Categorized | लखनऊ.

राज्यमंत्री अर्चना पाण्डेय जनसहयोग केन्द्र पर रही उपस्थित

Posted on 13 September 2017 by admin

14 सितम्बर को जन सहयोग केन्द्र पर कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक रहेंगे उपस्थित

photo-jan-sunvai-_2भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जनसमस्याओं के निराकरण के लिए राज्यमंत्री अर्चना पाण्डेय उपस्थित रही। आज जनसहयोग केन्द्र पर लगभग 84 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 60 शिकायती पत्रों पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए समस्या के निस्तारण के आदेश दिए गये। मा0 मंत्री ने अन्य समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को उसके शीघ्र निस्तारण के लिए निर्देशित किया।
श्रीमती पाण्डेय ने दोपहर 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक जनसमस्याओं का निस्तारण किया। मा0 मंत्री जी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम निषाद एवं प्रदेश मंत्री शंकर गिरि जनसमस्याओं के निराकरण में जुटे रहे।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्रीमती पाण्डेय ने बताया कि हमारी सरकार बनने के बाद से आबकारी विभाग के राजस्व में बढोत्तरी हुई। सतत् प्रयत्नशील रहना एक प्रक्रिया है हम लोग अपने कार्य में निष्ठा पूर्वक लगे हुए है। उन्होंने कहा कि जनसहयोग केन्द्र के माध्यम से जो शिकायतें प्राप्त होती है। उन शिकायतों पर सम्बधित मंत्रियों द्वारा उन सस्याओं का उचित निस्तारण किया जाता है।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर दिनांक 14 सितम्बर को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम निषाद एवं प्रदेश मंत्री शंकर गिरी एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in