Archive | October 1st, 2017

विजयादशमी के अवसर पर रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए

Posted on 01 October 2017 by admin

भारतीय जनता पार्टी डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय कल वाराणसी के मलदहिया चैराहे पर विजयादशमी के अवसर पर रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए। बडी संख्या में एकतित्र लोगों के बीच 40 फीट ऊंचे बुराई रूपी रावण को जलाया गया।
इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार, आंतकवाद तथा गंदगी रूपी रावण को जलाया जा रहा है। प्रदेश की 22 करोड़ जनता भ्रष्टाचार, अपराध तथा गंदगी रूपी रावण को जलाने तथा सुसाशन रूप राम राज्य के लिए कृत संकल्प है।

Comments (0)

कल पूरे प्रदेश में स्वच्छता मैराथन भाजपा द्वारा होगी - डाॅ0 मनोज मिश्र

Posted on 01 October 2017 by admin

लखनऊ स्वच्छता मैराथन महानगर के तत्वाधान में मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, उपमुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा तथा कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन स्वच्छता मैराथन को हरी झंण्डी दिखाएंगे
लखनऊ 01 अक्टूबर 2017, कल भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वच्छता मैराथन दौड़ पूरे उत्तर प्रदेश में आयोजित होगी। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश की सभी नगर पंचायतों, नगर पालिकाओं और सभी नगरनिगमों तथा जिला मुख्यालयों पर स्वच्छता ही सेवा की शपथ एवं स्वच्छता मैराथन आयोजित होगी। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश के पार्टी अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, दोनो उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य एवं डाॅ0 दिनेश शर्मा, सभी मंत्रीगण तथा भाजपा संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहेगें।
प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 मिश्र ने बताया कि कल लखनऊ में प्रातः 8ः30 बजे लखनऊ महानगर इकाई के तत्वाधान में कल सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा से स्वच्छता मैराथन को मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, उपमुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा महत्मागाधी प्रतिमा पर माल्र्यापण करेंगे तत्पश्चात पटेल प्रतिमा पर एकत्रित लोगों को स्वच्छता ही सेवा की शपथ और मुख्य अतिथि मुख्यमंत्र योगी आदित्यनाथ के उद्बोधन के पश्चात् स्वच्छता मैराथन को झण्डी दिखा कर रवाना करेंगे।
डाॅ0 मिश्र ने बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय लखनऊ में स्वच्छता मैराथन तथा स्वच्छता ही सेवा संकल्प की शपथ ग्रहण कार्यक्रम में उपस्थित रहेगे। उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य कानपुर दक्षिण में तथा डाॅ0 दिनेश शर्मा लखनऊ जनपद में उपस्थित रहेगें।
डाॅ0 मिश्र ने कहा कि 17 सितम्बर से चलने वाले स्वच्छता पखवारा का समापन 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयन्ती पर होगा। उन्होने बताया कि भाजपा स्वच्छता मैराथन अभियान के समन्वय पूर्व प्रदेश मंत्री वीरेन्द्र तिवारी है। स्वच्छता जागरूकता हेतु यह कार्यक्रम किये जा रहे है।
डाॅ0 मिश्र ने बताया कि पश्चिम क्षेत्र में रामपुर में प्रदेश मंत्री देवेन्द्र सिंह, मुरादाबाद में प्रदेश उपाध्यक्ष जसवन्त सैनी, अमरोहा में कैबिनेट मंत्री चेतन चैहान, शामली में स्वतंत्र प्रभार मंत्री सुरेश राणा, बिजनौर में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती कान्ता कर्दम, सहारनपुर में कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं विजयपाल सिंह तोमर, मुजफ्फरनगर में प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, मेरठ में प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, गाजियाबाद में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 रमापति राम त्रिपाठी एवं मंत्री अतुल गर्ग, हापुड़ में प्रदेश मंत्री श्रीमती मंजू दिलेर, गौतमबुद्धनगर कैबिनेट मंत्री जयप्रताप सिंह, बागपत में कैबिनेट मंत्री एस0पी0 सिंह बघेल, सम्भल में राज्यमंत्री बल्देव सिेह औलख, बुलन्दशहर में प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी त्यागी।
ब्रज क्षेत्र के आगरा में कैबिनेट मंत्री श्रीकान्त शर्मा, मथुरा में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री भूपेन्द्र चैधरी, फिरोजाबाद में राज्यमंत्री नीलकण्ठ तिवारी, एटा में क्षेत्रीय अध्यक्ष बी0एल0 वर्मा, अलीगढ में प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, हाथरस में प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति एवं प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नवीन जैन, मैनपुरी राज्यमंत्री गिरीश यादव, कासगंज में राज्यमंत्री सुरेश पासी, बरेली में कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, शाहजहाँपुर में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चैधरी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, पीलीभीत कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, बदायूँ प्रदेश उपाध्यक्ष, राजबीर सिंह।
अवध क्षेत्र के लखनऊ जनपद में उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, रायबरेली में कैबिनेट मंत्री नन्दकुमार गुप्ता ’नन्दी’, सीतापुर में कैबिनेट मंत्री श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी, लखीमपुर में राज्यमंत्री श्रीमती गुलाबो देवी, हरदोई में स्वतत्र प्रभार राज्यमंत्री अनिल राजभर, अम्बेडकर नगर में प्रदेश उपाध्यक्ष राम नरेश रावत, बाराबंकी में कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चैहान, बलरामपुर में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री श्रीमती अनुपमा जायसवाल, बहराइच में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, गोण्डा में राज्यमंत्री उपेन्द्र तिवारी, श्रावस्ती में राज्यमंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह धुन्नी, फैजाबाद में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हरद्वार दूबे, उन्नाव में कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री।
कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के कानपुर महानगर दक्षिण में उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कानपुर ग्रामीण में श्रीमती अर्चना पाण्डेय, इटावा में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह, कन्नौज में प्रदेश उपाध्यक्ष बाबू राम निषाद, फर्रूखाबाद में कानपुर बुन्देलखण्ड के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, फतेहपुर कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचैरी, औरैया में राज्यमंत्री धर्म सिंह सैनी, झांसी में कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप ‘‘मोती सिंह’’, बांदा में कैबिनेट मंत्री धर्म पाल सिंह, महोबा में प्रदेश मंत्री श्रीमती रंजना उपाध्याय, चित्रकूट में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री डा0 महेन्द्र सिंह, हमीरपुर में राज्यमंत्री मनोहर लाल ‘‘मन्नू कोरी’’, जालौन में राज्यमंत्री जय कुमार सिंह जैकी, ललितपुर में प्रदेश मंत्री सुरेश अवस्थी।
काशी क्षेत्र के वाराणसी जनपद में केन्द्रीय राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला, गाजीपुर में पूर्व मेयर शिवनाथ यादव, प्रतापगढ़ में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री श्रीमती स्वाती सिंह, भदोही में प्रदेश मंत्री शंकर गिरि, जौनपुर में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी, सुल्तानपुर में प्रदेश मंत्री गोविन्द नरायण शुक्ल, अमेठी में राज्यमंत्री मोहसिन रजा एवं प्रदेश मंत्री अमर पाल मौर्य, इलाहाबाद में पूर्व विधायक अशोक धवन एवं विधायक अरूण पाठक, चन्दौली में राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद, कौशाम्बी में विधायक सीताराम वर्मा , मीरजापुर में प्रदेश महामंत्री विद्या सागर सोनकर, सोनभद्र प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र्र सिंह पटेल।
गोरखपुर क्षेत्र के गोरखपुर जनपद में पूर्व प्रदेश महामंत्री रामनरेश अग्निहोत्री एवं पूर्व सांसद राम सकल, संतकबीर नगर में अध्यक्ष युवा मोर्चा सुब्रत पाठक, बस्ती में प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश, सिद्धार्थनगर में सांसद जगदम्बिका पाल, महराजगंज में प्रदेश मंत्री सन्तोष सिंह, देवरिया में रमेश कुमार सिंह, कुशीनगर में क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र शुक्ला, आजमगढ़ में विधायक दयाराम चैधरी, मऊ में प्रदेश मंत्री महेश चन्द्र श्रीवास्तव, बलिया में प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह।
उपरोक्त सभी लोग गांधी जयन्ती पर 2 अक्टूबर को स्वच्छता मैराथन कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।

Comments (0)

दशहरा एवं मोहर्रम पर बेहतर कानून व्यवस्था योगी सरकार की सराहनीय उपलब्धि - डाॅ0 मनोज मिश्र

Posted on 01 October 2017 by admin

लखनऊ 01 अक्टूबर 2017, भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में दशहरा एंव मोहर्रम शान्तिपूर्ण सम्पन्न हो जाने पर प्रदेश की योगी सरकार के कानून व्यवस्था की सराहना की है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 मनोज मिश्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार कानून और व्यवस्था प्रशंसनीय है। प्रदेश में साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने के लिए योगी सरकार के प्रयास सराहनीय है।
डाॅ0 मिश्र ने कहा कि योगी सरकार ने अपने अब तक के कार्यकाल में प्रतिदिन कानून व्यवस्था में सुधार किया है। तथा सपा की खराब कानून व्यवस्था पर निर्णायक नियतंत्रण स्थापित किया है। प्रदेश में योगी सरकार के कार्यकाल में बेहतरीन साम्प्रदायिक सौहर्द स्थापित हुआ है। यह प्रदेश की योगी सरकार की सफलता है।
प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 मिश्र ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार अपने राष्ट्रवादी और साहसिक निर्णयों के लिए प्रसिद्ध हो रही है। योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश चैतरफा विकास कर रहा है। सरकार के निर्णयों का जनता दिल से स्वागत कर रही है। योगी जी एवं उनके मंत्रियों का आचरण अनुकरणीय है।

Comments (0)

त्तर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी मुख्यालय में एक गोष्ठी का आयोजन

Posted on 01 October 2017 by admin

2 अक्टूबर, 2017 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती के अवसर पर उत्तर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी मुख्यालय में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर-सांसद मौजूद रहेंगे।
उक्त जानकारी देते हुए उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता श्री ओंकार नाथ सिंह ने बताया कि इसके उपरान्त इलाहाबाद निवासी श्री बाबुल सिंह-संयोजक-उ0प्र0 छात्र-युवा अधिकार मंच अपने भारी संख्या में साथियों के साथ माननीय श्री राजबब्बर जी के समक्ष कंाग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
इसके उपरान्त उ0प्र0 कंाग्रेस विचार विभाग द्वारा आयोजित शांति संकल्प यात्रा प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में गांधी जी के प्रिय भजन का उच्चारण करते हुए गांधी प्रतिमा हजरतगंज तक पहुॅंचेगी।
श्री सिंह ने बताया कि यह शांति संकल्प यात्रा गांधी प्रतिमा पर पहुॅंच कर गांधी जी के बताये गये रास्तों पर चलने की शपथ लेगी। यह शपथ प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी-सांसद द्वारा दिलायी जायेगी।

Comments (0)

प्रवास कार्यक्रम - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 01 October 2017 by admin

लखनऊ 01 अक्टूबर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने जानकारी देते बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद डा0 महेन्द्रनाथ पाण्डेय आज 01 अक्टूबर को सायं 04.30 बजे वाराणसी (संसदीय क्षेत्र चंदौली) में फुलवरिया रामलीला मैदान दशहरा उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मलित होगें।
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय 2 अक्टूबर को लखनऊ में मैराथन स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में सम्मलित होगें तथा 3 अक्टूबर को अपरान्ह 2 बजे ग्लेक्सी होटल इलाहाबाद में निकाय की बैठक एवं सायं 5ः30 बजे सर्किट हाउस में प्रेसवर्ता करेगें तथा कार्यकर्ताओं के साथ भेंट करेगें। तथा 4 अक्टूबर को दिल्ली रहेंगे।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2017
M T W T F S S
« Sep   Nov »
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in