Archive | October, 2016

मायावती जी का बयान आकाश पर थूकने जैसा है।:- केशव प्रसाद मौर्य

Posted on 29 October 2016 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज बसपा सुप्रिमों द्वारा इस बार श्रीराम लीला उत्सव में प्रधानमंत्री जी के उद्धबोधन पर बसपा सुप्रिमों मायावती की टिप्पणी को अर्नगल बताया। उन्होंने कहा सुश्री मायावती बसपा में मची भगदड़ और शून्य होते जनाधार से बुरी तरह बौखलाई हुई  है और मतिभ्रम से ग्रस्त हैं।
उन्होंने प्रेस के माध्यम से मायावती जी से सवाल किया
1- भाजपा अध्यक्ष ने कहा मायावती जी आप तो आकाश की तरफ की तरफ थूक रही है यह सभी को मालुम है कि आकाश की थूकने वाले पर ही वह गन्दगी गिरती है। भारत के प्रधानमंत्री सबके साथ सबके विकास के लिए कृत संल्कप है आज उनके नेतृत्व में आंतकवाद के खात्मे के लिए दुनियां के अनेक देशों का समर्थन प्राप्त हो रहा है, और उनका समर्थन करने के बजाय आप राजनीति बयान जारी कर राजनैतिक रोटियां सेंकने का काम कर रही है।
2- काॅशीराम जी की मृत्यु पर काॅशीराम के परिवार वालों तक अनेक उनके अनुयायियों द्वारा उठाये सवाल का आज तक उन्होंने क्यों नहीं उत्तर दिया।? क्या यही भगवान बुद्ध और बाबा साहब ने उन्हें बताया है।
3- भगवान बुद्ध ने तो मानवता को पीड़ा मुक्त करने के लिए अपना सर्वस्व त्याग दिया था। क्या गरीबों से मिलने वाले धन से अपने भाई को 8 बडे़ रूम की कोठी लखनऊ में भेट की थी और सैंकडों बेनामी कम्पनियों में अरबों रूपया लगाना त्याग की श्रेणी में आता है?

4- मायावती जी  गरीबो को गरीबी बेंचकर उत्तर प्रदेश में अरबों का घोटाला कराया। क्या यही बौद्ध शिक्षा है?
5- मायावती जी बाबा साहब का अपमान करने वाले आजम खाॅ पर आपने मौन साध लिया। आप तो बाबा साहब का नाम भी लेने की हकदार नहीं है।
6- उन्होंने कर्म के सिद्धान्त को केवल दलित वोंटों का व्यापार कर अपनी तिजोरी भरना ही समझा है?
7- उत्तर प्रदेश जहां आप राजनीति करती हैं वहां कितने दलित उत्पीडन में दलितों के साथ खड़ी हुई?
8- आप दलित उत्पीड़न में अपना मजबूत वोट बैंक देखती है। क्या यह बाबा साहब के बताए गए सिद्धान्तों का अपमान करना है?
श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा रामोत्सव में दिया गया संदेश सर्वकालिक है उन्होंने जो प्रेरणा रामोत्सव के मंच से दी उसकी पूरे देश में सराहना हो रही है। भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पहले तो यही दल सर्जिकल स्ट्राइक का राजनैतिक फायदा उठाने का आरोप भाजपा पर लगा रहे थे और आज मायावती जी उपदेश दे रही हे कि प्रधानमंत्री जी को सर्जिकल स्ट्राइक पर बोलना चाहिए था। उन्होंने कहा बसपा ने काश्मीर में भेजे गए सर्वदलीय प्रतिनिधि मण्डल में अपना प्रतिनिधि तक नहीं भेजा था आज कर्म करने का उपदेश बांच रही है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मायावती जी से सवाल पूछा कि वह उपदेशक कब से हो गई तथा क्या वह अपने दिए गये किसी उपदेश पर अमल करती है?

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पश्चिम विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन आप लोगों के अथक प्रयास से मैं सांसद निर्वाचित हुआ-राजनाथ सिंह

Posted on 29 October 2016 by admin

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा पश्चिम विधानसभा के लखनऊ पब्किल स्कूल बी-ब्लाक राजाजीपुरम में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। मा. राजनाथ सिंह गृहमंत्री भारत सरकार ने कहा कि आप लोगों के अथक प्रयास से मैं यहां का सांसद निर्वाचित हुआ हूं मैंने चुनाव जीतने के बाद महानगर अध्यक्ष से कहा था कि मुझे हर मण्डल में बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से मिलना है। अब यह कड़ी पूरी हो चुकी है आगे मैं महानगर अध्यक्ष से कहुंगां कि वह विधानसभा सह कार्यक्रम रखे वहां पर मैं कार्यकर्ताओं के साथ भोजन भी करूंगा। राजनाथ सिंह जी ने कहा कि चुनाव के समय लोग मुझसे विकास का वादा करने के लिये कहते थे लेकिन मैंने कहा वादा नही कार्य पर विश्वास रखता हूं। प्रत्येक सांसद को विकास निधि के रूप प्रतिवर्ष 5 करोड़ रूपया मिलता है लेकिन मैंने अपने ढाई वर्ष के कार्यकाल में सांसद निधि के अतिरिक्त अन्य स्रोत से ढाई तीन गुना लखनऊ के विकास कार्यों में लगाया। इसके अतिरिक्त आउटर रिंग रोड का शिलान्यास हुआ। सड़क परिवहन मंत्री मा. नितिन गडकरी जी पिछले बार जब लखनऊ आउटर रिंग रोड शिलान्यास करने आये थे तो उनसे लखनऊ के लिये 9 ऊपरगामी मार्गों की सस्तुति ली है। यह सारे काम 4 महीनें में नही होंगे थोड़ा समय लगेंगा। लेकिन मैं आप सभी की कसौटी पर खरा उतरूंगा।  6-8 महीनें बाद लखनऊ आपको बदला बदला नजर आने लगेगा।
वहीं रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर की सांसद निधि से आलमनगर वार्ड में गोरिल्ला तालाब (छठ पूजा स्थल) 36 लाख की धनराशि सुंदरीकरण होना है।
महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि मा. राजनाथ सिंह जी ने लखनऊ के विकास के लिये अपनी सांसद निधि के अलावा अनेकों प्रयास किये हैं। तथा व्यस्त रहते हुये भी लखनऊ के कार्यकर्ताओं से प्रत्येक माह मिलने आते हैं। कार्यकर्ता सम्मेलन में डा. रमापतिराम त्रिपाठी, डा. महेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री बृज बहादुर, पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव, कुसुम राय, महामंत्री अंजनी श्रीवास्तव, पुष्कर शुक्ला, मण्डल अध्यक्ष डा. यूएन पाण्डेय, सत्येन्द्र सिंह, सुशील निगम गज्जी, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी जितेन्द्र सिंह, मण्डल महामंत्री श्यामजीत सिंह, कन्हैया द्विवेदी, लक्ष्मी सिंह, पुष्पा लोधी, जया शुक्ला, शकुन्तला निगम, पूनम तिवारी, आकाश यादव, खुर्शीद आलम सहित पार्षदगण एवं महानगर व मण्डल के कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा और संचालन महाम
ंत्री त्रिलोक अधिकारी ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गृहमंत्री माननीय राजनाथ सिंह जी, 11 अक्टूबर 2016 को दोपहर 12 बजे सरस्वती शिशु मंदिर निरालानगर में स्व. डी.पी. बोरा की स्मृति में महिला सम्मान समारोह में सम्मिलित होंगे

Posted on 29 October 2016 by admin

गृहमंत्री माननीय राजनाथ सिंह जी, 11 अक्टूबर 2016 को दोपहर 12 बजे सरस्वती शिशु मंदिर निरालानगर में स्व. डी.पी. बोरा की स्मृति में महिला सम्मान समारोह में सम्मिलित होंगे
अतः आपसे अनुरोध है कि अपने सम्मानित प्रेस/चैनल से प्रतिनिधि व छायाकार 11 अक्टूबर को दोपहर 12ः00 बजे कार्यक्रम स्थल पर भेजकर कार्यक्रम कवरेज कराने का कष्ट करंे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गृहमंत्री राजनाथ सिंह का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Posted on 29 October 2016 by admin

गृहमंत्री एवं लखनऊ के सांसद मा. राजनाथ सिंह जी दो दिवसीय दौरे पर आज अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचे। गृहमंत्री सायंकाल 5 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे जहां पर भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी, राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र सिंह, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, विधायक गोपाल टण्डन, पूर्व विधायक सुरेश तिवारी, विद्यासागर गुप्ता, पूर्व प्रदेश मंत्री वीरेन्द्र तिवारी, महामंत्री अंजनी श्रीवास्तव, पुष्कर शुक्ला  सहित प्रमुख नेतागण उपस्थित रहें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज समाजवादी पार्टी के हजारों युवा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के जोशीले नारों के बीच जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट का उद्घाटन किया।

Posted on 29 October 2016 by admin

मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज समाजवादी पार्टी के हजारों युवा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के जोशीले नारों के बीच जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट का उद्घाटन किया। पूजा अर्चना के बाद उन्होंने श्री जनेश्वर मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ट्रस्ट के सदस्यों की भी संक्षिप्त बैठक की।
इस अवसर पर मंत्रीगण सर्वश्री अहमद हसन, राजेन्द्र चैधरी, रामगोविन्द चैधरी, शिवाकान्त ओझा, डा0 एस0पी0 यादव, अरविन्द कुमार सिंह गोप, राममूर्ति वर्मा, अभिषेक मिश्र, पवन पाण्डेय, एम0एल0सी0 एस0आर0एस0 यादव, नरेश उत्तम, सुनील सिंह यादव साजन, डा0 राजपाल कश्यप, अरविन्द सिंह, आनन्द भदौरिया, राजेश यादव, संतोष यादव सनी, विधायक इरफान सोलंकी, जगराम पासवान, वसीम अहमद, संग्राम यादव, अरुण वर्मा, नागेन्द्र यादव, सहित युवा नेता अनुराग यादव, अमिताभ बाजपेयी, नफीस अहमद, गौरव दुबे, नईमुल हसन, पी0डी0 तिवारी, प्रदीप तिवारी, ब्रजेश यादव, दिग्विजय सिंह देव और विजय यादव, रामसागर यादव, डा0 इमरान, चन्द्रिका पाल, जरीना उस्मानी, गीता सिंह, डा0 अरुण, स्व0 मिश्र की बेटी मीना तिवारी, फरहाना, रचना कोरी, राधा यादव आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने उ0प्र0 टैªवेल राइटर्स काॅन्क्लेव, 2016 का शुभारम्भ किया

Posted on 29 October 2016 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज यहां अपने सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर उत्तर प्रदेश टैªवेल राइटर्स काॅन्क्लेव, 2016 का शुभारम्भ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पर्यटन के विकास की असीमित सम्भावनाएं मौजूद हैं। प्रदेश में ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व की अनेक धरोहर मौजूद हैं। राज्य सरकार प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
श्री यादव ने कहा कि इसी उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटन नीति-2016 को लागू किया है। राज्य सरकार द्वारा विकसित कराए जा रहे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे तथा समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से भी पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इससे आगरा-लखनऊ-वाराणसी हेरिटेज आर्क में पड़ने वाले विभिन्न पर्यटन स्थलों के साथ-साथ नए स्थलों तक पहुंचने में पर्यटकों को सुविधा होगी।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव पर्यटन श्री नवनीत सहगल, टाइम्स आॅफ इण्डिया ग्रुप के श्री धनुषवीर सिंह व अन्य पदाधिकारी तथा उत्तर प्रदेश टैªवेल राइटर्स काॅन्क्लेव, 2016 के तहत लखनऊ भ्रमण के लिए आए समूह के सदस्य उपस्थित थे।
ज्ञातव्य है कि प्रदेश के पर्यटन विभाग एवं टाइम्स ग्रुप-लोनली प्लैनेट के संयुक्त तत्वावधान में उत्तर प्रदेश टैªवेल राइटर्स काॅन्क्लेव, 2016 का आयोजन किया जा रहा है। काॅन्क्लेव के तहत देश और दुनिया के 40 से भी अधिक टैªवेल राइटर, तीन अलग-अलग समूहों में प्रदेश के हेरिटेज आर्क के विशिष्ट शहरों आगरा, लखनऊ, वाराणसी का संक्षिप्त भ्रमण करके इन शहरों की सामाजिक, सांस्कृतिक विरासत, विविध व्यंजनों तथा मेहमान नवाजी से परिचित होंगे। इन टैªवेल राइटर्स में कई प्रसिद्ध जर्नलिस्ट, फोटोग्राफर तथा ब्लाॅगर आदि शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश टैªवेल राइटर्स काॅन्क्लेव का समापन 16 अक्टूबर, 2016 को वाराणसी में मुख्य काॅन्क्लेव से होगा, जिसमें हेरिटेज आर्क के शहरों का भ्रमण करने वाले समूहों के अलावा मीडिया और इण्डस्ट्री के विशेषज्ञ प्रदेश में देश एवं दुनिया के पर्यटकों को आकर्षित करने के उपायों पर विचार-विमर्श करेंगे।
मुख्य काॅन्क्लेव में पैनल डिस्कशन के दो सत्र होंगे। पहले सत्र का विषय ‘उत्तर प्रदेश-सर्जिंग अहेड’ होगा। यह सत्र प्रदेश में पर्यटन के बुनियादी ढांचे के विकास, विरासतों के संरक्षण व प्रदर्शन, बिजनेस फ्रेण्डली नीतियों के निर्माण पर केन्द्रित होगा। दूसरे सत्र का विषय ‘उत्तर प्रदेश वन स्टेट अमेजिंग बायोडायवर्सिटी’ होगा। यह सत्र प्रदेश को वन्यजीव पर्यटन हेतु उभरता हुआ गंतव्य बनाने तथा प्रदेश के प्राकृतिक वैभव और विरासत को संरक्षित एवं प्रदर्शित करने के सम्भव तरीकों पर विचार-विमर्श पर केन्द्रित होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने डाॅ0 राम मनोहर लोहिया ट्रस्ट में स्थापित डाॅ0 लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

Posted on 29 October 2016 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने प्रख्यात समाजवादी चिन्तक डाॅ0 राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर आज यहां विक्रमादित्य मार्ग स्थित डाॅ0 राम मनोहर लोहिया ट्रस्ट के प्रांगण में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति तथा जन समुदाय उपस्थित था।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने डाॅ0 लोहिया की पुण्यतिथि पर लोहिया पार्क में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की

Posted on 29 October 2016 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने प्रख्यात समाजवादी चिन्तक डाॅ0 राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर आज यहां लोहिया पार्क में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर राजनैतिक पेंशन मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में जन समुदाय उपस्थित था।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सपा लोकनायक की जंयती ‘लोकतंत्र रक्षा दिवस’ के रुप में मनायेगी

Posted on 29 October 2016 by admin

लखनऊ समाजवादी पार्टी जयप्रकाश नारायण की जंयती ‘लोकतंत्र रक्षा दिवस’ के रुप में मनायेगी। इस उपलक्ष्य पर पार्टी मुख्यालय समेत सभी जिला कार्यालयों पर पूर्वाह्न 9.30 बजे से लोकनायक को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए ‘वर्तमान परिप्रेक्ष्य में लोकतंत्र एवं समाजवाद’ विषय पर परिचर्चा का आयोजन होगा। इस अवसर पर जे पी के नेेतृत्व में आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए सतत संघर्श करने व जेल की असहनीय यातना भोगने वाले लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि जयप्रकाश नारायण ने राम मनोहर लोहिया के साथ मिलकर बयालिस (1942) की क्रान्ति को नई दिशा दी थी। दोनों ने भारत में समाजवादी विचारधारा के अनुरुप समाज के नवनिर्माण के लिए सोशलिस्ट पार्टी का गठन किया था। महात्मा गाँधी के कार्यक्रमों को उनके प्रयाण के पश्चात जे पी ने लोहिया के साथ मिलकर आगे बढ़ाया। आपातकाल के दौरान जे पी के आह्वान पर ‘समग्र क्रान्ति’ की घोशणा हुई जिसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव समेत कई बड़े नेता गिरफ्तार हुए। उन्होंने रंगून में एशियाई समाजवादी परिषद का गठन 1953 में किया था। उन्होंने ‘‘वाई सोशलिज्म’’, ‘‘लोक स्वराज्य’’, ‘‘आमने सामने’’, ‘‘मेरी जेल डायरी’’, सदृश पुस्तकें लिखी। जेपी-जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी जे पी व समाजवादी साहित्य का भी वितरण करेगी। वे ‘‘जनता’’, ‘‘एवरीमैन’’, ‘‘संघर्श’’ जैसी पत्र-पत्रिकाओं का संपादन किया। उनका जन्म 11 अक्टूबर 1902 को हुआ था और 9 अक्टूबर 1979 को उन्होंने महाप्रयाण किया।
समाजवादी पार्टी नई पीढ़ी और शोधार्थियों को महान समाजवादी चिन्तक राम मनोहर लोहिया के विचारों से अवगत कराने के लिए लोहिया पुण्य तिथि (12 अक्टूबर) के उपलक्ष्य पर लोहिया जी के 50 ऐतिहासिक वक्तव्यों की सीडी व डी वी डी जारी करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश के सिंचाई एवं राजस्व मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव और पीसीएफ सभापति श्री आदित्य यादव ने सभी प्रदेशवासियों को विजय दशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Posted on 29 October 2016 by admin

श्री यादव ने अपने संदेश में कहा कि आधुनिक विश्व में रामराज्य की परिकल्पना को साकार रूप देने के लिए भगवान राम के आदर्शों को अपनाना चाहिए। विजय दशमी हमारे भीतर की बुराइयों पर विजय प्राप्त कर सद्गुणों का विकास करने की प्रेरणा देता है। विश्व में मानवता सबसे बड़ा धर्म है। सत्य, अहिंसा, अस्तेय और परोपकार जैसे गुणों को अपनाने से ही मानव धर्म का विस्तार सम्भव है।
श्री यादव ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक इस त्योहार पर प्रदेश में शांति और सद्भावना बनाए रखें और प्रदेश के विकास में हर सम्भव योगदान दें।
प्रदेश सचिव नामित
लखनऊ समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री शिवपाल सिंह यादव ने किसान नेता व चैधरी चरण सिंह से जुड़े रहे पचहत्तर वर्शीय चैधरी रिछपाल सिंह को प्रदेश सचिव नामित किया है। श्री सिंह ने समाजवादी विचारधारा और किसान आंदोलन को मजबूत करने की दिशा में काफी काम किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2016
M T W T F S S
« Sep   Nov »
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in