Categorized | लखनऊ.

कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा मुख्यालय पर जनसमस्याओं का किया निवारण

Posted on 14 September 2017 by admin

15 सितम्बर को जन सहयोग केन्द्र पर कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चैधरी रहेंगे उपस्थित
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जनसमस्याओं के निराकरण के लिए कैबिनेट मंत्री श्री ब्रजेश पाठक उपस्थित रहे। जनसहयोग केन्द्र पर आये हुए लोगो की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को उसके निस्तारण के लिए आदेश दिये। 05
आज जन सहयोग केन्द्र पर लगभग 100 से अधिक समस्याएं आयी जिसके उचित निस्तारण के लिए सम्बन्धित जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये है, ज्यादातर मामले बीमारी की ईलाज के अनुदान के संदर्भ में है उसके लिए मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यालय को अनुरोध किया गया है।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि जो भी अधिकारी जन सहयोग केन्द्र से जाने वाले प्रार्थना पत्रों पर उचित कार्यवाही नहीं करेगा उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही की जायेगी। इस सन्दर्भ में अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।
श्री पाठक ने दोपहर 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक जनसमस्याओं के निस्तारण किया। मा0 मंत्री जी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम निषाद जनसमस्याओं के निराकरण में जुटे रहे।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर दिनांक 15 सितम्बर को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चैधरी जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश त्रिवेदी एवं प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in