मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आकाशीय बिजली, बेमौसम बारिश तथा ओलावृष्टि के कारण जनपद गोरखपुर, अम्बेडकरनगर में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है

Posted on 20 April 2020 by admin

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आकाशीय बिजली, बेमौसम बारिश तथा

ओलावृष्टि के कारण जनपद गोरखपुर, अम्बेडकरनगर में हुई जनहानि पर गहरा शोक

व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों के परिजनों को 04-04 लाख रुपए की राहत राशि

तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश देते हुए उनके प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

उन्होंने घायलों की समुचित चिकित्सा व्यवस्था के प्रबन्ध भी सुनिश्चित किए जाने के

निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

लखनऊ : 19 अप्रै्ल, 2020

मुख्यमंत्री जी ने आकाशीय बिजली, बेमौसम बारिश तथा ओलावृष्टि के कारण

विभिन्न जनपदों में प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश देते हुए कहा है

कि आपदा प्रभावितों को राहत एवं मदद पहुंचाने का कार्य पूरी तत्परता से किया जाए।

मुख्यमंत्री जी ने जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि जन हानि, पशु हानि

एवं मकान क्षति से प्रभावित व्यक्तियों को 24 घण्टे के भीतर सहायता राशि उपलब्ध करा

दी जाए। उन्हांंने राज्य आपदा मोचक निधि के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पीड़ितों को

अनुमन्य वित्तीय मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री जी ने जिलाधिकारियों को यह निर्देश भी दिए हैं कि वे अपने-अपने

जनपद में हुई फसल क्षति का तत्काल आकलन करते हुए शासन को आख्या उपलब्ध

कराएं। उन्होंने कहा कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की

जाएगी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in