हबीबुद्दीन तूसी ने प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण चौधरी से भेट कर रामजन्म भूमि बाबरी मस्जिद विषय पर विचार विमर्श किया तथा बाबरी मस्जिद भूमि के मुतावल्ली नियुक्त करने का पत्र सौंपा । प्रिस याकूब हबीबुद्दीन तूसी ने आल इण्डिया पर्सनल लाॅ बोर्ड, आल इण्डिया अल इमाम वेलफेयर एसोसिएशन एवं मुस्लिम धर्म गुरूओं से अपील की है कि हम ही एक मात्र मुगल शासक के डीएनए प्रमाणित मुख्य वंशज है, बाबरी मस्जिद उनके पूर्वजों की है ।श्री तूसी ने दावा किया अयोध्या में उनके द्वारा ही जामा मस्जिद का निर्माण किया जाएगा।इस सम्बंध में वो लखनऊ में रामजन्म भूमि बाबरी मस्जिद विषय पर समझौता वार्ता का समन्वय का कार्य कर रहे पण्डित अमरनाथ मिश्रा से आशीर्वाद और सहयोग मांगा है ।कल प्रिस तूसी अयोध्या की यात्रा कर हिन्दू-मुस्लिम सम्प्रदाय के लोगो से वार्ता करेंगे ।वही दूसरी ओर शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी के श्री श्री रविशंकर से मुलाकात की बात सामने आयी है ।राजनैतिक पण्डितों का कहना है कि कई दशको से समाज मे खाई पैदा करने वाला विवाद अब दोनो पक्षो की पहल सार्थक प्रयास की ओर जा रही है ।

Comments (0)

आम आदमी पार्टी ने उ० प्र० नगर निगम चुनाव 2017 के लिए जारी किया 27 सूत्रीय घोषणा पत्र

Posted on 30 October 2017 by admin

जाति-धर्म से ऊपर उठकर दिल्ली की ईमानदार केजरीवाल सरकार के काम देखकर निकाय चुनाव में वोट करें- संजय सिंह

निकाय चुनाव के घोषणापत्र का अक्षरशः पालन किया जाएगा – आशुतोष

img-20171030-wa0028आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रदेश प्रभारी संजय सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष एवं मेहरौली (दिल्ली) से विधायक नरेश यादव अवध जोन संयोजिका ब्रिज कुमारी तथा प्रदेश प्रवक्ता सभाजीत सिंह द्वारा एक प्रेस कांफ्रेंस कर नगर निगम चुनाव 2017 के लिए अपना 27 सूत्रीय घोषणा पत्र जारी किया जिसमें नगर निगम व नगर निकाय विकास के दिल्ली माडल को लेकर “आप” का दर्शन “मोहल्ला स्वराज” के आधार पर है | इस दर्शन का मुख्य बिंदु ये है कि मोहल्ले के लोग तय करेंगे की नगर निगम का बजट कहाँ और किन कामों पर खर्च हो |

इस 27 सूत्रीय घोषणापत्र के कुछ मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं –

हाउस टैक्स आधा तथा 31 अक्टूबर 2017 के पहले के हाउस टैक्स को पूरी तरह माफ़ किया जाएगा और दिल्ली की तर्ज पर मोहल्ला क्लीनिक, महिला सुरक्षा, पार्किंग माफियाओं की लूट से मुक्ति, पीने का साफ़ पानी, कूड़ा उठाने के लिए यूजर चार्ज को ख़त्म किया जाएगा, और शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा , सफाई कर्मियों को स्थाई किया जाएगा, दिल्ली के सरकारी स्कूलों की तरह नगरीय निकाय द्वारा संचालित स्कूलों को अत्याधुनिक बनाया जाएगा, पटरी दुकानदारों के लिए स्थान निर्धारित कर उनको बैठने का लाइसेंस नगर निगम से दिया जाएगा, अवैध कालोनियों को नियमित किया जाएगा, आवारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने के लिए काजी हाउसों को दुरस्त किया जाएगा, नयी सोलर पालिसी बनाई जाएगी, इ.रिक्शा के लिए स्टैंड की जगह का आवंटन किया जाएगा, व इन स्टैंडों पर निःशुल्क पुरुष व महिला शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा |

प्रदेश पभारी संजय सिंह ने प्रदेश की जनता से अपील की कि इस बार निकाय चुनाव में जाति धर्म से ऊपर उठकर दिल्ली की केजरीवाल सरकार के काम देखकर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को वोट दें, दिल्ली में इमानदारी से सरकार चलाकर पूरे देश में दिल्ली विकास का एक माडल प्रस्तुत किया है | भ्रष्टाचार को रोक कर 5 फ्लाई ओवर बनाने में करोड़ों रुपया बचाया है जिससे मोहल्ला क्लीनिक में दवाइयां मुफ्त दी जा रही हैं इसी तरह उत्तर प्रदेश में भी नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों में भ्रष्टाचार को ख़त्म करके पैसा बचाकर जनता से पूछकर मोहल्ला सभा द्वारा विकास कार्य कराए जाएंगे |

राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों पर वर्षों से अधिकांश पर भाजपा का कब्ज़ा है | विकास के नाम पर हजारों करोड़ का बजट घोटाला करके आपस में बंदरबांट कर लेते हैं और जनता को आज तक बुनियादी सुविधाओं- सफाई, सड़क, पीने का साफ़ पानी जैसे बुनियादी जरूरतों को पूरा नहीं करा पाएं हैं उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी की निकाय चुनाव में जीत होने पर पार्टी द्वारा जारी किये गए घोषणापत्र के एक-एक वायदे को अक्षरशः पूरा किया जाएगा |

मेयर प्रत्याशी में कोई बदलाव नहीं होगा

लखनऊ की “आप” मेयर प्रत्याशी प्रियंका माहेश्वरी को लेकर कुछ कार्यकर्ताओं की नाराजगी थी, जिसे लेकर उन कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी के साथ जोन संयोजिका ब्रिज कुमारी को लिखित में शिकायत दी थी, जिस पर संज्ञान लेकर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने स्पष्ट किया कि प्रियंका माहेश्वरी का चयन मेयर प्रत्याशी के रूप में नियमों के अनुसार जिला कार्यकारिणी सदस्यों के बहुमत के आधार जोन कमिटी को भेजा गया था जिसे स्क्रीनिंग कमिटी द्वारा भी अनुमोदन प्राप्त हो गया था, इसलिए मेयर प्रत्याशी के नाम पर कोई बदलाव नहीं किया जाएगा |

Comments (0)

कुलपति ने गया गीत , विद्यार्थियों ने उठाया आंनद

Posted on 30 October 2017 by admin

विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक संध्या सम्पन्न

sanskritik-karyakrm-prastut-karte-vc-prof-rajaja-ram-yadavजौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजाराम यादव ने रविवार को विश्वविद्यालय के संगोष्ठी भवन में हारमोनियम बजा कर ऐसा लोकगीत गया कि विद्यार्थियों की तालियां रुकने का नाम ही नहीं ले रही थी. विश्वविद्यालय के कुलपति ने संगीत को अपने मन से जोड़ने की बात की। प्रोफ़ेसर यादव बचपन से ही संगीत से जुड़े रहे हैं कई देशों में उन्होंने अपनी प्रस्तुतियां दी है।

भारतीय परिधान धोती कुर्ता पहनकर प्रोफ़ेसर यादव विश्वविद्यालय के संगोष्ठी भवन स्थित मंच पर चढ़े तो किसी ने इस बात की उम्मीद भी नहीं की थी कि भौतिकी का प्रोफेसर ऐसा गीत गा सकता है.

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में रविवार की रात सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। छतरपुर मध्यप्रदेश से पधारे मृदंग मार्तंड पंडित अवधेश कुमार द्विवेदी, संगीत नाटक अकादमी अवार्ड से सम्मानित प्रख्यात शास्त्रीय संगीत गायक पंडित सत्य प्रकाश मिश्र एवं स्वामी शांति देव महाराज के शिष्य तथा ठुमरी एवं तराना गायन में सिद्धहस्त कुलपति प्रो डॉ राजाराम यादव की युगलबंदी ने श्रोताओं को अपने उत्कृष्ट गायन से मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर मालकोश राग में रावण- मंदोदरी संवाद पर प्रो डॉ राजाराम यादव की प्रस्तुति- मैं कहां जाऊं कासे कहूं पर श्रोता झूम उठे। उनके द्वारा प्रस्तुत तराना एवं ठुमरी बुद्धि न जागी,निकल आयो घमवा,जब जागी तब मूरत पायी,आगि लागे धंधा वज्र परे कमवा पर समूचा हाल तालियों की गूंज से अनुगुंजित होता रहा। शास्त्रीय गायक पंडित सत्यप्रकाश मिश्र द्वारा प्रस्तुत भजन एवं मृदंगाचार्य पंडित अवधेश कुमार द्विवेदी के शिव तांडव स्त्रोत पर मृदंग वादन ने लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरुंधति वशिष्ठ अनुसन्धान पीठ के निदेशक डॉ चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि संगीत मानसिक तनाव से मुक्ति देता है। अपने उदबोधन में कुलपति प्रो डॉ राजाराम यादव ने कहा कि नाद ही ब्रह्म है। आहत नाद को ब्रह्म नहीं माना गया लेकिन अनाहत नाद को ब्रह्म की संज्ञा से अभिहित किया गया है। धन्यवाद ज्ञापन संयोजक डॉ. अविनाश पाथर्डीकर एवं संचालन मीडिया प्रभारी डॉ मनोज मिश्र ने किया। इस अवसर पर डॉ अजय द्विवेदी, डॉ राम नारायण, डॉ ए के श्रीवास्तव, डॉ अमरेंद्र सिंह , डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ रजनीश भास्कर, डॉक्टर संतोष कुमार, डॉ राजकुमार सोनी, डॉ सुशील सिंह, डॉ अलोक सिंह , डॉ विवेक पांडे, डॉ रजनीश भास्कर ,आलोक दास डॉ संजय श्रीवास्तव डॉक्टर विद्युत मल, डॉ पीके कौशिक, सुशील प्रजापति, धीरज श्रीवास्तव समेत विश्वविद्यालय के छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।

Comments (0)

कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने भाजपा मुख्यालय पर जनसमस्याओं का किया निवारण

Posted on 30 October 2017 by admin

31 अक्टूबर को जन सहयोग केन्द्र पर स्वतंत्र प्रभार (राज्यमंत्री) अनिल राजभर रहेंगे उपस्थित

3लखनऊ 30 अक्टूबर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जनसमस्याओं के निराकरण के लिए कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ उपस्थित रहे। जनसहयोग केन्द्र पर आये हुए लोगो की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को उसके निस्तारण के लिए आदेश दिये।
पत्रकारों से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जो पीडित लोग है, वेसहारा लोग है, सर्वहारा लोग हैं जिनकी कहीं सुनवाई नही होती है वे अपनी समस्याएं लेकर यहां आते है, जो भी समस्याएं यहां आ रही हैं उनको सुनकर उस पर त्वरित कार्यवाही के आदेश दिये जा रहे है। श्री नन्दी ने दोपहर 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक जनसमस्याओं के निस्तारण किया। मा0 मंत्री जी के साथ प्रदेश मंत्री रंजना उपाध्याय जनसमस्याओं के निराकरण में उपस्थित रही।
श्री नन्दी ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी की नीतियों पर विश्वास करते हुए जनता ने प्रचण्ड बहुमत देकर के हम लोगों को चुनकर यहां भेजने का काम किया है मा0 योगी जी के नेतृत्व में हमारी पूरी टीम 18-18 घंटे काम कर रही है। 15 सालों का कोढ 5 मिनट में नही खत्म होने वाला है। हम ऐसी योजनाएं ला रहे हैं कि जनता को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं घर बैठे आसानी से मिल सकेंगी।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर दिनांक 31 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे स्वतंत्र प्रभार (राज्यमंत्री) अनिल राजभर जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह तथा प्रदेश मंत्री रंजना उपाध्याय एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की सम्मानित जनता को झूठे वायदों से ठगने वालों की पोल खोली है - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 30 October 2017 by admin

लखनऊ 30 अक्टूबर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय आज कहा कि भाजपा ने झूठे वायदा कर आम जनता को ठगने वाले दलो के सच को उजागर करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार की उपलब्धियों में बुन्देलखण्ड के किसानों की बदहाली तथा गेहूॅ, धान, गन्ना किसानों के साथ बिचैलियों को फायदा पहुंचाने के लिए की गई नाइंसाफी प्रमुखता से दर्ज है।
डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व ने सबका साथ-सबका विकास का संकल्प लिया है। जिसके लिए केन्द्र की लोकप्रिय मोदी सरकार तथा प्रदेश की योगी सरकार पूरी प्रतिबद्धता व कटिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने किसानों के हित में 37 लाख टन गेहॅू की खरीद की है। किसानों को दस हजार सोलर पम्प दे रही है जिसमें सरकार ने किसानों को भारी अनुदान देकर बड़ी राहत देने का काम किया है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि मृदा परीक्षण का कार्य हो या फिर गेहूॅ, धान खरीद और उनके मूल्य भुगतान का विषय रहा है या फिर गन्ना किसानों को रिकार्ड 23 हजार करोड़ से अधिक का भुगतान किया गया और योगी सरकार ने गन्ना किसानों के भुगतान को ही नहीं सुनिश्चित किया बल्कि बसपा सरकार द्वारा बेच कर दी गई चीनी मिलों को किसानों के हित में पुनः प्रारम्भ करने के दिशा में ठोस कदम उठाए। गरीबों को आवास तथा स्वच्छता अभियान को गति, बेहतर स्वास्थ्य सेवा तथा गढ्ढा मुक्त सड़क ऐसे कार्य है जो आमजन के सामने है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश जी द्वारा लगाए जा रहे मनगढ़ंत थोथे आरोपों का जनता मखौल उड़ा रही है। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा सरकारों के दौरान हुए फर्जी नियुक्तियां हो या खनन घोटाला हो, योग्य युवा अभ्यार्थियों के अवसर का अपहरण, कानून व्यवस्था की बदहाली हो या फिर भाई भतीजावाद जाति-पाति, धर्म सम्प्रदाय की राजनीति सबका सच आज प्रदेश की जनता के सामने है।
डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि अखिलेश जी सपा सरकार की उपलब्धियां ध्वस्थ कानून व्यवस्था, अपराध व भ्रष्टाचार का संरक्षण तुष्टीकरण की नीति, किसानों के हित को बलाएं ताक रख कर उद्योगपतियों तथा बिचैलियों से गठजोड़ तथा सपा के कुशासन के आइने में अपनी सरकार के चेहरा देखें। भाजपा की सरकार पारदर्शी सरकार है तथा गरीब कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है किसानों के प्रति सरकार के कार्य जनता के सामने है। जनता अखिलेश यादव की झूठी बातों से गुमराह होने वाली नहीं।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2017
M T W T F S S
« Sep   Nov »
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in