Archive | October 2nd, 2017

भैय्या जी (स्व0 राजेन्द्र नाथ श्रीवास्तव) के शान्ति हवन में सम्मिलित हुए प्रदेश अध्यक्ष

Posted on 02 October 2017 by admin

लखनऊ 02 अक्टूबर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी आज सायं 4ः30 बजे भइय्या जी (स्व0राजेन्द्र नाथ श्रीवास्तव) के नरही स्थित आवास पर आयोजित शान्ति हवन में सम्मिलित हुए। श्री पाण्डेय ने कहा कि भैय्या जी लोकप्रिय प्रसिद्ध समाजसेवी थे जिन्हें लखनऊ के लोग गांधी के रूप में देखते थे। वे अत्यन्त सहज सरल व्यक्तित्व के धनी थे। वे हर व्यक्ति के सुख-दुखः में खडे़ रहने वाले थे।श्री पाण्डेय ने बताया कि मेरा परिचय उनसे 1999 में हुआ। उस दौरान मैं प्रदेश सरकार में मंत्री था। लखनऊ के समाज जीवन में उनकी रिक्तता अपूर्णनीय है। डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी के साथ प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष सुनील यादव, विकास धानुक तथा प्रमोद कुमार ने स्व0 भइय्या जी के आवास जाकर अपनी श्रद्धाजंलि आर्पित की।

Comments (0)

कंाग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी

Posted on 02 October 2017 by admin

आज उत्तर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं ज्वाइनिंग प्रभारी श्री मदन मोहन शुक्ला ने उत्तर प्रदेश छात्र-युवा अधिकार मंच के संयोजक एवं इलाहाबाद के छात्र नेता श्री बाबुल सिंह को उनके सैकड़ों अखिल भारतीय विद्यालय परिषद के समर्थकों के साथ कंाग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी। इस अवसर पर प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर, सांसद श्री प्रमोद तिवारी, श्री पी0एल0 पुनिया, एम.एल.सी. श्री दीपक सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री संतोष सिंह-पूर्व सांसद, उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष-डाॅ0 आर0पी0 त्रिपाठी, संगठनमंत्री श्री शिव पाण्डेय, सचिव श्री श्रोत गुप्ता, श्री अभिमन्यु सिंह सहित अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में श्री बाबुल सिंह के अतिक्त प्रमुख रूप से सर्वश्री मनीष पटेल-फतेहपुर, पियूष सिंह-कानपुर, अंकित यादव-इलाहाबाद, अभिनव मिश्रा-प्रतापगढ़, अमित द्विवेदी-कौशाम्बी, पृथ्वी प्रकाश तिवारी-हंडिया, पंकज शुक्ला, अनुभव सिंह, आकाश तिवारी, निखिल श्रीवास्तव, रवि कुमार, नीरज गिरि, आशुतोष मिश्रा-इलाहाबाद, अनुपम चैधरी-अम्बेडकर नगर, मृत्युंजय सिंह-भदोही, राशिद अंसारी-सुल्तानपुर आदि सम्मिलित थे।

Comments (0)

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया

Posted on 02 October 2017 by admin

आज दिनांक 02 अक्टूबर, 2017 को उत्तर प्रदेश कंाग्रेस पार्टी कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के पूर्व दोनों महान नेताओं के चित्रों पर प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर-सांसद, श्री प्रमोद तिवारी-सांसद विशेष रूप से अनेक वरिष्ठ कंाग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। सभा की अध्यक्षता पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी ने की।
उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कंाग्रेस प्रवक्ता श्री आर0ए0 प्रसाद ने बताया कि इस अवसर पर बोलते हुए प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर-सांसद ने कहा कि महात्मा गांधी ने 1918 में बिहार के चंपारन जिले में पहली बार किसानों के प्रति हो रहे अन्याय एवं अत्याचार के विरूद्ध आन्दोलन छेड़ा। हमारे नेता राहुल गांधी जी सम्पूर्ण देश में घूम-घूम कर किसानों एवं नौजवानों की आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कंाग्रेस ने कभी भी किसानों के हितों के प्रतिकूल कार्य नहीं किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी एक नैतिक पुरूष थे जिन्होंने देश की गरीबी और लोगों को अधनंगा देखकर खुद शरीर पर पूरे वस्त्र पहनना छोड़ दिया था। उन्होंने इस बात पर खेद व्यक्त किया कि सत्ता पक्ष के द्वारा महात्मा गांधी को चतुर बनिया कह कर जाति में बांटने का काम किया है, जिसकी भर्तस्ना की जानी चाहिए। बापू तो सर्व समाज के थे। उन्होंने कंाग्रेसजनों का आवाह्न किया कि जिस तरह महात्मा गांधी ने 1942 में करो या मरो का नारा दिया था, आज कंाग्रेस का हर कार्यकर्ता उसी नीति का अनुशरण करते हुए राष्ट्र की एकता-अखण्डता, सहिष्णुता और सौहार्द को बनाये रखने के लिए अपनी समस्त शक्ति लगा देगा।
उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री कंाग्रेस के नेता लाल बहादुर शास्त्री के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे एक दृढप्रतिज्ञ, गरीबों, वंचितों और किसानों के सच्चे हितैशी थे, उनके नेतृत्व में भारतीय फौजें लाहौर तक पहुॅंच गयी थी।
इस अवसर पर बोलते हुए सांसद श्री प्रमोद तिवारी ने कहा कि महात्मा गांधी भारतीय आत्मा की सबसे बड़ी आवाज थे। वे अहिंसा के दार्शनिक और अभूतपूर्व सत्याग्रही थे। उन्होंने कहा कि अपने नैतिक आदर्शो तथा आधात्मिक शक्ति के बल पर उन्होंने कंाग्रेस का नेतृत्व किया और भारत में स्वाधीनता संग्राम को ऊॅंचाई तक पहुॅंचाया। उन्होंने हमेशा हिन्दू एवं मुसलमानों की एकता के लिए प्रयास किया। 1924 में दंगों के बाद हिन्दू-मुसलमान एकता के लिए बापू ने 21 दिनों का उपवास रखा था। उन्होंने कहा कि यह खेद की बात है कि अंग्रेजों ने भारत पर लोगों को जाति एवं धर्म के आधार पर बांट कर राज किया, आज प्रधानमंत्री एवं सत्ता पक्ष भी लोगों को धर्म और जाति के आधार पर बांट रहे हैं, यह देश की प्रगति के लए भयावह है।
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। उन्होंने कहा कि श्री लाल बहादुर शास्त्री कद-कांठी में छोटे जरूर थे लेकिन वे एक लौह पुरूष थे।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कंाग्रेस विचार विभाग द्वारा प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय से गांधी प्रतिमा, हजरतगंज तक एक शांति संकल्प यात्रा बापू का प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम…………. गाते हुए निकाली। प्रतिमा पर पहुॅंचकर कर प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर ने कंाग्रेसजनों को बापू के बताऐ हुए सत्य-अहिंसा एवं सहअस्तित्व के मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र की एकता-अखण्डता, सहिष्णुता, सौहार्द और बाबू के सादा जीवन उच्च विचार के सिद्धान्त पर अडिग रहते हुए भारत को स्वावलम्बी तथा प्रगतिशील बनाने की दिशा में सत्त प्रयासरत रहने के लिए शपथ दिलायी। तत्पश्चात गांधी प्रतिमा पर प्रदेश अध्यक्ष श्री राजबब्बर, श्री प्रमोद तिवारी, श्री पी0एल0 पुनिया-सांसद ने माल्यार्पण किया और बैठक कर रघुपति राघव राजा राम का भजन किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कंाग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री संतोष सिंह, उपाध्यक्ष-डाॅ0 आर0पी0 त्रिपाठी, पूर्व विधायक श्री फजले मसूद, उत्तर प्रदेश कंाग्रेस विचार विभाग के चेयरमैन श्री सम्पूर्णानन्द मिश्रा, उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के महासचिव श्री प्रमोद सिंह, चैधरी सत्यवीर सिंह, श्री श्याम किशोर शुक्ला-पूर्व विधायक, श्रीमती लालती देवी, श्री संजीव सिंह, श्री एस0जे0एस0 मक्कड़, श्री विनोद मिश्रा, संगठन मंत्री श्री शिव पाण्डेय, श्री रमेश मिश्रा, सचिव श्री शिव पाण्डेय, श्री श्रोत गुप्ता, श्री आर0पी0 सिंह, श्री संजय दीक्षित प्रदेश कंाग्रेस प्रवक्ता श्री अमरनाथ अग्रवाल, श्री द्विजेन्द्र त्रिपाठी, श्री ओंकार नाथ सिंह, श्री सिद्धार्थप्रिय श्रीवास्तव, श्री जीशान हैदर, श्री आर0ए0 प्रसाद, श्री सुबोध श्रीवास्तव, श्री नरेश बाल्मीकि, शहर कंाग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री बोधलाल शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष श्री अमित श्रीवास्तव ‘त्यागी’, सेवानिवृत्त आई0ए0एस0 श्री अनीश अंसारी, श्री इरशाद अली, उ0प्र0 महिला कंाग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा सिंह, उ0प्र0 युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री नदीम अशरफ जायसी, श्री नईम सिद्दीकी, श्री शैलेन्द्र तिवारी, श्री रामेन्द्र जैनवार, श्री बृजेन्द्र सिंह, विचार विभाग के महासचिव श्री स्वतंत्र शुक्ला, श्री विवेक त्यागी, सचिव श्री जयशंकर दूबे, श्री पवन पाण्डेय, श्री के0एस0 भारद्वाज, श्री कपिलेश्वर शुक्ला आदि कंाग्रेसजन उपस्थित थे।

Comments (0)

राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Posted on 02 October 2017 by admin

लखनऊः 01 अक्टूबर, 2017

kcp_8682_r2_c1उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक से आज राजभवन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिष्टाचारिक भेंट की। भेंटवार्ता के दौरान कल महात्मा गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच हुई वार्ता में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छ भारत अभियान पर विशेष रूप से चर्चा की गयी। प्रदेश को खुले में शौच से मुक्त किये जाने एवं प्रदेशवासियों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाकर आवश्यक कदम उठाने पर विचार-विमर्श भी हुआ।

Comments (0)

राज्यपाल और मुख्यमंत्री गांधी जयन्ती पर आयोजित चार समारोह में पहली बार एक साथ हुए सम्मिलित

Posted on 02 October 2017 by admin

गांधी जी के बताये रास्ते पर चलकर ही स्वच्छ भारत मिशन को मिलेगी सफलता- राज्यपाल
———-
खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देकर बेरोजगारी की समस्या को दूर किया जायेगा- मुख्यमंत्री
—————
लखनऊः 02 अक्टूबर, 2017

dsc_7047उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पहली बार गांधी जी की 148वीं जयन्ती पर लखनऊ के विभिन्न चार स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में एक साथ शामिल हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्वप्रथम सुबह राज्यपाल को साथ लेकर हजरतगंज स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद मुख्यमंत्री राज्यपाल के साथ हजरतगंज स्थित गांधी आश्रम, तिलक हाल में गांधी जी की जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम एवं एनेक्सी स्थित लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एव पुष्पांजलि अर्पित की।dsc_7498
राज्यपाल श्री राम नाईक ने गांधी आश्रम में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि यहां पर आकर गांधी आश्रम के उत्पादों को देखकर एवं गांधी जी के विचारों से साल भर काम करने की लिये ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचारों को अपनाकर गांवों से शहरों की ओर हो रहे पलायन को छोटे-छोटे लघु उद्योगों को लगाकर एवं शिक्षा की उचित व्यवस्था करके रोका जा सकता है। तिलक हाल में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि 1857 में प्रारम्भ हुए स्वतंत्रता आन्दोलन का अन्तिम नेतृत्व महात्मा गांधी जी ने किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत बनाना गांधी जी का सपना था। इसलिए उनके सपने को पूरा करने के लिये प्रधानमंत्री द्वारा ‘स्वच्छ भारत अभियान’ की शुरूआत की गई। उन्होंने कहा कि सबके उत्थान की शपथ लेकर हमें उनके सपनों को पूरा करना चाहिए।dsc_7189
श्री राम नाईक आज लाल बहादुर शास्त्री जी को याद करते हुए कहा कि जिस प्रकार से गांधी जी का आजादी की लड़ाई में अविस्मरणीय योगदान है उसी प्रकार से आजादी के बाद देश पर हुए हमले से देश को बचाने के लिये शास्त्री जी का योगदान है। शास्त्री जी के नेतृत्व में सेना ने अद्म्य साहस का परिचय देकर देश की रक्षा करने में सफलता हासिल की। शास्त्री जी के नेतृत्व में देश को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी की सादगी, दृढ़ इच्छा शक्ति एवं सरल स्वभाव से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।
श्री राम नाईक आज राजभवन के गांधी सभागार में आयोजित गांधी जयन्ती के अवसर पर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि 1947 से देश को स्वराज्य से सुराज बनाने के लिये प्रयास किया जा रहा है। इसमें हम सभी लोगों को बढ़-चढ़कर योगदान करने पर विचार करना चाहिए। हम सभी लोगों को अच्छा कार्य करने एवं देश और प्रदेश को स्वच्छ बनाने के लिये गांधी जयन्ती के अवसर पर दृढ़ संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री ने अलग-अलग समय पर देश का नेतृत्व किया। गांधी जी ने देश को आजादी दिलाई तथा शास्त्री जी ने देश की आजादी की रक्षा करके अपने नेतृत्व को सच साबित किया। राज्यपाल ने राजभवन के कर्मियों से कहा कि अगले वर्ष गांधी जयन्ती समारोह में परिवार सहित शामिल हों। भातखण्डे संगीत सम विश्वविद्यालय के कलाकारों ने गांधी जी के प्रिय भजन प्रस्तुत किये।dsc_6942
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलकर स्वदेशी तरीके से देश को आजादी दिलाकर महात्मा गांधी रहस्यमयी बन गये। उन्होंने कहा कि एक साधारण कद, काठी का होते हुए भी उन्होंने दुनिया पर हुकूमत करने वाली सरकार को हिला दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत गांधी जी का सपना था। उन्होंने कहा कि उनके सपने को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत बनाने का संकल्प लिया था जो आज एक अभियान बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री के संकल्प स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत आज तक 6 जिलों को ओ0डी0एफ0 मुक्त कर दिया है। भारत सरकार ने भी इसे अपने सर्वे में सत्य पाया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान केन्द्र सरकार गांधी जी के सपने को साकार करने के लिए खादी उत्पादों को बढ़ाने के लिए जन-आन्दोलन चला रही है। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से वाराणसी के गांवों में घर-घर सूत कातने का काम किया जा रहा है, जिससे बेरोजगारी दूर हो रही है तथा लोगों को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को अराजकता एवं गन्दगी को हटाने के लिए कार्य करना चाहिए। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वदेशी एवं स्वावलम्बन के लिए सरकार हर प्रकार से खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा एवं सहयोग देगी।
राज्यपाल श्री राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांधी आश्रम हजरतगंज में चरखा भी चलाया।

Comments (0)

मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र पाण्डेय ने स्वच्छता मैराथन रवाना किया

Posted on 02 October 2017 by admin

हजारों लोंगो ने लिया मैराथन में भाग
photo_1-उपमुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा, मंत्री आशुतोष टण्डन, महामंत्री पंकज सिंह स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अवसर पर विशिष्ट अतिथि
लखनऊ 02 अक्टूबर 2017, भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवारा के समापन के अवसर पर पूरे प्रदेश में स्वच्छता के लिए वर्ष में 100 घण्टे श्रमदान (प्रत्येक सप्ताह में दो घंटे) तथा अपने अतरिक्त 100 लोगों को स्वच्छता से ही सेवा संकल्प दिला कर स्वयं न गंदगी करना न ही दूसरों को गंदगी करने देना‘‘ के संकल्प तथा स्वच्छता मैराथन कार्यक्रम के साथ पूरे प्रदेश के सभी जनपदों में आज स्वच्छता के 15 दिवसीय अभियान का आज समापन हुआ।photo_3
लखनऊ में स्वच्छता ही सेवा मैराथन को प्रदेश के मुख्यमंत्री मा0 योगी आदित्यनाथ जी तथा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उद्बोधन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्मदिन पर नमन करते हुए कहा कि भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री मा0 नरेन्द्र मोदी जी द्वारा स्वच्छता 3 वर्ष पूर्व लिया गया। स्वच्छता का संकल्प अब आन्दोलन बन गया है और 2022 में जब भारत की आजादी को 75 वर्ष पूरा हो चुका होगा तथा महात्मा गांधी जी की हम 150वीं जयन्ती मना रहे होंगे तब इस प्रधानमंत्री मोदी जी के स्वच्छता भारत व श्रेष्ठ भारत को साकार कर चुकें होगें। उन्होंने कहा कि यह व्यापक जन सहभागिता से ही सम्भव है तथा हम सभी को स्वच्छता के प्रति कर्तव्य के प्रति संकल्प बद्ध हो।photo_21
लखनऊ महानगर इकाई के संयोकत्व में सम्पन्न हुए कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा प्रदेश के मंत्री आशुतोष टण्डन, प्रदेश महामंत्री अमित सिंह (पंकज सिंह), महंत दिव्या गिरी, विधायक नीरज बोरा विशिष्ठि अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम गांधी प्रतिमा तथा सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा को माल्र्यापण के पश्चात् स्वच्छता की शपथ मुख्यमंत्री जी द्वारा दिलाई गई। स्वच्छता मैराथन में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व युवा उपस्थित थे।
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने स्वच्छता मैराथन के अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि स्वच्छता भारत के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा लिए गए संकल्प को 3 वर्ष आज पूरे हुए हैं। पार्टी द्वारा पिछले 15 दिनों से स्वच्छता ही सेवा के प्रमुख नेताओं के नेतृत्व में स्वच्छता को साकार करने कार्य कर ही हैं आज स्वच्छता पखवारे के अवसर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होने कहा कि स्वच्छता के प्रति प्रधानमंत्री जी की मुहिम अब आन्दोलन का रूप ले चुका है। जिस आजादी के लिए 1942 में लिया गया संकल्प 1947 में सिद्धि आजादी हासिल कर पूर्ण हुआ ठीक उसी तरह आजादी की 75वीं वर्ष गांठ तथा गांधी जी की 150वीं जयन्ती पर स्वच्छ भारत का संकल्प सिद्धि प्राप्त करेगा व स्वच्छ भारत श्रेष्ठ भारत साकार होगा।
कार्यक्रम संचालन लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा जी ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री ब्रज बहादुर जी, पूर्व प्रदेश मंत्री वीरेन्द्र तिवरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला, क्षेत्रीय महामंत्री दिनेश तिवारी, महानगर महामंत्री अंजनी श्रीवास्तव, पुष्कर शुक्ला, प्रदेश सहमुख्यालय प्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी, त्रिलोक सिंह अधिकारी, राम औतार कन्नौजिया, महानगर उपाध्यक्ष आनन्द द्विवेदी, अशोक तिवारी, अंजनी सिंह, सुषमा खरगवाल साकेन्द्र शर्मा, खुर्शीद आलम, अमित तिवारी सहित अनेक कार्यकर्ता व गणमान्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2017
M T W T F S S
« Sep   Nov »
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in