बी.एस.पी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति-दिनांक 01.09.2017

Posted on 02 September 2017 by admin

(1) बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सुश्री मायावती जी द्वारा मुस्लिम समाज के लोगों को ईद-उल-अज़हा (बकरईद) की तहेदिल से मुबारकबाद व शुभकामनायें।
(2) इस मौके पर हज के फर्ज की अदायेगी करने वाले मुस्लिम भाईयों-बहनों को ख़ास मुबारकबाद।
(3) इस मौके पर सरकारों की भी ज़िम्मेदारी बनती है कि देश के वर्तमान हालात् के मद्देनज़र सभी जगह शान्ति-व्यवस्था व आपसी भाईचारा एवं सद्भावना का माहौल बिगड़ने नहीं दे।

नई दिल्ली, 01 सितम्बर, 2017: बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सुश्री मायावती जी ने समस्त देशवासियों व मुस्लिम समाज के लोगों तथा ख़ासतौर से उत्तर प्रदेश के मुस्लिम समाज के छोटे-बड़े सभी उम्र के लोगों को ईद-उल-अज़हा (बकरईद) की दिली मुबारकबाद एवं शुभकामनायें दी हैं।
इस ईद की पूर्व संध्या पर आज जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि ईद-उल-अज़हा का त्योहार अल्लाह की राह में कुर्बानी के जज़्बे का वह त्योहार है जिसकी बुनियाद हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम ने सैकड़ों वर्ष पहले रखी थी। हर वर्ष एक बार आने वाली ऐसी ईद-उल-अज़हा के लिये तमाम् सभी उम्र के मुस्लिम भाईयों-बहनों एवं बच्चांे-बच्चियों को तहेदिल से बहुत-बहुत मुबारकबाद।
जैसाकि सर्वविदित है कि भारतीय मुसलमान व उनके खासकर दो त्योहार-ईद-उल-फित्र व ईद-उल-अज़हा-समृद्ध भारतीय संस्कृति के सदियों से अभिन्न हिस्सा हंै। बी.एस.पी. का यह प्रयास सतत् जारी रहेगा कि भारतीय समाज के अन्य लोगों के साथ-साथ उनका भी जान-माल व मज़हब पूरी तरह से सुरक्षित रहे तथा भारतीय संविधान के प्रावधानों व उसकी सही मंशा के मुताबिक उनका जीवन भी ख़ुश व ख़ुशहाल बने तथा वे अमन-चैन के साथ अपना जीवन व्यतीत कर सकें। इस मौके पर सरकारों की भी ज़िम्मेदारी बनती है कि देश के वर्तमान हालात् के मद्देनज़र सभी जगह शान्ति-व्यवस्था व आपसी भाईचारा एवं सद्भावना का माहौल बिगड़ने नहीं दे।
ईद का पवित्र त्योहार क़़ौमी एकता को मज़बूत करने के साथ ही गरीबों की मदद, समाज में सामाजिक सद्भाव तथा सह-अस्तित्व की भावना को भी बढ़ायेगा, ऐसी मेरी कामना है। अन्त में एक बार फिर ईद-उल-अज़हा की सबको दिली मुबारकबाद व शुभकामनायें तथा इस मौके पर हज के फर्ज की अदायेगी करने वाले मुस्लिम भाईयों-बहनों को ख़ास मुबारकबाद।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in