Categorized | लखनऊ.

श्री अखिलेश यादव ने कहा संत समाज की हमेशा प्रतिष्ठा रही है

Posted on 02 September 2017 by admin

01-09-a समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव को आज अयोध्या से आए साधुसंतो ने आशीर्वाद दिया और उनकी सफलता की कामना की। साधुसमाज ने पुष्पहार और अंगवस्त्र पहनाकर श्री यादव का सम्मान किया।
अयोध्या के सुप्रसिद्ध श्री हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत श्री कल्याणदास जी ने श्री अखिलेश यादव को हनुमानगढ़ी मंदिर की तस्वीर और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने श्री हनुमान को नैवेद्य रूप में अर्पित भोग की रबड़ी का प्रसाद भी दिया।
श्री अखिलेश यादव ने कहा संत समाज की हमेशा प्रतिष्ठा रही है। अध्यात्म इस देश में रचा बसा है। साधुसंतो का आशीर्वाद जीवन में समाज और देश के लिए कुछ करने के लिए प्रेरणा देता है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in