Categorized | लखनऊ.

मुगल वंशज ने मांगा मुतावल्ली का अधिकार

Posted on 31 October 2017 by admin

20171031_130021लखनऊ ।राम मंदिर आंदोलन और बाबरी मस्जिद विध्वंस की वरसी भले ही दिसंबर में हो पर राजधानी में इस मुद्दे को हवा देने के लिए मुहिम तेज हो गई है ।शिया समुदाय की पहल के बाद शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी के बाद मुगल शासक के डीएनए प्रमाणित कुलदीप बताने वाले प्रिंस याकूब हबीबुद्दीन तूसी ने प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण चौधरी से भेट कर रामजन्म भूमि बाबरी मस्जिद विषय पर विचार विमर्श किया तथा बाबरी मस्जिद भूमि के मुतावल्ली नियुक्त करने का पत्र सौंपा । प्रिस याकूब हबीबुद्दीन तूसी ने आल इण्डिया पर्सनल लाॅ बोर्ड, आल इण्डिया अल इमाम वेलफेयर एसोसिएशन एवं मुस्लिम धर्म गुरूओं से अपील की है कि हम ही एक मात्र मुगल शासक के डीएनए प्रमाणित मुख्य वंशज है, बाबरी मस्जिद उनके पूर्वजों की है ।श्री तूसी ने दावा किया अयोध्या में उनके द्वारा ही जामा मस्जिद का निर्माण किया जाएगा।इस सम्बंध में वो लखनऊ में रामजन्म भूमि बाबरी मस्जिद विषय पर समझौता वार्ता का समन्वय का कार्य कर रहे पण्डित अमरनाथ मिश्रा से आशीर्वाद और सहयोग मांगा है ।कल प्रिस तूसी अयोध्या की यात्रा कर हिन्दू-मुस्लिम सम्प्रदाय के लोगो से वार्ता करेंगे ।वही दूसरी ओर शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी के श्री श्री रविशंकर से मुलाकात की बात सामने आयी है ।राजनैतिक पण्डितों का कहना है कि कई दशको से समाज मे खाई पैदा करने वाला विवाद अब दोनो पक्षो की पहल सार्थक प्रयास की ओर जा रही है ।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in