Archive | September 2nd, 2017

गृहमंत्री राजनाथ सिंह 5 सितम्बर को करंेगे मेट्रो का उद्घाटन

Posted on 02 September 2017 by admin

rajnath-singhकेन्द्रीय गृहमंत्री एवं लखनऊ सांसद मा. राजनाथ सिंह जी
अपने दो दिवसीय प्रवास मंे 4 सितम्बर को लखनऊ पहुचेंगे और लखनऊ मेट्रो का
5 सितम्बर को उद्घाटन करेंगे। भारतीय जनता पार्टी, लखनऊ महानगर के
अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह जी 4 सितम्बर को
दोपहर 1ः00 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहंुचेंगे, जहां महानगर इकाई के
कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जायेगा। एयरपोर्ट से सीधे 01ः30
बजे एस.एफ.ए. क्वार्टर और एस.एस.बी फ्रेन्ट्रीयर का उद्घाटन गोमतीनगर में
करेंगे, उसके बाद अपने आवास 4 कालीदास मार्ग आयेंगे। सायं 04ः30 बजे
पयर्टन मंत्रालय द्वारा पर्यटन भवन गोमतीनगर में ‘‘नया भारत करके
रहेंगे’’ कार्यक्रम में रहेंगे उसके उपरान्त 05ः30 बजे महानगर रेजीडेंट
वेलफेयर द्वारा तुलसी गंगा मण्डप महानगर में आयोजित कार्यक्रम में
सम्मिलित होंगे। दिनांक 5 सितम्बर 2017 को प्रातः 11ः00 बजे लखनऊ मेट्रो
रेल का उद्घाटन ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन से करेंगे उसके पश्चात मा.
गृहमंत्री जी दोहपर 01ः00 बजे अमौसी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिये रवाना
होंगे।

Comments (0)

आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त

Posted on 02 September 2017 by admin

राष्ट्रीय सहारा लखनऊ यूनिट के सम्पादक एवं यूनिट हेड श्री मनोज तोमर के पूज्यनीय पिता श्री एल0एस0 तोमर (80वर्ष) की आज बीमारी के चलते एसजीपीजीआई में आकस्मिक निधन पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असह्य दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता कृष्णकान्त पाण्डेय ने आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी है।

Comments (0)

हजारों की संख्या में गांव बाढ़ की चपेट में हैं

Posted on 02 September 2017 by admin

प्रदेश में बाढ़ ने कहर बरपा दिया है। प्रदेश के लगभग 28 जिलों में आम जनता बाढ़ से प्रभावित है। लाखों की संख्या में परिवार बेघर हो गये हैं और हजारों की संख्या में गांव बाढ़ की चपेट में हैं। अब तक सैंकड़ों की संख्या में बाढ़ से जनधन एवं पशुधन की हानि हो चुकी हैं और बाढ़ प्रभावित खुले आसमान में जीने के लिए विवश हैं। हजारों एकड़ कृषि जलमग्न हो गयी है किसानों की धान की फसल बाढ़ में डूबकर बर्बाद हो गयी है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की जनता भोजन, पानी और चिकित्सा के लिए त्राहि-त्राहि कर रही है।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता कृष्णकान्त पाण्डेय ने आज जारी बयान में कहा कि इस भीषण बाढ़ में राहत के नाम पर भारतीय जनता पार्टी थोड़ी सी राहत सामग्री के साथ फोटो खिंचाकर मार्केटिंग करने का काम बखूबी कर रही है। आम जनता की संवेदना से इनका दूर-दूर तक कोई सरोकार नहीं रह गया है।
प्रवक्ता ने कहा कि भीषण बाढ़ और गोरखपुर में सैंकड़ों नौनिहालों की दर्दनाक मौत से आम जनता का ध्यान हटाने के लिए कई हथकण्डे प्रदेश की भाजपा सरकार अपनाकर लोगों का ध्यान भटका रही है।
श्री पाण्डेय ने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार से मांग की है कि वह तत्काल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जनपदों को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर वहां के किसानों की बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा दिये जाने के साथ ही बाढ़ प्रभावित लोगों के सभी प्रकार के सरकारी व सहकारी कर्जों को माफ किया जाये तथा इस दैवीय आपदा के चलते मरने वालों तथा बेघर हुए लोगों को समुचित मुआवजा प्रदान किया जाये।

Comments (0)

राज्यपाल ने बकरीद की बधाई दी

Posted on 02 September 2017 by admin

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने समस्त प्रदेशवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की है।
श्री नाईक ने अपने बधाई सन्देश में कहा है कि ईद-उल-अजहा का पर्व बलिदान का पर्व है जिसका अपना एक इतिहास है। बकरीद का त्यौहार गरीबों तथा जरूरतमंदों की सहायता करने के लिए सभी को तत्पर रहने की प्रेरणा देता है। वास्तव में त्यौहार तो तब पूर्ण होगा जब अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कराहट आ जाए। दूसरे को अपनी खुशी में शामिल करके खुशी बांटने की प्रवृत्ति को आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ईद-उल-अजहा का पर्व देश में भाईचारा, सहयोग और शांति को अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

Comments (0)

राज्यपाल ने दुःख व्यक्त किया

Posted on 02 September 2017 by admin

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने राष्ट्रीय सहारा लखनऊ के स्थानीय संपादक श्री मनोज तोमर के पिता श्री एल0एस0 तोमर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए दुःखी परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Comments (0)

बीजेपी सर्व समाज को लेकर चलने वाली पार्टी है - सूर्य प्रताप शाही

Posted on 02 September 2017 by admin

02 सितम्बर को जन सहयोग केन्द्र पर कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना रहेंगे उपस्थित

09भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जनसमस्याओं का निराकरण कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया। श्री शाही ने बताया कि आज जन सहयोग केन्द्र पर लगभग 125 के आसपास शिकायतें आई जिनमें ज्यादातर जमीन से जुड़े विवाद से संबंधित तथा कुछ स्थानांतरण से संबंधित मामले रहे संबंधित विभागों एवं उससे संबंधित अधिकारियों को फोन कर अथवा पत्र लिखकर न्याय संगत एवं नियमानुसार कार्य के लिए निर्देशित किया गया। जन सुनवाई में मा0 मंत्री जी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश त्रिवेदी एवं प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति जनसमस्याओं के निराकरण में मौजूद रहे।
पत्रकारों से बात करते हुए श्री शाही ने कहा कि अधिकतर मामलों में जनता के कार्यो का निस्तारण जन सहयोग केन्द्र के माध्यम से हो जा रहा। जो मामले न्यायालय के विचाराधीन है केवल वे ही लंबित है।
पत्रकार द्वारा यह पूछने पर कि भाजपा 2019 के लिए जातीय समीकरण साथ रही है का जवाब देते हुए कृषि मंत्री श्री शाही ने कहा कि बीजेपी सर्व समाज को लेकर चलने वाली पार्टी है पार्टी सभी समाज की चिंता करती है भारतीय जनता पार्टी समाज में जाति और धर्म के नाम पर बंटवारा नहीं चाहती वह सबको साथ लेकर चलना चाहती है ‘सबका साथ-सबका विकास’ इस सिद्धांत पर काम करती है।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर दिनांक 02 सितम्बर को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश त्रिवेदी एवं प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Comments (0)

बी.एस.पी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति-दिनांक 01.09.2017

Posted on 02 September 2017 by admin

(1) बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सुश्री मायावती जी द्वारा मुस्लिम समाज के लोगों को ईद-उल-अज़हा (बकरईद) की तहेदिल से मुबारकबाद व शुभकामनायें।
(2) इस मौके पर हज के फर्ज की अदायेगी करने वाले मुस्लिम भाईयों-बहनों को ख़ास मुबारकबाद।
(3) इस मौके पर सरकारों की भी ज़िम्मेदारी बनती है कि देश के वर्तमान हालात् के मद्देनज़र सभी जगह शान्ति-व्यवस्था व आपसी भाईचारा एवं सद्भावना का माहौल बिगड़ने नहीं दे।

नई दिल्ली, 01 सितम्बर, 2017: बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सुश्री मायावती जी ने समस्त देशवासियों व मुस्लिम समाज के लोगों तथा ख़ासतौर से उत्तर प्रदेश के मुस्लिम समाज के छोटे-बड़े सभी उम्र के लोगों को ईद-उल-अज़हा (बकरईद) की दिली मुबारकबाद एवं शुभकामनायें दी हैं।
इस ईद की पूर्व संध्या पर आज जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि ईद-उल-अज़हा का त्योहार अल्लाह की राह में कुर्बानी के जज़्बे का वह त्योहार है जिसकी बुनियाद हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम ने सैकड़ों वर्ष पहले रखी थी। हर वर्ष एक बार आने वाली ऐसी ईद-उल-अज़हा के लिये तमाम् सभी उम्र के मुस्लिम भाईयों-बहनों एवं बच्चांे-बच्चियों को तहेदिल से बहुत-बहुत मुबारकबाद।
जैसाकि सर्वविदित है कि भारतीय मुसलमान व उनके खासकर दो त्योहार-ईद-उल-फित्र व ईद-उल-अज़हा-समृद्ध भारतीय संस्कृति के सदियों से अभिन्न हिस्सा हंै। बी.एस.पी. का यह प्रयास सतत् जारी रहेगा कि भारतीय समाज के अन्य लोगों के साथ-साथ उनका भी जान-माल व मज़हब पूरी तरह से सुरक्षित रहे तथा भारतीय संविधान के प्रावधानों व उसकी सही मंशा के मुताबिक उनका जीवन भी ख़ुश व ख़ुशहाल बने तथा वे अमन-चैन के साथ अपना जीवन व्यतीत कर सकें। इस मौके पर सरकारों की भी ज़िम्मेदारी बनती है कि देश के वर्तमान हालात् के मद्देनज़र सभी जगह शान्ति-व्यवस्था व आपसी भाईचारा एवं सद्भावना का माहौल बिगड़ने नहीं दे।
ईद का पवित्र त्योहार क़़ौमी एकता को मज़बूत करने के साथ ही गरीबों की मदद, समाज में सामाजिक सद्भाव तथा सह-अस्तित्व की भावना को भी बढ़ायेगा, ऐसी मेरी कामना है। अन्त में एक बार फिर ईद-उल-अज़हा की सबको दिली मुबारकबाद व शुभकामनायें तथा इस मौके पर हज के फर्ज की अदायेगी करने वाले मुस्लिम भाईयों-बहनों को ख़ास मुबारकबाद।

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने ईद-उल-अज़हा पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी

Posted on 02 September 2017 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने ईद-उल-अज़हा पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है।
आज यहां जारी एक बधाई संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि ईद-उल-अज़हा का त्यौहार सभी को मिल-जुल कर रहने तथा सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने इस त्यौहार को शांति व आपसी सद्भाव के साथ मनाने की अपील की है।

Comments (0)

श्री अखिलेश यादव ने कहा संत समाज की हमेशा प्रतिष्ठा रही है

Posted on 02 September 2017 by admin

01-09-a समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव को आज अयोध्या से आए साधुसंतो ने आशीर्वाद दिया और उनकी सफलता की कामना की। साधुसमाज ने पुष्पहार और अंगवस्त्र पहनाकर श्री यादव का सम्मान किया।
अयोध्या के सुप्रसिद्ध श्री हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत श्री कल्याणदास जी ने श्री अखिलेश यादव को हनुमानगढ़ी मंदिर की तस्वीर और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने श्री हनुमान को नैवेद्य रूप में अर्पित भोग की रबड़ी का प्रसाद भी दिया।
श्री अखिलेश यादव ने कहा संत समाज की हमेशा प्रतिष्ठा रही है। अध्यात्म इस देश में रचा बसा है। साधुसंतो का आशीर्वाद जीवन में समाज और देश के लिए कुछ करने के लिए प्रेरणा देता है।

Comments (0)

ईदज्जुहा को त्याग, बलिदान एवं समर्पण का पर्व बताते हुए मुस्लिम भाइयों को बधाई दी

Posted on 02 September 2017 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने ईदज्जुहा को त्याग, बलिदान एवं समर्पण का पर्व बताते हुए मुस्लिम भाइयों को बधाई दी है और उनके सुखसमृद्धि और अमन-चैन की कामना की है।
श्री यादव ने कहा है कि यह महान पर्व हमें सद्भाव और सहयोग का भी संदेश देता है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इससे भाईचारा और सामाजिक सौहार्द मजबूत होगा।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2017
M T W T F S S
« Aug   Oct »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930  
-->









 Type in