Categorized | लखनऊ.

भूमिगत हो रहे है भूमाफिया- राकेश त्रिपाठी

Posted on 13 September 2017 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने बताया कि योगी आदित्यनाथ जी के सत्ता संभालने के बाद भूमाफियाओं पर ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू हुई है जिससे घबराकर भूमाफिया भाग रहे है। एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स के प्रयासों के परिणाम अब दिखने लगे हैं। भाजपा सरकार आने के बाद 939 भूमाफिया चिहिनत किए गए जिनमें से 6 भूमाफिया पर रासुका की कार्रवाई की गई। 49 भूमाफियाओं पर गैंगस्टर लगाया गया। 216 भूमाफियाओं पर गुंडा एक्ट तामील किया गया। इन कठोर कार्रवाई से ग्राम समाज समेत करोडों रूपयों की सरकारी जमीन कब्जे से छुड़ाई गई। वहीं गरीबों, दलितों, पिछडों, वृद्धजनों व विधवा महिलाओं की जमीनों पर किए गए अवैध कब्जे भी छुडाए गए।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि अखिलेश राज में सपाईयों की शह पर अराजक तत्वों ने गरीबों की जमीनों के साथ-साथ सरकारी जमीनों पर कब्जा कर लिया था। प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ था, पुलिस का मनोबल गिरा हुआ था, कब्जा छुडाने गई पुलिस टीमों पर हमला आमबात हुआ करती थी। लेकिन आज सत्ता बदलने के साथ ही परिदृश्य बदल गया है। पुलिस पूरे मनोबल से खुलकर कार्यवाही कर रही हैं। जनसुनवाई में भी जमीन पर अवैध कब्जों की शिकायतों में उल्लेखनीय कमी आई है। पहले से कब्जा की गई जमीनों को मुक्त कराया जा रहा हैं और अब कोई अवैध कब्जा न कर पाए इसकी मुकम्मल व्यवस्था भी की जा रही है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in