Categorized | लखनऊ.

बाराबंकी की घटना की जांच के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गठित की तीन सदस्यीय समित

Posted on 10 October 2017 by admin

तीन दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी कमेटी
लखनऊ 09 अक्टूबर 2017, बाराबंकी जिले के सुरजनपुर बेलहारा ब्लाक फतेहपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई घटना की जांच के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी को तीन दिन के अन्दर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है। इस कमेटी में मा0 विधायक राम नरेश रावत, मा0 विधायक नीरज बोरा, मा0 विधायक शरद अवस्थी शामिल है। मालूम हो की बाराबंकी जिले की सुरजनपुर बेलहारा ब्लाक फतेहपुर के मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस पर लाठी चार्ज का आरोप लगा था। जिसमें कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए थे। आरोप यह भी है कि पुलिस ने कुछ कार्यकर्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनके साथ दुव्र्यवहार किया था। विषय के संज्ञान में आते ही प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर घटना की विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in