राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. अमित भाई शाह कल महाराजगंज व जौनपुर में भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलनों को करेगें सम्बोधित

Posted on 07 February 2019 by admin

लखनऊ 07 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित भाई शाह कल 8 फरवरी को एक दिवसीय प्रवास पर उत्तर प्रदेश में रहेंगे। श्री शाह कल प्रातः 11ः30 बजे महराजगंज में पार्टी संगठन के गोरखपुर क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी कल ही जौनपुर के टी.डी. कालेज मैदान में पार्टी के काशी क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। श्री शाह के साथ लोकसभा चुनाव के प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री श्री जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी भी उपस्थित रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में 30 जनवरी से शुरू हुए बूथ अध्यक्षों के सम्मेलनों में पार्टी अध्यक्ष श्री अमित भाई शाह जी ने बूथ अध्यक्षों से सीधा संवाद स्थापित कर उनका मार्ग दर्शन किया और 2019 के लोकसभा चुनाव में विजय का मंत्र दिया। अभी तक पार्टी के अवध, कानपुर, पश्चिम व ब्रज क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन सम्पन्न हो चुका है। इसी क्रम में कल गोरखपुर व काशी क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन आयोजित किया गया है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in