Categorized | लखनऊ.

भैय्या जी (स्व0 राजेन्द्र नाथ श्रीवास्तव) के शान्ति हवन में सम्मिलित हुए प्रदेश अध्यक्ष

Posted on 02 October 2017 by admin

लखनऊ 02 अक्टूबर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी आज सायं 4ः30 बजे भइय्या जी (स्व0राजेन्द्र नाथ श्रीवास्तव) के नरही स्थित आवास पर आयोजित शान्ति हवन में सम्मिलित हुए। श्री पाण्डेय ने कहा कि भैय्या जी लोकप्रिय प्रसिद्ध समाजसेवी थे जिन्हें लखनऊ के लोग गांधी के रूप में देखते थे। वे अत्यन्त सहज सरल व्यक्तित्व के धनी थे। वे हर व्यक्ति के सुख-दुखः में खडे़ रहने वाले थे।श्री पाण्डेय ने बताया कि मेरा परिचय उनसे 1999 में हुआ। उस दौरान मैं प्रदेश सरकार में मंत्री था। लखनऊ के समाज जीवन में उनकी रिक्तता अपूर्णनीय है। डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी के साथ प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष सुनील यादव, विकास धानुक तथा प्रमोद कुमार ने स्व0 भइय्या जी के आवास जाकर अपनी श्रद्धाजंलि आर्पित की।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in