Archive | September 13th, 2017

अखिलेष निगम ’अखिल’ को मिला साहित्य श्री सम्मान

Posted on 13 September 2017 by admin

img_20170909_184707भारतेन्दु हरिष्चन्द्र जी के 167 वें जयन्ती महोत्सव पर श्री भारतेन्दु समिति, कोटा (राजस्थान) द्वारा लखनऊ के सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्री अखिलेष निगम ’अखिल’ को साहित्य श्री सम्मान से सम्मानित किया गया। अखिलेष निगम वर्तमान में उ0प्र0 सतर्कता अधिश्ठान लखनऊ में पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं तथा उन्होंने कविता, कहानी और समीक्षा के क्षेत्र में छह से अधिक पुस्तकें लिख चुके हैं, तथा उन्हें देष की विभिन्न साहित्यिक, सांस्कृतिक संगठनों द्वारा विभिन्न सम्मानों से समय-समय पर सम्मानित किया जाता रहा है।
भारतेन्दु समिति, कोटा 90 वर्श पुरानी संस्था है जो कि प्रतिवर्श देष के विभिन्न प्रान्तों के उन साहित्यकारों को सम्मानित करती है जो हिन्दी के उन्नयन एवं विकास में उल्लेखनीय योगदान देते हैं। दो दिवसीय सम्मेलन में प्रथम दिवस आमन्त्रित कवियों द्वारा काव्यपाठ हुआ, दूसरे दिन हिन्दी भाशा का दैनिक जीवन में उपयोग विशय पर संगोश्ठी आयोजित की गई, जिसके मुख्य अतिथि श्री विठ्ठल पारीक, पूर्व सचिव, ब्रजभाशा अकादमी जयपुर तथा अध्यक्षता श्री अखिलेष निगम ’अखिल’ ने की, संगोश्ठी में विभिन्न वक्ताओं ने आम जनता से दैनिक जीवन में हिन्दी का अधिकाधिक उपयोग करने, हिन्दी भाशा को रोजगार का माध्यम बनाये जाने तथा विभिन्न भाशाओं में एकता स्थापित करने का बल दिया। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में श्री भारतेन्दु समिति द्वारा विभिन्न प्रान्तों के 20 साहित्यकारों को सम्मानित किया गया जिसमें उ0प्र0 से अखिलेष निगम ’अखिल’ के अतिरिक्त डा0 राजकुमार रंजन (आगरा), श्री अन्जीव अन्जुम (मथुरा) डा0 यासमीन (मेरठ) एवं सुश्री रजनी सिंह (आगरा) को साहित्य श्री सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम के संयोजक श्री राजेष कृश्ण बिड़ला द्वारा आमन्त्रित अतिथियों एवं जनमानस का आभार व्यक्त किया गया तथा कार्यक्रम का संचालन श्री रामेष्वर षर्मा द्वारा किया गया।

Comments (0)

भूमिगत हो रहे है भूमाफिया- राकेश त्रिपाठी

Posted on 13 September 2017 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने बताया कि योगी आदित्यनाथ जी के सत्ता संभालने के बाद भूमाफियाओं पर ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू हुई है जिससे घबराकर भूमाफिया भाग रहे है। एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स के प्रयासों के परिणाम अब दिखने लगे हैं। भाजपा सरकार आने के बाद 939 भूमाफिया चिहिनत किए गए जिनमें से 6 भूमाफिया पर रासुका की कार्रवाई की गई। 49 भूमाफियाओं पर गैंगस्टर लगाया गया। 216 भूमाफियाओं पर गुंडा एक्ट तामील किया गया। इन कठोर कार्रवाई से ग्राम समाज समेत करोडों रूपयों की सरकारी जमीन कब्जे से छुड़ाई गई। वहीं गरीबों, दलितों, पिछडों, वृद्धजनों व विधवा महिलाओं की जमीनों पर किए गए अवैध कब्जे भी छुडाए गए।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि अखिलेश राज में सपाईयों की शह पर अराजक तत्वों ने गरीबों की जमीनों के साथ-साथ सरकारी जमीनों पर कब्जा कर लिया था। प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ था, पुलिस का मनोबल गिरा हुआ था, कब्जा छुडाने गई पुलिस टीमों पर हमला आमबात हुआ करती थी। लेकिन आज सत्ता बदलने के साथ ही परिदृश्य बदल गया है। पुलिस पूरे मनोबल से खुलकर कार्यवाही कर रही हैं। जनसुनवाई में भी जमीन पर अवैध कब्जों की शिकायतों में उल्लेखनीय कमी आई है। पहले से कब्जा की गई जमीनों को मुक्त कराया जा रहा हैं और अब कोई अवैध कब्जा न कर पाए इसकी मुकम्मल व्यवस्था भी की जा रही है।

Comments (0)

बी.एस.पी. द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति-दिनांक 13.09.2017

Posted on 13 September 2017 by admin

(1) अत्यन्त ग़रीब व असहाय शरणार्थी रोहिंग्या मुसलमानों के प्रति भारत सरकार से मानवता व इन्सानियत के नाते सहानुभूति का रवैया अपनाने की माँग, जो कि भारत की परम्परा रही है।
(2) साथ ही, विभिन्न राज्यों को भी इनके प्रति सख़्त रवैया अपनाने के लिये केन्द्र सरकार द्वारा मजबूर नहीं किया जाना चाहिये: बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सुश्री मायावती जी

नई दिल्ली, 13 सितम्बर 2017: बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सुश्री मायावती जी ने पड़ोसी देश म्यांमार (पूर्व में बर्मा) में अशान्ति व हिंसा के कारण भारत में शरणार्थी बनकर पनाह लेने वाले हजारों अत्यन्त ग़रीब व असहाय रोहिंग्या मुसलमान परिवारों के प्रति संवेदना व सहानुभूति व्यक्त करते हुये भारत सरकार से माँग की है कि उनके प्रति मानवता व इन्सानियत के नाते सख़्त रवैया नहीं अपनाना चाहिये और ना ही राज्यों को इसके लिये मजबूर किया जाना चाहिये।
म्यांमार के सीमावर्ती राज्य में अशान्ति के कारण लाखों रोहिंग्या मुसलमानों ने बंगलादेश में शरण लिया है तथा कई हजार भारत के विभिन्न राज्यों में भी शरणार्थी बनकर रह रहे हैं, जिनके प्रति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सरकार का रवैया पूरी तरह से स्पष्ट नहीं होने के कारण असमंजस की स्थिति है, जिसके सम्बन्ध में माननीय उच्चतम न्यायालय ने भी केन्द्र सरकार से अपना स्टैण्ड स्पष्ट करने को कहा है।
ऐसी परिस्थिति में माननीय कोर्ट की कार्रवाई अपनी जगह, परन्तु भारत सरकार को इन शरणार्थियों के प्रति मानवीय दृष्टिकोण अपनाकर व्यवहार करना चाहिये जैसाकि भारत की परम्परा रही है।
साथ ही, म्यांमार व बंगलादेश की सरकार से वार्ता करके रोहिंग्या मुसलमानों के मामले को सुलझाने का प्रयास करना चाहिये ताकि उनका पलायन अपने देश में भी रुक सके।

जारीकत्र्ता:
बी.एस.पी. केन्द्रीय कार्यालय
4, गुरूद्वारा रकाबगंज रोड,
नई दिल्ली - 110001

Comments (0)

पुस्तक लोकार्पण

Posted on 13 September 2017 by admin

img-20170913-wa0023डा0 संघमित्रा मौर्य एवं दीपक के0एस0 द्वारा लिखी गई *मोदीज़्म के मायने* पुस्तक का उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने विसेस्वरिया हॉल में किया लोकार्पण

लोकार्पण के दौरान मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य , विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित राज्य मंत्री मन्नू कोरी रहे मौजूद रहे

Comments (0)

14 सितम्बर को 3 जनपदो में पिछड़ा वर्ग प्रतिभा सम्मान समारोह

Posted on 13 September 2017 by admin

भारतीय जनता पार्टी पिछ़डा वर्ग द्वारा पं0 दीनदयाल जन्मशताब्दी वर्ष पर पूरे प्रदेश में पिछडे वर्ग के प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित करने के लिए 15 अगस्त से 15 सितम्बर तक आयोजित होने वाली प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम कल 14 सितम्बर को प्रदेश के 3 जनपदों में आयोजित होगें।
कार्यक्रम के इसी क्रम में कल 14 सितम्बर को संतकबीरनगर जिले में आयोजित पिछडा वर्ग प्रतिभा सम्मान समारोह में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी एवं राम जियावन मौर्य, झांसी महानगर में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा एवं विधायक मूल चन्द्र निरंजन, कानपुर दक्षिण में प्रदेश उपाध्यक्ष बाबू राम निषाद एवं विधायक रामरतन कुशवाहा बतौर वक्ता एवं मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेगें।

Comments (0)

विभिन्न जनपदों में ‘‘खेल एवं कलासंगम‘‘ कार्यक्रम सम्पन्न

Posted on 13 September 2017 by admin

photo_1_pradesh-mantri-anoop-gupata-_amethi_13_sep_2017खेल-कूद प्रतियोगिताओं के माध्यम से हम अपने तन के साथ साथ मन को भी सुसज्जित और व्यवस्थित करते है - अनूप गुप्ता
लखनऊ 13 सितम्बर 2017, पं.दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित ‘‘खेल एवं कला संगम‘‘ कार्यक्रम के अन्तर्गत आज प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में आयोजित ‘खेल एंव कला संगम‘ के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि उपस्थित रहे।
प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता ने कहा कि खेल-कूद प्रतियोगिताओं के माध्यम से हम अपने तन के साथ साथ मन को भी सुसज्जित और व्यवस्थित करते है। निश्चित तौर खेलकूद प्रतियोगिताओं में लगे हुए नौजवानों को इस बात को समझने की अश्यकता है कि तन अच्छा हो होगा तो मन भी अच्छा होगा।
अन्य जनपदों में आयोजित कार्यक्रमों में क्रमशः खेल समापन के अवसर पर सहारनपुर महानगर एवं जिलों में सांसद पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल, गाजियाबाद जिला एवं नोयडा महानगर में सांसद सतीश गौतम, बाराबंकी जिले में सासंद अंशुल वर्मा, आजमगढ जिले में विधायक बंजरंग बहादुर ंिसह, पीलीभीत जिले में विधायक कुसाग्र सागर, चंदौली जिले में विधायक सौरभ श्रीवास्तव, जालौन एवं झांसी जिले में विधायक संगीत सोम, फर्रूखाबाद जिले में वैभव सिंह बतौर मुख्य अतिथि एंव वक्ता उपस्थित रहे।
प्रदेश उपाध्यक्ष तथा खेल एवं कला संगम के प्रभारी एवं अश्वनी त्यागी ने बताया कि इसी प्रकार सांस्कृतिक गतिविधयों से जुडे कला संगम कार्यक्रम के तहत गोण्डा में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सतीश शर्मा उपस्थित रहे।
श्री त्यागी ने बताया कि इसी क्रम में प्रदेश के अन्य जिलांे केन्द्रों पर चल रहे खेल एवं कला संगम कार्यक्रमों का समापन प्रदेश पदाधिकारी, पार्टी के सांसदों एवं विधायको की उपस्थित में सम्पन्न हुए।

Comments (0)

राज्यपाल श्री कल्याण सिंह ने हिन्दी दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं

Posted on 13 September 2017 by admin

राज्यपाल ने कहा है कि हिन्दी लोकप्रिय भाषा है। राज्य में यह भाषा व्यापक रूप से प्रचलित है। उन्होंने कहा है कि राजस्थान हिंदी भाषी राज्यों में अग्रणी है, इसलिए हिंदी के विकास का वाहक बनने का दायित्व हमारी जिम्मेदारी बन जाती है।
राज्यपाल ने कहा है कि ‘‘ हिंदी जन-जन की भाषा बने, जन मानस हिंदी को अपनाए, इसके लिए वर्तमान प्रयासों में तेजी लाते हुए नवीन प्रयोगों का सहारा लेकर जीवन के प्रत्येक कर्म में हिंदी की प्रतिष्ठा हमारा लक्ष्य होना चाहिए।

Comments (0)

राज्यमंत्री अर्चना पाण्डेय जनसहयोग केन्द्र पर रही उपस्थित

Posted on 13 September 2017 by admin

14 सितम्बर को जन सहयोग केन्द्र पर कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक रहेंगे उपस्थित

photo-jan-sunvai-_2भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जनसमस्याओं के निराकरण के लिए राज्यमंत्री अर्चना पाण्डेय उपस्थित रही। आज जनसहयोग केन्द्र पर लगभग 84 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 60 शिकायती पत्रों पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए समस्या के निस्तारण के आदेश दिए गये। मा0 मंत्री ने अन्य समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को उसके शीघ्र निस्तारण के लिए निर्देशित किया।
श्रीमती पाण्डेय ने दोपहर 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक जनसमस्याओं का निस्तारण किया। मा0 मंत्री जी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम निषाद एवं प्रदेश मंत्री शंकर गिरि जनसमस्याओं के निराकरण में जुटे रहे।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्रीमती पाण्डेय ने बताया कि हमारी सरकार बनने के बाद से आबकारी विभाग के राजस्व में बढोत्तरी हुई। सतत् प्रयत्नशील रहना एक प्रक्रिया है हम लोग अपने कार्य में निष्ठा पूर्वक लगे हुए है। उन्होंने कहा कि जनसहयोग केन्द्र के माध्यम से जो शिकायतें प्राप्त होती है। उन शिकायतों पर सम्बधित मंत्रियों द्वारा उन सस्याओं का उचित निस्तारण किया जाता है।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर दिनांक 14 सितम्बर को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम निषाद एवं प्रदेश मंत्री शंकर गिरी एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2017
M T W T F S S
« Aug   Oct »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930  
-->









 Type in