Categorized | लखनऊ.

गृहमंत्री राजनाथ सिंह 5 सितम्बर को करंेगे मेट्रो का उद्घाटन

Posted on 02 September 2017 by admin

rajnath-singhकेन्द्रीय गृहमंत्री एवं लखनऊ सांसद मा. राजनाथ सिंह जी
अपने दो दिवसीय प्रवास मंे 4 सितम्बर को लखनऊ पहुचेंगे और लखनऊ मेट्रो का
5 सितम्बर को उद्घाटन करेंगे। भारतीय जनता पार्टी, लखनऊ महानगर के
अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह जी 4 सितम्बर को
दोपहर 1ः00 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहंुचेंगे, जहां महानगर इकाई के
कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जायेगा। एयरपोर्ट से सीधे 01ः30
बजे एस.एफ.ए. क्वार्टर और एस.एस.बी फ्रेन्ट्रीयर का उद्घाटन गोमतीनगर में
करेंगे, उसके बाद अपने आवास 4 कालीदास मार्ग आयेंगे। सायं 04ः30 बजे
पयर्टन मंत्रालय द्वारा पर्यटन भवन गोमतीनगर में ‘‘नया भारत करके
रहेंगे’’ कार्यक्रम में रहेंगे उसके उपरान्त 05ः30 बजे महानगर रेजीडेंट
वेलफेयर द्वारा तुलसी गंगा मण्डप महानगर में आयोजित कार्यक्रम में
सम्मिलित होंगे। दिनांक 5 सितम्बर 2017 को प्रातः 11ः00 बजे लखनऊ मेट्रो
रेल का उद्घाटन ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन से करेंगे उसके पश्चात मा.
गृहमंत्री जी दोहपर 01ः00 बजे अमौसी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिये रवाना
होंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in