Categorized | Latest news

राज्यपाल और मुख्यमंत्री गांधी जयन्ती पर आयोजित चार समारोह में पहली बार एक साथ हुए सम्मिलित

Posted on 02 October 2017 by admin

गांधी जी के बताये रास्ते पर चलकर ही स्वच्छ भारत मिशन को मिलेगी सफलता- राज्यपाल
———-
खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देकर बेरोजगारी की समस्या को दूर किया जायेगा- मुख्यमंत्री
—————
लखनऊः 02 अक्टूबर, 2017

dsc_7047उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पहली बार गांधी जी की 148वीं जयन्ती पर लखनऊ के विभिन्न चार स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में एक साथ शामिल हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्वप्रथम सुबह राज्यपाल को साथ लेकर हजरतगंज स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद मुख्यमंत्री राज्यपाल के साथ हजरतगंज स्थित गांधी आश्रम, तिलक हाल में गांधी जी की जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम एवं एनेक्सी स्थित लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एव पुष्पांजलि अर्पित की।dsc_7498
राज्यपाल श्री राम नाईक ने गांधी आश्रम में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि यहां पर आकर गांधी आश्रम के उत्पादों को देखकर एवं गांधी जी के विचारों से साल भर काम करने की लिये ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचारों को अपनाकर गांवों से शहरों की ओर हो रहे पलायन को छोटे-छोटे लघु उद्योगों को लगाकर एवं शिक्षा की उचित व्यवस्था करके रोका जा सकता है। तिलक हाल में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि 1857 में प्रारम्भ हुए स्वतंत्रता आन्दोलन का अन्तिम नेतृत्व महात्मा गांधी जी ने किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत बनाना गांधी जी का सपना था। इसलिए उनके सपने को पूरा करने के लिये प्रधानमंत्री द्वारा ‘स्वच्छ भारत अभियान’ की शुरूआत की गई। उन्होंने कहा कि सबके उत्थान की शपथ लेकर हमें उनके सपनों को पूरा करना चाहिए।dsc_7189
श्री राम नाईक आज लाल बहादुर शास्त्री जी को याद करते हुए कहा कि जिस प्रकार से गांधी जी का आजादी की लड़ाई में अविस्मरणीय योगदान है उसी प्रकार से आजादी के बाद देश पर हुए हमले से देश को बचाने के लिये शास्त्री जी का योगदान है। शास्त्री जी के नेतृत्व में सेना ने अद्म्य साहस का परिचय देकर देश की रक्षा करने में सफलता हासिल की। शास्त्री जी के नेतृत्व में देश को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी की सादगी, दृढ़ इच्छा शक्ति एवं सरल स्वभाव से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।
श्री राम नाईक आज राजभवन के गांधी सभागार में आयोजित गांधी जयन्ती के अवसर पर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि 1947 से देश को स्वराज्य से सुराज बनाने के लिये प्रयास किया जा रहा है। इसमें हम सभी लोगों को बढ़-चढ़कर योगदान करने पर विचार करना चाहिए। हम सभी लोगों को अच्छा कार्य करने एवं देश और प्रदेश को स्वच्छ बनाने के लिये गांधी जयन्ती के अवसर पर दृढ़ संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री ने अलग-अलग समय पर देश का नेतृत्व किया। गांधी जी ने देश को आजादी दिलाई तथा शास्त्री जी ने देश की आजादी की रक्षा करके अपने नेतृत्व को सच साबित किया। राज्यपाल ने राजभवन के कर्मियों से कहा कि अगले वर्ष गांधी जयन्ती समारोह में परिवार सहित शामिल हों। भातखण्डे संगीत सम विश्वविद्यालय के कलाकारों ने गांधी जी के प्रिय भजन प्रस्तुत किये।dsc_6942
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलकर स्वदेशी तरीके से देश को आजादी दिलाकर महात्मा गांधी रहस्यमयी बन गये। उन्होंने कहा कि एक साधारण कद, काठी का होते हुए भी उन्होंने दुनिया पर हुकूमत करने वाली सरकार को हिला दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत गांधी जी का सपना था। उन्होंने कहा कि उनके सपने को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत बनाने का संकल्प लिया था जो आज एक अभियान बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री के संकल्प स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत आज तक 6 जिलों को ओ0डी0एफ0 मुक्त कर दिया है। भारत सरकार ने भी इसे अपने सर्वे में सत्य पाया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान केन्द्र सरकार गांधी जी के सपने को साकार करने के लिए खादी उत्पादों को बढ़ाने के लिए जन-आन्दोलन चला रही है। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से वाराणसी के गांवों में घर-घर सूत कातने का काम किया जा रहा है, जिससे बेरोजगारी दूर हो रही है तथा लोगों को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को अराजकता एवं गन्दगी को हटाने के लिए कार्य करना चाहिए। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वदेशी एवं स्वावलम्बन के लिए सरकार हर प्रकार से खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा एवं सहयोग देगी।
राज्यपाल श्री राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांधी आश्रम हजरतगंज में चरखा भी चलाया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in