Archive | September 21st, 2017

कारनामें उजागर होने से तिलमिलाया विपक्ष-डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 21 September 2017 by admin

लखनऊ 21 सितम्बर 2017, पिछली सरकारों के काले कारनामें उजागर होने से विपक्ष में तिलमिलाहट होना स्वाभाविक है। सपा-बसपा विगत 15 वर्षो से जनता की गाढ़ी कमाई लूट रहे थे। जिसका परिणाम जनता ने उन्हें सत्ता से हटा कर दिया है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कही। वे आज मिर्जापुर व भदोही के स्वागत समारोह में बोल रहे थे।
श्री पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आने के बाद भी लगातार जनता के बीच रहकर काम कर रही है। आमजन की समस्याओं के प्रति पार्टी सवेंदनशील है। जबकि विपक्ष सिर्फ चुनाव के समय उनके बीच जाती है और सरकार बनने के बाद जनता की सेवा करने के बजाय भ्रष्टाचार करने में लिप्त हो जाते है।
img_6116भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मैं भी भाजपा का एक कार्यकर्ता हॅू। कार्यकर्ताओं की समस्या मेरी समस्या है। उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए मैं हर समय तैयार हूॅ। हमारा कार्यकर्ता अपने दायित्व को समझता है। वह उसके निर्वाह के लिए बड़ी इमानदारी से लगता है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी का अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार भदोही एवं मीरजापुर आगमन हुआ।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी का वाराणसी सर्किट हाउस से कार द्वारा संतकबीर नगर होते हुए मीरजापुर गये जहां रास्ते में कई जगह उनका स्वागत एवं अभिनन्दन हुआ। img_6118
श्री अवस्थी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डा0 पाण्डेय बाबू सराय, महराजगंज औराई, घोसियां में माधो सिंह, लालनगर में गोपीगंज, नगर बार्डर (मिरजापुर), हनुमान नगर में मंगल कार्पेट, चेतगंज में पटेहरा मोड, तिलठी में मवैया इण्टर कालेज पहुचे भव्य स्वागत के दौरान सभा को भी संबोधित किया उसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष चील्ह तिराहा पुराने बाड़ा, गंगापुर शास्त्री ब्रिज, नटवा तिराहा में बराही अमरावती चैराहा, पर्टंगरा तिराहा पर भव्य स्वागत हुआ उसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष माँ विन्ध्यावासिनी का दर्शन करने विन्ध्याचल पहुंचे।
विधायक रविन्द्र तिवारी, दीनानाथ भास्कर, रत्नाकर मिश्रा, श्रीमती सुचिस्मिता मौर्य, अनुराग सिंह, रमाशंकर पटेल, अनिल मौर्य, भूपेश चैबे, संयज गोड़, जिलाध्यक्ष हौसला प्रसाद पाठक, बालेन्दुमणि त्रिपाठी आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Comments (0)

कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन ने भाजपा मुख्यालय पर जनसमस्याओं का किया निवारण

Posted on 21 September 2017 by admin

22 सितम्बर को जन सहयोग केन्द्र पर कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ रहेंगे उपस्थित
05-2लखनऊ 21 सितम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जनसमस्याओं के निराकरण के लिए कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन उपस्थित रहे। जनसहयोग केन्द्र पर आये हुए लोगो की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को उसके निस्तारण के लिए आदेश दिये।
श्री टण्डन ने दोपहर 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक जनसमस्याओं के निस्तारण किया। मा0 मंत्री जी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम निषाद एवं प्रदेश मंत्री शंकर गिरी जनसमस्याओं के निराकरण में उपस्थित रहे।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर दिनांक 22 सितम्बर को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश त्रिवेदी एवं प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Comments (0)

अवैध और जहरीली शराब पर योगी सरकार का मृत्यु दण्ड फैसला ऐतिहासिक - डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 21 September 2017 by admin

लखनऊ 21 सितम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि उ0प्र0 की योगी सरकार जनता के हित में नित नूतन फैसले ले रही है और प्रदेश से माफियावाद को खत्म करने को संकल्पित है। जहरीली शराब पर योगी सरकार का कठोर फैसला गरीब जनता के जीवन रक्षा के लिये लिया गया है। जहरीली शराब के कारण गरीब-मजदूर तबके के जीवन पर संकट उत्पन्न होता रहा है। पिछली अखिलेश सरकारों में दर्जनों घटनाओं में सैकड़ों गरीबों की जहरीली शराब से मौते हुई थी और सैकड़ों अपंग हो गए थे ऐसी स्थिति में जहरीली शराब पर कठोर कदम उठाना अपरिहार्य था। प्रदेश सरकार द्वारा अवैध और जहरीली शराब से मृत्यु और स्थायी अपंगता पर अपराधी को आजीवन कारावास अथवा 10 लाख का दण्ड अथवा मृत्युदण्ड के प्रावधान से प्रदेश में जहरीली और अवैध शराब कारोबार खत्म होगा।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि गरीबों और मजदूरों के साथ पिछली समाजवादी सरकार जिसमें अबकारी मंत्रालय खुद अखिलेश यादव के पास था और प्रदेश में जहरीली शराब के एक के बाद एक काण्ड होते गये। पिछली सपा सरकार में देश में सर्वाधिक जहरीली शराब मृत्यु उ0प्र0 में ही हुई थी, प्रदेश के उन्नाव, आगरा, कौशाम्बी, भदोही, गोरखपुर और मुरादाबाद में सैकड़ो लोगों की जान जहरीली व अवैध शराब के कारण हुई थी। अखिलेश यादव कार्यवाही के नाम पर केवल जुबानी जमा खर्च ही की थी।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि अवैध शराब के धन्धों में अराजक अपराधिक तत्वों का हाथ होता है जिन्हंे पिछली सत्ताधारी दल का समर्थन प्राप्त था इसी कारण आरोपियों पर कठोर कार्यवाही नहीं होती थी। अखिलेश राज में एक व्यवसायिक समूह के हाथों पूरी आबकारी व्यवस्था को गिरवी रखा दिया गया था और ऐसी व्यवस्था बनाई गई कि 2018 तक आबकारी नीति में परिवर्तन ना किया जा सके लेकिन योगी सरकार नयी आबकारी नीति पर तेजी से काम कर रही है। भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका आबकारी विभाग अब पटरी पर आ रहा है।

Comments (0)

चुनाव में जनता का प्रसाद नहीं मिला तो प्रसाद-प्रसाद अलाप रहे अखिलेश - डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 21 September 2017 by admin

लखनऊ 21 सितम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव की स्थिति ‘खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे’ वाली हो गई है। यही वजह है कि जब पत्रकार उनसे सपा नेताओं के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में आने की बात पूछते है तो श्री अखिलेश यादव केवल यही कहते है कि प्रसाद देकर उनके नेताओं को तोड़ा गया है।
प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि श्री यादव द्वारा बार-बार दिया जा रहा यह बयान उनके बारे में तीन बातें पुख्ता कर रहा है। पहला, श्री अखिलेश यादव जान कर हिंदू पूजा पद्धति का मजाक उड़ा रहे है ताकि मुसलमानों को खुश किया जा सके। दूसरा, जिस अंदाज में वह यह बात कहते है उससे उनका लड़कपन जाहिर होता है। इससे यह स्पष्ट होता है कि उनमें राजनीतिक परिपक्वता की कितनी कमी है। तीसरा, विधान सभा चुनाव में जिस तरह से प्रदेश की जनता ने भाजपा को अपना आशीर्वाद रूपी प्रसाद दिया और श्री अखिलेश यादव चारों खाने चित्त हो गए उसकी हताशा से वे अभी तक उबर नहीं पाये हैं। यही प्रसाद लगातार उनके सपने में घूम रहा है। जो शख्स अपने पिता का आशीर्वाद रूपी प्रसाद न ले पाने की क्षमता रखता हो उससे बड़ा गैर राजनीतिक व्यक्ति कोई हो ही नहीं सकता है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि यह बात चुनाव हारने के बाद श्री अखिलेश यादव के कार्यकलाप पर साफ दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री के रूप में श्री अखिलेश यादव के इसी लड़कपन ने उत्तर प्रदेश को बदहाल प्रदेश बना दिया था। अपनी गल्तियों से सीख लेने की बजाय चुनाव हारने के बाद श्री यादव और बचकानी हरकतें कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने स्वयं ही ऐसे लोगों को अपने से दूर कर दिया है जो उनपर नियंत्रण रख सकें।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि पूर्व बसपा नेता इंद्रजीत सरोज को सपा में शामिल कराकर श्री अखिलेश यादव एक बार फिर लड़कपन में ऐसा सपना देख रहे हैं कि अगले विधानसभा चुनाव में वह यूपी में सरकार बनाएंगे। अब यह केवल उनका एक सपना ही रहेगा क्योंकि अगले चुनाव में भी जनता का ‘प्रसाद’ उन्हें नहीं मिलेगा।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2017
M T W T F S S
« Aug   Oct »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930  
-->









 Type in