Archive | September 14th, 2017

15 सितम्बर को जन सहयोग केन्द्र पर कैबिनेट मंत्री चेतन चैहान रहेंगे उपस्थित

Posted on 14 September 2017 by admin

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर दिनांक 15 सितम्बर को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे कैबिनेट मंत्री चेतन चैहान जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश त्रिवेदी एवं प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Comments (0)

भाजपा का ‘‘किसान कल्याण सम्मेलन‘‘ 30 जिलों में सम्पन्न

Posted on 14 September 2017 by admin

20 सितम्बर तक अन्य जिलों में भी होगा किसान कल्याण सम्मेलन का आयोजन

भारतीय जनता पार्टी पं दीनदयाल जन्मशताब्दी समारोह के अन्तर्गत भाजपा द्वारा 29 अगस्त से 20 सितम्बर तक आयोजित होने वाले ‘‘किसान कल्याण सम्मेलन‘‘ का आयोजन प्रदेश के सभी जिला केन्द्रो पर किया जा रहा है।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने बताया कि ‘‘किसान कल्याण सम्मेलन‘‘ के प्रथम चरण में 29 अगस्त से 13 सितम्बर तक 30 जनपदों में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रवार विवरण निम्नवत हैं।
श्री पाठक ने कहा कि 13 सितम्बर तक 6 क्षेत्रों में कुल 30 कार्यक्रम सम्पन्न हुए है जिनमें अवध क्षेत्र में सम्मन्न 2 कार्यक्रमों रायबरेली में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश रावत, सुधीर सिंह सिद्धू दिलीप यादव, अमेठी में विनय राय, राम बाबू द्विवेदी, उमाशंकर पाण्डेय, काशी क्षेत्र में सम्पन्न 2 कार्यक्रमों प्रतापगढ में सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त, विधायक धीरज ओझा, विधायक आरके वर्मा, विधायक संगम लाल गुप्ता, मिर्जापुर में वीरेन्द्र सिंह मस्त बाललेन्दु उपाध्याय, गंगा सागर, गाजीपुर में वीरेन्द्र सिंह मस्त , सांसद भारत सिंह, विधायिका श्रीमती अलका, भादोही वीरेन्द्र सिंह मस्त, विधायक दीनानाथ भास्कर, हौसला प्रसाद, कौशाम्बी में विजय पाल सिंह तोमर, शीतला प्रसाद पटेल, रमेश पासी, ओम प्रकाश तिवारी, गोरखपुर क्षेत्र में सम्पन्न 6 कार्यक्रमों में जनपद मऊ में घनश्याम पाटेल, सुनील गुप्ता, विनय राय, कुशीनगर में शरद त्रिपाठी, सांसद राजेश पाण्डेय, विधायक रामानन्द बौद्ध, विधायक पवन केडिया, जय प्रकाश पासी, संतराज यादव, देवरिया में विनय सिंह, सांसद रवीन्द्र कुशवाहा, महेन्द्र यादव, संतकबीरनगर में सुशील शाक्य, मनोज पाण्डेय, बद्री यादव, महाराजगंज में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी, सांसद पंकज चैधरी, विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह, विधायक बजरंग बहादुर, बस्ती में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक अजय सिंह, विधायक चन्द्र प्रकाश शुक्ल, विधायक रविसोनकर, पश्चिम क्षेत्र में सम्पन्न 6 कार्यक्रमों जनपद मेरठ में राजा वर्मा, विधायक संतवीर त्यागी, विधायक सोमेन्द्र तोमर, शिव कुमार राणा, मुजफ्फरनगर में राजा वर्मा, विधायक कपिलदेव अग्रवाल, विधायक विक्रम सिंह सैनी, विधायक उमेश मालिक, विधायक विजय कश्यप, बुलन्दशहर में राजा वर्मा, सांसद भोलानाथ, विधायक देवेन्द्र लोधी, विधायक श्रीमती अनीता राजपूत, विधायक अनिल शर्मा, विधायक विजेन्द्र सिंह, विधायक संजय शर्मा, मुराबाद में केन्द्रीय राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह, राजा वर्मा, विधायक रितेश गुप्ता, रामपुर में विकास पवार, पूर्वमंत्री शिव बहादुर सिंह, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, बागपत में कैबिनेट मंत्री चैधरी लक्ष्मण नारायण, विधायक योगेश धामा, विधायक के0पी0 मलिक, बृज क्षेत्र में सम्पन्न 6 कार्यक्रमों जनपद में फिरोजबाद राजा वर्मा, बीएल वर्मा, अलीगढ में राज्यमंत्री स्वतत्र प्रभार सुरेश राणा, सांसद सतीश गौतम, विधायक ठाकुर दलवीर सिंह, विधायक रवीन्द्र पाल, कासगंज में पूणेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक ममतेश शाक्य, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, आगरा में विजय पाल सिंह तोमर, विधायक राम प्रताप सिंह चैहान, विधायक जितेन्द्र वर्मा, राणा प्रताप सिकरवार, बरेली में कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार, विधायक राजेश मिश्रा, विधायक केसर ंिसह, विधायक भंवरलाल मौर्य, विधायक छत्रपाल गंगवार, मथुरा राजा वर्मा, विधायक करिन्दा सिंह, विधायक पूरन प्रकाश, तेजवीर सिह, रघुराज सिंह, कानपुर क्षेत्र में सम्पन्न 4 कार्यक्रमों जनपद में चित्रकूट सूर्य प्रताप शाही, सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, विधायक चंद्रिका उपाध्याय, विधायक आर0 के0 पटेल, झांसी में विजय पाल सिंह तोमर, अरिदमन सिंह, अशोक राजपूत, फर्रूखाबाद में राजा वर्मा, विधायक नागेन्द्र ंिसह, सत्पाल सिंह, हमीरपुर में भैरो प्रसाद मिश्रा, संत बिलास शिवहरे, पवन सिंह प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
श्री पाठक ने बताया कि किसान कल्याण सम्मेलन के अन्तर्गत होने वाले शेष 45 कार्यक्रम 14 सितम्बर से 20 सितम्बर के मध्य पूर्ण कर लिए जायेगें।
इसी प्रकार केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा 18 सितम्बर वाराणसी में, कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही 15 सितम्बर कानपुर देहात में, श्रीकान्त शर्मा 16 सितम्बर को लखनऊ में, मुकुट विहारी वर्मा 14 सितम्बर उन्नाव तथा 18 सितम्बर को फतेहपुर में, चैधरी लक्ष्मी नारायण 20 सितम्बर गाजियाबाद में, धर्मपाल सिंह 15 सितम्बर हरदोई, 16 सितम्बर इटावा, 17 सितम्बर पीलीभीत तथा 18 सितम्बर बदायूं में, एस पी सिंह बघेल 19 सितम्बर बाराबंकी में, भूपेन्द्र सिंह 14 सितम्बर बलरामपुर तथा 20 सितम्बर एटा में, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वतंत्रदेव सिंह 15 सितम्बर को सहारनपुर तथा 18 सितम्बर को अम्बेडकर नगर में, सुरेश राणा 16 सितम्बर बिजनौर, 17 सितम्बर सम्भल तथा 19 सितम्बर गोरखपुर में, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक 16 सितम्बर फैजाबाद, 19 सितम्बर मैनपुरी तथा 20 सितम्बर हाथरस, अशोक कटारिया 18 सितम्बर श्रावस्ती तथा 20 सितम्बर जौनपुर में, वीरेन्द्र सिंह मस्त 19 सितम्बर आजमगढ में, विजय पाल सिंह तोमर 14 सितम्बर चन्दौली 16 सितम्बर अमरोहा, 17 सितम्बर गौतमबुद्ध नगर तथा 19 सितम्बर एटा में, राजा वर्मा 17 सितम्बर शाहजहांपुर तथा 19 सितम्बर कानपुर में, सुशील शाक्य 17 सितम्बर औरैया में, रणवेन्द्र प्रताप सिंह 18 सितम्बर सीतापुर तथा 19 सितम्बर गोण्डा में, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी 17 सितम्बर कन्नौज तथा 19 सितम्बर बहराइच में, शरद त्रिपाठी 18 सितम्बर लखीमपुर तथा 19 सितम्बर जालौन में, सुरेश्वर सिंह 16 सितम्बर ललितपुर तथा 17 सितम्बर महोबा, सत्पाल सिंह 18 सितम्बर शामली में, अजीत कुमार चैबे 17 सितम्बर सिद्धार्थनगर तथा 20 सितम्बर इलाहाबाद में बतौर वक्ता तथा मुख्य अतिथि उपस्थित होगें

Comments (0)

गहरी संवेदना व्यक्त की

Posted on 14 September 2017 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में नाव पलटने से हुई 22 लोगों की असामयिक मृत्यु पर शोक जताते हुए मृत्तको के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। आज प्रातः यमुना नदी में घटित इस घटना से भारतीय जनता पार्टी परिवार शोकाकुल है। शोक की इस घडी में ईश्वर मृतकों के परिवारजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
दिवंगत आत्मा के प्रति प्रदेश उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, श्री प्रकाश शर्मा, अश्वनी त्यागी, कान्ता कर्दम, जसवन्त सैनी, जेपीएस राठौर, रामनरेश रावत, रामबाबू निषाद, राकेश त्रिवेदी, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, विजय बहादुर पाठक, सलिल विश्नोई, विद्यासागर सोनकर, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, अनूप गुप्ता, सुभाष यदुवंश, गीता शाक्य, कौशलेन्द्र सिंह पटेल, गोविन्द नारायण शुक्ला, रंजना उपाध्याय, अमर पाल मौर्य, कामेश्वर सिंह, महेश चन्द्र श्रीवास्तव, सुरेश अवस्थी, देवेन्द्र सिंह, धर्मवीर प्रजापति, प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र, डा0 चन्द्रमोहन, मनीष शुक्ला, राकेश त्रिपाठी, शलभ मणि त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी, समीर सिंह, प्रदेश सम्पर्क प्रमुख मनीष दीक्षित, सह संपर्क प्रमुख डा0 तरूणकांत त्रिपाठी, नवीन श्रीवास्तव, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सह मुख्यालय प्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी, अभय कुमार सिंह आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की।

Comments (0)

14 सितम्बर हिन्दी दिवस के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी

Posted on 14 September 2017 by admin

उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के तत्वावधान में हिन्दी दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन गुरूवार, 14 सितम्बर, 2017 को यशपाल सभागार, हिन्दी भवन, लखनऊ में किया गया।
dsc_5007डाॅ0 कन्हैया सिंह, पूर्व अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में वक्ता के रूप में डाॅ0 शंकर लाल पुरोहित, भुवनेश्वर, डाॅ0 चन्द्रमोहन नौटियाल, लखनऊ आमंत्रित थे।
दीप प्रज्वलन, माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्पण के उपरान्त प्रारम्भ हुए कार्यक्रम में वाणी वन्दना की प्रस्तुति एवं स्वागतोपरान्त डाॅ0 लक्ष्मी शंकर मिश्र ‘निशंक‘ के गीत ‘‘शैशव में नव चेतना जगी, ‘आत्मा‘ की है हुंकार भरी। यह संघर्षों के बीच पली, ‘रासांे‘ की वाणी से सँवरी‘‘ की संगीतमयी प्रस्तुति डाॅ0 पूनम श्रीवास्तव एवं तबले पर श्री अनन्त कुमार प्रजापति व हारमोनियम पर श्री माहेश्वर दयाल नागर ने सहयोग दिया।
मंचासीन अतिथियों का स्वागत करते हुए श्री षिषिर, निदेषक, उ0प्र0 हिन्दी संस्थान ने कहा - आज हिन्दी में प्रचुर मात्रा में साहित्य लिखा जा रहा है। व्यापारिक क्षेत्रों में भी हिन्दी के बिना सफलता असम्भव है। हिन्दी सर्वगुण सम्पन्न भाषा है। सूचना प्रौद्योगिकी में हिन्दी अपना महत्वपूर्ण स्थान बना रही है। कम्प्यूटर पर भी हिन्दी भाषा में व्यापक कार्य हो रहा है। हिन्दी भाषा वह भाषा है जो ‘अ‘ से अनपढ़ से शुरू होती है और ‘ज्ञ‘ से ज्ञानी बना कर छोड़ती है।
वक्ता के रूप में भुवनेश्वर से पधारे डाॅ0 शंकर लाल पुरोहित ने ‘अहिन्दी भाषी क्षेत्रों में हिन्दी के विकास की संभावनाएं एवं चुनौतियां‘ विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा - हिन्दी भाषा को हिन्दी व हिन्दी व अहिन्दी भाषी क्षेत्रों बाँटना उचित नहीं है। अहिन्दी भाषी क्षेत्रों में हिन्दी भाषा का विकास हो रहा है। भाषाओं के क्षेत्रों में अनुवाद के कार्य भी बहुत हो रहे हैं। अज्ञेय विद्यानिवास मिश्र, बालशौरि रेड्डी ने हिन्दी भाषा के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य किये हैं। आज देश ही नहींे विदेशों में भी हिन्दी बढ़ रही है। हिन्दी को आज वैश्विक स्वरूप मिल रहा है। आज चीन व अमेरिका भी हिन्दी भाषा पढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। हिन्दी को राजनीतिक कीचड़ से निकालना होगा। भाषा को सीमा में बाँधा नहीं जाना चाहिए। हिन्दी को भाषा के मूलधार में रखना होगा। भारत का द्वार हिन्दी है। हिन्दी भाषा का विस्तार होना चाहिए। हर भारतीय के नस-नस में हिन्दी बसती है। भाषा ईश्वर की देन है इसमें भेद न करें।
‘विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्रों में हिन्दी का वर्तमान परिदृश्य एवं भविष्य‘ विषय पर व्याख्यान देते हुए डाॅ0 चन्द्रमोहन नौटियाल ने कहा -हिन्दी विज्ञान लेखन में कुछ समस्याएँ अवश्य हैं। उच्च शिक्षा मंे मिश्रित भाषा में विज्ञान का पठन-पाठन होना चाहिए। आज हिन्दी में विज्ञान लेखन हो रहा है। जो भाषा व्यवसाय से नहीं जुड़ती है उसके भविष्य पर शंका होती है। हिन्दी को व्यवसाय से जोड़ना होगा। हिन्दी के माध्यम से विज्ञान को बढ़ावा मिलना चाहिए। फ्रांस, अमेरिका, जर्मनी में हिन्दी भाषा फैल रही है। हिन्दी में शोध पत्रिकाओं का हो रहा है। विभिन्न विज्ञान पत्रिकाएँ आज प्रकाशित हो रही हैं। विज्ञान को समझने के लिए हिन्दी भाषा सबसे सशक्त माध्यम है।
अध्यक्षीय सम्बोधन करते हुए डाॅ0 कन्हैया सिंह, पूर्व अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान के कहा -हमें अपनी कमियों पर भी विचार करना चाहिए। गंगा के देश में गंगा ही नहीं सूखी है हिन्दी भी सूख रही है। आजादी के पहले हिन्दी के बारे में सोच रहे थे। उससे ज्यादा आजादी के बाद हिन्दी की उपेक्षा अधिक हुई है। विज्ञान विषय की पुस्तकें लिखी जा रही है लेकिन पढ़ी कम जा रही हैं। कहने का तात्पर्य है आज हमें अपनी मानसिकता बदलनी होगी। हमें हिन्दी मानसिकता पहले बनानी होगी। विदेशों में शोध वहाँ की भाषा में करना होता है। हमें अपने देश में हिन्दी भाषा को शोध, विज्ञान, कृषि, कानून, अभियांत्रिकी से जोड़ना होगा। हिन्दी भाषा नहीं यह एक संस्कृति है।
समारोह का संचालन एवं अभ्यागतों के प्रति आभार डाॅ0 अमिता दुबे, सम्पादक, उ0प्र0 हिन्दी संस्थान ने किया।

Comments (0)

पुस्तक मन का पंछी यादो का सफर का लोकर्पण

Posted on 14 September 2017 by admin

बागपत के ओमवीर सिंह तोमर की पुस्तक मन का पंछी यादो का सफर का लोकर्पण सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया।कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ,प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम भी मौजूद थे।
20170914_120336

Comments (0)

विजय पर खुशियां मनायीं

Posted on 14 September 2017 by admin

दिल्ली विश्वविद्यालय में सम्पन्न हुए छात्र संघ चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त करने एवं छात्रों के मिले व्यापक समर्थन को लेकर आज लखनऊ विश्वविद्यालय प्रांगण में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन उ0प्र0 के पदाधिकारियों, लखनऊ जिला व विश्वविद्यालय यूनिट के पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को मिष्ठान्न खिलाकर ऐतिहासिक विजय पर खुशियां मनायीं व एक दूसरे को बधाई दी।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश एनएसयूआई के मीडिया प्रभारी रोहित कश्यप ने बताया कि जिस प्रकार वर्तमान में विश्वविद्यालयों में छात्र-छात्राओं के आवाज को दबाकर लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन किया जा रहा है ऐसे में एनएसयूआई समर्थित प्रत्याशियों का छात्र संघों पर कब्जा जमाना इस बात का प्रतीक है कि आज का युवा लोकतंत्र में पूर्ण विश्वास करता है और लोकतंत्र विरोधियों को सबक सिखाने के लिए तैयार है। कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी और उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी की नीतियों को युवा वर्ग आत्मसात करने के लिए आगे आ रहा है। जिसका परिणाम है कि राजस्थान, पंजाब व अन्य राज्यों के विश्वविद्यालयों के छात्रसंघोें में एनएसयूआई का परचम लहरा रहा है।
लखनऊ विश्वविद्यालय प्रांगण में मिष्ठान्न वितरित करने वालों में प्रमुख रूप से सर्वश्री रोहित कश्यप, गौरव त्रिपाठी, सचिन कुमार, गुरूदीप प्रकाश, शैलेष शुक्ला आदि तमाम एनएसयूआई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहें।

Comments (0)

प्रदेश के विकास के लिये एक समन्वित एक्शन प्लान बनाया जाये: मुख्य सचिव

Posted on 14 September 2017 by admin

ऐक्शन प्लान में सभी सहभागियों की कार्य योजनाओं को समाहित कर
नियमित माॅनीटरिंग के लिये ठोस व्यवस्था बनाने पर हो व्यापक विचार

मुख्य रूप से न्छप्ब्म्थ्ए न्छक्च्ए ॅभ्व्ए प्भ्।ज् द्वारा अगले तीन वर्षों हेतु राज्य की
प्राथमिकताओ क्रम में अपनी-अपनी कार्य योजनाओं की गयी प्रस्तुति

विकास एक्शन एजेण्डा हेतु डेवलपमेंट पार्टनर्स की मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक

dsc_4613उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री राजीव कुमार ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिये एक समन्वित ऐक्शन प्लान बनाया जाये, जिसमें सभी सहभागियों की कार्य योजनाओं को समाहित कर नियमित माॅनीटरिंग के लिये ठोस व्यवस्था बनायी जाये। उन्होंने कहा कि प्रत्येक 02 माह में इसकी बैठकें कर आउटकम्स् का सफल अनुश्रवण किया जाये ताकि निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने हेतु कियेे जा रहे प्रयासों का अनुश्रवण नियमित रूप से हो सके। उन्होंने कहा कि सतत् विकास लक्ष्य 2030 के परिप्रेक्ष्य में स्पष्ट किया गया कि सर्वप्रथम हमारा लक्ष्य 2020 तथा 2022 को हासिल करने हेतु प्दजमहतंजमक ंबजपवद चसंद इसी के अनुरूप बनाया जाये।
आज योजना भवन में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में योजनाओं को समयबद्ध रूप में बेहतर परिणामों को प्राप्त करने के उद््देश्य से एक्शन एजेण्डा हेतु डेवलपमेंट पार्टनर्स की बैठक आयोजित की गयी, जिसमें प्रदेश सरकार के विभिन्न विकास विभागों के वरिष्ठ अधिकारीयों, राज्य सरकार के साथ कार्य कर रहे मुख्य डेवलपमेंट पार्टनर्स के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
श्री राजीव कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार एक गुणवत्तापरक प्रशासन एवं प्रगति की ओर अभिमुख है। इस दिशा में विकास हेतु राज्य स्तर पर अनेक योजनायें एवं अभिनव प्रयास किये जा रहें हैं ताकि प्राथमिकताओं का चिन्हीकरण करते हुए बेहतर परिणामों को प्राप्त किया जा सके। निर्धारित की गयी प्राथमिकतायें समस्त सेक्टरों में विकास के मुख्य स्तम्भों को दर्शाती हैं तथा मानवीय, सामाजिक और आर्थिक विकास के सभी आयामों (पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास, पेयजल एवं स्वच्छता, सिंचाई एवं जल संसाधन, उद्योग, कृृषि एवं नगर विकास) का प्रतिनिधित्व करती हैं।
बैठक में मुख्य रूप से न्छप्ब्म्थ्ए न्छक्च्ए ॅभ्व्ए प्भ्।ज् द्वारा अगले तीन वर्षों हेतु राज्य की प्राथमिकताओ क्रम में अपनी-अपनी कार्य योजनाओं को प्रस्तुत किया गया। डेवलपमेंट पार्टनर्स के अधिक बेहतर और जिम्मेदार रूप में सहयोग से प्रदेश के सर्विस डिलिवरी सिस्टम को सुद््ृृढ़ बनाने के प्रयासों को बल मिलेगा।
बैठक में प्रत्येक संस्था द्वारा किये जा रहे पृथक-पृथक को समेकित प्रस्ताव/एक्शन प्लान 30 दिन के अन्दर तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। बैठक में डेवलपमेंट पार्टनर से अपेक्षा की गयी कि अपने प्रस्ताव/एक्शन प्लान में जिन प्राथमिकता क्षेत्रो वह योगदान प्रदान कर सकते हैं उनका उल्लेख करते हुए प्रस्ताव उपलब्ध कराया जाये। ए0एन0एम0/आशा/आॅगनवाडी कार्यकत्रियों द्वारा पृथक-पृथक विभागों में सम्पादित कार्यों के प्रभावीक्रियान्वयनहेतु एक ॅपेम ैजतंजमहल बनायेजानेपर बल दिया गया।
बैठक में बिल एवं मिलिंण्डा गेट्स फाउण्डेशन के प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया गया कि सामूहिक (ब्सनेजमत) बैठकों, पोषण एवं ग्रामीण स्वास्थ्य दिवसों की गुणवत्ता में सुधार एवं उसके कवरेज़ क्षेत्र के विस्तारी करण पर फाउण्डेशन द्वारा कार्य किया जा रहा है। चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा बच्चों में कालाज़ार, जे0ई0/ए0ई0एस0 बीमारियों की रोकथाम/निराकरण हेतु किये जा रहे प्रयासों को और अधिक सुदृढ़ किये जाने की आवश्यक्ता बतायी गयी।
नीति आयोग केे तीन वर्षीय एक्शन एजेण्डा के आधार पर राज्य द्वारा 09 प्राथमिकता सेक्टर्स चिन्हित किये गये हैं एवं निश्चित सीमा रेखा के साथ विस्तृृत कार्य योजना विकसित करने की प्रक्रिया चल रही है इसके दृष्टिगत डेवलपमेंट पार्टनर से प्रस्ताव उपलब्ध कराने की अपेक्षा की गयी।

इस उच्चस्तरीय बैठक में नियोजन विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, महिला कल्याण, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, ग्राम्य विकास विभाग, नगर विकास, पंचायतीराज, सिंचाई एवं जल संसाधन, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, कृृषि विभाग, नगर विकास विभाग, राजस्व विभाग, समाज कल्याण विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, ऊर्जा विभाग, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, पर्यटन विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पिछड़ा वर्ग कल्याण, प्राविधिक शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, गरीबी उन्मूलन, विकलांग कल्याण, लघु उद्योग, अल्पसंख्यक कल्याण, वन विभाग, पर्यावरण, परिवहन विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, लघु सिंचाई, खादी एवं ग्रामोद्योग, उद्यान, रेशमविभाग, आवास एवं शहरी नियोजन, पिछड़ा वर्ग कल्याण, लोक निर्माण विभाग, अतिरिक्त ऊर्जा विभाग तथा आयुष विभाग से अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव एवं सचिव आदि उच्चाधिकारियों के साथ-साथ न्छक्च्ए ठपसस - डमसपदकं ळंजमे थ्वनदकंजपवदए न्छप्ब्म्थ्ए ॅभ्व् एवं प्भ्।ज् ;प्दकपं भ्मंसजी ।बजपवद ज्तनेजद्ध के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Comments (0)

राज्यपाल से मिले उत्तर प्रदेश राज्य सिविल सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारी

Posted on 14 September 2017 by admin

नियमानुसार कार्य करने से व्यक्ति की प्रमाणिकता बढ़ती है - राज्यपाल

dsc_4755अपने दायित्व को ईमानदारी से निभाते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करें। नियम विरूद्ध काम न करें क्योंकि हजारों आंखे अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को देखती हैं। नियमानुसार कार्य करने से व्यक्ति की प्रमाणिकता बढ़ती है। योग्य काम तत्परता से करें तथा नियम विरूद्ध कार्य के लिए कुशलता से मना कर दें। अपने अधीन सरकारी निर्माण में समय और लागत का विशेष ध्यान रखें। जनहित के कार्यों में मानवीय पक्ष को नजर अंदाज न करें। उन्होंने कहा कि अहंकार मुक्त कार्यशैली से काम करने वाला ही आगे बढ़ता है। 01
राज्यपाल ने आज राजभवन में उत्तर प्रदेश राज्य सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) के 40 परिवीक्षाधीन अधिकारियों से भेंट के दौरान उक्त विचार व्यक्त किए। भेंट के दौरान उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी लखनऊ के महानिदेशक श्री कुमार अरविन्द सिंह देव, प्रमुख सचिव श्री राज्यपाल सुश्री जूथिका पाटणकर, सचिव श्री राज्यपाल श्री चन्द्रप्रकाश, अपर निदेशक उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी श्री रमाकांत पाण्डेय एवं श्री संजय कुमार सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे। उत्तर प्रदेश राज्य सिविल सेवा 2015 बैच के परिवीक्षाधीन अधिकारी गत 24 जुलाई 2017 से 12 सप्ताह की टेªनिंग पर हैं।
राज्यपाल ने परिवीक्षाधीन अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की दिनचर्या व्यस्त होती है इसलिए आने वाले कल की तैयारी पूर्व में करें। ससमय कार्य निष्पादित करें, इससे स्वमूल्यांकन में आसानी होगी। अपने क्षेत्र में कार्य संस्कृति ऐसी बनायें जिसमें जनता का हित व समय प्रबंधन का विशेष महत्व हो। लक्ष्य पर केन्द्रित होकर काम करें। छोटी-छोटी बातें भी अक्सर महत्व की होती हैं। सरकारी योजनाओं को सफल बनाने के लिए जनमत एवं सहमति बनाएं ताकि विकास कार्य अवरूद्ध न हो। उन्होंने कहा कि अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति व्यवहार कुशल बनें।
श्री नाईक ने अधिकारियों को व्यक्तित्व विकास, आत्मसंतुष्टि एवं सफलता प्राप्ति के चार मंत्र बताते हुए कहा कि सदैव मुस्कुराते रहें, दूसरों की सराहना करना सीखें, दूसरों की अवमानना न करें क्योंकि यह गति अवरोधक का कार्य करती हैं, अहंकार से दूर रहें तथा हर कार्य को अधिक अच्छा करने पर विचार करें। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए निरन्तर आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए।
अपर निदेशक उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी श्री रमाकांत पाण्डेय ने स्वागत उद्बोधन दिया तथा राज्यपाल का परिचय कराया। अपर निदेशक श्री संजय कुमार यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। राज्यपाल ने अधिकारियों को अपने तीसरे वार्षिक कार्यवृत्त ‘राजभवन में राम नाईक 2016-17’ की प्रति भेंट की। परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राज्यपाल के साथ अपना फोटो सेशन कराया तथा राजभवन का भ्रमण भी किया।
उल्लेखनीय है कि 2015 बैच के परिवीक्षाधीन अधिकारी गत 24 जुलाई से 12 सप्ताह की टेªनिंग पर हैं।

Comments (0)

राज्यपाल ने दुःख व्यक्त किया

Posted on 14 September 2017 by admin

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने बागपत में यमुना नदी में नाव पलटने से हुए अनेक लोगों के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
राज्यपाल ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए दुःखी परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Comments (0)

कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा मुख्यालय पर जनसमस्याओं का किया निवारण

Posted on 14 September 2017 by admin

15 सितम्बर को जन सहयोग केन्द्र पर कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चैधरी रहेंगे उपस्थित
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जनसमस्याओं के निराकरण के लिए कैबिनेट मंत्री श्री ब्रजेश पाठक उपस्थित रहे। जनसहयोग केन्द्र पर आये हुए लोगो की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को उसके निस्तारण के लिए आदेश दिये। 05
आज जन सहयोग केन्द्र पर लगभग 100 से अधिक समस्याएं आयी जिसके उचित निस्तारण के लिए सम्बन्धित जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये है, ज्यादातर मामले बीमारी की ईलाज के अनुदान के संदर्भ में है उसके लिए मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यालय को अनुरोध किया गया है।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि जो भी अधिकारी जन सहयोग केन्द्र से जाने वाले प्रार्थना पत्रों पर उचित कार्यवाही नहीं करेगा उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही की जायेगी। इस सन्दर्भ में अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।
श्री पाठक ने दोपहर 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक जनसमस्याओं के निस्तारण किया। मा0 मंत्री जी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम निषाद जनसमस्याओं के निराकरण में जुटे रहे।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर दिनांक 15 सितम्बर को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चैधरी जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश त्रिवेदी एवं प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2017
M T W T F S S
« Aug   Oct »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930  
-->









 Type in