Archive | September, 2017

2 अक्टूबर को सभी जनपदों में स्वच्छता मैराथन

Posted on 30 September 2017 by admin

स्वच्छता ही सेवा

लखनऊ 30 सितम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी 2 अक्टूबर महत्मागांधी की जयन्ती पर पूरे प्रदेश में स्वच्छता मैराथन का आयोजन करेगी। यह दौड़ प्रातः 8 बजे से 10 बजे के मध्य होगी।
सभी कार्यक्रमों माननीय मंत्री, क्षेत्रीय सांसद व विधायक मुख्यअतिथि के तौर पर मौजूद रहेगें। उक्त बाते भाजपा स्वच्छता मैराथन अभियान के समन्वयक पूर्व प्रदेश मंत्री भाजपा विरेन्द्र तिवारी ने कही।
श्री तिवारी ने कहा कि प्रदेश में नगरीय क्षेत्र के 653 स्थनीय निकाय, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत के 8500 बार्ड है। जहां 17 सितम्बर से स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। 2 अक्टूबर को इस अभियान का समापन है। इस अवसर पर पार्टी पूरे प्रदेश में स्वच्छता मैराथन का आयोजन करेगी। जिसके माध्यम से लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता आये तथा इस अवसर पर उनके स्वच्छता रखने और रखवाने के लिए शपथ भी दिलाई जाएगी।
पश्चिम क्षेत्र में रामपुर में प्रदेश मंत्री देवेन्द्र सिंह, मुरादाबाद में प्रदेश उपाध्यक्ष जसवन्त सैनी, अमरोहा में कैबिनेट मंत्री चेतन चैहान, शामली में स्वतंत्र प्रभार मंत्री सुरेश राणा, बिजनौर में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती कान्ता कर्दम, सहारनपुर में कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं विजयपाल सिंह तोमर, मुजफ्फरनगर में प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, मेरठ में प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, गाजियाबाद में मंत्री अतुल गर्ग, हापुड़ में प्रदेश मंत्री श्रीमती मंजू दिलेर, गौतमबुद्धनगर कैबिनेट मंत्री जयप्रताप सिंह, बागपत में कैबिनेट मंत्री एस0पी0 सिंह बघेल, सम्भल में राज्यमंत्री बल्देव सिेह औलख, बुलन्दशहर में प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी त्यागी।
ब्रज क्षेत्र के आगरा में कैबिनेट मंत्री श्रीकान्त शर्मा, मथुरा में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री भूपेन्द्र चैधरी, फिरोजाबाद में राज्यमंत्री नीलकण्ठ तिवारी, एटा में क्षेत्रीय अध्यक्ष बी0एल0 वर्मा, अलीगढ में प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, हाथरस में प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति एवं प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नवीन जैन, मैनपुरी राज्यमंत्री गिरीश यादव, कासगंज में राज्यमंत्री सुरेश पासी, बरेली में कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, शाहजहाँपुर में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चैधरी, पीलीभीत कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, बदायूँ प्रदेश उपाध्यक्ष, राजबीर सिंह।
अवध क्षेत्र के लखनऊ जनपद में उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, रायबरेली में कैबिनेट मंत्री नन्दकुमार गुप्ता ’नन्दी’, सीतापुर में कैबिनेट मंत्री श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी, लखीमपुर में राज्यमंत्री श्रीमती गुलाबो देवी, हरदोई में स्वतत्र प्रभार राज्यमंत्री अनिल राजभर, अम्बेडकर नगर में प्रदेश उपाध्यक्ष राम नरेश रावत, बाराबंकी में कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चैहान, बलरामपुर में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री श्रीमती अनुपमा जायसवाल, बहराइच में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, गोण्डा में राज्यमंत्री उपेन्द्र तिवारी, श्रावस्ती में राज्यमंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह धुन्नी, फैजाबाद में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हरद्वार दूबे, उन्नाव में कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री।
कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के कानपुर महानगर दक्षिण में उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कानपुर ग्रामीण में श्रीमती अर्चना पाण्डेय, इटावा में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह, कन्नौज में प्रदेश उपाध्यक्ष बाबू राम निषाद, फर्रूखाबाद में प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई, फतेहपुर कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचैरी, औरैया में राज्यमंत्री धर्म सिंह सैनी, झांसी में कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप ‘‘मोती सिंह’’, बांदा में कैबिनेट मंत्री धर्म पाल सिंह, महोबा में प्रदेश मंत्री श्रीमती रंजना उपाध्याय, चित्रकूट में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री डा0 महेन्द्र सिंह, हमीरपुर में राज्यमंत्री मनोहर लाल ‘‘मन्नू कोरी’’, जालौन में राज्यमंत्री जय कुमार सिंह जैकी, ललितपुर में प्रदेश मंत्री सुरेश अवस्थी।
काशी क्षेत्र के वाराणसी जनपद में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, गाजीपुर में पूर्व मेयर शिवनाथ यादव, प्रतापगढ़ में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री श्रीमती स्वाती सिंह, भदोही में प्रदेश मंत्री शंकर गिरि, जौनपुर में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी, सुल्तानपुर में प्रदेश मंत्री गोविन्द नरायण शुक्ल, अमेठी में राज्यमंत्री मोहसिन रजा एवं प्रदेश मंत्री अमर पाल मौर्य, इलाहाबाद में पूर्व विधायक अशोक धवन एवं विधायक अरूण पाठक, चन्दौली में राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद, कौशाम्बी में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा, मीरजापुर में प्रदेश महामंत्री विद्या सागर सोनकर, सोनभद्र प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र्र सिंह पटेल।
गोरखपुर क्षेत्र के गोरखपुर जनपद में पूर्व प्रदेश महामंत्री रामनरेश अग्निहोत्री एवं पूर्व सांसद राम सकल, संतकबीर नगर में अध्यक्ष युवा मोर्चा सुब्रत पाठक, बस्ती में प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश, सिद्धार्थनगर में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी, महराजगंज में प्रदेश मंत्री सन्तोष सिंह, देवरिया में पूर्व केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र, कुशीनगर में क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र शुक्ला, आजमगढ़ में विधायक दयाराम चैधरी, मऊ में प्रदेश मंत्री महेश चन्द्र श्रीवास्तव, बलिया में प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह।
उपरोक्त सभी लोग गांधी जयन्ती पर 2 अक्टूबर को स्वच्छता मैराथन कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।

Comments (0)

प्रवास कार्यक्रम - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय वाराणसी में

Posted on 30 September 2017 by admin

लखनऊ 30 सितम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव जी ने जानकारी देते बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद डा0 महेन्द्रनाथ पाण्डेय आज 30 सितम्बर को सायं 05.30 बजे वाराणसी में पटेल चैराहा मलदैया दशहरा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मलित होगें।

Comments (0)

राज्यपाल का मोहर्रम पर पैगाम

Posted on 30 September 2017 by admin

राज्यपाल ने की शांति, एकता और खुशहाली की कामना

जयपुर, 30 सितम्बर। राज्यपाल श्री कल्याण सिंह ने मोहर्रम के मौके पर प्रदेशवासियों को पैगाम दिया है।
राज्यपाल श्री सिंह ने अपने संदेश में कहा है ‘‘मोहर्रम इस्लामिक नये साल का आगाज है। इस्लाम के प्रवर्तक पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन के बलिदान को याद करके हमें त्याग, समर्पण और सत्य के मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। राज्यपाल ने इस मौके पर प्रदेश व देश में आपसी प्रेम, भाईचारा, शांति, एकता और खुशहाली की कामना की है।

Comments (0)

प्रदेश वासियों को नवरात्रि, दशहरा एवं विजयादशमी की हाॅर्दिक शुभकामनाएं- डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 29 September 2017 by admin

लखनऊ 29 सितम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद डा0 महेन्द्रनाथ पाण्डेय ने प्रदेश वासियों को नवरात्रि, दशहरा एवं विजयादशमी के शुभ अवसर पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये पर्व प्रदेश के सभी नौजवानों, किसानों, मजदूरों, गांव के गरीब किसान, उद्यमी और व्यवसायिओं के जीवन में ढेर सारी खुशियां लायेगा। उनका जीवन समृद्ध होगा। भारतीय जनता पार्टी नित नए लोक कल्याण कार्यक्रमों के जरिए जनता की तरक्की और समृद्धि के लिए काम कर रही है।
डाॅ0 पाण्डेय ने कहा समाज के आखिरी पायदान पर खडे़ हर उस व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए भारतीय जनता पार्टी अपने लाखों कार्यकर्ताओं के बल पर सतत प्रयासरत है। एकात्म मानववाद के प्रणेता दरिद्र नारायण के उपासक पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के चिन्तन और विचार धारा को समग्रता में मूर्तरूप देने में भारतीय जनता पार्टी लगी हुई है।

Comments (0)

राज्यपाल ने मुंबई उपनगरीय रेलवे स्टेशन हादसे पर दुःख व्यक्त किया

Posted on 29 September 2017 by admin

लखनऊः 29 सितम्बर, 2017

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने आज मुम्बई उपनगरीय एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन हादसे में हुए अनेक लोगों के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
राज्यपाल ने घटना को दुःखद बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा घायलों की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Comments (0)

विजय दशमी पर्व पर राज्यपाल ने दी बधाई

Posted on 29 September 2017 by admin

लखनऊः 29 सितम्बर, 2017
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने विजय दशमी पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की है।
राज्यपाल ने अपने बधाई सन्देश में कहा है कि दशहरा पर्व हम सभी को असत्य पर सत्य की और अन्याय पर न्याय की विजय का सन्देश देता है। आज के दिन हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम देश से गरीबी, अशिक्षा, भ्रष्टाचार और आतंकवाद रूपी बुराईयों को खत्म करने में सहायक बनेंगेे। गरीब और दुःखी व्यक्तियों की सहायता कर हमें उनके जीवन में खुशियाँ लानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अपनी ‘वसुधैव कुटुम्बकम्‘ की परम्परा के अनुकूल सभी लोगों के साथ मिलकर पर्व मनाना चाहिए।

Comments (0)

राज्यपाल ने समाजसेवी भैय्या जी के निधन पर दुःख व्यक्त किया

Posted on 29 September 2017 by admin

भैय्या जी एक सच्चे समाजसेवी तथा लखनऊ भूषण थे - राज्यपाल
—–
लखनऊः 29 सितम्बर, 2017
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने वरिष्ठ समाजसेवी श्री राजेन्द्र नाथ श्रीवास्तव ‘भैय्या जी’ के निधन पर उनके नरही स्थित आवास जाकर शोक व्यक्त किया। राज्यपाल ने ईश्वर से उनके परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। राज्यपाल श्री राम नाईक के साथ उप मुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा, मंत्री श्री बृजेश पाठक, मंत्री श्री आशुतोष टंडन, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती स्वाती सिंह तथा अन्य वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।
राज्यपाल ने भैय्या जी को याद करते हुए कहा कि वह सरल स्वभाव एवं सादगी वाले व्यक्ति थे। उनका लगाव साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में रहता था। जब लखनऊ नगर पालिका बनी तो सबसे पहले सभासद भैय्या जी ही बने थे। उनकी खासियत थी कि वह बिना बुलाये ही शहर के विभिन्न आयोजनों में पहुँच जाते थे, चाहे घर में खुशी का माहौल हो या गम का सभी जगह वह उपस्थित रहते थे। उन्होंने कहा कि भैय्या जी एक सच्चे समाजसेवी तथा लखनऊ के भूषण थे। उनके निधन से लखनऊ ने अपना भूषण खो दिया।
श्री नाईक ने कहा कि पिछले दिनों जब भैय्या जी सिविल अस्पताल में भर्ती हुए थे तो वे उन्हें देखने गये थे। वह बहुत कमजोर हो गये थे। राज्यपाल ने कहा कि महापुरूषों की जयंती या पुण्यतिथि का अवसर होता था, भैय्या जी सदैव उपस्थित रहते थे। महात्मा गांधी, लोकमान्य तिलक, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आदि की जयंती एवं समारोह में वे हमेशा शामिल होते थे। राज्यपाल ने बताया कि ‘पिछले साल 1 अगस्त 2016 को लोकमान्य तिलक जी की पुण्य तिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भैय्या जी आये थे। शरीर कमजोर होने के कारण मैंने उन्हें सहारा देकर तिलक जी की प्रतिमा पर पुष्पमाला चढ़ाने में सहयोग किया था।’
राज्यपाल ने कहा कि भैय्या जी प्रत्येक साल संस्था रंगभारती द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहते थे। उन्होंने बताया कि समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए संस्था रंगभारती द्वारा उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस समारोह में भैय्या जी को सम्मानित किया गया था तथा संस्था ने भैय्या जी को पद्मश्री देने की भी मांग की थी। उन्होंने कहा कि भैय्या जी की कमी हम सभी लोगों को हमेशा महसूस होगी।

Comments (0)

दंगल का श्री अखिलेश यादव द्वारा उद्घाटन किया जाएगा

Posted on 29 September 2017 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव 01 अक्टूबर 2017 (रविवार) को मध्यान्ह 12ः00 बजे लखनऊ से कार द्वारा प्रस्थान कर 12ः30 बजे ग्राम खुझौली चैराहा (निकट नई जेल) थाना मोहनलालगंज जिला लखनऊ पहुंचेंगे। वहां आयोजित दंगल का श्री अखिलेश यादव द्वारा उद्घाटन किया जाएगा। ग्रामीण अंचल में यह दंगल बहुत ही लोकप्रिय है।
श्री अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में जहां क्रिकेट, फुटबाल, हाकी आदि खेलों को प्रोत्साहित किया था वहीं ग्रामीण क्रीड़ाओं में भी विशेष रूचि दिखाई थी। इतना ही नहीं कुश्ती, कबड्डी के साथ-साथ ग्रामीण क्रिकेट लीग का भी सहयोग किया था।
कई पहलवानों को उन्होंने ‘यश भारती‘ सम्मान भी दिया था। इसके अलावा खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने खिलाड़ियों को अन्य पुरस्कार तथा सम्मान राशि भी प्रदान की थी। समाजवादी सरकार में ओलम्पिक तथा राष्ट्रीय खेलों में शीर्ष स्थान पाने वालों को नकद धनराशि देने के अलावा नौकरियां भी दी गई थीं। जो विजेता खिलाड़ी सेवारत थे उन्हें पदोन्नतियां भी दी गई। समाजवादी सरकार में लोक कलाओं और लोक क्रीड़ाओं को सदैव प्रोत्साहित किया गया।

Comments (0)

शोक संदेश

Posted on 29 September 2017 by admin

लखनऊ 29 सितम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी ने लखनऊ के पूर्व सभासद सहज सादगी पसंद तथा समाजसेवी राजेंद्र नाथ श्रीवास्तव उर्फ भइयाजी (87) के निधन पर हार्दिक संवेदना व्यक्त की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने अपनी संवेदना संदेश में कहा कि भाजपा परिवार स्व0 राजेंद्र नाथ श्रीवास्तव उर्फ भइयाजी की आत्मा की शांति हेतु परमात्मा से प्रार्थना करता है तथा दुःख की इस घड़ी में भाजपा परिवार उनके परिवार के साथ है।
संवेदना व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष, जेपीएस राठौर, रामनरेश रावत, रामबाबू निषाद, डा0 राकेश त्रिवेदी, जसवन्त सैनी, राजवीर सिंह, श्रीप्रकाश शर्मा, श्रीमती कान्ता कर्दम, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, विद्यासागर सोनकर, अशोक कटारिया, पंकज सिंह, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, गोविन्द नारायण शुक्ला, अमर पाल मौर्य, कामेश्वर सिंह, महेश चन्द्र श्रीवास्तव, शंकर गिरि, धर्मवीर प्रजापति, श्रीमती गीता शाक्य, कौशलेन्द्र सिह, रंजना उपाध्याय, सुरेश अवस्थी, देवेन्द्र सिंह चैधरी, सुभाष यदुवंश, श्रीमती मंजू दिलेर, सह कोषाध्यक्ष नवीन जैन, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र, डा0 चन्द्रमोहन, शलभ मणि त्रिपाठी, मनीष शुक्ला, राकेश त्रिपाठी, अनीला सिंह, प्रदेश मीडिया संपर्क प्रमुख मनीष दीक्षित, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी, समीर सिंह, हिमांशु दुबे, मीडिया सह संपर्क प्रमुख डा0 तरूणकांत त्रिपाठी, नवीन श्रीवास्तव, अशोक तिवारी, सह मुख्यालय प्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की।

Comments (0)

राज्यपाल की विजयदषमी पर शुभकामनाएं

Posted on 29 September 2017 by admin

जयपुर, 29 सितम्बर। राज्यपाल श्री कल्याण सिंह ने विजयदशमी पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि ‘‘ विजयदषमी आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व का पर्व है। यह बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। ‘‘
राज्यपाल ने दषहरा पर प्रदेषवासियों की खुषहाली की कामना की है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2017
M T W T F S S
« Aug   Oct »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930  
-->









 Type in