Archive | October 30th, 2017

आम आदमी पार्टी ने उ० प्र० नगर निगम चुनाव 2017 के लिए जारी किया 27 सूत्रीय घोषणा पत्र

Posted on 30 October 2017 by admin

जाति-धर्म से ऊपर उठकर दिल्ली की ईमानदार केजरीवाल सरकार के काम देखकर निकाय चुनाव में वोट करें- संजय सिंह

निकाय चुनाव के घोषणापत्र का अक्षरशः पालन किया जाएगा – आशुतोष

img-20171030-wa0028आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रदेश प्रभारी संजय सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष एवं मेहरौली (दिल्ली) से विधायक नरेश यादव अवध जोन संयोजिका ब्रिज कुमारी तथा प्रदेश प्रवक्ता सभाजीत सिंह द्वारा एक प्रेस कांफ्रेंस कर नगर निगम चुनाव 2017 के लिए अपना 27 सूत्रीय घोषणा पत्र जारी किया जिसमें नगर निगम व नगर निकाय विकास के दिल्ली माडल को लेकर “आप” का दर्शन “मोहल्ला स्वराज” के आधार पर है | इस दर्शन का मुख्य बिंदु ये है कि मोहल्ले के लोग तय करेंगे की नगर निगम का बजट कहाँ और किन कामों पर खर्च हो |

इस 27 सूत्रीय घोषणापत्र के कुछ मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं –

हाउस टैक्स आधा तथा 31 अक्टूबर 2017 के पहले के हाउस टैक्स को पूरी तरह माफ़ किया जाएगा और दिल्ली की तर्ज पर मोहल्ला क्लीनिक, महिला सुरक्षा, पार्किंग माफियाओं की लूट से मुक्ति, पीने का साफ़ पानी, कूड़ा उठाने के लिए यूजर चार्ज को ख़त्म किया जाएगा, और शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा , सफाई कर्मियों को स्थाई किया जाएगा, दिल्ली के सरकारी स्कूलों की तरह नगरीय निकाय द्वारा संचालित स्कूलों को अत्याधुनिक बनाया जाएगा, पटरी दुकानदारों के लिए स्थान निर्धारित कर उनको बैठने का लाइसेंस नगर निगम से दिया जाएगा, अवैध कालोनियों को नियमित किया जाएगा, आवारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने के लिए काजी हाउसों को दुरस्त किया जाएगा, नयी सोलर पालिसी बनाई जाएगी, इ.रिक्शा के लिए स्टैंड की जगह का आवंटन किया जाएगा, व इन स्टैंडों पर निःशुल्क पुरुष व महिला शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा |

प्रदेश पभारी संजय सिंह ने प्रदेश की जनता से अपील की कि इस बार निकाय चुनाव में जाति धर्म से ऊपर उठकर दिल्ली की केजरीवाल सरकार के काम देखकर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को वोट दें, दिल्ली में इमानदारी से सरकार चलाकर पूरे देश में दिल्ली विकास का एक माडल प्रस्तुत किया है | भ्रष्टाचार को रोक कर 5 फ्लाई ओवर बनाने में करोड़ों रुपया बचाया है जिससे मोहल्ला क्लीनिक में दवाइयां मुफ्त दी जा रही हैं इसी तरह उत्तर प्रदेश में भी नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों में भ्रष्टाचार को ख़त्म करके पैसा बचाकर जनता से पूछकर मोहल्ला सभा द्वारा विकास कार्य कराए जाएंगे |

राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों पर वर्षों से अधिकांश पर भाजपा का कब्ज़ा है | विकास के नाम पर हजारों करोड़ का बजट घोटाला करके आपस में बंदरबांट कर लेते हैं और जनता को आज तक बुनियादी सुविधाओं- सफाई, सड़क, पीने का साफ़ पानी जैसे बुनियादी जरूरतों को पूरा नहीं करा पाएं हैं उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी की निकाय चुनाव में जीत होने पर पार्टी द्वारा जारी किये गए घोषणापत्र के एक-एक वायदे को अक्षरशः पूरा किया जाएगा |

मेयर प्रत्याशी में कोई बदलाव नहीं होगा

लखनऊ की “आप” मेयर प्रत्याशी प्रियंका माहेश्वरी को लेकर कुछ कार्यकर्ताओं की नाराजगी थी, जिसे लेकर उन कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी के साथ जोन संयोजिका ब्रिज कुमारी को लिखित में शिकायत दी थी, जिस पर संज्ञान लेकर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने स्पष्ट किया कि प्रियंका माहेश्वरी का चयन मेयर प्रत्याशी के रूप में नियमों के अनुसार जिला कार्यकारिणी सदस्यों के बहुमत के आधार जोन कमिटी को भेजा गया था जिसे स्क्रीनिंग कमिटी द्वारा भी अनुमोदन प्राप्त हो गया था, इसलिए मेयर प्रत्याशी के नाम पर कोई बदलाव नहीं किया जाएगा |

Comments (0)

कुलपति ने गया गीत , विद्यार्थियों ने उठाया आंनद

Posted on 30 October 2017 by admin

विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक संध्या सम्पन्न

sanskritik-karyakrm-prastut-karte-vc-prof-rajaja-ram-yadavजौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजाराम यादव ने रविवार को विश्वविद्यालय के संगोष्ठी भवन में हारमोनियम बजा कर ऐसा लोकगीत गया कि विद्यार्थियों की तालियां रुकने का नाम ही नहीं ले रही थी. विश्वविद्यालय के कुलपति ने संगीत को अपने मन से जोड़ने की बात की। प्रोफ़ेसर यादव बचपन से ही संगीत से जुड़े रहे हैं कई देशों में उन्होंने अपनी प्रस्तुतियां दी है।

भारतीय परिधान धोती कुर्ता पहनकर प्रोफ़ेसर यादव विश्वविद्यालय के संगोष्ठी भवन स्थित मंच पर चढ़े तो किसी ने इस बात की उम्मीद भी नहीं की थी कि भौतिकी का प्रोफेसर ऐसा गीत गा सकता है.

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में रविवार की रात सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। छतरपुर मध्यप्रदेश से पधारे मृदंग मार्तंड पंडित अवधेश कुमार द्विवेदी, संगीत नाटक अकादमी अवार्ड से सम्मानित प्रख्यात शास्त्रीय संगीत गायक पंडित सत्य प्रकाश मिश्र एवं स्वामी शांति देव महाराज के शिष्य तथा ठुमरी एवं तराना गायन में सिद्धहस्त कुलपति प्रो डॉ राजाराम यादव की युगलबंदी ने श्रोताओं को अपने उत्कृष्ट गायन से मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर मालकोश राग में रावण- मंदोदरी संवाद पर प्रो डॉ राजाराम यादव की प्रस्तुति- मैं कहां जाऊं कासे कहूं पर श्रोता झूम उठे। उनके द्वारा प्रस्तुत तराना एवं ठुमरी बुद्धि न जागी,निकल आयो घमवा,जब जागी तब मूरत पायी,आगि लागे धंधा वज्र परे कमवा पर समूचा हाल तालियों की गूंज से अनुगुंजित होता रहा। शास्त्रीय गायक पंडित सत्यप्रकाश मिश्र द्वारा प्रस्तुत भजन एवं मृदंगाचार्य पंडित अवधेश कुमार द्विवेदी के शिव तांडव स्त्रोत पर मृदंग वादन ने लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरुंधति वशिष्ठ अनुसन्धान पीठ के निदेशक डॉ चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि संगीत मानसिक तनाव से मुक्ति देता है। अपने उदबोधन में कुलपति प्रो डॉ राजाराम यादव ने कहा कि नाद ही ब्रह्म है। आहत नाद को ब्रह्म नहीं माना गया लेकिन अनाहत नाद को ब्रह्म की संज्ञा से अभिहित किया गया है। धन्यवाद ज्ञापन संयोजक डॉ. अविनाश पाथर्डीकर एवं संचालन मीडिया प्रभारी डॉ मनोज मिश्र ने किया। इस अवसर पर डॉ अजय द्विवेदी, डॉ राम नारायण, डॉ ए के श्रीवास्तव, डॉ अमरेंद्र सिंह , डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ रजनीश भास्कर, डॉक्टर संतोष कुमार, डॉ राजकुमार सोनी, डॉ सुशील सिंह, डॉ अलोक सिंह , डॉ विवेक पांडे, डॉ रजनीश भास्कर ,आलोक दास डॉ संजय श्रीवास्तव डॉक्टर विद्युत मल, डॉ पीके कौशिक, सुशील प्रजापति, धीरज श्रीवास्तव समेत विश्वविद्यालय के छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।

Comments (0)

कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने भाजपा मुख्यालय पर जनसमस्याओं का किया निवारण

Posted on 30 October 2017 by admin

31 अक्टूबर को जन सहयोग केन्द्र पर स्वतंत्र प्रभार (राज्यमंत्री) अनिल राजभर रहेंगे उपस्थित

3लखनऊ 30 अक्टूबर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जनसमस्याओं के निराकरण के लिए कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ उपस्थित रहे। जनसहयोग केन्द्र पर आये हुए लोगो की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को उसके निस्तारण के लिए आदेश दिये।
पत्रकारों से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जो पीडित लोग है, वेसहारा लोग है, सर्वहारा लोग हैं जिनकी कहीं सुनवाई नही होती है वे अपनी समस्याएं लेकर यहां आते है, जो भी समस्याएं यहां आ रही हैं उनको सुनकर उस पर त्वरित कार्यवाही के आदेश दिये जा रहे है। श्री नन्दी ने दोपहर 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक जनसमस्याओं के निस्तारण किया। मा0 मंत्री जी के साथ प्रदेश मंत्री रंजना उपाध्याय जनसमस्याओं के निराकरण में उपस्थित रही।
श्री नन्दी ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी की नीतियों पर विश्वास करते हुए जनता ने प्रचण्ड बहुमत देकर के हम लोगों को चुनकर यहां भेजने का काम किया है मा0 योगी जी के नेतृत्व में हमारी पूरी टीम 18-18 घंटे काम कर रही है। 15 सालों का कोढ 5 मिनट में नही खत्म होने वाला है। हम ऐसी योजनाएं ला रहे हैं कि जनता को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं घर बैठे आसानी से मिल सकेंगी।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर दिनांक 31 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे स्वतंत्र प्रभार (राज्यमंत्री) अनिल राजभर जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह तथा प्रदेश मंत्री रंजना उपाध्याय एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की सम्मानित जनता को झूठे वायदों से ठगने वालों की पोल खोली है - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 30 October 2017 by admin

लखनऊ 30 अक्टूबर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय आज कहा कि भाजपा ने झूठे वायदा कर आम जनता को ठगने वाले दलो के सच को उजागर करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार की उपलब्धियों में बुन्देलखण्ड के किसानों की बदहाली तथा गेहूॅ, धान, गन्ना किसानों के साथ बिचैलियों को फायदा पहुंचाने के लिए की गई नाइंसाफी प्रमुखता से दर्ज है।
डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व ने सबका साथ-सबका विकास का संकल्प लिया है। जिसके लिए केन्द्र की लोकप्रिय मोदी सरकार तथा प्रदेश की योगी सरकार पूरी प्रतिबद्धता व कटिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने किसानों के हित में 37 लाख टन गेहॅू की खरीद की है। किसानों को दस हजार सोलर पम्प दे रही है जिसमें सरकार ने किसानों को भारी अनुदान देकर बड़ी राहत देने का काम किया है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि मृदा परीक्षण का कार्य हो या फिर गेहूॅ, धान खरीद और उनके मूल्य भुगतान का विषय रहा है या फिर गन्ना किसानों को रिकार्ड 23 हजार करोड़ से अधिक का भुगतान किया गया और योगी सरकार ने गन्ना किसानों के भुगतान को ही नहीं सुनिश्चित किया बल्कि बसपा सरकार द्वारा बेच कर दी गई चीनी मिलों को किसानों के हित में पुनः प्रारम्भ करने के दिशा में ठोस कदम उठाए। गरीबों को आवास तथा स्वच्छता अभियान को गति, बेहतर स्वास्थ्य सेवा तथा गढ्ढा मुक्त सड़क ऐसे कार्य है जो आमजन के सामने है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश जी द्वारा लगाए जा रहे मनगढ़ंत थोथे आरोपों का जनता मखौल उड़ा रही है। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा सरकारों के दौरान हुए फर्जी नियुक्तियां हो या खनन घोटाला हो, योग्य युवा अभ्यार्थियों के अवसर का अपहरण, कानून व्यवस्था की बदहाली हो या फिर भाई भतीजावाद जाति-पाति, धर्म सम्प्रदाय की राजनीति सबका सच आज प्रदेश की जनता के सामने है।
डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि अखिलेश जी सपा सरकार की उपलब्धियां ध्वस्थ कानून व्यवस्था, अपराध व भ्रष्टाचार का संरक्षण तुष्टीकरण की नीति, किसानों के हित को बलाएं ताक रख कर उद्योगपतियों तथा बिचैलियों से गठजोड़ तथा सपा के कुशासन के आइने में अपनी सरकार के चेहरा देखें। भाजपा की सरकार पारदर्शी सरकार है तथा गरीब कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है किसानों के प्रति सरकार के कार्य जनता के सामने है। जनता अखिलेश यादव की झूठी बातों से गुमराह होने वाली नहीं।

Comments (0)

उत्तर प्रदेश में अवैध खनन बर्दाश्त नहीं होगा-मनीष श्ुाक्ला

Posted on 30 October 2017 by admin

लखनऊ 30 अक्टूबर 2017, योगी सरकार द्वारा अवैध खनन को रोकने में असफल व लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर हुई कार्यवाही की भाजपा उ0प्र0 ने प्रशंसा की है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने सोमवार को मुख्यालय में कहा कि योगी सरकार निरंतर पारदर्शी व्यवस्था लागू करने के लिए युद्व स्तर पर प्रयासरत है। भ्रष्टाचार मुक्त उत्तर प्रदेश बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार एक्शन ले रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के गोंडा और मऊ के 4 थानाध्यक्षों तथा दो खनन अधिकारियों को निलंबित किया गया है। तीन एसडीएम और तीन सीओ के खिलाफ विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्च अधिकारियों को भी कड़ा संदेश दिया है कि यदि राज्य में कहीं भी अवैध खनन होगा तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही होगी।
श्री शुक्ल ने कहा कि अधिकारियों को समझना होगा कि उत्तर प्रदेश में अब बसपा और सपा की सरकारें नहीं है, योगी सरकार है। भाजपा नीत योगी सरकार में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। योगी सरकार के फैसले यह साबित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गत सरकारों में जिस प्रकार से अवैध खनन का काम सरकारी संरक्षण में संस्थागत रूप में अधिकारी एवं माफिया गठजोड़ से फलता फूलता आया है, उससे इनके हौसले सातवें आसमान पर थे। योगी सरकार के संदेश के बावजूद भी अधिकारियों को यह समझ में नहीं आया था अब इनके खिलाफ कार्यवाही हो रही है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि दूसरी तरफ योगी सरकार ने सचिवालय में आज से फाइलें ऑनलाइन करने की व्यवस्था शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुख्य सचिव राजीव कुमार के कार्यालय सहित 22 विभागों में सोमवार से कामकाज का तरीका बदल जाएगा। कागजी फाइलों की जगह अब कंप्यूटर पर नई फाइलें खुलेंगी और ऑनलाइन उनके बारे में जांच की जा सकेगी। इससे विकास कार्य में तेजी आएगी, पारदर्शिता आएगी, भ्रष्टाचार रुकेगा और अधिकारी सरकार के प्रति ही नहीं जनता के प्रति भी जवाब देह होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश है कि 31 दिसंबर तक सचिवालय के सभी विभागों तथा 31 मार्च तक सभी जिला मुख्यालयों को ई ऑफिस से जोड़ा जाए।
श्री शुक्ला ने कहा कि योगी सरकार किसानों के लिए पूरी तरह प्रयासरत है। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र के 41 जिलों में धान खरीदने के लिए 1 नवंबर से निर्देश दिए हैं। इससे पहले प्रदेश में गेहूं की रिकार्ड तोड़ खरीद हो चुकी है।

Comments (0)

राज्यपाल श्री कल्याण सिंह की अपील - रन फोर यूनिटी में भाग लें

Posted on 30 October 2017 by admin

जयपुर, 30 अक्टूबर। राज्यपाल श्री कल्याण सिंह ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर आयोजित रन फोर यूनिटी यानि एकता की दौड में अधिक से अधिक लोग शामिल होकर ‘ एक भारत श्रेष्ठ भारत ‘ बनाने में भागीदारी निभायें।

राज्यपाल श्री सिंह ने कहा है कि लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। देश की एकता के सूत्र में बांधने वाले सरदार पटेल के प्रति राज्यपाल श्री सिंह ने श्रद्वाजंली व्यक्त की हैै।
राज्यपाल श्री सिंह ने प्रदेशवासियों को जारी अपील में कहा है कि          ‘‘ 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस और सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर हो रही ‘‘ रन फोर यूनिटी ‘‘ यानि एकता की दौड़ में आप सभी भाग लें और ‘‘ एक भारत श्रेष्ठ भारत ‘‘ बनाने में अपना योगदान दें।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2017
M T W T F S S
« Sep   Nov »
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in