Archive | September 29th, 2017

प्रदेश वासियों को नवरात्रि, दशहरा एवं विजयादशमी की हाॅर्दिक शुभकामनाएं- डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 29 September 2017 by admin

लखनऊ 29 सितम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद डा0 महेन्द्रनाथ पाण्डेय ने प्रदेश वासियों को नवरात्रि, दशहरा एवं विजयादशमी के शुभ अवसर पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये पर्व प्रदेश के सभी नौजवानों, किसानों, मजदूरों, गांव के गरीब किसान, उद्यमी और व्यवसायिओं के जीवन में ढेर सारी खुशियां लायेगा। उनका जीवन समृद्ध होगा। भारतीय जनता पार्टी नित नए लोक कल्याण कार्यक्रमों के जरिए जनता की तरक्की और समृद्धि के लिए काम कर रही है।
डाॅ0 पाण्डेय ने कहा समाज के आखिरी पायदान पर खडे़ हर उस व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए भारतीय जनता पार्टी अपने लाखों कार्यकर्ताओं के बल पर सतत प्रयासरत है। एकात्म मानववाद के प्रणेता दरिद्र नारायण के उपासक पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के चिन्तन और विचार धारा को समग्रता में मूर्तरूप देने में भारतीय जनता पार्टी लगी हुई है।

Comments (0)

राज्यपाल ने मुंबई उपनगरीय रेलवे स्टेशन हादसे पर दुःख व्यक्त किया

Posted on 29 September 2017 by admin

लखनऊः 29 सितम्बर, 2017

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने आज मुम्बई उपनगरीय एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन हादसे में हुए अनेक लोगों के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
राज्यपाल ने घटना को दुःखद बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा घायलों की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Comments (0)

विजय दशमी पर्व पर राज्यपाल ने दी बधाई

Posted on 29 September 2017 by admin

लखनऊः 29 सितम्बर, 2017
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने विजय दशमी पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की है।
राज्यपाल ने अपने बधाई सन्देश में कहा है कि दशहरा पर्व हम सभी को असत्य पर सत्य की और अन्याय पर न्याय की विजय का सन्देश देता है। आज के दिन हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम देश से गरीबी, अशिक्षा, भ्रष्टाचार और आतंकवाद रूपी बुराईयों को खत्म करने में सहायक बनेंगेे। गरीब और दुःखी व्यक्तियों की सहायता कर हमें उनके जीवन में खुशियाँ लानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अपनी ‘वसुधैव कुटुम्बकम्‘ की परम्परा के अनुकूल सभी लोगों के साथ मिलकर पर्व मनाना चाहिए।

Comments (0)

राज्यपाल ने समाजसेवी भैय्या जी के निधन पर दुःख व्यक्त किया

Posted on 29 September 2017 by admin

भैय्या जी एक सच्चे समाजसेवी तथा लखनऊ भूषण थे - राज्यपाल
—–
लखनऊः 29 सितम्बर, 2017
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने वरिष्ठ समाजसेवी श्री राजेन्द्र नाथ श्रीवास्तव ‘भैय्या जी’ के निधन पर उनके नरही स्थित आवास जाकर शोक व्यक्त किया। राज्यपाल ने ईश्वर से उनके परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। राज्यपाल श्री राम नाईक के साथ उप मुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा, मंत्री श्री बृजेश पाठक, मंत्री श्री आशुतोष टंडन, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती स्वाती सिंह तथा अन्य वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।
राज्यपाल ने भैय्या जी को याद करते हुए कहा कि वह सरल स्वभाव एवं सादगी वाले व्यक्ति थे। उनका लगाव साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में रहता था। जब लखनऊ नगर पालिका बनी तो सबसे पहले सभासद भैय्या जी ही बने थे। उनकी खासियत थी कि वह बिना बुलाये ही शहर के विभिन्न आयोजनों में पहुँच जाते थे, चाहे घर में खुशी का माहौल हो या गम का सभी जगह वह उपस्थित रहते थे। उन्होंने कहा कि भैय्या जी एक सच्चे समाजसेवी तथा लखनऊ के भूषण थे। उनके निधन से लखनऊ ने अपना भूषण खो दिया।
श्री नाईक ने कहा कि पिछले दिनों जब भैय्या जी सिविल अस्पताल में भर्ती हुए थे तो वे उन्हें देखने गये थे। वह बहुत कमजोर हो गये थे। राज्यपाल ने कहा कि महापुरूषों की जयंती या पुण्यतिथि का अवसर होता था, भैय्या जी सदैव उपस्थित रहते थे। महात्मा गांधी, लोकमान्य तिलक, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आदि की जयंती एवं समारोह में वे हमेशा शामिल होते थे। राज्यपाल ने बताया कि ‘पिछले साल 1 अगस्त 2016 को लोकमान्य तिलक जी की पुण्य तिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भैय्या जी आये थे। शरीर कमजोर होने के कारण मैंने उन्हें सहारा देकर तिलक जी की प्रतिमा पर पुष्पमाला चढ़ाने में सहयोग किया था।’
राज्यपाल ने कहा कि भैय्या जी प्रत्येक साल संस्था रंगभारती द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहते थे। उन्होंने बताया कि समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए संस्था रंगभारती द्वारा उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस समारोह में भैय्या जी को सम्मानित किया गया था तथा संस्था ने भैय्या जी को पद्मश्री देने की भी मांग की थी। उन्होंने कहा कि भैय्या जी की कमी हम सभी लोगों को हमेशा महसूस होगी।

Comments (0)

दंगल का श्री अखिलेश यादव द्वारा उद्घाटन किया जाएगा

Posted on 29 September 2017 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव 01 अक्टूबर 2017 (रविवार) को मध्यान्ह 12ः00 बजे लखनऊ से कार द्वारा प्रस्थान कर 12ः30 बजे ग्राम खुझौली चैराहा (निकट नई जेल) थाना मोहनलालगंज जिला लखनऊ पहुंचेंगे। वहां आयोजित दंगल का श्री अखिलेश यादव द्वारा उद्घाटन किया जाएगा। ग्रामीण अंचल में यह दंगल बहुत ही लोकप्रिय है।
श्री अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में जहां क्रिकेट, फुटबाल, हाकी आदि खेलों को प्रोत्साहित किया था वहीं ग्रामीण क्रीड़ाओं में भी विशेष रूचि दिखाई थी। इतना ही नहीं कुश्ती, कबड्डी के साथ-साथ ग्रामीण क्रिकेट लीग का भी सहयोग किया था।
कई पहलवानों को उन्होंने ‘यश भारती‘ सम्मान भी दिया था। इसके अलावा खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने खिलाड़ियों को अन्य पुरस्कार तथा सम्मान राशि भी प्रदान की थी। समाजवादी सरकार में ओलम्पिक तथा राष्ट्रीय खेलों में शीर्ष स्थान पाने वालों को नकद धनराशि देने के अलावा नौकरियां भी दी गई थीं। जो विजेता खिलाड़ी सेवारत थे उन्हें पदोन्नतियां भी दी गई। समाजवादी सरकार में लोक कलाओं और लोक क्रीड़ाओं को सदैव प्रोत्साहित किया गया।

Comments (0)

शोक संदेश

Posted on 29 September 2017 by admin

लखनऊ 29 सितम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी ने लखनऊ के पूर्व सभासद सहज सादगी पसंद तथा समाजसेवी राजेंद्र नाथ श्रीवास्तव उर्फ भइयाजी (87) के निधन पर हार्दिक संवेदना व्यक्त की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने अपनी संवेदना संदेश में कहा कि भाजपा परिवार स्व0 राजेंद्र नाथ श्रीवास्तव उर्फ भइयाजी की आत्मा की शांति हेतु परमात्मा से प्रार्थना करता है तथा दुःख की इस घड़ी में भाजपा परिवार उनके परिवार के साथ है।
संवेदना व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष, जेपीएस राठौर, रामनरेश रावत, रामबाबू निषाद, डा0 राकेश त्रिवेदी, जसवन्त सैनी, राजवीर सिंह, श्रीप्रकाश शर्मा, श्रीमती कान्ता कर्दम, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, विद्यासागर सोनकर, अशोक कटारिया, पंकज सिंह, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, गोविन्द नारायण शुक्ला, अमर पाल मौर्य, कामेश्वर सिंह, महेश चन्द्र श्रीवास्तव, शंकर गिरि, धर्मवीर प्रजापति, श्रीमती गीता शाक्य, कौशलेन्द्र सिह, रंजना उपाध्याय, सुरेश अवस्थी, देवेन्द्र सिंह चैधरी, सुभाष यदुवंश, श्रीमती मंजू दिलेर, सह कोषाध्यक्ष नवीन जैन, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र, डा0 चन्द्रमोहन, शलभ मणि त्रिपाठी, मनीष शुक्ला, राकेश त्रिपाठी, अनीला सिंह, प्रदेश मीडिया संपर्क प्रमुख मनीष दीक्षित, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी, समीर सिंह, हिमांशु दुबे, मीडिया सह संपर्क प्रमुख डा0 तरूणकांत त्रिपाठी, नवीन श्रीवास्तव, अशोक तिवारी, सह मुख्यालय प्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की।

Comments (0)

राज्यपाल की विजयदषमी पर शुभकामनाएं

Posted on 29 September 2017 by admin

जयपुर, 29 सितम्बर। राज्यपाल श्री कल्याण सिंह ने विजयदशमी पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि ‘‘ विजयदषमी आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व का पर्व है। यह बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। ‘‘
राज्यपाल ने दषहरा पर प्रदेषवासियों की खुषहाली की कामना की है।

Comments (0)

संजू भैया के कार्यक्रम को लेकर लोधी युवाओ में जोश

Posted on 29 September 2017 by admin

आगरा। अखिल भारतीय लोधी महासभा के तत्वावधान में होने वाले आगामी 1 अक्टूबर को संदीप सिंह उर्फ संजू भैया के कार्यक्रम को लेकर यूथ हॉस्टल में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। मिश्री लाल राजपूत ने बताया कि दिनांक 01 अक्टूबर को संजू भैया मनोहर गार्डन मण्डी समिति पर 12 बजे आ जाएँगे। वहाँ से उनका काफिला रामबाग से भगवान टाॅकीज से होते हुए एमजी रोड होते हुए कलाल खेरिया में जन सभा को सम्बोधित करेंगे।

22050082_1912926295588962_2290737260551973358_nडॉक्टर सुनील राजपूत ने प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए बताया कि संदीप सिंह संजू भैया उत्तर प्रदेश में सबसे कम उम्र के मंत्री है, वो पहली बार आगरा आ रहे है जिसे लेकर लोधी समाज के युवाओं में जोश का माहौल है। लोधी समाज के युवाओं ने उनके रोड शो के लिए विशेष तैयारी की है। उनका रोड शो एहतिहासिक होगा। 500 बाइक व 1000 गाड़िओ का काफिला के साथ संजू भैया का आगमन शहर में होगा। संजू भैया के रोड शो का जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया जाएगा। भगवान टाॅकीज, दीवानी, वाल्मीकि वाटिका प्रतापपुरा चैराहा पर उनके भव्य स्वागत की तैयारी है। रोड शो के दौरान सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं पर संजू भैया द्वारा माल्यार्पण किया जाएगा।

प्रमुख रूप से गोवर्धन सिंह लोधी, बबलू लोधी, राकेश लोधी, अनेक सिंह वर्मा, साहब सिंह, वीरेन्द्र राजपूत, मनीष राजपूत, भीकम प्रधान, महावीर प्रधान, मुकेश राजपूत, सतीश राजपूत, राजकुमार लोधी, प्रेमनाथ लोधी, कप्तान सिंह, महेश लोधी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments (0)

जयन्ती कार्यक्रम का आयोजन

Posted on 29 September 2017 by admin

आज़ादी आन्दोलन के ग़ैर समझौतावादी धारा के महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की 110 वीं जयन्ती की पूर्व बेला पर छात्र संगठन आॅल इण्डिया डीएसओ द्वारा डीएवी इण्टर काॅलेज, लखनऊ में जयन्ती कार्यक्रम का आयोजन
harishankar-speaking-27-sep-2017 दिनांक 27 सितम्बर 2017 को डीएवी इण्टर काॅलेज, लखनऊ के प्रांगण में और 28 सितम्बर 2017 को सुन्दरबाग, लखनऊ में अखिल भारतीय छात्र संगठन आॅल इण्डिया डीएसओ द्वारा शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जयन्ती कार्यक्रम आयोजित किये गये। डीएवी इण्टर काॅलेज में कार्यक्रम के शुरू में भगत सिंह की तस्वीर युक्त बैज उपस्थित छात्रों एवं टीचर स्टाॅफ को पहनाया गया, तत्पश्चात् उपस्थित शिक्षक समुदाय, संगठन के कार्यकर्तागण व छात्रों द्वारा भगत सिंह के चित्र पर फूल चढ़ाकर नमन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों को सम्बोधित करते हुए संगठन के प्रदेश सचिव हरीशंकर मौर्य ने भगत सिंह के जीवन संघर्षों पर चर्चा करते हुए कहा कि देश की आज़ादी के लिए हँसते हुए फाँसी को गले लगाने वाले क्रांतिकारियों को आज भुलाया जा रहा है। सबके लिए शिक्षा, जनवादी, धर्मनिरपेक्ष व वैज्ञानिक शिक्षा तथा हर तरह के अन्याय, शोषण, जुल्म से मुक्त समाज निर्माण का शहीदों के सपने को आज पैरों तले रांैदा जा रहा है तथा शिक्षा को महज व्यवसाय आधारित तथा व्यापार की वस्तु में तब्दील किया जा रहा है। पाठ्य पुस्तकों से क्रांतिकारियों, साहित्यकारों व महापुरूषों को हटाया जा रहा है। शिक्षा एवं संस्कृति के गिरते स्तर को बचाने के लिए भगत सिंह जैसे क्रांतिकारियों को आज के छात्रों व नौजवानों को अपने जीवन का आदर्श बनाना ही होगा। कार्यक्रम में संगठन के आशुकांति सिन्हा ने ‘सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है…’ की धुन को बाँसुरी पर प्रस्तुत किया। अंत में बच्चों को सम्बोधित करते हुए डीएवी इण्टर काॅलेज के प्रधानाचार्य श्री नरेन्द्र देव ने छात्र-नौजवानों को शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के जीवन संघर्ष को आदर्श मानते हुए अपने चरित्र का गठन करने का आह्वान किया। काॅलेज में कार्यक्रम का संचालन संगठन के लखनऊ जिला इंचार्ज यादवेन्द्र ने किया। इसके अलावा जाने-माने समाजसेवी के.के. शुक्ला, जय प्रकाश, वीरेन्द्र त्रिपाठी, हरकिशन, शैलेश, सचिन, व विप्लव आदि लोगों ने भी शहीद-ए-आज़म भगतसिंह को नमन किया।
सुन्दरबाग में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता आशुकांति सिन्हा व संचालन यादवेन्द्र ने की। सभी उपस्थित साथियों ने भगत सिंह को आदर्श बनाकर उनके जीवन संघर्ष से सीख लेने का वादा किया और शिक्षा व समाज के लिए क्रांतिकारी जीवन को आत्मसात् करने का आह्वान किया।

Comments (0)

किसानों का धान, खाते में भुगतान - राकेश त्रिपाठी

Posted on 29 September 2017 by admin

लखनऊ 28 सितम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने बताया कि भाजपा सरकार किसानों के प्रति पूरी तरह समर्पित है। सरकार बनते ही कर्जमाफी के निर्णय के साथ-साथ ही गेहूॅ खरीद का रिकार्ड बनाकर योगी सरकार ने स्पष्ट कर दिया था कि उ0प्र0 के किसानों की बदहाली दूर करने करने में कोई कोर कसर नहीं रहेगी। हर कैबिनेट की बैठक से किसानों के चेहरों पर मुस्कान लाने वाले फैसले लिए जा रहे है। धान की फसल तैयार होते ही सरकार ने धान के 3 हजार क्रय केन्द्र खोलकर सीधे किसानों का धान खरीदने का निर्णय लिया जिस पर प्रभावी कार्यवाई शुरू हो गई है। धान खरीदने व भुगतान की जानकारी सीधे किसानों के मोबाईल नम्बरों पर एसएमएस के जरिये दी जा रही है जिससे बिचैलिये इस व्यवस्था से पूरी तरह से दूर हो गए है।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि 50 लाख टन धान की खरीद का रिकार्ड लक्ष्य सरकार ने लिया है। सरकार ने गन्ना, आलू, गेहूॅ के साथ-साथ अब धान की व्यापक खरीदी का निर्णय कर किसानों की आय बढ़ाने की प्रतिबद्धता पर मुहर लगा दी है। किसानों की सुविधाओं का ध्यान भी सरकार रख रही है। धान खरीदी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जब तक प्रदेश का किसान खुशहाल नहीं होगा तब तक प्रदेश की सूरत नहीं बदलेगी।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2017
M T W T F S S
« Aug   Oct »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930  
-->









 Type in