महानगरों की तरह ही नगर पालिकाओं का विकास होगा - केशव मौर्य

Posted on 27 November 2017 by admin

keshav-maurya-uttara-pradesh-bjpजौनपुर/लखनऊ 27 नवम्बर 2017, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य चुनाव प्रचार समाप्त होने से चंद घंटे पहले जौनपुर आकर चुनावी फिजा को बदल गये। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी किरन श्रीवास्तव को जीतने के बाद जौनपुर नगर पालिका समेत सभी नगर पालिकाओ और नगर पंचायतो के लिए सरकारी खजाना खोल दिया जायेगा। उन्होंने साफ कहा कि नगर पालिका के अंदर इस कदर विकास किया जायेगा कि महानगरो में रहने वालो लोग भी यही रहना पसंद करने लगेगे।
श्री मौर्य ने सपा बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन तीनो पार्टियों के पास कोई एजेण्डा नही है। ये तिकड़ी केवल दुनियां के सबसे मजबूत नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पीछे करने की कोशिश में लगे है। उन्होंने यह भी कहा कि जो भू-माफिया सरकारी जमीन पर कब्जा करके इमारते खड़ी किया है उस पर मेरी सरकार बुल्डोजर चलाने में नही हिचेगी। यदि गरीब आदमी किसी प्रकार से सरकारी जमीन पर काबिज है तो उसको हटाने से पहले उसके घर का इंतजाम करने के बाद ही अतिक्रमण को हटाने का काम करेगी।
डिप्टी सीएम ने कहा कि पूर्व की सरकारो में अपराधियों के हौसले बुलंद थे। पुलिस उन पर कार्यवाही करने से डरती थी। लेकिन मेरी सरकार में यदि पुलिस पर अपराधी गोली चलायेगा तो हमारी पुलिस उन पर फूल नही बरसायेगी बल्की गोली का जवाब गोली से देगी। अंत में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओ का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि कार्यकर्ताओ के बदौलत केन्द्र और प्रदेश में हमारी सरकार बनी है। इस लिए अधिकारी कार्यकर्ताओ का सम्मान करने के साथ वे जो भी जन समस्याओ को लेकर जाय उसका निस्तारण शीघ्र किया जाय।
इस अवसर पर जनसभा को राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव, प्रदेश मंत्री महेश चंद्र श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने सम्बोधित किया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in