Categorized | लखनऊ.

अपराधियों, भ्रष्टाचारियों पर कार्यवाही से घबराये अखिलेश-मनीष शुक्ला

Posted on 10 October 2017 by admin

लखनऊ 09 अक्टूबर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने विपक्षी दल समाजवादी पार्टी पर हमला बोला है। श्री शुक्ला ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। सपा द्वारा अपराधियों के एनकाउंटर पर उठाए गए सवाल पर मनीष शुक्ला ने कहा कि सपा अपराधियों पर कार्रवाई से घबरा गई है। उसे डर है जो उसके करीबी सपा सरकार के संरक्षण में अपराध को अंजाम दिया करते थे, अब वह फंस जाएंगे, और आंच उन पर भी आ जायेगा।
भाजपा प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार रात दिन एक कर राज्य के विकास और यहां की जनता को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए काम कर रही है। योगी सरकार के इतना तेज काम करने से सपा दहशत में है। जिस सपा सरकार में सीओ हत्याकांड मथुरा जवाहर बाग कांड जैसे जघन्य अपराध हुए वह सपा आज योगी सरकार के कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। इससे अधिक हास्यस्पद और क्या हो सकता है कि समाजवादी पार्टी एक तरफ कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार के कामकाज पर सवाल उठा रही है दूसरी तरफ अपराधियों के खिलाफ होने वाली कार्रवाई को कठघरे में खड़ा कर उन्हें बचाने का कार्य कर रही है। सपा योगी सरकार में हो रहे इन काउंटर पर भी सवाल खड़े कर रही है। सपा नहीं चाहती कि उत्तर प्रदेश से अपराधी खत्म हों। भाजपा का यह आरोप है कि सपा हमेशा अपराधियों को संरक्षण देती रही है और वह विपक्ष में बैठकर के भी अपराधियों को संरक्षण देने का प्रयास कर रही है।
श्री शुक्ला ने कहा कि एक तरह योगी सरकार अपराधियों पर कार्यवाही कर रही है वही दूसरी तरह अपने विकास कार्यो द्वारा प्रदेश की आय में वृद्धि भी कर रही है। 2017-18 की पहली तिमाही के आंकड़े बताते है कि प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद (राज्य आय) में 5.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद 24 x 7 काम कर रहे हैं। सपा की मंशा हम ही नहीं बाल्कि जनता जर्नादन भी समझ रही है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in