Categorized | लखनऊ.

राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Posted on 02 October 2017 by admin

लखनऊः 01 अक्टूबर, 2017

kcp_8682_r2_c1उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक से आज राजभवन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिष्टाचारिक भेंट की। भेंटवार्ता के दौरान कल महात्मा गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच हुई वार्ता में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छ भारत अभियान पर विशेष रूप से चर्चा की गयी। प्रदेश को खुले में शौच से मुक्त किये जाने एवं प्रदेशवासियों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाकर आवश्यक कदम उठाने पर विचार-विमर्श भी हुआ।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in