Archive | October 10th, 2017

बाराबंकी की घटना की जांच के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गठित की तीन सदस्यीय समित

Posted on 10 October 2017 by admin

तीन दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी कमेटी
लखनऊ 09 अक्टूबर 2017, बाराबंकी जिले के सुरजनपुर बेलहारा ब्लाक फतेहपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई घटना की जांच के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी को तीन दिन के अन्दर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है। इस कमेटी में मा0 विधायक राम नरेश रावत, मा0 विधायक नीरज बोरा, मा0 विधायक शरद अवस्थी शामिल है। मालूम हो की बाराबंकी जिले की सुरजनपुर बेलहारा ब्लाक फतेहपुर के मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस पर लाठी चार्ज का आरोप लगा था। जिसमें कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए थे। आरोप यह भी है कि पुलिस ने कुछ कार्यकर्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनके साथ दुव्र्यवहार किया था। विषय के संज्ञान में आते ही प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर घटना की विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है।

Comments (0)

भाजपा पर भेदभाव का आरोप लगाने वालों का जनता मखौल उड़ाती है - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 10 October 2017 by admin

लखनऊ 09 अक्टूबर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश व देश को जाति-पांति की राजनीति में समाज को बांटने वाले लोग जब भाजपा पर भेदभाव की राजनीति करने का आरोप लगाते है जो भाजपा सबका साथ-सबका विकास के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी प्रमाणिकता उज्जवला योजना, मुद्दा बैंक योजना, किसान ऋण मोचन योजना, गरीबों को आवास, प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जीवन ज्योति योजना है जो अनेक योजनाएं होगी बिना भेदभाव के लागू की। डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि भाजपा पर इस तरह का आरोप लगाने वालों की जनता मखौल बनाती है।
उन्होंने कहा कि भाजपा चुनौती के साथ कह सकती है चाहे मोदी जी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार की योजनाएं हो या राज्य सरकार की योजनाएं कोई भी व्यक्ति योजनाओं के क्रियान्वयन पर भेदभाव का कोई सवाल नहीं खड़ा कर सकता। भाजपा अध्यक्ष ने कहा एक भारत-श्रेष्ठ भारत का र्निमाण हमारे नेतृत्व का संकल्प है हम सशक्त भारत-समृद्ध भारत के र्निमाण के लिए कार्य कर रही है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव जी को अपनी सरकार की कार्य प्रणाली की चिन्तन करने की आवश्यकता है जिसके परिणाम स्वरूप प्रदेश बदहाल हुआ किसान आत्महत्या को मजबूर हुआ तथा युवा बेरोजगार हुआ। आक्सीजन की जिस टेण्डर बाजी का आरोप अखिलेश जी भाजपा पर लगा रहे है उसके भी केन्द्र में स्वयं सपा सरकार है जिसके कार्यकाल में आक्सीजन सप्लाई का टेण्डर हुआ तथा उसका भुगतान नहीं हुआ। डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है हमारा लक्ष्य गरीबों के घर खुशहाली लाना है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा कल वृंदावन में दिये गये बयान के बारे में कहा कि अखिलेश यादव जी भाजपा के द्वारा किए जा रहे विकास को देखकर उतना हताश हो गये है कि अब कह रहे है कि भाजपा ने झूठ बोलकर हमारी कुर्सी छीन ली है। शायद वह भूल रहे कि उनके शासन के दौरान पूरे प्रदेश मंे भ्रष्टाचार व माफिया राज की सभी सीमाएं टूट चुकी थी। पूरे प्रदेश में जातिवाद का बोलबाला था। आम व्यक्ति अपने को असुरक्षित व्यक्ति महसूस करता था। भ्रष्टाचार व गुण्डाराज से मुक्ति पाने के लिए ही प्रदेश की जनता ने भाजपा को प्रचन्ड बहुमत से जिताया है। आज जनता को भाजपा के सुशासन पर पूर्ण विश्वास है उन्होंने कहा कि श्री यादव को अपने गुनाहों को भाजपा पर थोपकर जनता को गुमराह करने का भद्दा प्रयास नहीं करना चाहिए। बल्कि समाज के आम व्यक्ति की भलाई हेतु कुछ अच्छे कार्य करे।
श्री यादव के इस प्रकार के अनर्गल बयानों से भाजपा के सुशासन पर प्रश्न चिन्ह नहीं खड़ा कर सकते है। प्रदेश की जनता भाजपा द्वारा किए जा रहे विकास कार्यो को तुलनात्मक रूप में भी देख रही है। श्री यादव के इस प्रकार से हताश होने बजाय यदि एक अच्छे विपक्ष की सकारात्मक राजनीति करते तो प्रदेश के विकास हेतु अच्छा संदेश जाता। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि भाजपा प्रदेश के नवयुवकों, किसानों, महिलाओं की सुरक्षा व खुशहाली हेतु कृत संकल्प है। भाजपा प्रदेश के हर व्यक्ति हर वर्ग के उत्थान हेतु निरन्तर कार्य कर रही है और करती रहेगी। यही हमारा मूलमंत्र है।

Comments (0)

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी कल सीतापुर में पार्टी के 51 जिला कार्यालयों का शिलान्यास करेंगे

Posted on 10 October 2017 by admin

लखनऊ 09 अक्टूबर 2017, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कल 10 अक्टूबर को अपने एक दिवसीय प्रवास पर प्रदेश में रहेंगे। श्री शाह 10 अक्टूबर को सीतापुर से भाजपा के 51 जिला कार्यालयों का शिलान्यास करेंगे।
जिसमें प्रमुख रूप से आजमगढ़, बहराइच, देवरिया, एटा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, मथुरा, संतकबीर नगर, गोरखपुर, हापुड़, भदोही, कन्नौज, बुलंदशहर, श्रावस्ती, बांदा, महोबा, हाथरस, हमीरपुर, जालौन, ललितपुर, बरेली, इलाहाबाद, मैनपुरी, कासगंज, उन्नाव, सिद्धार्थनगर, सम्भल, गाजीपुर, वाराणसी, अमेठी, बदांयू, कानपुर देहात, इटावा, रामपुर, औरैया, अम्बेडकरनगर, सोनभद्र, गोण्डा, मेरठ, हरदोई, कौशाम्बी, फैजाबाद, फिरोजाबाद, लखीमपुर, सीतापुर, चंदौली, जेपीनगर, प्रतापगण, मुरादाबाद सम्मलित है।
इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, प्रदेश कोषाध्यक्ष तथा प्रदेश में वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष नवीन जैन, तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकुट बिहारी वर्मा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री ब्रज बहादुर, कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, सांसद राजेश वर्मा, रेखा वर्मा, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, प्रो0 श्यामनन्दन सिंह, किशन सिंह, जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता एवं जिला प्रभारी मान सिंह, विधायकगण ज्ञान तिवारी, राम कृष्ण रावत, सुरेश शाही, महेन्द्र यादव, शंशाक त्रिवेदी, सुनील वर्मा, राकेश राठौर आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहेंगे।

Comments (0)

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भूपेन्द्र चौधरी ने भाजपा मुख्यालय पर जनसमस्याओं का किया निवारण

Posted on 10 October 2017 by admin

10 अक्टूबर को जन सहयोग केन्द्र पर कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी रहेंगे उपस्थित
21लखनऊ 09 अक्टूबर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जनसमस्याओं के निराकरण के लिए राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भूपेन्द्र चौधरी उपस्थित रहे।
पत्रकारों के सवालों का जबाब देते हुए राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि आज लगभग 100 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनके संदर्भ में सम्बन्धित अधिकारियों को फोन कर प्राथमिकता के आधार पर समस्या के निस्तारण के लिए कहा गया।
सरकार की छः महीने की उपलब्धियों पर पूछे गये सवाल का जबाव देते हुए श्री चौधरी ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने छः माह में बहुत अच्छा कार्य किया है, कुछ क्षेत्रों में मा0 मुख्यमंत्री जी ने नेतृत्व में हमारी सरकार ने पूर्ववर्ती सरकारों के समय में उपेक्षित कार्यो को जो आवश्यक थे काफी तेजी पूरा करने का का कार्य किया है।
श्री चौधरी ने सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक जनसमस्याओं का निस्तारण किया। मा0 मंत्री जी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी एवं प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र सिंह जनसमस्याओं के निराकरण में जुटे रहे।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर कल दिनांक 10 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचैरी जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी एवं प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र सिंह एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Comments (0)

अपराधियों, भ्रष्टाचारियों पर कार्यवाही से घबराये अखिलेश-मनीष शुक्ला

Posted on 10 October 2017 by admin

लखनऊ 09 अक्टूबर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने विपक्षी दल समाजवादी पार्टी पर हमला बोला है। श्री शुक्ला ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। सपा द्वारा अपराधियों के एनकाउंटर पर उठाए गए सवाल पर मनीष शुक्ला ने कहा कि सपा अपराधियों पर कार्रवाई से घबरा गई है। उसे डर है जो उसके करीबी सपा सरकार के संरक्षण में अपराध को अंजाम दिया करते थे, अब वह फंस जाएंगे, और आंच उन पर भी आ जायेगा।
भाजपा प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार रात दिन एक कर राज्य के विकास और यहां की जनता को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए काम कर रही है। योगी सरकार के इतना तेज काम करने से सपा दहशत में है। जिस सपा सरकार में सीओ हत्याकांड मथुरा जवाहर बाग कांड जैसे जघन्य अपराध हुए वह सपा आज योगी सरकार के कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। इससे अधिक हास्यस्पद और क्या हो सकता है कि समाजवादी पार्टी एक तरफ कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार के कामकाज पर सवाल उठा रही है दूसरी तरफ अपराधियों के खिलाफ होने वाली कार्रवाई को कठघरे में खड़ा कर उन्हें बचाने का कार्य कर रही है। सपा योगी सरकार में हो रहे इन काउंटर पर भी सवाल खड़े कर रही है। सपा नहीं चाहती कि उत्तर प्रदेश से अपराधी खत्म हों। भाजपा का यह आरोप है कि सपा हमेशा अपराधियों को संरक्षण देती रही है और वह विपक्ष में बैठकर के भी अपराधियों को संरक्षण देने का प्रयास कर रही है।
श्री शुक्ला ने कहा कि एक तरह योगी सरकार अपराधियों पर कार्यवाही कर रही है वही दूसरी तरह अपने विकास कार्यो द्वारा प्रदेश की आय में वृद्धि भी कर रही है। 2017-18 की पहली तिमाही के आंकड़े बताते है कि प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद (राज्य आय) में 5.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद 24 x 7 काम कर रहे हैं। सपा की मंशा हम ही नहीं बाल्कि जनता जर्नादन भी समझ रही है।

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह कल एक दिवसीय प्रवास पर उत्तर प्रदेश में रहेंगे

Posted on 10 October 2017 by admin

लखनऊ 09 अक्टूबर 2017, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह कल उत्तर प्रदेश में प्रवास पर रहेंगे। प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने बताया कि श्री अमित शाह प्रातः 10 बजे चैधरी चरण सिंह एयरपोर्ट लखनऊ पहुंचेंगे। लखनऊ से हेलीकाप्टर द्वारा प्रातः 11 बजे सम्राट साइकिल फैक्ट्री ग्राउन्ड अमेठी पहुंचेगे तथा अमेठी में पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर श्री शाह दोपहर 01.30 बजे सीतापुर में पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचेंगे।
श्री शुक्ला ने बताया कि तदुपरान्त राष्ट्रीय अध्यक्ष लखनऊ पहुचंेगेे और संघ द्वारा साइंस कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर रात्रि में वापस दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2017
M T W T F S S
« Sep   Nov »
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in