Archive | June 4th, 2014

राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गृह मंत्री राजनाथ सिंह का प्रथम आगमन 7 जून को

Posted on 04 June 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गृह मंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह अपने संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मिलने 7 जून को लखनऊ आ रहे हैं। इस संबंध में भाजपा लखनऊ महानगर के कार्यकर्ताओं की एक बैठक महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय पर सम्पन्न हुयी। जिसमें उनके कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने कहा कि गृह मंत्री बनने के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह दिनांक 7 जून को अपने गृह राज्य आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गृह मंत्री बनने के बाद श्री सिंह का प्रथम आगमन हो रहा। प्रातः 10 बजे अमौसी एयर पोर्ट पर लखनऊ महानगर के हजारों कार्यकर्ता उनकी अगुवाई करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के लखनऊ आगमन पर हवाई अड्डे से लेकर निराला नगर तक अनेकों स्थान पर पुष्प वर्षा तथा ढोल नगाड़ों के बीच अभूतपूर्व स्वागत की तैयारी हो रही है। स्वागत हेतु कार्यकर्ताओं द्वारा झण्डे, बैनर, होर्डिंग्स, स्वागत द्वार लगाने के साथ ही शहर को केसरिया मय करने का निर्णय लिया है। अमौसी एयरपोर्ट से ही जुलूस की शक्ल में एक लम्बा वाहनों का काफिला राजनाथ सिंह के साथ चलेगा। सायंकाल 5 बजे राजनाथ सिंह का निराला नगर स्थित माधव सभागार में नागरिक अभिनन्दन किया जायेगा। जनसंघ कार्यकाल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का गृह मंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह द्वारा स्वागत किया जायेगा। राजनाथ सिंह केकेसी पर एकात्म मानववाद प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्र्यापण भी करेंगे। इसके बाद प्रदेश कार्यालय भी पहुंचेंगे। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल टण्डन, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य जयपाल सिंह, रामनारायण साहू, सुरेश श्रीवास्तव, सुरेश तिवारी, विद्यासागर गुप्ता, अशोक तिवारी, राकेश श्रीवास्तव, अनुराग मिश्रा अन्नू, मुकेश शर्मा, त्रिलोक सिंह अधिकारी, आनन्द द्विवेदी, मनीष शुक्ला, अमित पुरी, दिवाकर सेठ, संतोष सिंह, राजीव मिश्रा, विजय प्रताप ंिसंह, प्रभु जालान, चन्द्रा रावत, विजय लक्ष्मी, अवधेश गुप्ता छोटू, श्यामजीत सिंह, टिंकू सोनकर, अशोक तिवारी, मो. नसीम, रवि कुमार, रामशंकर राजपूत, बीना गुप्ता, पुष्पासिंह चैहान, सरोज कुमारी, गीतारानी गौतम, करूणा सारस्वत, रानी कनौजिया, उषा किरन, अरविन्द मिश्रा, सुरेश अवस्थी, शिव कुमार, अमित सोनकर, हरशरणलाल गुप्ता, बृजकिशोर पाण्डेय, कैलाश यादव, राजेश सिंह गब्बर, प्रमोद सिंह राजन, भृगुनाथ शुक्ला, अमित द्विवेदी, मिंटू उपाध्याय, विनोद सिंघल, योगेन्द्र पटेल, रामकुमार शुक्ला, देवेजीत पाण्डेय, रामचन्दर चैरसिया, सतेन्द्र सिंह, अमरीश कुमार, मान सिंह यादव, अनूप सिंह, विकास मिश्रा, सुदर्शन भारती, सुधांशु श्रीवास्तव, अजय सोनकर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अन्त में भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर ने केन्द्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे  एवं वरिष्ठ नेता तपन सिकंदर के आकस्मिक निधन से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुयी जिसकी भरपाई निकट भविष्य में सम्भव नही है। उनके परिवार को इस संकट की घड़ी में दुःख सहन करने एवं मतृत्मा को मोक्ष प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। उन्होंने पार्टी को सत्ता शिखर तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया उनके निधन से पार्टी को क्षति हुई है। इस संकट के समय भारतीय जनता पार्टी उनके परिवार के साथ खड़ी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारत सरकार द्वारा चार लाख रूपये की स्काॅलरशिप हेतु सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस के चार छात्र चयनित

Posted on 04 June 2014 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस के चार मेधावी छात्रों बलजीत सिंह संधू, रिशभ सिंह, सार्थक जैन एवं शिखर ने विज्ञान विषय में उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए भारत सरकार की स्काॅलरशिप हेतु चयनित होकर अपने विद्यालय का नाम सारे देश में रोशन किया है। इस प्रतिष्ठित स्काॅलरशिप के अन्तर्गत प्रत्येक सी.एम.एस. छात्र को चार-चार लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जायेगी। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस के इन मेधावी छात्रों ने इस वर्ष की आई.एस.सी. परीक्षा-2014 में अपने मेधात्व का अभूतपूर्व परचम लहराते हुए अखिल भारतीय स्तर पर ‘टाॅप वन परसेन्ट’ मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया है। इसी अभूतपूर्व प्रदर्शन के फलस्वरूप विज्ञान की उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु सी.एम.एस. छात्रों को भारत सरकार की इस अत्यन्त प्रतिष्ठित स्काॅलरशिप हेतु चयनित किया गया है, जिसके अन्तर्गत डिपार्टमेन्ट आॅफ साइंस एण्ड टेक्नोलाॅजी के तत्वावधान में प्रत्येक छात्र को पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष रु. 80,000/- अर्थात कुल चार लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी।
श्री शर्मा ने बताया कि इन मेधावी छात्रों ने अपनी अभूतपूर्व सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शान्तिपूर्ण व ईश्वरीय एकता से ओतप्रोत शैक्षिक वातावरण को दिया है। इन छात्रों का कहना है कि सी.एम.एस. का प्रेरणादायी, ईश्वरमय एवं शैक्षिक वातावरण छात्रों को उत्साह से लबाबल भर देता है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. के छात्र नित नये कीर्तिमान गढ़ते हुए मानवता के उच्च आदर्श स्थापित कर रहे हैं व सारी दुनिया में अपना आलोक बिखेर रहे हैं। विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी सी.एम.एस. के 1638 छात्रों ने आई.एस.सी. व आई.सी.एस.ई. की बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से लेकर 99 प्रतिशत तक अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश के ग्राम्य विकास विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अरविन्द कुमार सिंह ‘गोप‘ द्वारा ग्राम बन्धनपुरवा, तहसील सदर, विकास खण्ड-सिकन्दरपुर सिरौसी, थाना सफीपुर, जनपद उन्नाव में डा0 राम मनोहर लोहिया आवास योजना वर्ष 2013-14 में बने आवासों का औचक निरीक्षण किया गया।

Posted on 04 June 2014 by admin

प्रदेश के ग्राम्य विकास विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अरविन्द कुमार सिंह ‘गोप‘ द्वारा ग्राम बन्धनपुरवा, तहसील सदर, विकास खण्ड-सिकन्दरपुर सिरौसी, थाना सफीपुर, जनपद उन्नाव में डा0 राम मनोहर लोहिया आवास योजना वर्ष 2013-14 में बने आवासों का औचक निरीक्षण किया गया।     ग्राम्य विकास राज्य मंत्री जी द्वारा बन्धनपुरवा गांव में लोहिया आवासों के लाभार्थियों यथा श्रीमती बिट्टी पुत्र श्री नरेश, श्रीमती राम कुमारी पत्नी श्री राम प्रसाद, श्रीमती नन्हकी पत्नी श्री राम आसरे, श्री नरेश पुत्र श्री जददी प्रसाद के घरों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जिला प्रशिक्षण अधिकारी कार्यालय, दोस्तीपुर, उन्नाव का भी औचक निरीक्षण किया जिसमें प्रशिक्षण का कार्य संतोषप्रद चल रहा था तथा कार्यालय में तैनात श्री संतोष सिंह संेगर, जो वरिष्ठ प्रशिक्षक, बिना सूचना के कार्यालय में अनुपस्थित पाये गये, जिन्हें श्री गोप द्वारा निलम्बित किये जाने के निर्देश दिये।     ग्राम्य विकास मंत्री द्वारा गांव में ग्रामीण विद्युतीकरण के कार्य भी देखे गये तथा उस कार्य में तेजी लाने हेतु अपने विभाग के प्रमुख सचिव को समुचित जरूरी निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट, सोलर लाईट, हैन्डपम्प, शौचालय का निरीक्षण किया। श्री गोप द्वारा अपने निरीक्षण में सबकुछ संतोषजनक पाया गया। मंत्री द्वारा ग्राम्य के विद्यालय का भी निरीक्षण किया जहां विद्यालय में स्थापित किचेन का भी निरीक्षण किया तथा उनकी व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया।     उन्हांेने बताया कि मुख्यमंत्री ने एक वर्ष पूर्व यहाँ से ही डा0 राम मनोहर लोहिया आवास योजना की शुरूआत की थी। मुझे खुशी है कि अब इस योजना का एक साल हो रहा है। गांव वालों ने जिस उत्साह और खुशी से बताया कि यह योजना बहुत अच्छी है और लोगों को इस इससे बहुत फायदा मिल रहा है। लोग एक घर बनवाने के लिए पूरी जिन्दगी लगा देते हैं। इस योजना से जो गरीब जनता है उसको इससे फायदा हो रहा है। हमारी सरकार मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में चल रही है। हमारा लक्ष्य इस योजना का लाभ गांव के एक-एक गरीब तक पहुंचाना है। आज मौके पर आने के बाद देखने को मिला कि लोग इस योजना से काफी खुश एवं उत्साहित हैं। पूरे प्र्रदेश में विकास कार्य बहुत तेजी से चल रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश है कि इसमें लापरवाही होगी तो किसी को बख्शा नही जायेगा। वहाँ के निवासियों ने केवल काम की ही तारीफ नही की बल्कि उन्होंने बताया कि लोहिया आवासों में सोलर लाईट, सोलर पंखे भी मिल रहे हैं।     श्री गोप ने कहा कि हमारे प्रमुख सचिव, आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारी हैं जिनके नेतृत्व में काम तेजी से चल रही है। मुझे उम्मीद है कि मुख्यमंत्री की इच्छा है कि हर विभागों के अधिकारी और कर्मचारी काम मेहनत से करें। मैं खासकर ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों से उम्मीद करता हूँ कि इस योजना को लागू करने में पूरी मेहनत और पूरी  क्षमता से काम करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय मंत्री गोपीनाथ मुण्डे का सड़क द्रुघटना में आकस्मिक मृत्यु होने के कारण भाजपा को बहुत अधिक छति पहुंची है।

Posted on 04 June 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी के  केन्द्रीय मंत्री गोपीनाथ मुण्डे का सड़क द्रुघटना में आकस्मिक मृत्यु होने के कारण भाजपा को बहुत अधिक छति पहुंची है। जिसको पूर्ण होने में एक लम्बा समय लगेगा। आदरणीय गोपाीनाथ मुण्डे जी महाराष्ट्र प्रदेश के एक कदवार नेता थे। और प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री भी रहे। इनका कार्यकर्ताओं के प्रति बहुत स्नेह किसानों व गरीबों के मसीहा कहे जाते थे। उनके निधन पर हम लोगों को बहुत अधिक दुःख हुआ है। क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकुट बिहारी वर्मा ने बताया।     आयोजित क्षेत्रीय कार्यालय पर शोक सभा में क्षेत्रीय संगठन मंत्री अशोक तिवारी जी ने उनके संस्करणों के बारे में जानकारी दी। शोक सभा में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह, श्री राजेश कटियार, महामंत्री भिखारी सिंह, कोषाध्यक्ष प्रदीप भार्गव, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अंजनी कुमार श्रीवास्तव, दिवाकर सेठ, जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी,  कार्यालय सचिव युगुल किशोर पाण्डेय, सुमन्त त्रिपाठी, तेज शंकर सैनी आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी ने अखिलेश सरकार पर अपने ही लिए गए फैसलों से पलटने का आरोप लगाते हुए आज कैबिनेट की बैठक में डीजल पेट्रोल पर वैट की दरों को बढ़ाने के फैसले को वापस लिए जाने की मांग की है।

Posted on 04 June 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने अखिलेश सरकार पर अपने ही लिए गए फैसलों से पलटने का आरोप लगाते हुए आज कैबिनेट की बैठक में डीजल पेट्रोल पर वैट की दरों को बढ़ाने के फैसले को वापस लिए जाने की मांग की है। प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि अपनी नाकामियों की तोहमत मीडिया पर मढ़ बचाव की मुद्रा में आये मुख्यमंत्री बदायूं की घटना पर कार्यवाही की बात स्वीकार कर रहे, पर वह यह क्यों नहीं बताते की नित प्रदेश में महिला दुराचार और हैवानियत की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कौन से उपाय सरकार कर रही है। अखिलेश सरकार के लगातार किये जा रहे दावो के विपरित रोज मां बहनों के साथ प्रदेश में हो रही घटनाऐ समाचारों की सूर्खिया बनी हुई है।
पार्टी के राज्य मुख्यालय पर संवाददाताओं से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि चुनाव समाप्त हुए अभी एक माह भी पूरे नही हुए कि जनता को मंहगाई एक और तोहफा अखिलेश सरकार ने दे दिया। जब सदन आहुत (वजट सत्र) है तो फिर जनता से इतनी खुन्नस क्यांे?इतनी जल्दीबाजी क्यों? उन्होने कहा कि हार की हताशा से भ्रमित अखिलेश सरकार अपने ही फैसलों को पलट रही है, पहले बड़े जोर-शोर से प्रचारित किया गया कि सिपाहियों की सुविधा के लिए प्रभावी नीति बनाई गयी है, किन्तु अब उसमें परिवर्तन किया गया है। राज्य की कानून व्यवस्था पर घिरी सरकार अनिर्णय और अनिश्चितता की शिकार है। बदायूॅ पर प्रभावी कार्यवाही के दावे करते नही थकती सरकार ने पुलिस महानिदेशक को आज भेजा तब जब सरकार खुद कह रही है कि मामलों को सी0बी0आई0 जांच के आदेश हो चुके है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मीडिया को आरोपों की जद में लाते है किन्तु क्या दुसरे राज्यों की घटनाओं का उदाहरण देकर प्रदेश मे अपराध कम किये जा सकते है। जहां तक मामलों को तूल दिये जाने का है तो यदि घटनाएं रूक जाये तो मीडिया कैसे तूल दे पायेगा? अलीगढ़ में सुरक्षित जोन के जजेज कम्पाउण्ड में हुई महिला जज के साथ वारदात ने सरकार की कार्यशैली पर ही सवाल खड़े कर दिये।  श्री पाठक ने कहा औरैया के बावरपुर के अजीतमल थाना क्षेत्र के गरीब परिवार की बच्ची जब गायब होती है तो परिजनों की बात पुलिस क्यों सुनती? अब तीन दिन बाद जब भाजपा नेताओं और स्थानीय जनता ने धरना दिया मामला उठाया तब जाकर पुलिस हरकत में आयी। उस बालिका के साथ हुई घटना पर कार्यवाही आखिर तब हुई जब भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता भदौरिया ने धरना दिया। धरने के बाद जिन पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही हुई वह पहले क्यों नही हुई? कार्यवाही भी तो तभी हो रही है, जब मीडिया और विपक्ष घटनाओं पर संज्ञान में ले रहा है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अखिलेश यादव सवालों से उत्तेजित क्यों हो रहे है। बिजली को लेकर सियासत में जुटी सरकार भाजपा के लोगों को चालू लोग बता रही है। आखिर बिजली वितरण में असमानता है कि नही यदि नही है तो सरकार क्यो नही कहती लगातार बिजली के सवाल पर निरूत्तर सरकार अपने पक्ष में कुर्तक गढ़ बचने का प्रयास कर रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्रो0 खान मसूद अहमद कुलपति नियुक्त

Posted on 04 June 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति, श्री बी0एल0 जोशी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली के सोशल साइंस संकाय के अध्यक्ष, प्रो0 खान मसूद अहमद को ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती उर्दू, अरबी-फारसी विश्वविद्यालय, लखनऊ का कुलपति नियुक्त किया है।
प्रो0 खान मसूद अहमद का कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिये होगा। इस आशय की जानकारी राज्यपाल की प्रमुख सचिव, सुश्री जूथिका पाटणकर ने आज यहां दी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी ने आज आरोप लगाया कि अखिलेश सरकार ने अब तक के कार्यकाल में सिर्फ वोटहित के लिए काम किया, जनहित के लिए नही।

Posted on 04 June 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने आज आरोप लगाया कि अखिलेश सरकार ने अब तक के कार्यकाल में सिर्फ वोटहित के लिए काम किया, जनहित के लिए नही।पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि लोकसभा चुनावों में हुई शर्मनाक हार की खीझ निकालने के लिए अखिलेश सरकार अब उन योजनाओं को बंद करने की तैयारी कर रही है, जिन्हे जनहित मे बताकर लगातार अपनी उपलब्धियों का ढि़ढोरा पीटती रही है। श्री पाठक ने कहा कि अपनी बहुप्रचारित लैपटाॅप योजना के सहारे युवाओं का वोट हथियाने की जुगत ने जुटी अखिलेश सरकार अपना ऐजेण्डा पूरा न हो पाने के बाद अब लैपटाप योजना को बंद करने पर ही विचार कर आखिर क्या संदेश देना चाहती है। मुख्यमंत्री स्पष्ट करें।
पार्टी मुख्यालय पर संवाददाताओं से बातचीत में प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने अखिलेश सरकार के काबीना मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के बयान कि लैपटाप योजना से चुनावों में लाभ नही हुआ, राज्य सरकार इसे बंद करने पर विचार कर रही है, पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा अखिलेश सरकार अपनी हार की कुठा से ग्रसित होकर जनविरोधी फैसले लेने की तैयारी मे है। उन्होने कहा मंत्री के बयानों से यह भी स्पष्ट हो गया है कि वोट नही मिले इसीलिए कम उपलब्धता का बहाना बनाकर जनता को मिलने वाली बिजली बंद कर दी। युवाओं ने वोट नही दिया तो लैपटाप योजना को बंद करने की बात की जा रही है। आखिर वोट न देने के कारण उ0प्र0 की जनता को कौन-कौन सी सजा मिलेगी। सड़के बदहाल है, प्रदेश में आवागमन बाधित हो रहा है। जगह-जगह पानी न मिलने के कारण प्रदर्शन हो रहे है।
श्री पाठक ने कहा सूबे की बदहाल कानून व्यवस्था के मुद्दे पर पहले दिन से कटघरे में खड़ी राज्य में सत्तारूढ़ हुई अखिलेश सरकार के पूरे कार्यकाल में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर हुई है। राज्य में अपराधी बेखौफ है, महिलाओं के साथ बलात्कार व बदसलूकी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। लेकिन इन सबसे बेफिक्र अखिलेश सरकार वोट बैंक की सियासत में ही जुटी है। सरकार योजनाओं के नाम पर छलावा कर रही है। 12वीं के नतीजे आ गए है, लैपटाप कब देंगे। जब बिजली खरीदने के लिए सरकार पैसे की असर्मथता व्यक्त कर रही है, तो लैपटाप कैसे बांटेगी योजनाआंे का हाल यह है कि टैबलेट बांटने में 1 टेन्डर ही नही हो पाया तो बांटेगे कहां से। कहाॅ है बैटरी चालित रिक्शे?
भाजपा प्रवक्ता ने राज्य सरकार को जनविरोधी फैसले लेने से गुरेज करने की सलाह देते हुए कहा कि बेहतर होगा कि राज्य सरकार जनहित में बिना किसी भेदभाव के योजनाएं बनाकर उन्हें लागू करें ताकि प्रदेश में विकास की गति आगे बढ़ सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

शोधित बीज से फसल अच्छी एवं उत्पादन बढे़गा हरी खाद के लिए ढैंचे की बुआई शीघ्र करें

Posted on 04 June 2014 by admin

उत्तर प्रदेश में खरीफ की फसल में विलम्ब से रोपे जाने वाले धान के खेतों में हरी खाद के लिए ढैंचा की बुआई यदि अभी तक नही की है तो यथाशीघ्र करें। कृषक शोधित बीज का ही प्रयोग करें, इससे बीज रोग रहित होंगे, फसल अच्छी तथा उत्पादन में वृद्धि होगी।
उ0प्र0 कृषि अनुंसन्धान परिषद में फसल सतर्कता समूह के कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को दी गयी सलाह के अनुसार नर्सरी में अधिक अवधि (145 दिन से ज्यादा) प्रजातियों की बुआई पहले तथा मध्यम (130 से 140 दिन) व कम अवधि (115 से 120 दिन) की बुआई क्रमशः बाद में करें। उन्होंने बताया कि धान की नर्सरी कुछ दिनों के अन्तराल पर डालें ताकि मौसम की अनिश्चितताओं से बचा जा सके।
कृषि वैज्ञानिकों ने सलाह दी कि नर्सरी में पानी का तापमान बढ़ने पर क्यारी से पानी बाहर निकालकर पुनः सिंचाई करें। मौसम के आकस्मिक परिवर्तन के दृष्टिगत मोटे अनाज जैसे मक्का, ज्वार, बाजरा, रागी आदि की खेती को प्रोत्साहन दिया जाना चाहिये। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वर्तमान मौसम का लाभ उठाते हुये धान के खेत की तैयारी के लिए ग्रीष्म कालीन जुताई करनी चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के अन्तर्गत पाँच लाख की आर्थिक सहायता मिलेगी

Posted on 04 June 2014 by admin

उ0प्र0 सरकार द्वारा व्यापारियों के हित में वाणिज्य कर विभाग उ0प्र0 में पंजीकृत व्यापारियों को व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना अन्तर्गत अब 5 लाख रूपये की धनराशि प्रदत्त की जा रही है। इससे पूर्व 04 लाख रूपये इस योजना के अन्तर्गत प्रदान किये जाते थे।
वाणिज्य कर आयुक्त कार्यालय  से प्राप्त सूचना के अनुसार 31 मार्च, 2013 से 30 मार्च, 2014 तक की अवधि में व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के 17 मामलों में पांच लाख रू0 बीमा राशि की दर से  कुल 85 लाख रूपये की धनराशि का भुगतान बीमा कम्पनी द्वारा मृत व्यापारियों के आश्रितों को किया जा चुका है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कृषि सम्बन्धित योजनाओं का निरीक्षण क्रास चेंकिग के माध्यम से करने के निर्देश -मनोज पाण्डेय

Posted on 04 June 2014 by admin

उ0प्र0 के विभिन्न जनपदों के ग्रामीण अंचलों में कृषि से सम्बन्धित संचालित विभिन्न योजनाओं, कृषि निवेशों, बीज, खाद, कृषि रक्षा रसायन, कृषि यंत्र, अनुदानों आदि की समय से उपलब्धता, वितरण का कृषि अधिकारी क्रास चेंकिग करके निरीक्षण करें। ऐसे औचक निरीक्षण एक-दूसरे मण्डलों में पन्द्रह-पन्द्रह अधिकारियों की टीम बना कर किये जायें, जिससे किसानों को उनका लाभ वास्तविकता में एवं पूरा-पूरा मिल सके। कृषि मंत्री श्री मनोज कुमार पाण्डेय ने यहां यह निर्देश अधिकारियों को दिये।
कृषि मंत्री ने आदेश दिये कि कृषि सम्बन्धित योजनाओं के बारे में किसानों को ज्ञान देना, उन्हे नई तकनीक को अपनाने, संतुलित उर्वरकों को प्रयोग, बयोपेस्टीसाइट, शत-प्रतिशत बीजों का शोधन, सूक्ष्मतत्वों के उपयोग आदि का ज्ञान देने की जिम्मेदारी अधिकारियों/कर्मचारियों की है। उन्होंने औचक निरीक्षण के बारें में सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अगर कोई अधिकारी/कर्मचारी अपने दायित्वों का पालन नही करेगा तो उस के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होगी।
बैठक में उन्होंने खरीफ में निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कृषि अधिकारियों को ऐसी चुस्त-तुरूस्त व्यवस्था बनाने के निर्देश दिये कि जिससे सभी जनपदों में बीज, खाद, कृषि रक्षा रसायन, सिंचाई बिजली आदि समय से उपलब्ध हो। उन्होंने निर्देश दिये कि इसके लिए समय-समय पर योजनाओं का अनुश्रवण के लिए किसानों के बीच जाना अति अवाश्यक है। उन्होंने सभी ग्राम सभाओं की चारों कोनों का मृदा परीक्षण का परीणाम प्राथमिकता के आधार पर करने के लिए निर्देश दिये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2014
M T W T F S S
« May   Jul »
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
-->









 Type in