Categorized | लखनऊ.

भाजपा पर भेदभाव का आरोप लगाने वालों का जनता मखौल उड़ाती है - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 10 October 2017 by admin

लखनऊ 09 अक्टूबर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश व देश को जाति-पांति की राजनीति में समाज को बांटने वाले लोग जब भाजपा पर भेदभाव की राजनीति करने का आरोप लगाते है जो भाजपा सबका साथ-सबका विकास के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी प्रमाणिकता उज्जवला योजना, मुद्दा बैंक योजना, किसान ऋण मोचन योजना, गरीबों को आवास, प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जीवन ज्योति योजना है जो अनेक योजनाएं होगी बिना भेदभाव के लागू की। डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि भाजपा पर इस तरह का आरोप लगाने वालों की जनता मखौल बनाती है।
उन्होंने कहा कि भाजपा चुनौती के साथ कह सकती है चाहे मोदी जी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार की योजनाएं हो या राज्य सरकार की योजनाएं कोई भी व्यक्ति योजनाओं के क्रियान्वयन पर भेदभाव का कोई सवाल नहीं खड़ा कर सकता। भाजपा अध्यक्ष ने कहा एक भारत-श्रेष्ठ भारत का र्निमाण हमारे नेतृत्व का संकल्प है हम सशक्त भारत-समृद्ध भारत के र्निमाण के लिए कार्य कर रही है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव जी को अपनी सरकार की कार्य प्रणाली की चिन्तन करने की आवश्यकता है जिसके परिणाम स्वरूप प्रदेश बदहाल हुआ किसान आत्महत्या को मजबूर हुआ तथा युवा बेरोजगार हुआ। आक्सीजन की जिस टेण्डर बाजी का आरोप अखिलेश जी भाजपा पर लगा रहे है उसके भी केन्द्र में स्वयं सपा सरकार है जिसके कार्यकाल में आक्सीजन सप्लाई का टेण्डर हुआ तथा उसका भुगतान नहीं हुआ। डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है हमारा लक्ष्य गरीबों के घर खुशहाली लाना है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा कल वृंदावन में दिये गये बयान के बारे में कहा कि अखिलेश यादव जी भाजपा के द्वारा किए जा रहे विकास को देखकर उतना हताश हो गये है कि अब कह रहे है कि भाजपा ने झूठ बोलकर हमारी कुर्सी छीन ली है। शायद वह भूल रहे कि उनके शासन के दौरान पूरे प्रदेश मंे भ्रष्टाचार व माफिया राज की सभी सीमाएं टूट चुकी थी। पूरे प्रदेश में जातिवाद का बोलबाला था। आम व्यक्ति अपने को असुरक्षित व्यक्ति महसूस करता था। भ्रष्टाचार व गुण्डाराज से मुक्ति पाने के लिए ही प्रदेश की जनता ने भाजपा को प्रचन्ड बहुमत से जिताया है। आज जनता को भाजपा के सुशासन पर पूर्ण विश्वास है उन्होंने कहा कि श्री यादव को अपने गुनाहों को भाजपा पर थोपकर जनता को गुमराह करने का भद्दा प्रयास नहीं करना चाहिए। बल्कि समाज के आम व्यक्ति की भलाई हेतु कुछ अच्छे कार्य करे।
श्री यादव के इस प्रकार के अनर्गल बयानों से भाजपा के सुशासन पर प्रश्न चिन्ह नहीं खड़ा कर सकते है। प्रदेश की जनता भाजपा द्वारा किए जा रहे विकास कार्यो को तुलनात्मक रूप में भी देख रही है। श्री यादव के इस प्रकार से हताश होने बजाय यदि एक अच्छे विपक्ष की सकारात्मक राजनीति करते तो प्रदेश के विकास हेतु अच्छा संदेश जाता। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि भाजपा प्रदेश के नवयुवकों, किसानों, महिलाओं की सुरक्षा व खुशहाली हेतु कृत संकल्प है। भाजपा प्रदेश के हर व्यक्ति हर वर्ग के उत्थान हेतु निरन्तर कार्य कर रही है और करती रहेगी। यही हमारा मूलमंत्र है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in