Categorized | लखनऊ.

बीजेपी सर्व समाज को लेकर चलने वाली पार्टी है - सूर्य प्रताप शाही

Posted on 02 September 2017 by admin

02 सितम्बर को जन सहयोग केन्द्र पर कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना रहेंगे उपस्थित

09भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जनसमस्याओं का निराकरण कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया। श्री शाही ने बताया कि आज जन सहयोग केन्द्र पर लगभग 125 के आसपास शिकायतें आई जिनमें ज्यादातर जमीन से जुड़े विवाद से संबंधित तथा कुछ स्थानांतरण से संबंधित मामले रहे संबंधित विभागों एवं उससे संबंधित अधिकारियों को फोन कर अथवा पत्र लिखकर न्याय संगत एवं नियमानुसार कार्य के लिए निर्देशित किया गया। जन सुनवाई में मा0 मंत्री जी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश त्रिवेदी एवं प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति जनसमस्याओं के निराकरण में मौजूद रहे।
पत्रकारों से बात करते हुए श्री शाही ने कहा कि अधिकतर मामलों में जनता के कार्यो का निस्तारण जन सहयोग केन्द्र के माध्यम से हो जा रहा। जो मामले न्यायालय के विचाराधीन है केवल वे ही लंबित है।
पत्रकार द्वारा यह पूछने पर कि भाजपा 2019 के लिए जातीय समीकरण साथ रही है का जवाब देते हुए कृषि मंत्री श्री शाही ने कहा कि बीजेपी सर्व समाज को लेकर चलने वाली पार्टी है पार्टी सभी समाज की चिंता करती है भारतीय जनता पार्टी समाज में जाति और धर्म के नाम पर बंटवारा नहीं चाहती वह सबको साथ लेकर चलना चाहती है ‘सबका साथ-सबका विकास’ इस सिद्धांत पर काम करती है।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर दिनांक 02 सितम्बर को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश त्रिवेदी एवं प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in