Categorized | लखनऊ.

विभिन्न जनपदों में ‘‘खेल एवं कलासंगम‘‘ कार्यक्रम सम्पन्न

Posted on 13 September 2017 by admin

photo_1_pradesh-mantri-anoop-gupata-_amethi_13_sep_2017खेल-कूद प्रतियोगिताओं के माध्यम से हम अपने तन के साथ साथ मन को भी सुसज्जित और व्यवस्थित करते है - अनूप गुप्ता
लखनऊ 13 सितम्बर 2017, पं.दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित ‘‘खेल एवं कला संगम‘‘ कार्यक्रम के अन्तर्गत आज प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में आयोजित ‘खेल एंव कला संगम‘ के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि उपस्थित रहे।
प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता ने कहा कि खेल-कूद प्रतियोगिताओं के माध्यम से हम अपने तन के साथ साथ मन को भी सुसज्जित और व्यवस्थित करते है। निश्चित तौर खेलकूद प्रतियोगिताओं में लगे हुए नौजवानों को इस बात को समझने की अश्यकता है कि तन अच्छा हो होगा तो मन भी अच्छा होगा।
अन्य जनपदों में आयोजित कार्यक्रमों में क्रमशः खेल समापन के अवसर पर सहारनपुर महानगर एवं जिलों में सांसद पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल, गाजियाबाद जिला एवं नोयडा महानगर में सांसद सतीश गौतम, बाराबंकी जिले में सासंद अंशुल वर्मा, आजमगढ जिले में विधायक बंजरंग बहादुर ंिसह, पीलीभीत जिले में विधायक कुसाग्र सागर, चंदौली जिले में विधायक सौरभ श्रीवास्तव, जालौन एवं झांसी जिले में विधायक संगीत सोम, फर्रूखाबाद जिले में वैभव सिंह बतौर मुख्य अतिथि एंव वक्ता उपस्थित रहे।
प्रदेश उपाध्यक्ष तथा खेल एवं कला संगम के प्रभारी एवं अश्वनी त्यागी ने बताया कि इसी प्रकार सांस्कृतिक गतिविधयों से जुडे कला संगम कार्यक्रम के तहत गोण्डा में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सतीश शर्मा उपस्थित रहे।
श्री त्यागी ने बताया कि इसी क्रम में प्रदेश के अन्य जिलांे केन्द्रों पर चल रहे खेल एवं कला संगम कार्यक्रमों का समापन प्रदेश पदाधिकारी, पार्टी के सांसदों एवं विधायको की उपस्थित में सम्पन्न हुए।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in