Categorized | लखनऊ.

आम आदमी पार्टी ने उ० प्र० नगर निगम चुनाव 2017 के लिए जारी किया 27 सूत्रीय घोषणा पत्र

Posted on 30 October 2017 by admin

जाति-धर्म से ऊपर उठकर दिल्ली की ईमानदार केजरीवाल सरकार के काम देखकर निकाय चुनाव में वोट करें- संजय सिंह

निकाय चुनाव के घोषणापत्र का अक्षरशः पालन किया जाएगा – आशुतोष

img-20171030-wa0028आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रदेश प्रभारी संजय सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष एवं मेहरौली (दिल्ली) से विधायक नरेश यादव अवध जोन संयोजिका ब्रिज कुमारी तथा प्रदेश प्रवक्ता सभाजीत सिंह द्वारा एक प्रेस कांफ्रेंस कर नगर निगम चुनाव 2017 के लिए अपना 27 सूत्रीय घोषणा पत्र जारी किया जिसमें नगर निगम व नगर निकाय विकास के दिल्ली माडल को लेकर “आप” का दर्शन “मोहल्ला स्वराज” के आधार पर है | इस दर्शन का मुख्य बिंदु ये है कि मोहल्ले के लोग तय करेंगे की नगर निगम का बजट कहाँ और किन कामों पर खर्च हो |

इस 27 सूत्रीय घोषणापत्र के कुछ मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं –

हाउस टैक्स आधा तथा 31 अक्टूबर 2017 के पहले के हाउस टैक्स को पूरी तरह माफ़ किया जाएगा और दिल्ली की तर्ज पर मोहल्ला क्लीनिक, महिला सुरक्षा, पार्किंग माफियाओं की लूट से मुक्ति, पीने का साफ़ पानी, कूड़ा उठाने के लिए यूजर चार्ज को ख़त्म किया जाएगा, और शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा , सफाई कर्मियों को स्थाई किया जाएगा, दिल्ली के सरकारी स्कूलों की तरह नगरीय निकाय द्वारा संचालित स्कूलों को अत्याधुनिक बनाया जाएगा, पटरी दुकानदारों के लिए स्थान निर्धारित कर उनको बैठने का लाइसेंस नगर निगम से दिया जाएगा, अवैध कालोनियों को नियमित किया जाएगा, आवारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने के लिए काजी हाउसों को दुरस्त किया जाएगा, नयी सोलर पालिसी बनाई जाएगी, इ.रिक्शा के लिए स्टैंड की जगह का आवंटन किया जाएगा, व इन स्टैंडों पर निःशुल्क पुरुष व महिला शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा |

प्रदेश पभारी संजय सिंह ने प्रदेश की जनता से अपील की कि इस बार निकाय चुनाव में जाति धर्म से ऊपर उठकर दिल्ली की केजरीवाल सरकार के काम देखकर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को वोट दें, दिल्ली में इमानदारी से सरकार चलाकर पूरे देश में दिल्ली विकास का एक माडल प्रस्तुत किया है | भ्रष्टाचार को रोक कर 5 फ्लाई ओवर बनाने में करोड़ों रुपया बचाया है जिससे मोहल्ला क्लीनिक में दवाइयां मुफ्त दी जा रही हैं इसी तरह उत्तर प्रदेश में भी नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों में भ्रष्टाचार को ख़त्म करके पैसा बचाकर जनता से पूछकर मोहल्ला सभा द्वारा विकास कार्य कराए जाएंगे |

राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों पर वर्षों से अधिकांश पर भाजपा का कब्ज़ा है | विकास के नाम पर हजारों करोड़ का बजट घोटाला करके आपस में बंदरबांट कर लेते हैं और जनता को आज तक बुनियादी सुविधाओं- सफाई, सड़क, पीने का साफ़ पानी जैसे बुनियादी जरूरतों को पूरा नहीं करा पाएं हैं उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी की निकाय चुनाव में जीत होने पर पार्टी द्वारा जारी किये गए घोषणापत्र के एक-एक वायदे को अक्षरशः पूरा किया जाएगा |

मेयर प्रत्याशी में कोई बदलाव नहीं होगा

लखनऊ की “आप” मेयर प्रत्याशी प्रियंका माहेश्वरी को लेकर कुछ कार्यकर्ताओं की नाराजगी थी, जिसे लेकर उन कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी के साथ जोन संयोजिका ब्रिज कुमारी को लिखित में शिकायत दी थी, जिस पर संज्ञान लेकर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने स्पष्ट किया कि प्रियंका माहेश्वरी का चयन मेयर प्रत्याशी के रूप में नियमों के अनुसार जिला कार्यकारिणी सदस्यों के बहुमत के आधार जोन कमिटी को भेजा गया था जिसे स्क्रीनिंग कमिटी द्वारा भी अनुमोदन प्राप्त हो गया था, इसलिए मेयर प्रत्याशी के नाम पर कोई बदलाव नहीं किया जाएगा |

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in