Categorized | जयपुर

राज्यपाल का मोहर्रम पर पैगाम

Posted on 30 September 2017 by admin

राज्यपाल ने की शांति, एकता और खुशहाली की कामना

जयपुर, 30 सितम्बर। राज्यपाल श्री कल्याण सिंह ने मोहर्रम के मौके पर प्रदेशवासियों को पैगाम दिया है।
राज्यपाल श्री सिंह ने अपने संदेश में कहा है ‘‘मोहर्रम इस्लामिक नये साल का आगाज है। इस्लाम के प्रवर्तक पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन के बलिदान को याद करके हमें त्याग, समर्पण और सत्य के मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। राज्यपाल ने इस मौके पर प्रदेश व देश में आपसी प्रेम, भाईचारा, शांति, एकता और खुशहाली की कामना की है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in